भदरवारा में 2 घंटे में बनी सड़क पर बवाल, घटिया निर्माण से भड़के ग्रामीण; ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र के भदरवारा गांव में सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। आरोप है कि लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार ने महज दो घंटे में 400 मीटर सड़क बनाकर मानकों की अनदेखी की है। ग्रामीणों ने घटिया निर्माण पर नाराजगी जताते हुए ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई और सड़क को दोबारा सही तरीके से बनवाने की मांग की है। मऊरानीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत भदरवारा में मां भद्रकाली मंदिर गेट से अंदर बनाई गई करीब 400 मीटर सड़क विवादों में घिर गई है। शुकवार की सुबह लगभग 7 बजे ग्रामीणों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण में भारी लापरवाही बरती गई है और मात्र दो घंटे में ही निर्माण कार्य पूरा कर दिया गया। जल्दबाजी में किए गए इस निर्माण को ग्रामीण मानक विहीन बता रहे हैं, जिससे सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। घटिया निर्माण से नाराज ग्रामीणों ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि सड़क का पुनः निर्माण मानकों के अनुसार कराया जाए, ताकि लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके।
भदरवारा में 2 घंटे में बनी सड़क पर बवाल, घटिया निर्माण से भड़के ग्रामीण; ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र के भदरवारा गांव में सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। आरोप है कि लोक
निर्माण विभाग के ठेकेदार ने महज दो घंटे में 400 मीटर सड़क बनाकर मानकों की अनदेखी की है। ग्रामीणों ने घटिया निर्माण पर नाराजगी जताते हुए ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई और सड़क को दोबारा सही तरीके से बनवाने की मांग
की है। मऊरानीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत भदरवारा में मां भद्रकाली मंदिर गेट से अंदर बनाई गई करीब 400 मीटर सड़क विवादों में घिर गई है। शुकवार की सुबह लगभग 7 बजे ग्रामीणों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार
द्वारा सड़क निर्माण में भारी लापरवाही बरती गई है और मात्र दो घंटे में ही निर्माण कार्य पूरा कर दिया गया। जल्दबाजी में किए गए इस निर्माण को ग्रामीण मानक विहीन बता रहे हैं, जिससे सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठ
रहे हैं। घटिया निर्माण से नाराज ग्रामीणों ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि सड़क का पुनः निर्माण मानकों के अनुसार कराया जाए, ताकि लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके।
- Post by Bablu Ramaiya1
- गौरैया बचाओ का संदेश: झांसी में निकली जागरूकता यात्रा, बच्चों ने संभाली कमान गौरैया दिवस पर बड़ा आयोजन, संगोष्ठी से लेकर सड़कों तक गूंजा संरक्षण का संदेश* रैली में समाजसेवी और अधिकारियों की रही भागीदारी झांसी में 20 मार्च 2026 को गौरैया दिवस के अवसर पर “मानवता के लिए एक कदम संस्था” एवं “संस्कार की पाठशाला” द्वारा संगोष्ठी एवं जनसंदेश यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम झांसी वन विभाग परिसर में आयोजित हुआ, जहां गौरैया संरक्षण पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद बच्चों और गौरैया बचाओ अभियान टीम ने जागरूकता यात्रा निकाली। यात्रा वन विभाग से एलिट चौराहा होते हुए इलाहाबाद बैंक चौराहा तक पहुंची। मुख्य अतिथि विमलेश परिहार, समाजसेवी हरि परिहार एवं उप प्रभागीय वन अधिकारी जैन साहब ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। कार्यक्रम में राजकुमार बाबूजी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पेंशनर्स एसोसिएशन ऑफ रेलवेज से ओपी भटनागर, पीके श्रीवास्तव, रामपाल जी और आरके देवगनिया शामिल हुए। वन विभाग से सतीश कुमार, अमित कुमार, राजीव यादव, टीपी सिंह व जय हिंद सिंह की सहभागिता रही। रॉबिन हुड आर्मी से शिवा नगायच, देवेंद्र कुशवाहा और मीना ने भी भाग लिया। संस्था अध्यक्ष जगमोहन बडोनिया के संचालन में कार्यक्रम सफल रहा, जिसमें बॉबी अहिरवार, अंजलि, रागिनी, काजल, कशिश, साक्षी, दीप्ति, खुशबू राजपूत, पुष्पेंद्र और विष्णु सहित कई लोग मौजूद रहे।1
- झांसी सीपरी बाजार क्षेत्र में राज्य सेतु निगम के पुल के नीचे मुबारक मार्केट के पास ज्वलनशील पदार्थ डालकर लगाई जाती है आग l जिससे बाहा से निकालने वालों को होती है परेशानी विद्युत विभाग की केबल भी रहती है आग की चपेट में कभी भी हो सकती है जन हानि l कौन लगता है और क्यों लगता है इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं l फिलहाल राज्य सेतु निगम का पुल इसी तरह ज्वलनशील पदार्थ से जलता रहा तो एक न एक दिन हादसे के शिकार होने की संभावना बन सकती है l जिम्मेदार की जिम्मेदारी कब तय होंगी l1
- Post by Niraj Lakhere5
- *झाँसी जिला अस्पताल इमरजेंसी में डिसेंर्टी का इलाज करा रहे पत्रकार और डॉक्टर/स्टाफ में अभद्रता हुई। अस्पताल ने पुलिस को सूचना दी। वीडियो वायरल*1
- Post by Mohammad Irshad5
- Post by Hemant Kumar Gupta1
- Post by Bablu Ramaiya1