logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लखीसराय नया बाजार चैती दुर्गा स्थान में रामनवमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लखीसराय। रामनवमी के पावन अवसर पर शहर के नया बाजार स्थित चैती दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर में सुबह से ही भक्तों का आना-जाना लगा रहा और पूरा परिसर भक्ति भाव में सराबोर दिखा।इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में माता दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करती नजर आईं। मंदिर में जय माता दी के जयकारों से माहौल गूंजता रहा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। वहीं, रामनवमी के अवसर पर आयोजित मेले को लेकर मंदिर कमेटी द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है, जिससे श्रद्धालु शांतिपूर्ण तरीके से पूजा-अर्चना कर सकें।

2 hrs ago
user_Atmanand Singh
Atmanand Singh
पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
2 hrs ago

लखीसराय नया बाजार चैती दुर्गा स्थान में रामनवमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लखीसराय। रामनवमी के पावन अवसर पर शहर के नया बाजार स्थित चैती दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर में सुबह से ही भक्तों का आना-जाना लगा रहा और पूरा परिसर भक्ति भाव में सराबोर दिखा।इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में माता दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करती नजर आईं। मंदिर में जय माता दी के जयकारों से माहौल गूंजता रहा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। वहीं, रामनवमी के अवसर पर आयोजित मेले को लेकर मंदिर कमेटी द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है, जिससे श्रद्धालु शांतिपूर्ण तरीके से पूजा-अर्चना कर सकें।

More news from बिहार and nearby areas
  • लखीसराय में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, पांच लोग घायल, दो की हालत गंभीर तेतराहतट थाना पुलिस की संवेदनशील पहल, घायलों को खुद पहुंचाया अस्पताल, इलाज में भी की मदद लखीसराय जिले के तेतराहतट थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 12 में आपसी विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में कुल पांच लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग दहशत में आ गए। घायलों की पहचान वार्ड नंबर 12 निवासी राजेंद्र यादव, रिंकू देवी तथा दूसरे पक्ष से उमेश यादव, नारायण यादव और साबू देवी के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। इस दौरान लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला किया गया, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही तेतराहतट थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। सब-इंस्पेक्टर दानिश इकबाल ने बताया कि थाना अध्यक्ष इलू कुमारी के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचने पर दो घायल सड़क पर पड़े थे, लेकिन आसपास मौजूद लोग उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए आगे नहीं आ रहे थे। ऐसी स्थिति में पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए स्वयं पहल की और अपनी गाड़ी से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इतना ही नहीं, सब-इंस्पेक्टर दानिश इकबाल ने एक घायल महिला के इलाज के लिए अपनी जेब से पैसे भी खर्च किए, जिससे पुलिस की संवेदनशीलता और मानवीय पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जहां दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी विवाद को आपसी समझदारी और शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
    1
    लखीसराय में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, पांच लोग घायल, दो की हालत गंभीर
तेतराहतट थाना पुलिस की संवेदनशील पहल, घायलों को खुद पहुंचाया अस्पताल, इलाज में भी की मदद
लखीसराय जिले के तेतराहतट थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 12 में आपसी विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में कुल पांच लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग दहशत में आ गए।
घायलों की पहचान वार्ड नंबर 12 निवासी राजेंद्र यादव, रिंकू देवी तथा दूसरे पक्ष से उमेश यादव, नारायण यादव और साबू देवी के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। इस दौरान लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला किया गया, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही तेतराहतट थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। सब-इंस्पेक्टर दानिश इकबाल ने बताया कि थाना अध्यक्ष इलू कुमारी के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचने पर दो घायल सड़क पर पड़े थे, लेकिन आसपास मौजूद लोग उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए आगे नहीं आ रहे थे।
