logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नेपाल जल त्रासदी में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए श्री विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धांजलि सभा नानपारा, बहराइच। नेपाल में जल सैलाब के कारण आई भीषण त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए श्री विश्वनाथ मंदिर, नानपारा में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने देवाधिदेव महादेव से नेपाल की त्रासदी में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही इस दुखद घटना से शोक संतृप्त परिवारों को इस महान कष्ट को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की भी प्रार्थना की गई। सभा के अंत में सभी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता, जिला प्रचारक अजय जी, राहुल कश्यप, दिलीप जायसवाल, विनोद गुप्ता, पूरण महाराज, कौशलेंद्र श्रीवास्तव, संतोष पोरवाल, रवि, चंदन मिश्रा, अविनाश सिंह सहित अन्य श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

18 hrs ago
user_Sarfaraj Siddiqui Journalist
Sarfaraj Siddiqui Journalist
Computer service बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
18 hrs ago

नेपाल जल त्रासदी में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए श्री विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धांजलि सभा नानपारा, बहराइच। नेपाल में जल सैलाब के कारण आई भीषण त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए श्री विश्वनाथ मंदिर, नानपारा में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने देवाधिदेव महादेव से नेपाल की त्रासदी में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही इस दुखद घटना से शोक संतृप्त परिवारों को इस महान कष्ट को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की भी प्रार्थना की गई। सभा के अंत में सभी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता, जिला प्रचारक अजय जी, राहुल कश्यप, दिलीप जायसवाल, विनोद गुप्ता, पूरण महाराज, कौशलेंद्र श्रीवास्तव, संतोष पोरवाल, रवि, चंदन मिश्रा, अविनाश सिंह सहित अन्य श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • भारतीय किसान यूनियन टिकैत — इकाई मोतीपुर, जनपद बहराइच  30 अगस्त 2026 को विधानसभा बलहा की बदहाल विद्युत व्यवस्था को लेकर चल रहे धरने एवं आमरण अनशन में भारतीय किसान यूनियन टिकैत, इकाई मोतीपुर ने शिरकत कर अपना समर्थन दिया। विशेष रूप से आमरण अनशन एवं भूख हड़ताल पर बैठे हमारे नौजवान साथियों के संघर्ष और हौसले को हम सलाम करते हैं। बिजली जैसी मूलभूत आवश्यकता के लिए अपने स्वास्थ्य और जीवन की चिंता किए बिना संघर्ष कर रहे इन साथियों के साथ भारतीय किसान यूनियन टिकैत पूरी मजबूती के साथ खड़ी है। हम अपने नौजवान भाइयों, किसानों, बुजुर्गों और समस्त क्षेत्रवासियों के साथ हैं। हमारी मांग स्पष्ट है कि विधानसभा बलहा की बदहाल विद्युत व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जाए और क्षेत्रवासियों को नियमित एवं सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। यह संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता के हक और बेहतर विद्युत व्यवस्था के लिए है। जब तक जनता की समस्याओं का उचित समाधान नहीं होता, हम लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अपने साथियों के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे। जय जवान, जय किसान। एकता ही हमारी ताकत है।
    1
    भारतीय किसान यूनियन टिकैत — इकाई मोतीपुर, जनपद बहराइच

 30 अगस्त 2026 को विधानसभा बलहा की बदहाल विद्युत व्यवस्था को लेकर चल रहे धरने एवं आमरण अनशन में भारतीय किसान यूनियन टिकैत, इकाई मोतीपुर ने शिरकत कर अपना समर्थन दिया।

विशेष रूप से आमरण अनशन एवं भूख हड़ताल पर बैठे हमारे नौजवान साथियों के संघर्ष और हौसले को हम सलाम करते हैं। बिजली जैसी मूलभूत आवश्यकता के लिए अपने स्वास्थ्य और जीवन की चिंता किए बिना संघर्ष कर रहे इन साथियों के साथ भारतीय किसान यूनियन टिकैत पूरी मजबूती के साथ खड़ी है।

हम अपने नौजवान भाइयों, किसानों, बुजुर्गों और समस्त क्षेत्रवासियों के साथ हैं। हमारी मांग स्पष्ट है कि विधानसभा बलहा की बदहाल विद्युत व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जाए और क्षेत्रवासियों को नियमित एवं सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

