logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिधूना-ऐरवाकटरा मार्ग पर पलटी तेज रफ्तार निजी बस, दो महिलाएं घायल औरैया। बिधूना-ऐरवाकटरा मार्ग पर रठगांव के पास शनिवार को तेज रफ्तार निजी बस अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में दो महिलाएं घायल हो गईं। बस पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल महिलाओं को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिधूना पहुंचाया, जहां उन्हें भर्ती कराया गया। हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

30 min ago
user_कुमार सुनील
कुमार सुनील
पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
30 min ago

बिधूना-ऐरवाकटरा मार्ग पर पलटी तेज रफ्तार निजी बस, दो महिलाएं घायल औरैया। बिधूना-ऐरवाकटरा मार्ग पर रठगांव के पास शनिवार को तेज रफ्तार निजी बस अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में दो महिलाएं घायल हो गईं। बस पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल महिलाओं को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिधूना पहुंचाया, जहां उन्हें भर्ती कराया गया। हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बिधूना-ऐरवाकटरा मार्ग पर पलटी तेज रफ्तार निजी बस, दो महिलाएं घायल औरैया। बिधूना-ऐरवाकटरा मार्ग पर रठगांव के पास शनिवार को तेज रफ्तार निजी बस अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में दो महिलाएं घायल हो गईं। बस पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल महिलाओं को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिधूना पहुंचाया, जहां उन्हें भर्ती कराया गया। हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
    1
    बिधूना-ऐरवाकटरा मार्ग पर पलटी तेज रफ्तार निजी बस, दो महिलाएं घायल
औरैया। बिधूना-ऐरवाकटरा मार्ग पर रठगांव के पास शनिवार को तेज रफ्तार निजी बस अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में दो महिलाएं घायल हो गईं। बस पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल महिलाओं को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिधूना पहुंचाया, जहां उन्हें भर्ती कराया गया। हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    30 min ago
  • थाना बिधूना क्षेत्रांतर्गत बिधूना- ऐरवाकटरा मार्ग पर एक बस अनियंत्रित होकर पलटने के संबंध में क्षेत्राधिकारी बिधूना द्वारा दी गई जानकारी थाना बिधूना क्षेत्रांतर्गत बिधूना- ऐरवाकटरा मार्ग पर एक बस अनियंत्रित होकर पलटने के संबंध में क्षेत्राधिकारी बिधूना द्वारा दी गई जानकारी।
    1
    थाना बिधूना क्षेत्रांतर्गत बिधूना- ऐरवाकटरा मार्ग पर एक बस अनियंत्रित होकर पलटने के संबंध में क्षेत्राधिकारी बिधूना द्वारा दी गई जानकारी
थाना बिधूना क्षेत्रांतर्गत बिधूना- ऐरवाकटरा मार्ग पर एक बस अनियंत्रित होकर पलटने के संबंध में क्षेत्राधिकारी बिधूना द्वारा दी गई जानकारी।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    23 min ago
  • जन्म से परेशानी बनी हुई हैं
    1
    जन्म से परेशानी बनी हुई हैं
    user_Shuru User, satendra kevat
    Shuru User, satendra kevat
    Farmer चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पुलिस ने दीपावली से पहले 25 लाख के 111 मोबाइल बरामद किए औरैया में दीपावली के पावन पर्व से पहले औरैया पुलिस ने आमजन के चेहरे पर मुस्कान बिखेरते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर थाना पुलिस टीम ने अथक प्रयासों के बाद विभिन्न क्षेत्रों से गुमशुदा और गिरे हुए कुल एकसौग्यारह मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग पच्चीस लाख रुपये है। आपको बतादें ​यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा तथा क्षेत्राधिकारी बिधूना पी.पुनीत मिश्रा के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। वही साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार और उपनिरीक्षक हेमन्त चौधरी समेत पूरी टीम ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से इन मोबाइलों को ट्रेस कर संबंधित धारकों को सूचित किया। पुलिस कार्यालय में जब लोगों को उनके खोए हुए फोन वापस मिले, तो उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने नागरिकों से अपील की है कि वह अपने फोन में 'संचार साथी' ऐप डाउनलोड करें और मोबाइल खोने पर सीईआईआर पोर्टल पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। कार्यक्रम में कई अन्य अधिकारी व पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