ऐसी स्थिति में पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए स्वयं पहल की और अपनी गाड़ी से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इतना ही नहीं, सब-इंस्पेक्टर दानिश इकबाल ने एक घायल महिला के इलाज के लिए अपनी जेब से पैसे भी खर्च किए, जिससे पुलिस की संवेदनशीलता और मानवीय पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
फिलहाल सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जहां दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी विवाद को आपसी समझदारी और शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
    user_Vivek Anand
    Vivek Anand
    रामगढ़ चौक, लखीसराय, बिहार•
    23 hrs ago
  • Post by Sunil Bihari
    1
    Post by Sunil Bihari
    user_Sunil Bihari
    Sunil Bihari
    जमुई, जमुई, बिहार•
    3 hrs ago
  • मटिहानी थाना की पुलिस ने अपहरण की गई लड़की को जमशेदपुर से सकुशल बरामद कर लिया है. वहीं कांड के नामजद अभियुक्त नीतीश भगत को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी गुरुवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि मटिहानी थाना को सूचना मिली कि एक लड़की का अपहरण किया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान कर लड़की को सकुशल बरामद कर दिया है. जबकि प्राथमिक अभियुक्त लड़की के जीजा को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
    1
    मटिहानी थाना की पुलिस ने अपहरण की गई लड़की को जमशेदपुर से सकुशल बरामद कर लिया है. वहीं कांड के नामजद अभियुक्त नीतीश भगत को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी गुरुवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि मटिहानी थाना को सूचना मिली कि एक लड़की का अपहरण किया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान कर लड़की को सकुशल बरामद कर दिया है. जबकि प्राथमिक अभियुक्त लड़की के जीजा को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
    user_Ranjan Kumar
    Ranjan Kumar
    पत्रकार बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    4 hrs ago
  • जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर बिहार नवनिर्माण अभियान के दौरान जमुई पहुंचे और जमुई के सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी की मजबूती पर चर्चा किये, जनसुराज के वरिष्ठ बुजुर्ग नेता से जानते हैं पार्टी की खास खास बातें !
    1
    जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर बिहार  नवनिर्माण अभियान के दौरान जमुई पहुंचे और जमुई के सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी की मजबूती पर चर्चा किये, जनसुराज के वरिष्ठ बुजुर्ग नेता से जानते हैं पार्टी की खास खास बातें  !
    user_Reaction Bihar News
    Reaction Bihar News
    पत्रकार जमुई, जमुई, बिहार•
    4 hrs ago
  • Post by Md Anwar hussain
    1
    Post by Md Anwar hussain
    user_Md Anwar hussain
    Md Anwar hussain
    Ariari, Sheikhpura•
    4 hrs ago
  • बिहार की राजधानी Patna के विश्व प्रसिद्ध Mahavir Mandir में Ram Navami के अवसर पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। शुक्रवार सुबह से ही मंदिर परिसर के बाहर करीब 1 किलोमीटर लंबी कतार लग गई, जहां “जय श्रीराम” के जयघोष से पूरा इलाका गूंज उठा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। अनुमान है कि इस वर्ष करीब 4 लाख से अधिक भक्त मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। मंदिर को लगभग 6 क्विंटल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है, जिससे पूरा परिसर आकर्षक और आध्यात्मिक माहौल में रंग गया है। मंदिर प्रबंधन के अनुसार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महिला, पुरुष और बुजुर्गों के लिए अलग-अलग कतारें बनाई गई हैं। सुरक्षा के लिहाज से बड़ी संख्या में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। वहीं, सुबह से ही भक्त पूजा, आरती और हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। मंदिर परिसर में भक्ति संगीत और रामधुन से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। इधर, केवल पटना ही नहीं बल्कि पूरे बिहार में रामनवमी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। Jamui, Munger, Gaya, Bhagalpur, Samastipur, Muzaffarpur और Darbhanga समेत कई जिलों के प्रमुख मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। प्रशासन ने सभी जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल, ड्रोन निगरानी और सीसीटीवी कैमरों के जरिए नजर रखी जा रही है। साथ ही किसी भी अफवाह या असामाजिक गतिविधि पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। रामनवमी के इस पावन अवसर पर पूरे बिहार में आस्था, उत्साह और भक्ति का माहौल चरम पर है, जहां हर ओर भगवान श्रीराम के जयकारे गूंज रहे हैं। बिहार और देश की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें City Channel Jamui के साथ। वीडियो को लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें। #RamNavami #PatnaNews #MahavirMandir #BiharNews #BreakingNews #ReligiousNews #Patna #CityChannelJamui #HindiNews #LatestNews #BiharUpdate #FestivalNews #IndiaNews #TrendingNews