यह संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता के हक और बेहतर विद्युत व्यवस्था के लिए है। जब तक जनता की समस्याओं का उचित समाधान नहीं होता, हम लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अपने साथियों के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।

जय जवान, जय किसान।
एकता ही हमारी ताकत है।
    user_Raju,U,
    Raju,U,
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मटेरा क्षेत्र के भावनियापुर दुर्गा पुरवा रोड पर ई-रिक्शा सवार महिला से दिनदहाड़े सोने की चैन की छिनौती करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच हुई ठाय ठाय बहराइच ब्रेकिंग *मटेरा क्षेत्र के भावनियापुर दुर्गा पुरवा रोड पर ई-रिक्शा सवार महिला से दिनदहाड़े सोने की चैन की छिनौती करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच हुई ठाय ठाय आपको बतादे नानपारा टोल प्लाजा से पहले वारदात को अंजाम देकर भागे बाइक सवार दो बदमाश कैमरे में हुए थे कैद,,,, घटना के बाद एडिशनल एसपी और सीओ नानपारा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जल्द लूट की घटना के खुलासे के दिए दे आदेश घटना के बाद से एस ओ जी व मटेरा पुलिस ने चैन की लूट करने वाले बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ मे पुलिस की गोली से हुआ लंगड़ा दूसरा साथी मौका पाकर हुआ फरार,,,, देर रात मौके पर पहुँचे एसपी बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव,,,,,,,
    1
    मटेरा क्षेत्र के भावनियापुर दुर्गा पुरवा रोड पर ई-रिक्शा सवार महिला से दिनदहाड़े सोने की चैन की छिनौती करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच हुई ठाय ठाय 
बहराइच ब्रेकिंग
*मटेरा क्षेत्र के भावनियापुर दुर्गा पुरवा रोड पर ई-रिक्शा सवार महिला से दिनदहाड़े सोने की चैन की छिनौती करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच हुई ठाय ठाय 
आपको बतादे नानपारा टोल प्लाजा से पहले वारदात को अंजाम देकर भागे बाइक सवार दो बदमाश कैमरे में हुए थे कैद,,,,
घटना के बाद एडिशनल एसपी और सीओ नानपारा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जल्द लूट की घटना के खुलासे के दिए दे आदेश 
घटना के बाद से एस ओ जी व मटेरा पुलिस ने चैन की लूट करने वाले बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ मे पुलिस की गोली से हुआ लंगड़ा दूसरा साथी मौका पाकर हुआ फरार,,,,
देर रात मौके पर पहुँचे एसपी बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव,,,,,,,
    user_फ़राज़ अन्सारी निर्भीक पत्रकार
    फ़राज़ अन्सारी निर्भीक पत्रकार
    निडर लेखनी,सच्ची पत्रकारिता, Bahraich, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • चुनाव से 4 महीने पहले 2 करोड़ टैबलेट का ऐलान: युवाओं के लिए तोहफा या चुनावी झुनझुना? उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक 4 महीने पहले 2 करोड़ छात्र-छात्राओं को मुफ्त टैबलेट देने की तैयारी तेज। साढ़े नौ साल की बेरोजगारी और पेपर लीक के दर्द के बाद अचानक इस फैसले पर प्रदेश का युवा क्या सोचता है? देखिए तीखा राजनीतिक विश्लेषण। ​अपनी राय नीचे कमेंट में जरूर बताएं और अपने जिले के साथियों के साथ शेयर करें।
    1
    चुनाव से 4 महीने पहले 2 करोड़ टैबलेट का ऐलान: युवाओं के लिए तोहफा या चुनावी झुनझुना?
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक 4 महीने पहले 2 करोड़ छात्र-छात्राओं को मुफ्त टैबलेट देने की तैयारी तेज। साढ़े नौ साल की बेरोजगारी और पेपर लीक के दर्द के बाद अचानक इस फैसले पर प्रदेश का युवा क्या सोचता है? देखिए तीखा राजनीतिक विश्लेषण।
​अपनी राय नीचे कमेंट में जरूर बताएं और अपने जिले के साथियों के साथ शेयर करें।
    user_Aditya Soni
    Aditya Soni
    News Anchor बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • आउट सोर्स कार्मिकों को मिला उत्तर प्रदेश आउटसोर्सिंग सेवा निगम का तोहफा बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन सभागार लखनऊ में आयोजित समारोह में संपूर्ण आउटसोर्स मानव संसाधन प्रबंधन के डिजिटल एकीकरण हेतु गठित उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के पोर्टल एवं वेबसाइट की लान्चिंग के साथ-साथ निगम के लोगों का अनावरण किया तथा आउटसोर्स कर्मियों को चेक का वितरण किया गया। उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के शुभारम्भ अवसर पर कपूरथला परिसर स्थित उत्थान आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में लखनऊ में आयोजित समारोह का सजीव प्रसारण दिखाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, नगर पालिका परिषद बहराइच की अध्यक्ष श्रीमती सुधा देवी व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल ने अन्य अतिथि व अधिकारियों के साथ आउटसोर्सिंग सेवा निगम के कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र व किट, उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के लाभार्थियों को डेमो चेक तथा जनपद में चयनित ई.