    1
    पुलिस ने दीपावली से पहले 25 लाख के 111 मोबाइल बरामद किए
औरैया में दीपावली के पावन पर्व से पहले औरैया पुलिस ने आमजन के चेहरे पर मुस्कान बिखेरते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर थाना पुलिस टीम ने अथक प्रयासों के बाद विभिन्न क्षेत्रों से गुमशुदा और गिरे हुए कुल एकसौग्यारह मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग पच्चीस लाख रुपये है।
आपको बतादें ​यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा तथा क्षेत्राधिकारी बिधूना पी.पुनीत मिश्रा के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। वही साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार और उपनिरीक्षक हेमन्त चौधरी समेत पूरी टीम ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से इन मोबाइलों को ट्रेस कर संबंधित धारकों को सूचित किया। पुलिस कार्यालय में जब लोगों को उनके खोए हुए फोन वापस मिले, तो उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने नागरिकों से अपील की है कि वह अपने फोन में 'संचार साथी' ऐप डाउनलोड करें और मोबाइल खोने पर सीईआईआर पोर्टल पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। कार्यक्रम में कई अन्य अधिकारी व पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बालाजी ज्वैलर्स महेवा के मालिक विकास गुप्ता ने धनतेरस पर खरीददारी को लेकर वक्तव्य
    1
    बालाजी ज्वैलर्स महेवा के मालिक विकास गुप्ता ने धनतेरस पर खरीददारी को लेकर वक्तव्य
    user_अमित कुमार सिंह
    अमित कुमार सिंह
    Local News Reporter Bharthana, Etawah•
    13 hrs ago
  • 1001 दीयों से जगमगाई औरैया मंडी: पहली बार मना भव्य दीपोत्सव, किसानों और व्यापारियों को किया गया सम्मानित औरैया की कृषि उत्पादन मंडी समिति में दीपावली के पावन अवसर पर दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। हाईवे किनारे स्थित मंडी परिसर में 1001 दीये जलाकर पूरे परिसर को रोशनी से सराबोर कर दिया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 'शुभ मंडी-स्वच्छ मंडी' अभियान के तहत किसानों और व्यापारियों को प्रोत्साहित करना था। नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। उनके साथ मंडी सचिव हरबिलास सिंह और महामंत्री जमाली सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पांच किसानों—नरेश, अनीता पाठक, महाराज सिंह, माताप्रसाद और आनंद पोरवाल—को उपहार देकर सम्मानित किया गया, जबकि एक किसान को चेक भी प्रदान की गई। इसके साथ ही पूरे वर्ष बेहतरीन व्यापारिक योगदान देने और सबसे ज्यादा मंडी शुल्क जमा करने वाले 13 व्यापारियों को भी सम्मानित किया गया। मंडी सचिव हरबिलास सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में औरैया मंडी समिति द्वारा पहली बार इस तरह का दीपोत्सव आयोजित किया गया है। इसका उद्देश्य मंडी में स्वच्छता और बेहतर व्यवस्था को बढ़ावा देना है। इस अनूठे आयोजन ने त्योहार की खुशियों के बीच किसानों और व्यापारियों के सम्मान के साथ-साथ एक स्वच्छ और व्यवस्थित मंडी का सकारात्मक संदेश दिया।
    4
    1001 दीयों से जगमगाई औरैया मंडी: पहली बार मना भव्य दीपोत्सव, किसानों और व्यापारियों को किया गया सम्मानित
औरैया की कृषि उत्पादन मंडी समिति में दीपावली के पावन अवसर पर दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। हाईवे किनारे स्थित मंडी परिसर में 1001 दीये जलाकर पूरे परिसर को रोशनी से सराबोर कर दिया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 'शुभ मंडी-स्वच्छ मंडी' अभियान के तहत किसानों और व्यापारियों को प्रोत्साहित करना था।
नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। उनके साथ मंडी सचिव हरबिलास सिंह और महामंत्री जमाली सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पांच किसानों—नरेश, अनीता पाठक, महाराज सिंह, माताप्रसाद और आनंद पोरवाल—को उपहार देकर सम्मानित किया गया, जबकि एक किसान को चेक भी प्रदान की गई। इसके साथ ही पूरे वर्ष बेहतरीन व्यापारिक योगदान देने और सबसे ज्यादा मंडी शुल्क जमा करने वाले 13 व्यापारियों को भी सम्मानित किया गया।
