नारोला मारपीट मामला गरमाया: पीड़ित पक्ष समाजजनों के साथ एसडीओपी कार्यालय पहुंचा, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग शुजालपुर। क्षेत्र के ग्राम नरोला में रास्ते के विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष समाजजनों के साथ शुजालपुर स्थित एसडीओपी कार्यालय पहुंचा और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। पीड़ित पक्ष का कहना है कि कुछ लोगों द्वारा रास्ते की जमीन पर पत्थर डालने की बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो बाद में मारपीट में बदल गया। इस घटना में कई लोग घायल हुए थे, जिनमें से एक व्यक्ति को गंभीर चोट आने के कारण हायर सेंटर रेफर किया गया। घटना के बाद पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार और समाजजनों में नाराजगी है। इसी को लेकर बड़ी संख्या में लोग एसडीओपी कार्यालय पहुंचे और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने तथा मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान समाज के लोगों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
नारोला मारपीट मामला गरमाया: पीड़ित पक्ष समाजजनों के साथ एसडीओपी कार्यालय पहुंचा, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग शुजालपुर। क्षेत्र के ग्राम नरोला में रास्ते के विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष समाजजनों के साथ शुजालपुर स्थित एसडीओपी कार्यालय पहुंचा और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। पीड़ित पक्ष का कहना है कि कुछ लोगों द्वारा रास्ते की जमीन पर पत्थर डालने की बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो बाद में मारपीट में बदल गया। इस घटना में कई लोग घायल हुए थे, जिनमें से एक व्यक्ति को गंभीर चोट आने के कारण हायर सेंटर रेफर किया गया। घटना के बाद पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार और समाजजनों में नाराजगी है। इसी को लेकर बड़ी संख्या में लोग एसडीओपी कार्यालय पहुंचे और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने तथा मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान समाज के लोगों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
- शुजालपुर। क्षेत्र के ग्राम नरोला में रास्ते के विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष समाजजनों के साथ शुजालपुर स्थित एसडीओपी कार्यालय पहुंचा और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। पीड़ित पक्ष का कहना है कि कुछ लोगों द्वारा रास्ते की जमीन पर पत्थर डालने की बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो बाद में मारपीट में बदल गया। इस घटना में कई लोग घायल हुए थे, जिनमें से एक व्यक्ति को गंभीर चोट आने के कारण हायर सेंटर रेफर किया गया। घटना के बाद पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार और समाजजनों में नाराजगी है। इसी को लेकर बड़ी संख्या में लोग एसडीओपी कार्यालय पहुंचे और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने तथा मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान समाज के लोगों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।1
- उज्जैन-भोपाल रेल लाइन पर बड़ा हादसाः गार्डर बदलते समय क्रेन नदी में गिरी, ट्रेनें प्रभावित उज्जैन | 2 घंटे पहले 0:18 शेयर उज्जैन-भोपाल रेल लाइन पर शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। रेलवे ब्रिज की मरम्मत करने पहुंची क्रेन गार्डर सहित नदी में गिर गई। हादसे में कोई हताहत तो नहीं हुआ, लेकिन लाखों रुपए का नुकसान हुआ है और उज्जैन आने वाली ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। उज्जैन से भोपाल रूट पर शहर से करीब 30 किमी दूर तराना स्टेशन के पास टिल्लर नदी पर दो ब्रिज से अप-डाउन टेनों की आवाजाही होती है। इनमें से एकअप-डाउन ट्रेनों की आवाजाही होती है। इनमें से एक पुराने ब्रिज के गार्डर में खराबी होने के चलते गुरुवार से उसे बदलने का काम चल रहा था। आज क्रेन से गार्डर बदला जा रहा था। दोपहर में इसी दौरान असंतुलित होने के कारण क्रेन गार्डर सहित नदी में जा गिरी। इधर, सूचना मिलते ही उज्जैन रेलवे स्टेशन से राहत दल मौके पर भेजा गया। घटना के बाद कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। अभी एक ही ब्रिज से ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इस संबंध में मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने कहा कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। शाम तक फिर से रूट शुरू होने की संभावना है। कर्मचारियों ने बताया कि अगर क्रेन कुछ आगे गिरती तो ब्रिज टूटने की संभावना थी।1
- सुठालिया में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का 168 बा बलिदान दिवस मनाया गया वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का 168 बा बलिदान दिवस सर्व समाज द्वारा दीप प्रज्वलित एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाया गया वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी ने 1857 की क्रांति में 20 मार्च1858 को रामगढ़ की रक्षा के लिए अंग्रेजों से लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी साथ ही रानी अवंती बाई लोधी ने अंग्रेजों की हड़प नीति का भी विरोध किया और 4000 सैनिकों के साथ संघर्ष किया रानी अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री मोतीलाल अन्ना साहब, श्री ओम वर्मा , श्री घीसा लाल जी अध्यक्ष तरेना, श्री हजारी लाल सरपंच बगवाज, श्री विजय सिंह सरपंच लोदीपुरा, श्री इंदरसिंह लववंशी, श्री श्याम सिंह सोंधिया मंडल अध्यक्ष,श्री अशोक अग्रवाल जी, श्री गिरिराज नगर पालिका प्रतिनिधि,श्री प्रदीप बना जी, श्री ओम पालीवाल जी, श्री मनोज शर्मा जी, श्री संजू पालीवाल , श्री उमेश मिश्रा जी,श्री दूल्हा शाह, श्री मोहन लोधी, श्री इंदरसिंह लोधी, श्री पदम सिंह, श्री हीरालाल लोधी, श्री मांगीलाल शिक्षक, श्री संतोष लोधी शिक्षक, श्री घनश्याम, श्री रामस्वरूप लोधी आदि उपस्थित थे।1