सी.सी.ई. एजूकेटर के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। तथा आउटसोर्स कार्मिकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड अन्तर्गत कन्या विवाी सहायता योजना के तहत श्रमिक श्रीमती शीला देवी, सुरेश जायसवाल, सावित्री देवी व रीना मिश्रा को रू. 85-85 हज़ार, मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के तहत 06 लाभार्थियों अलग-अलग धनराशि के कुल रू. 3 लाख 22 हज़ार 635 के डेमो चेक का वितरण किया गया। अतिथिगण द्वारा सभी लाभान्वित लाभार्थियों एवं आउट सोर्स कार्मिकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। समारोह को वर्चुअली सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश आउटसोर्सिंग सेवा निगम के माध्यम से विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्मिकों की सेवाओं से संबंधित प्रक्रियाओं को एकीकृत एवं डिजिटल स्वरूप प्रदान किया जाएगा। वेबसाइट एवं पोर्टल के शुभारंभ से आउटसोर्सिंग से जुड़ी सूचनाएं, सेवाएं एवं प्रक्रियाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो सकेंगी। मा. मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा भर्ती एवं सेवाओं की प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। डिजिटल तकनीक के उपयोग से व्यवस्थाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी तथा संबंधित अभ्यर्थियों एवं विभागों को सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पोर्टल को प्रभावी ढंग से संचालित करते हुए पात्र लोगों को समयबद्ध एवं पारदर्शी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। कार्यक्रम का संचालन रवि पाठक ने किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद बहराइच की अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह, सहायक श्रमायुक्त राज बहादुर यादव, जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, सभासदगण तथा बड़ी संख्या में आउटसोर्स कार्मिक मौजूद रहे।
    2
    आउट सोर्स कार्मिकों को मिला उत्तर प्रदेश आउटसोर्सिंग सेवा निगम का तोहफा
बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन सभागार लखनऊ में आयोजित समारोह में संपूर्ण आउटसोर्स मानव संसाधन प्रबंधन के डिजिटल एकीकरण हेतु गठित उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के पोर्टल एवं वेबसाइट की लान्चिंग के साथ-साथ निगम के लोगों का अनावरण किया तथा आउटसोर्स कर्मियों को चेक का वितरण किया गया।  उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के शुभारम्भ अवसर पर कपूरथला परिसर स्थित उत्थान आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में लखनऊ में आयोजित समारोह का सजीव प्रसारण दिखाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, नगर पालिका परिषद बहराइच की अध्यक्ष श्रीमती सुधा देवी व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल ने अन्य अतिथि व अधिकारियों के साथ आउटसोर्सिंग सेवा निगम के कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र व किट, उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के लाभार्थियों को डेमो चेक तथा जनपद में चयनित ई.सी.सी.ई. एजूकेटर के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।  तथा आउटसोर्स कार्मिकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड अन्तर्गत कन्या विवाी सहायता योजना के तहत श्रमिक श्रीमती शीला देवी, सुरेश जायसवाल, सावित्री देवी व रीना मिश्रा को रू. 85-85 हज़ार, मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के तहत 06 लाभार्थियों अलग-अलग धनराशि के कुल रू. 