मंडी सचिव हरबिलास सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में औरैया मंडी समिति द्वारा पहली बार इस तरह का दीपोत्सव आयोजित किया गया है। इसका उद्देश्य मंडी में स्वच्छता और बेहतर व्यवस्था को बढ़ावा देना है। इस अनूठे आयोजन ने त्योहार की खुशियों के बीच किसानों और व्यापारियों के सम्मान के साथ-साथ एक स्वच्छ और व्यवस्थित मंडी का सकारात्मक संदेश दिया।
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • चकरनगर पुलिस ने शारीरिक रूप से कमजोर बृद्ध को सकुशल घर पहुंचाया किराया देकर ▶️ शारीरिक रूप से कमजोर बृद्ध को किराया देकर सकुशल घर पहुंचाकर इटावा पुलिस ने जीता दिल चकरनगर/इटावा। थाना चकरनगर पुलिस की सराहनीय कार्यवाही। धनतेरस के दिन ढकरा निवासी रघुवीर सिंह बाजार हेतु कस्बा चकरनगर आए हुए थे सड़क पर चल रही तमाम भीड़ भाड़ को देखते हुए सड़क पर खड़े थे क्योंकि उन्हें सड़क पार करने में ऐसा लग रहा था कि कहीं संभल ना पाए और किसी ने ठोकर मार दी तो धनतेरस पूरी हो जाएगी ऐसा सोच ही रहे थे कि इतने में ही चकरनगर में तैनात उप निरीक्षक राम अवतार सिंह और उनके हमराही की नजर अचानक वृद्ध के ऊपर पड़ी तो दौड़कर वृद्ध के पास पहुंचे और उनसे हाल-चाल जाना पता चला कि उन्हें ढ़करा जाना है तो उप निरीक्षक व हमराही ने वृद्ध की दोनों तरफ वांह पड़कर सहारा बने और ले जाकर ढ़करा की तरफ जाने वाले थ्री व्हीलर पर कुशलता पूर्वक बैठाला और किराया भी दिया। वृद्ध से जब चकरनगर पुलिस ने पूछा कि आपको भूख प्यास लगी हो तो बताएं उन्होंने इसके लिए मना किया और बोले "बेटा मुझे गाड़ी पर बैठा दो बस इतना ही बहुत सहारा है" दरोगा जी और हमराही सिपाही ने कुशलता पूर्वक थ्री व्हीलर पर बैठाया और किराया भी दिया। थ्री व्हीलर वाले से एक हिदायत करते हुए की बाबा को चलते गाड़ी में मत उतारना गाड़ी रोककर कुशलता से उतार कर सड़क से उन्हें पार करवा देना। इस कार्य के लिए लोगों ने नवोदित थाना प्रभारी शशांक राजपूत चकरनगर, पुलिस क्षेत्राधिकार अभय नारायण राय (Abhay Narayan Rai) चकरनगर,SPRA महोदय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के कुशल निर्देशन के लिए आभार जताते हुए धन्यवाद दिया कि उच्चाधिकारियों के कुशल निर्देशन के चलते अधिकारियों में काफी दयालुता और बेसहारों के लिए सहारा बनने की संवेदनशीलता है। इस कार्य की क्षेत्र में विशेष सराहना की जा रही है।
    2
    चकरनगर पुलिस ने शारीरिक रूप से कमजोर बृद्ध को सकुशल घर पहुंचाया किराया देकर


▶️ शारीरिक रूप से कमजोर बृद्ध को किराया देकर सकुशल घर पहुंचाकर इटावा पुलिस ने जीता दिल
चकरनगर/इटावा। थाना चकरनगर पुलिस की सराहनीय कार्यवाही। धनतेरस के दिन ढकरा निवासी रघुवीर सिंह बाजार हेतु कस्बा चकरनगर आए हुए थे सड़क पर चल रही तमाम भीड़ भाड़ को देखते हुए सड़क पर खड़े थे क्योंकि उन्हें सड़क पार करने में ऐसा लग रहा था कि कहीं संभल ना पाए और किसी ने ठोकर मार दी तो धनतेरस पूरी हो जाएगी ऐसा सोच ही रहे थे कि इतने में ही चकरनगर में तैनात उप निरीक्षक राम अवतार सिंह और उनके हमराही की नजर अचानक वृद्ध के ऊपर पड़ी तो दौड़कर वृद्ध के पास पहुंचे और उनसे हाल-चाल जाना पता चला कि उन्हें ढ़करा जाना है तो उप निरीक्षक व हमराही ने वृद्ध की दोनों तरफ वांह पड़कर सहारा बने और ले जाकर ढ़करा की तरफ जाने वाले थ्री व्हीलर पर कुशलता पूर्वक बैठाला और किराया भी दिया। वृद्ध से जब चकरनगर पुलिस ने पूछा कि आपको भूख प्यास लगी हो तो बताएं उन्होंने इसके लिए मना किया और बोले "बेटा मुझे गाड़ी पर बैठा दो बस इतना ही बहुत सहारा है" दरोगा जी और हमराही सिपाही ने कुशलता पूर्वक थ्री व्हीलर पर बैठाया और किराया भी दिया। थ्री व्हीलर वाले से एक हिदायत करते हुए की बाबा को चलते गाड़ी में मत उतारना गाड़ी रोककर कुशलता से उतार कर सड़क से उन्हें पार करवा देना। इस कार्य के लिए लोगों ने नवोदित थाना प्रभारी शशांक राजपूत चकरनगर, पुलिस क्षेत्राधिकार अभय नारायण राय (Abhay Narayan Rai)