- मध्यप्रदेश शासन के “जल गंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत जिले में जल संरक्षण, जल स्रोतों के पुनर्जीवन एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न गतिविधियां सतत रूप से संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में विकासखंड राजगढ़ के ग्राम तोतिपुरा में आयोजित “बोरी बंधान कार्यक्रम” के दौरान कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने स्वयं श्रमदान कर अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने का संदेश दिया। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने कहा कि जल संरक्षण केवल शासन का कार्य नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे परंपरागत जल संरचनाओं के संरक्षण, वर्षा जल संचयन एवं जल के समुचित उपयोग के प्रति सजग रहें, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संकट की स्थिति उत्पन्न न हो। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले, श्री संदीप सोनी, जिला समन्वयक श्री प्रवीण सिंह पंवार सहित अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणजनों ने भी उत्साहपूर्वक श्रमदान कर अभियान में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया तथा “आओ, सब जुड़ें” के संदेश के साथ सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया गया। अभियान के अंतर्गत जिलेभर में जल स्रोतों की साफ-सफाई, गहरीकरण, बोरी बंधान एवं अन्य संरक्षणात्मक गतिविधियों के माध्यम से जल संरचनाओं को पुनर्जीवित किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे इस अभियान से जुड़कर जल संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं, जिससे “जब सब जुड़ेंगे, तब ही जल बचेगा, धरती बचेगी और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित होगा” का संकल्प साकार हो सके।।2
- मोहन बड़ोदिया न्यू मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम संगठन (NMOPS) शाजापुर ने मोहन बड़ोदिया ब्लॉक में भी प्रांतीय निर्देश के अनुसार शिक्षकों की भविष्य में ली जाने वाली परीक्षा *टेट* के विरोध में तहसीलदार मोहन बड़ोदिया को ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री से मांग की है कि शासन शिक्षकों के हित में रिव्यू पिटिशन दायर करें जिससे कर्मचारियों पर पढ़ रहे मानसिक दबाव से छुटकारा मिल सके। ज्ञातव्य हो कि 1 सितंबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 का हवाला देते हुए सभी शासकीय सेवकों को शिक्षक की पात्रता परीक्षा (टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट टेट) उत्तीर्ण करना अनिवार्य करने संबंधी आदेश दिया है। इस संबंध में लोक शिक्षण संचनालय भोपाल ने 2 मार्च 2026 को पत्र जारी कर आदेश दिया की 2 वर्ष की अवधि में सभी शिक्षकों को परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। जो शिक्षक परीक्षा में शामिल नहीं होंगे या परीक्षा में अनुत्तीर्ण हो जाएंगे उन्हें आवश्यक सेवा निवृत्ति दी जाएगी जिसके कारण शिक्षकों में घोर नाराजगी व्याप्त है। नाराजगी का प्रमुख कारण है कि *शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 में आया जबकि 2009 से पहले नियुक्त सभी शिक्षक शासन के शिक्षक भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया की सभी पात्रताओं को पूर्ण करके ही भर्ती हुए थे।किन्तु उनसे भी शिक्षक पात्रता परीक्षा टेट का लेना एवं उसे उत्तीर्ण करना असंवैधानिक तथा किसी भी रूप में न्यायोचित नहीं है। आज 20 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री महोदय के नाम मोहन बड़ोदिया तहसीलदार श्रीमती दिव्या जैन को सौंप कर मांग की गई है कि शासन कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दायर करके टेट की परीक्षा से शिक्षकों को मुक्ति दिलाएं। ज्ञापन का वचन आत्माराम गुर्जर के द्वारा किया गया। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से उदय सिंह मालवीय, संगठन के प्रांतीय सचिव, राजाराम कराड़ा (ब्लॉक अध्यक्ष), गोरेलाल सूर्यवंशी जिला अध्यक्ष, आत्माराम गुर्जर, विमल कुमार पालीवाल, गिरिराज पाटीदार, पुरुषोत्तम पाटीदार, कालूराम अमगाया,लाडसिंह कराड़ा, पुरुषोत्तम शर्मा, दिनेश प्रजापति,महेश वर्मा, विक्रम सिंह भिलाला, गिरिराज पाटीदार,अमर सिंह सूर्यवंशी, तेजकरण पाटीदार, विशाल चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे। ज्ञापन में उपस्थित सभी का आभार प्रकट करते हुए गोरेलाल सूर्यवंशी ने यह जानकारी दी।1
- दतिया के बड़ौनी तहसील क्षेत्र में तेज हवा के साथ बारिश में ओले गिरने से किसानों के चेहरे पर छाई उदासी। गेहूं एवं सरसों की फसल लगभग तैयार किसानों के खेतों में कटी डली फसल से किसानों में मायूसी देखी जा रही है।1
- Post by Golu Lala1
- शुजालपुर में गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन, दुर्गा माता मंदिर से निकली सामूहिक प्रभात फेरी, रोकड़िया हनुमान मंदिर पर श्रद्धालुओं ने सूर्य भगवान को दिया सामूहिक अर्घ्य ,मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के शुजालपुर शहर में गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर धार्मिक माहौल देखने को मिला। दुर्गा माता मंदिर से श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से प्रभात फेरी निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा शामिल हुए। प्रभात फेरी शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई रोकड़िया हनुमान मंदिर पहुंची, जहां सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और शहर की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान पूरे शहर में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ धार्मिक आयोजन में भाग लिया।1