logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लखनऊ- सांसद पर हमले से गरमाई सियासत: अखिलेश यादव का BJP पर सीधा हमला - बोले, यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त, सांसद ही सुरक्षित नहीं तो जनता का क्या होगा। संतकबीरनगर- सपा सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद के काफिले पर हुए पथराव और तोड़फोड़ की घटना ने अब प्रदेश की सियासत को गरमा दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर योगी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा कि संतकबीरनगर में पुलिस की मौजूदगी में एक सांसद पर हमला होता है, उनकी गाड़ी पर पथराव और तोड़फोड़ होती है, इससे साबित होता है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। जब सत्ता के संरक्षण में अराजक तत्व एक सांसद को ही निशाना बना रहे हैं तो आम जनता का क्या हाल होगा। सपा प्रमुख ने कहा कि पुलिस मूकदर्शक बनी है। यह हमला केवल पप्पू निषाद पर नहीं, बल्कि लोकतंत्र पर हमला है। उन्होंने मांग की कि दोषियों पर तत्काल कठोर कार्रवाई हो। बता दें कि बखिरा थाना क्षेत्र के अमर डोभा में गणेश विसर्जन के दौरान सपा सांसद पप्पू निषाद के काफिले पर हमला हुआ था।

11 hrs ago
user_बिकाश श्रीवास्तव
बिकाश श्रीवास्तव
Advertising agency मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

लखनऊ- सांसद पर हमले से गरमाई सियासत: अखिलेश यादव का BJP पर सीधा हमला - बोले, यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त, सांसद ही सुरक्षित नहीं तो जनता का क्या होगा। संतकबीरनगर- सपा सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद के काफिले पर हुए पथराव और तोड़फोड़ की घटना ने अब प्रदेश की सियासत को गरमा दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर योगी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा कि संतकबीरनगर में पुलिस की मौजूदगी में एक सांसद पर हमला होता है, उनकी गाड़ी पर पथराव और तोड़फोड़ होती है, इससे साबित होता है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। जब सत्ता के संरक्षण में अराजक तत्व एक सांसद को ही निशाना बना रहे हैं तो आम जनता का क्या हाल होगा। सपा प्रमुख ने कहा कि पुलिस मूकदर्शक बनी है। यह हमला केवल पप्पू निषाद पर नहीं, बल्कि लोकतंत्र पर हमला है। उन्होंने मांग की कि दोषियों पर तत्काल कठोर कार्रवाई हो। बता दें कि बखिरा थाना क्षेत्र के अमर डोभा में गणेश विसर्जन के दौरान सपा सांसद पप्पू निषाद के काफिले पर हमला हुआ था।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सांसद पर भीड़ हुई हमलावर, रोषित सपाइयों द्वारा दी गई तहरीर सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने बताया हमला सुनियोजित मेंहदावल, संतकबीरनगर। जनपद संतकबीरनगर के सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद पर हुए जानलेवा हमले के बाद से जनपद से लेकर लखनऊ तक माहौल रोषित हो गया है। समाजवादी पार्टी के मुखिया से लेकर जनपद के कार्यकर्ता अपने सांसद पर हुए हमले को लेकर रोषित है। जिसके बाद से ही सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद के बेलहरकला स्थित घर पर सपा का हुजूम उमड़ पड़ा और हर कोई सांसद से मिलकर उनके साथ हुए दुर्व्यवहार व हमले को लेकर चिंता जताई जा रही हैं। जिसको लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद ने बखिरा थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। सांसद द्वारा दिये गए तहरीर में बताया गया कि शुक्रवार को देर रात गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान ही सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद की गाड़ी का काफिला बखिरा के अमरडोभा चौराहे पर पंहुचा तभी गणेश मूर्ति विसर्जन में शामिल उपद्रवी तत्वों द्वारा मेरी गाड़ी पर झंडा देखकर ही ईंट पत्थर से हमला कर दिया गया था। इस दौरान थानाध्यक्ष, सीओ व उपजिलाधिकारी भी उपस्थित रहे। मेरे सुरक्षा कर्मियों व सहयोगियों ने किसी तरह से उपद्रवियों से बचाते हुए सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। जिससे मेरी जान बच सकी। हमले के कारण मेरी निजी गाड़ी UP 32 QX8283 व UP 32 HV0600 एवं वीआईपी वाहन UP 58 G 0247 क्षतिग्रस्त हो गई है। सांसद ने इस हमले को सुनियोजित साजिश बताया है। इस तरह से तहरीर देकर सांसद ने उपद्रवियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। इस घटना के बाद से ही सपाइयों ने रोष व्यक्त करते हुए जनपद के डीएम व एसपी से मिलकर शिकायत की गई।
    3
    सांसद पर भीड़ हुई हमलावर, रोषित सपाइयों द्वारा दी गई तहरीर
सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने बताया हमला सुनियोजित
मेंहदावल, संतकबीरनगर। 
जनपद संतकबीरनगर के सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद पर हुए जानलेवा हमले के बाद से जनपद से लेकर लखनऊ तक माहौल रोषित हो गया है। समाजवादी पार्टी के मुखिया से लेकर जनपद के कार्यकर्ता अपने सांसद पर हुए हमले को लेकर रोषित है। जिसके बाद से ही सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद के बेलहरकला स्थित घर पर सपा का हुजूम उमड़ पड़ा और हर कोई सांसद से मिलकर उनके साथ हुए दुर्व्यवहार व हमले को लेकर चिंता जताई जा रही हैं। जिसको लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद ने बखिरा थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
सांसद द्वारा दिये गए तहरीर में बताया गया कि शुक्रवार को देर रात गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान ही सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद की गाड़ी का काफिला बखिरा के अमरडोभा चौराहे पर पंहुचा तभी गणेश मूर्ति विसर्जन में शामिल उपद्रवी तत्वों द्वारा मेरी गाड़ी पर झंडा देखकर ही ईंट पत्थर से हमला कर दिया गया था। इस दौरान थानाध्यक्ष, सीओ व उपजिलाधिकारी भी उपस्थित रहे। मेरे सुरक्षा कर्मियों व सहयोगियों ने किसी तरह से उपद्रवियों से बचाते हुए सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। जिससे मेरी जान बच सकी। हमले के कारण मेरी निजी गाड़ी UP 32 QX8283 व UP 32 HV0600 एवं वीआईपी वाहन UP 58 G 0247 क्षतिग्रस्त हो गई है। सांसद ने इस हमले को सुनियोजित साजिश बताया है। इस तरह से तहरीर देकर सांसद ने उपद्रवियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। इस घटना के बाद से ही सपाइयों ने रोष व्यक्त करते हुए जनपद के डीएम व एसपी से मिलकर शिकायत की गई।
    user_आलोक कुमार बर्नवाल
    आलोक कुमार बर्नवाल
    मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • लखनऊ- सांसद पर हमले से गरमाई सियासत: अखिलेश यादव का BJP पर सीधा हमला - बोले, यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त, सांसद ही सुरक्षित नहीं तो जनता का क्या होगा। संतकबीरनगर- सपा सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद के काफिले पर हुए पथराव और तोड़फोड़ की घटना ने अब प्रदेश की सियासत को गरमा दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर योगी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा कि संतकबीरनगर में पुलिस की मौजूदगी में एक सांसद पर हमला होता है, उनकी गाड़ी पर पथराव और तोड़फोड़ होती है, इससे साबित होता है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। जब सत्ता के संरक्षण में अराजक तत्व एक सांसद को ही निशाना बना रहे हैं तो आम जनता का क्या हाल होगा। सपा प्रमुख ने कहा कि पुलिस मूकदर्शक बनी है। यह हमला केवल पप्पू निषाद पर नहीं, बल्कि लोकतंत्र पर हमला है। उन्होंने मांग की कि दोषियों पर तत्काल कठोर कार्रवाई हो। बता दें कि बखिरा थाना क्षेत्र के अमर डोभा में गणेश विसर्जन के दौरान सपा सांसद पप्पू निषाद के काफिले पर हमला हुआ था।
    1
    लखनऊ- सांसद पर हमले से गरमाई सियासत: अखिलेश यादव का BJP पर सीधा हमला - बोले, यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त, सांसद ही सुरक्षित नहीं तो जनता का क्या होगा।
संतकबीरनगर- सपा सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद के काफिले पर हुए पथराव और तोड़फोड़ की घटना ने अब प्रदेश की सियासत को गरमा दिया है। 
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर योगी सरकार पर जोरदार हमला बोला है।
अखिलेश यादव ने कहा कि संतकबीरनगर में पुलिस की मौजूदगी में एक सांसद पर हमला होता है, उनकी गाड़ी पर पथराव और तोड़फोड़ होती है, इससे साबित होता है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। जब सत्ता के संरक्षण में अराजक तत्व एक सांसद को ही निशाना बना रहे हैं तो आम जनता का क्या हाल होगा।
सपा प्रमुख ने कहा कि पुलिस मूकदर्शक बनी है। यह हमला केवल पप्पू निषाद पर नहीं, बल्कि लोकतंत्र पर हमला है। उन्होंने मांग की कि दोषियों पर तत्काल कठोर कार्रवाई हो।
बता दें कि बखिरा थाना क्षेत्र के अमर डोभा में गणेश विसर्जन के दौरान सपा सांसद पप्पू निषाद के काफिले पर हमला हुआ था।
    user_बिकाश श्रीवास्तव
    बिकाश श्रीवास्तव
    Advertising agency मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • आकाशवाणी🙏, 19-9-2026 ई०, ✍️ पुरुष और महिलाओं के लिए हेल्दी टिप्स! !! पुरुष और महिलाओं के लिए हेल्दी टिप्स!! ➡️ हर जगह पैदल चलो। ज्यादा से ज्यादा पैदल चले। पानी ज्यादा पिए। जल्दी सो जाएं। सुबह 5:00 उठे। कोई बहाना मत करें । ज्यादा मीठा मत खाएं । अपने आप को व्यवस्थित रखें। अनुशासित रखें ! अकेला रहना सीखो! सेल्फ सर्विस । कोई तुम्हारा सेवक नहीं होगा। अपने परिवार से प्यार करो, लेकिन उनके ऊपर निर्भर मत रहो। नेगेटिव मत सोचो। इर्ष्या, जलन ,अभिमान मत रखो। अपने दिमाग को कंट्रोल करो। 👉🏾 इस वीडियो को सेव कर लीजिए❗ बाद में काम आएगा।
    1
    आकाशवाणी🙏, 
19-9-2026  ई०, 
✍️ पुरुष और महिलाओं के लिए हेल्दी टिप्स! 
!! पुरुष और महिलाओं के लिए हेल्दी टिप्स!!
➡️ हर जगह पैदल चलो। 
ज्यादा से ज्यादा पैदल  चले।
पानी ज्यादा पिए। 
जल्दी सो जाएं। 
सुबह 5:00 उठे। 
कोई बहाना मत करें । 
ज्यादा मीठा मत खाएं । 
अपने आप को व्यवस्थित रखें। 
अनुशासित रखें !
अकेला रहना सीखो! 