3 लाख 22 हज़ार 635 के डेमो चेक का वितरण किया गया। अतिथिगण द्वारा सभी लाभान्वित लाभार्थियों  एवं आउट सोर्स कार्मिकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। समारोह को वर्चुअली सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश आउटसोर्सिंग सेवा निगम के माध्यम से विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्मिकों की सेवाओं से संबंधित प्रक्रियाओं को एकीकृत एवं डिजिटल स्वरूप प्रदान किया जाएगा। वेबसाइट एवं पोर्टल के शुभारंभ से आउटसोर्सिंग से जुड़ी सूचनाएं, सेवाएं एवं प्रक्रियाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो सकेंगी। मा. मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा भर्ती एवं सेवाओं की प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। डिजिटल तकनीक के उपयोग से व्यवस्थाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी तथा संबंधित अभ्यर्थियों एवं विभागों को सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पोर्टल को प्रभावी ढंग से संचालित करते हुए पात्र लोगों को समयबद्ध एवं पारदर्शी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। कार्यक्रम का संचालन रवि पाठक ने किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद बहराइच की अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह, सहायक श्रमायुक्त राज बहादुर यादव, जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, सभासदगण तथा बड़ी संख्या में आउटसोर्स कार्मिक मौजूद रहे।
    user_Arshad Quddus Reporter
    Arshad Quddus Reporter
    Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • लखनऊ-कानपुर में तगड़ा मुकाबला, सड़कें बनीं हाईटेक! बताइए, स्पेस टेक्नोलॉजी का कमाल किस शहर में ज्यादा? लखनऊ और कानपुर के बीच विकास की रफ्तार तेज है। आप खुद देखिए और बताइए—कहां ज्यादा आधुनिक तकनीक और स्पेस टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से सड़कें बनाई गई हैं? ये नजारा है कानपुर का।
    1
    लखनऊ-कानपुर में तगड़ा मुकाबला, सड़कें बनीं हाईटेक! बताइए, स्पेस टेक्नोलॉजी का कमाल किस शहर में ज्यादा?
लखनऊ और कानपुर के बीच विकास की रफ्तार तेज है। आप खुद देखिए और बताइए—कहां ज्यादा आधुनिक तकनीक और स्पेस टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से सड़कें बनाई गई हैं? ये नजारा है कानपुर का।
    user_Latest news india
    Latest news india
    Local News Reporter Bahraich, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • बहराइच गोवध निवारण अधिनियम के वांछित 02 अभियुक्तगण गिरफ्तार थानाः-कोत0 नानपारा बहराइच पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशू गौतम के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्री गुरुसेन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को मिली सफलता। दिनांक 11.08.2026 को आवेदक राम सुहावन पुत्र तीरथ राम, निवासी ग्राम जुमईपुरवा, दा0 गिरधरपुर, थाना कोतवाली नानपारा, जनपद बहराइच द्वारा दी गयी सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0292/2026, धारा 3/5/8 उ0प्र0 गौवध निवारण अधिनियम, बनाम अज्ञात, पंजीकृत किया गया तथा विवेचना नियमानुसार प्रारम्भ की गयी। विवेचना के क्रम में आज दिनांक 02.09.2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अज्ञात अभियुक्तगण को नहर पटरी, हाड़ा बसेहरी, थाना नानपारा, जनपद बहराइच के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण से पूछताछ करने पर प्रथम अभियुक्त ने अपना नाम जहरुद्दीन पुत्र हाशिम, उम्र करीब 55 वर्ष, निवासी ग्राम जुमईपुरवा, दा0 गिरधरपुर, थाना कोतवाली नानपारा, जनपद बहराइच तथा द्वितीय अभियुक्त ने अपना नाम वसीम पुत्र जहरुद्दीन, उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी थाना कोतवाली नानपारा, जनपद बहराइच बताया। अभियुक्तगण की नियमानुसार तलाशी लिये जाने पर उनके कब्जे से 02 अदद चाकू एवं 01 अदद बोगदा बरामद हुआ। उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। तत्पश्चात गिरफ्तार अभियुक्तगण को आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया। अभियोग का विवरण-1. मु0अ0सं0 0292/2026, धारा 3/5/8 उ0प्र0 गौवध निवारण अधिनियम गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता- 1. जहरुद्दीन पुत्र हाशिम उम्र करीब 55 वर्ष निवासी ग्राम जुमईपुरवा दा0 गिरधरपुर थाना कोतवाली नानपारा जनपद बहराइच 2. वसीम पुत्र जहरूद्दीन उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम जुमईपुरवा दा0 गिरधरपुर थाना कोतवाली नानपारा जनपद बहराइच बरामदगी का विवरण-02 अदद चाकू 01 अदद बोगदा गिरफ्तारी टीम 1. थानाध्यक्ष श्री गुरुसेन सिंह 2. उ0नि0 श्री सौरभ पाण्डेय 3. उ0नि0 श्री जितेन्द्र गौड 4. हे0का0 रणधीर सिंह 5. कां0 पवन यादव6. कां0 श्रीकांत यादव
    2
    बहराइच गोवध निवारण अधिनियम के वांछित 02 अभियुक्तगण गिरफ्तार थानाः-कोत0 नानपारा