    1
    बिहार की राजधानी Patna के विश्व प्रसिद्ध Mahavir Mandir में Ram Navami के अवसर पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है।
शुक्रवार सुबह से ही मंदिर परिसर के बाहर करीब 1 किलोमीटर लंबी कतार लग गई, जहां “जय श्रीराम” के जयघोष से पूरा इलाका गूंज उठा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। अनुमान है कि इस वर्ष करीब 4 लाख से अधिक भक्त मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।
मंदिर को लगभग 6 क्विंटल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है, जिससे पूरा परिसर आकर्षक और आध्यात्मिक माहौल में रंग गया है। मंदिर प्रबंधन के अनुसार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महिला, पुरुष और बुजुर्गों के लिए अलग-अलग कतारें बनाई गई हैं।
सुरक्षा के लिहाज से बड़ी संख्या में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। वहीं, सुबह से ही भक्त पूजा, आरती और हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। मंदिर परिसर में भक्ति संगीत और रामधुन से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है।
इधर, केवल पटना ही नहीं बल्कि पूरे बिहार में रामनवमी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। Jamui, Munger, Gaya, Bhagalpur, Samastipur, Muzaffarpur और Darbhanga समेत कई जिलों के प्रमुख मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।
प्रशासन ने सभी जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल, ड्रोन निगरानी और सीसीटीवी कैमरों के जरिए नजर रखी जा रही है। साथ ही किसी भी अफवाह या असामाजिक गतिविधि पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
रामनवमी के इस पावन अवसर पर पूरे बिहार में आस्था, उत्साह और भक्ति का माहौल चरम पर है, जहां हर ओर भगवान श्रीराम के जयकारे गूंज रहे हैं।
बिहार और देश की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें City Channel Jamui के साथ। वीडियो को लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें।
#RamNavami #PatnaNews #MahavirMandir #BiharNews #BreakingNews #ReligiousNews #Patna #CityChannelJamui #HindiNews #LatestNews #BiharUpdate #FestivalNews #IndiaNews #TrendingNews
    user_Rajiv Ranjan
    Rajiv Ranjan
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    4 hrs ago
  • जिले में रामनवमी पर्व को लेकर विभिन्न थाना क्षेत्र में स्थानीय लोगों द्वारा कलश यात्रा का आयोजन किया गया. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ते इंतजाम किए गए थे. इस बात की जानकारी गुरुवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि कलश यात्रा में सैकड़ो की संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चे शामिल रहे. प्रत्येक कलश यात्रा के साथ दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई थी. ताकि कलश यात्रा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके.
    1
    जिले में रामनवमी पर्व को लेकर विभिन्न थाना क्षेत्र में स्थानीय लोगों द्वारा कलश यात्रा का आयोजन किया गया. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ते इंतजाम किए गए थे. इस बात की जानकारी गुरुवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि कलश यात्रा में सैकड़ो की संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चे शामिल रहे. प्रत्येक कलश यात्रा के साथ दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई थी. ताकि कलश यात्रा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके.
    user_Ranjan Kumar
    Ranjan Kumar
    पत्रकार बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    4 hrs ago
  • Post by Sunil Bihari
    1
    Post by Sunil Bihari
    user_Sunil Bihari
    Sunil Bihari
    जमुई, जमुई, बिहार•
    4 hrs ago
  • राम मंदिर निर्माण के बाद कितना बढ़े हम राम राज्य की तरफ ? क्या रैलियों में राम ध्वज लहराने से राम राज्य आ जाएगा ? क्या राम राज्य की कल्पना सिर्फ भारत तक ही सीमित रहना चाहिए ? इन सवालों के जानिए बुद्धिजीवियों से राजपथ न्यूज़ पर..
    1
    राम मंदिर निर्माण के बाद कितना बढ़े हम राम राज्य की तरफ ?  क्या रैलियों में राम ध्वज लहराने से राम राज्य आ जाएगा ? क्या राम राज्य की कल्पना सिर्फ भारत तक ही सीमित रहना चाहिए ? इन सवालों के जानिए बुद्धिजीवियों से राजपथ न्यूज़ पर..
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Begusarai, Bihar•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.