सेल्फ सर्विस । 
कोई तुम्हारा सेवक नहीं होगा। 
अपने परिवार से प्यार करो, लेकिन उनके ऊपर निर्भर मत रहो। 
नेगेटिव मत सोचो। 
इर्ष्या, जलन ,अभिमान मत रखो। 
अपने दिमाग को कंट्रोल करो। 
👉🏾 इस वीडियो को सेव कर लीजिए❗ बाद में काम आएगा।
    user_Kamalakant tiwari
    Kamalakant tiwari
    Journalist Mehdawal, Sant Kabeer Nagar•
    17 hrs ago
  • सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल
    1
    सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल
    user_Vinay kumar giri
    Vinay kumar giri
    Reporter Vinay Kumar Giri सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    43 min ago
  • रेलवे सुरक्षा बल स्थापना दिवस पर सुरक्षा कर्मियों को नमन पुणे। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) स्थापना दिवस के अवसर पर रेलवे यात्रियों की सुरक्षा, रेलवे संपत्ति की रक्षा तथा रेल परिसर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में योगदान देने वाले सभी RPF जवानों एवं अधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन। रेलवे सुरक्षा बल भारतीय रेल की सुरक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है। RPF के जवान दिन-रात यात्रियों की सुरक्षा, रेलवे संपत्ति की निगरानी, आपात परिस्थितियों में सहायता तथा जरूरतमंद यात्रियों की मदद के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। इस अवसर पर मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण आर्गनाइजेशन की ओर से सभी रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों एवं जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। संगठन के रिपोर्टर सूर्य प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि रेलवे सुरक्षा बल के कर्मियों की सतर्कता और सेवा भावना से लाखों रेल यात्रियों को सुरक्षित एवं विश्वासपूर्ण यात्रा का वातावरण मिलता है। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण आर्गनाइजेशन की ओर से रेलवे सुरक्षा बल के सभी वीर जवानों एवं अधिकारियों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं।
    1
    रेलवे सुरक्षा बल स्थापना दिवस पर सुरक्षा कर्मियों को नमन
पुणे। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) स्थापना दिवस के अवसर पर रेलवे यात्रियों की सुरक्षा, रेलवे संपत्ति की रक्षा तथा रेल परिसर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में योगदान देने वाले सभी RPF जवानों एवं अधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन।
रेलवे सुरक्षा बल भारतीय रेल की सुरक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है। RPF के जवान दिन-रात यात्रियों की सुरक्षा, रेलवे संपत्ति की निगरानी, आपात परिस्थितियों में सहायता तथा जरूरतमंद यात्रियों की मदद के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं।
इस अवसर पर मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण आर्गनाइजेशन की ओर से सभी रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों एवं जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। संगठन के रिपोर्टर सूर्य प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि रेलवे सुरक्षा बल के कर्मियों की सतर्कता और सेवा भावना से लाखों रेल यात्रियों को सुरक्षित एवं विश्वासपूर्ण यात्रा का वातावरण मिलता है।
मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण आर्गनाइजेशन की ओर से रेलवे सुरक्षा बल के सभी वीर जवानों एवं अधिकारियों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं।
    user_सूर्य प्रकाश पाण्डेय
    सूर्य प्रकाश पाण्डेय
    Voice of people Sahjanwa, Gorakhpur•
    1 hr ago
  • सहजनवां समाधान दिवस में डीएम का तेवर सख्त , माल बाबू को लगाई फटकार… वेतन रोकने के निर्देश गोरखपुर के सहजनवां तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी दीपक मीणा पहुंचे। इस दौरान जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस के दौरान शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया और अभिलेखों की भी जांच की गई। वी ओ :- इसी दौरान माल बाबू के शिकायत रजिस्टर को लेकर जिलाधिकारी दीपक मीणा ने नाराजगी जताई और लापरवाही पर कड़ी फटकार लगाई उन्होने कहा कि मैंने पिछली बार ही हिदायत दिया था कि सभी प्रार्थना पत्र पर नम्बरिंग किया जाय जिसके बाद नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने वेतन रोकने और मामले को गंभीरता से लेते हुए वेतन रोकने और एडवर्स एंट्री के निर्देश दिए। *जिले के सभी अधिकारियों को निर्देश , तहसील पर आने के बाद अपने विभाग के इकाइयों का करे निरीक्षण* जिलाधिकारी दीपक मीणा ने जिले से आये सभी अधिकारियों को निर्देश दिया की किसी भी तहसील दिवस में आने के बाद वहाँ के अपने विभाग से सम्बंधित 2 से 3 इकाइयों की जांच अवश्य करे और उसकी रिपोर्ट सोमवार तक मेरे आफिस में जमा करें
