Shuru
Apke Nagar Ki App…
Md Anwar hussain
More news from Sheikhpura and nearby areas
- Post by Md Anwar hussain1
- MAHABODHI MAHABIHAR BIRASAT vairas से वापस लाने, BLCP ITS ASHOK SAMRAT का लक्ष्य, BLCP COD108 के तहत, सबसे आसान तरीका, SSDBIHARCOD1081
- शेखपुरा जिले के घाटकुसुम्भा प्रखंड अंतर्गत सहरा गाँव में एक किसान की मेहनत पर बदमाशों ने पानी फेर दिया। किसान अनील महतो की करीब 1200 बोझा मसूर फसल को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया। यह घटना बीती रात की बताई जा रही है, जिसमें लगभग 12 बीघा में लगी मसूर की फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटनास्थल से डीजल से भरी बोतल और माचिस बरामद होने के बाद मामले को साजिशन आगजनी माना जा रहा है। इस घटना में किसान को करीब 4 से 5 लाख रुपये का भारी नुकसान हुआ है। घटना के बाद पीड़ित किसान और परिजनों में गहरा आक्रोश है। प्रशासन से दोषियों की जल्द पहचान कर कड़ी कार्रवाई और मुआवजे की मांग की जा रही है।1
- चेवाड़ा के छोटी मंदिर के समीप चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर बुधवार की रात्रि क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस दौरान बेल भरनी का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रात्रि करीब 9:00 बजे शुरू हुआ, जिसमें दर्जनों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बेल भरनी के दौरान भक्तों ने माता के जयकारे लगाए और पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु पारंपरिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करते हुए मां दुर्गा से सुख-समृद्धि और शांति की कामना करते नजर आए। आयोजन स्थल पर महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई, जिससे माहौल पूरी तरह आस्था से ओत-प्रोत हो गया। स्थानीय पुजारियों के मार्गदर्शन में विधिपूर्वक बेल भरनी की रस्म संपन्न कराई गई। इस दौरान भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया, जिससे श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन रहे। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि नवरात्र के प्रत्येक दिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालुओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। पूरे आयोजन के दौरान शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय लोगों का सहयोग सराहनीय रहा। श्रद्धालुओं ने विश्वास जताया कि मां दुर्गा की कृपा से क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि बनी1
- लखीसराय। रामनवमी के पावन अवसर पर शहर के नया बाजार स्थित चैती दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर में सुबह से ही भक्तों का आना-जाना लगा रहा और पूरा परिसर भक्ति भाव में सराबोर दिखा।इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में माता दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करती नजर आईं। मंदिर में जय माता दी के जयकारों से माहौल गूंजता रहा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। वहीं, रामनवमी के अवसर पर आयोजित मेले को लेकर मंदिर कमेटी द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है, जिससे श्रद्धालु शांतिपूर्ण तरीके से पूजा-अर्चना कर सकें।1
- रामगढ़चौक के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 73 के सेविका एवं महिला सुपरवाइजर को सीडीपीओ ने मांगा स्पष्टीकरण। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत औरे गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 73 में लगातार तीन दिनों से अनुपस्थित सेविका एवं केंद्र संचालन में हो रही अनियमित को लेकर सीडीपीओ रामगढ़ चौक कुमारी मुक्त ने महिला सुपरवाइजर एवं सेविका खुशबू कुमारी को कारण बताओं नोटिस जारी किया है एवं 24 घंटे के अंदर इसका जवाब देने की मांग की गई है।1
- नदियामां पेट्रोल पंप फर्जी पे अप से भुगतान करने वाला नाबालिक हुआ निरुध। भास्कर न्यूज़ लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत लखीसराय शेखपुरा पथ में स्थित नदियामां पेट्रोल पंप पर फर्जी पर फोन ऐप से राशि भुगतान का मामला प्रकाश में आया है गुरुवार को नदियामां पेट्रोल पंप पर बेलौरी गांव निवासी जगदीश यादव के नाबालिक पुत्र बुलेट गाड़ी में₹700 का पेट्रोल भर आया एवं मोबाइल से फर्जी पे फोन एप के जरिए भुगतान सक्सेसफुल दिखाकर भागना चाहा तभी पेट्रोल पंप के संचालक सोनू कुमार के द्वारा तुरंत इसकी जानकारी रामगढ़ चौक थाना को दी गई थाना अध्यक्ष चुन्नू कुमार के द्वारा मामले पर त्वरित संज्ञान लेते हुए दिवा गस्ती में कार्यरत एएसआई पंकज कुमार सिंह को दलबल के साथ भेज कर बुलेट गाड़ी संख्या बीआर 01 एच एन 26 11 को जप्त करते हुए नाबालिक को निरुद्ध किया। इस घटना की जानकारी देते हुए रामगढ़ चौक थाना अध्यक्ष चुन्नू कुमार ने बताया कि उक्त नाबालिक के द्वारा मोबाइल में पे फोन का फर्जी अप बनाकर लोगों को मूर्ख बना रहा था इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पेट्रोल पंप पर वह अपने मोबाइल में पे फोन से भुगतान राशि सक्सेसफुल दिखाकर भागना चाहा तभी संचालक के द्वारा इसकी जानकारी दी गई तुरंत पुलिस प्रशासन के द्वारा पेट्रोल पंप से नाबालिक को निरोध कर किशोर न्यायालय परिसर भेजा गया जहां से सुधार प्रबंधन के लिए मुंगेर नाबालिक को भेज दिया गया है।1
- भारतीय लोक चेतना पार्टी,, के तहत सम्राट अशोक महान, का जन्म उत्सव, पर शोभा यात्रा, सुप्रीमो, सुभाष कुमार ज़ी, राजा बाजार जगदेव पथ से बुद्ध बिहार, देखिए ITS ASHOK SAMRAT RAJ KUMAR PRINCE के साथ,,1