Shuru
Apke Nagar Ki App…
घाटकुसुम्भा में किसान की मसूर की फसल जलकर राख, 4-5 लाख का नुकसान शेखपुरा जिले के घाटकुसुम्भा प्रखंड अंतर्गत सहरा गाँव में एक किसान की मेहनत पर बदमाशों ने पानी फेर दिया। किसान अनील महतो की करीब 1200 बोझा मसूर फसल को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया। यह घटना बीती रात की बताई जा रही है, जिसमें लगभग 12 बीघा में लगी मसूर की फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटनास्थल से डीजल से भरी बोतल और माचिस बरामद होने के बाद मामले को साजिशन आगजनी माना जा रहा है। इस घटना में किसान को करीब 4 से 5 लाख रुपये का भारी नुकसान हुआ है। घटना के बाद पीड़ित किसान और परिजनों में गहरा आक्रोश है। प्रशासन से दोषियों की जल्द पहचान कर कड़ी कार्रवाई और मुआवजे की मांग की जा रही है।
NK 24 News
घाटकुसुम्भा में किसान की मसूर की फसल जलकर राख, 4-5 लाख का नुकसान शेखपुरा जिले के घाटकुसुम्भा प्रखंड अंतर्गत सहरा गाँव में एक किसान की मेहनत पर बदमाशों ने पानी फेर दिया। किसान अनील महतो की करीब 1200 बोझा मसूर फसल को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया। यह घटना बीती रात की बताई जा रही है, जिसमें लगभग 12 बीघा में लगी मसूर की फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटनास्थल से डीजल से भरी बोतल और माचिस बरामद होने के बाद मामले को साजिशन आगजनी माना जा रहा है। इस घटना में किसान को करीब 4 से 5 लाख रुपये का भारी नुकसान हुआ है। घटना के बाद पीड़ित किसान और परिजनों में गहरा आक्रोश है। प्रशासन से दोषियों की जल्द पहचान कर कड़ी कार्रवाई और मुआवजे की मांग की जा रही है।
More news from बिहार and nearby areas
- MAHABODHI MAHABIHAR BIRASAT vairas से वापस लाने, BLCP ITS ASHOK SAMRAT का लक्ष्य, BLCP COD108 के तहत, सबसे आसान तरीका, SSDBIHARCOD1081
- शेखपुरा जिले के घाटकुसुम्भा प्रखंड अंतर्गत सहरा गाँव में एक किसान की मेहनत पर बदमाशों ने पानी फेर दिया। किसान अनील महतो की करीब 1200 बोझा मसूर फसल को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया। यह घटना बीती रात की बताई जा रही है, जिसमें लगभग 12 बीघा में लगी मसूर की फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटनास्थल से डीजल से भरी बोतल और माचिस बरामद होने के बाद मामले को साजिशन आगजनी माना जा रहा है। इस घटना में किसान को करीब 4 से 5 लाख रुपये का भारी नुकसान हुआ है। घटना के बाद पीड़ित किसान और परिजनों में गहरा आक्रोश है। प्रशासन से दोषियों की जल्द पहचान कर कड़ी कार्रवाई और मुआवजे की मांग की जा रही है।1
- चेवाड़ा के छोटी मंदिर के समीप चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर बुधवार की रात्रि क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस दौरान बेल भरनी का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रात्रि करीब 9:00 बजे शुरू हुआ, जिसमें दर्जनों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बेल भरनी के दौरान भक्तों ने माता के जयकारे लगाए और पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु पारंपरिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करते हुए मां दुर्गा से सुख-समृद्धि और शांति की कामना करते नजर आए। आयोजन स्थल पर महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई, जिससे माहौल पूरी तरह आस्था से ओत-प्रोत हो गया। स्थानीय पुजारियों के मार्गदर्शन में विधिपूर्वक बेल भरनी की रस्म संपन्न कराई गई। इस दौरान भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया, जिससे श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन रहे। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि नवरात्र के प्रत्येक दिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालुओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। पूरे आयोजन के दौरान शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय लोगों का सहयोग सराहनीय रहा। श्रद्धालुओं ने विश्वास जताया कि मां दुर्गा की कृपा से क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि बनी1
- Post by Md Anwar hussain1
- आप सभी को राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।1
- रामगढ़चौक के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 73 के सेविका एवं महिला सुपरवाइजर को सीडीपीओ ने मांगा स्पष्टीकरण। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत औरे गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 73 में लगातार तीन दिनों से अनुपस्थित सेविका एवं केंद्र संचालन में हो रही अनियमित को लेकर सीडीपीओ रामगढ़ चौक कुमारी मुक्त ने महिला सुपरवाइजर एवं सेविका खुशबू कुमारी को कारण बताओं नोटिस जारी किया है एवं 24 घंटे के अंदर इसका जवाब देने की मांग की गई है।1
- मोकामा में वायरल हुए कथित ऑडियो मामले पर पुलिस प्रशासन ने आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है। SDPO ने बताया कि वायरल ऑडियो की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ऑडियो सोनू और थाना के एक चौकीदार के बीच बातचीत का बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऑडियो की सत्यता की जांच के बाद ही पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं ऑडियो वायरल होने के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है और लोग जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।1
- भारतीय लोक चेतना पार्टी,, के तहत सम्राट अशोक महान, का जन्म उत्सव, पर शोभा यात्रा, सुप्रीमो, सुभाष कुमार ज़ी, राजा बाजार जगदेव पथ से बुद्ध बिहार, देखिए ITS ASHOK SAMRAT RAJ KUMAR PRINCE के साथ,,1