चकरनगर,SPRA महोदय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के कुशल निर्देशन के लिए आभार जताते हुए धन्यवाद दिया कि उच्चाधिकारियों के कुशल निर्देशन के चलते अधिकारियों में काफी दयालुता और बेसहारों के लिए सहारा बनने की संवेदनशीलता है। इस कार्य की क्षेत्र में विशेष सराहना की जा रही है।
    user_Dr.SBS Chauhan
    Dr.SBS Chauhan
    पत्रकारिता चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • औरैया पुलिस की बड़ी सफलता, 111 लोगों को वापस मिले खोए मोबाइल; कीमत करीब 25 लाख रुपये ककोर औरैया। जनपद औरैया की साइबर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए 111 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है। शुक्रवार को पुलिस द्वारा संबंधित मोबाइल धारकों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस लौटाए जा रहे हैं। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिल उठे। पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी बिधूना/साइबर के कुशल पर्यवेक्षण में साइबर थाना टीम ने यह कार्रवाई की। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से मोबाइल फोन गुम होने की शिकायतें मिलने पर साइबर टीम ने सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की मदद से मोबाइल फोन की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद टीम ने कुल 111 मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस ने मोबाइल धारकों को सूचना देकर उन्हें अपने मोबाइल प्राप्त करने के लिए बुलाया। 6 नवंबर 2026 को बरामद मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को वापस किए जा रहे हैं। पुलिस ने आमजन से की अपील पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे प्ले स्टोर से संचार साथी ऐप डाउनलोड करें। मोबाइल गुम होने की स्थिति में मोबाइल का बिल, आईएमईआई नंबर, आधार कार्ड एवं अन्य पहचान पत्र लेकर अपने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से मोबाइल को ट्रेस कर बरामद करने की कार्रवाई की जा सके। बरामदगी करने वाली पुलिस टीम इस सराहनीय कार्य में निरीक्षक राजीव कुमार (प्रभारी साइबर थाना/साइबर सेल) मय टीम तथा उपनिरीक्षक हेमंत चौधरी (साइबर थाना) मय हमराह शामिल रहे। बाइट पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती बाइट पीड़ित
    4
    औरैया पुलिस की बड़ी सफलता, 111 लोगों को वापस मिले खोए मोबाइल; कीमत करीब 25 लाख रुपये
ककोर औरैया। जनपद औरैया की साइबर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए 111 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है। शुक्रवार को पुलिस द्वारा संबंधित मोबाइल धारकों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस लौटाए जा रहे हैं। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिल उठे।
पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी बिधूना/साइबर के कुशल पर्यवेक्षण में साइबर थाना टीम ने यह कार्रवाई की। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से मोबाइल फोन गुम होने की शिकायतें मिलने पर साइबर टीम ने सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की मदद से मोबाइल फोन की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद टीम ने कुल 111 मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता प्राप्त की।
पुलिस ने मोबाइल धारकों को सूचना देकर उन्हें अपने मोबाइल प्राप्त करने के लिए बुलाया। 6 नवंबर 2026 को बरामद मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को वापस किए जा रहे हैं।
पुलिस ने आमजन से की अपील
पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे प्ले स्टोर से संचार साथी ऐप डाउनलोड करें। मोबाइल गुम होने की स्थिति में मोबाइल का बिल, आईएमईआई नंबर, आधार कार्ड एवं अन्य पहचान पत्र लेकर अपने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से मोबाइल को ट्रेस कर बरामद करने की कार्रवाई की जा सके।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
इस सराहनीय कार्य में निरीक्षक राजीव कुमार (प्रभारी साइबर थाना/साइबर सेल) मय टीम तथा उपनिरीक्षक हेमंत चौधरी (साइबर थाना) मय हमराह शामिल रहे।
बाइट पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती 
बाइट पीड़ित
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.