    4
    सहजनवां समाधान दिवस में डीएम का तेवर सख्त , माल बाबू को लगाई फटकार… वेतन रोकने के निर्देश
गोरखपुर के सहजनवां तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी दीपक मीणा पहुंचे।
इस दौरान जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
समाधान दिवस के दौरान शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया और अभिलेखों की भी जांच की गई।
वी ओ :- इसी दौरान माल बाबू के शिकायत रजिस्टर को लेकर जिलाधिकारी दीपक मीणा ने नाराजगी जताई और लापरवाही पर कड़ी फटकार लगाई उन्होने कहा कि मैंने पिछली बार ही हिदायत दिया था कि सभी प्रार्थना पत्र पर नम्बरिंग किया जाय  जिसके बाद नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने वेतन रोकने और मामले को गंभीरता से लेते हुए वेतन रोकने और एडवर्स एंट्री  के निर्देश दिए।
*जिले के सभी अधिकारियों को निर्देश , तहसील पर आने के बाद अपने विभाग के इकाइयों का करे निरीक्षण*
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने जिले से आये सभी अधिकारियों को निर्देश दिया की किसी भी तहसील दिवस में आने के बाद वहाँ के अपने विभाग से सम्बंधित 2 से 3 इकाइयों की जांच अवश्य करे और उसकी रिपोर्ट सोमवार तक मेरे आफिस में जमा करें
    user_उपेंद्र राज
    उपेंद्र राज
    सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • खाने के थाली में परोसा जा रहा है स्टील का नुकीला टुकड़ा,बड़ा आरोप, और फिर जाने? #mahararagnj #police #vairalvideo #vairalreels #NewsUpdate #BJP4IND #Pizza #dinner
    1
    खाने के थाली में परोसा जा रहा है स्टील का नुकीला टुकड़ा,बड़ा आरोप, और फिर जाने?

#mahararagnj 
#police
#vairalvideo 
#vairalreels 
#NewsUpdate 
#BJP4IND 
#Pizza 
#dinner
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • संतकबीरनगर- सांसद पर हमले से सपा में उबाल, लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने DM-SP को सौंपा ज्ञापन - दोषियों पर कार्रवाई की मांग। खलीलाबाद बखिरा थाना क्षेत्र के अमर डोभा में सपा सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद पर हुए जानलेवा हमले से आहत समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता आज जिला मुख्यालय पहुंचे और जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर हमलावरों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। सांसद पप्पू निषाद ने कहा कि गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस की मौजूदगी में अराजक तत्वों ने उनके काफिले पर हमला किया, जो लोकतंत्र पर हमला है। एक जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता का क्या होगा। ज्ञापन के माध्यम से सांसद ने मांग की है कि बखिरा की घटना में शामिल सभी दोषियों को चिन्हित कर तत्काल गिरफ्तार किया जाए और सांसद की सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता किया जाए। इस दौरान बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    संतकबीरनगर- सांसद पर हमले से सपा में उबाल, लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने DM-SP को सौंपा ज्ञापन - दोषियों पर कार्रवाई की मांग।
खलीलाबाद बखिरा थाना क्षेत्र के अमर डोभा में सपा सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद पर हुए जानलेवा हमले से आहत समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता आज जिला मुख्यालय पहुंचे और जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर हमलावरों पर कठोर कार्रवाई की मांग की।
सांसद पप्पू निषाद ने कहा कि गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस की मौजूदगी में अराजक तत्वों ने उनके काफिले पर हमला किया, जो लोकतंत्र पर हमला है। एक जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता का क्या होगा।
ज्ञापन के माध्यम से सांसद ने मांग की है कि बखिरा की घटना में शामिल सभी दोषियों को चिन्हित कर तत्काल गिरफ्तार किया जाए और सांसद की सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता किया जाए।
इस दौरान बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_बिकाश श्रीवास्तव
    बिकाश श्रीवास्तव
    Advertising agency मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.