बहराइच पुलिस अधीक्षक बहराइच  विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशू गौतम  के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्री गुरुसेन सिंह  के नेतृत्व में पुलिस टीम को मिली सफलता। दिनांक 11.08.2026 को आवेदक  राम सुहावन पुत्र तीरथ राम, निवासी ग्राम जुमईपुरवा, दा0 गिरधरपुर, थाना कोतवाली नानपारा, जनपद बहराइच द्वारा दी गयी सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0292/2026, धारा 3/5/8 उ0प्र0 गौवध निवारण अधिनियम, बनाम अज्ञात, पंजीकृत किया गया तथा विवेचना नियमानुसार प्रारम्भ की गयी। 
विवेचना के क्रम में आज दिनांक 02.09.2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अज्ञात अभियुक्तगण को नहर पटरी, हाड़ा बसेहरी, थाना नानपारा, जनपद बहराइच के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण से पूछताछ करने पर प्रथम अभियुक्त ने अपना नाम जहरुद्दीन पुत्र हाशिम, उम्र करीब 55 वर्ष, निवासी ग्राम जुमईपुरवा, दा0 गिरधरपुर, थाना कोतवाली नानपारा, जनपद बहराइच तथा द्वितीय अभियुक्त ने अपना नाम वसीम पुत्र जहरुद्दीन, उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी थाना कोतवाली नानपारा, जनपद बहराइच बताया।
अभियुक्तगण की नियमानुसार तलाशी लिये जाने पर उनके कब्जे से 02 अदद चाकू एवं 01 अदद बोगदा बरामद हुआ। उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। तत्पश्चात गिरफ्तार अभियुक्तगण को आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया। अभियोग का विवरण-1. मु0अ0सं0 0292/2026, धारा 3/5/8 उ0प्र0 गौवध निवारण अधिनियम गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता- 
1. जहरुद्दीन पुत्र हाशिम उम्र करीब 55 वर्ष निवासी ग्राम जुमईपुरवा दा0 गिरधरपुर थाना कोतवाली नानपारा जनपद बहराइच 
2. वसीम पुत्र जहरूद्दीन उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम जुमईपुरवा दा0 गिरधरपुर थाना कोतवाली नानपारा जनपद बहराइच
बरामदगी का विवरण-02 अदद चाकू 01 अदद बोगदा   गिरफ्तारी टीम 1. थानाध्यक्ष श्री गुरुसेन सिंह  2. उ0नि0 श्री सौरभ पाण्डेय 3. उ0नि0 श्री जितेन्द्र गौड 4. हे0का0 रणधीर सिंह 5. कां0 पवन यादव6. कां0 श्रीकांत यादव
    user_आमिर अली
    आमिर अली
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *🔥बहराइच🔥* *👉 टोल प्लाजा गुलालपुरवा नानपारा की क्या है व्यवस्था,,,,* *👉 आमजन को किन व्यवस्थाओं से करना पड़ता है सामना,,,,* *👉 विवाद और तोड़फोड़ फिर सुलह क्या है ये सही????* *👉 आमजन के अधिकार और व्यवस्था को लेकर क्या है बात,,,,* *👉 फरवरी माह का वीडियो हो रहा वायरल,,,,*
    1
    *🔥बहराइच🔥* 

 *👉 टोल प्लाजा गुलालपुरवा नानपारा की क्या है व्यवस्था,,,,* 

 *👉 आमजन को किन व्यवस्थाओं से करना पड़ता है सामना,,,,* 

 *👉 विवाद और तोड़फोड़ फिर सुलह क्या है ये सही????* 

 *👉 आमजन के अधिकार और व्यवस्था को लेकर क्या है बात,,,,*

*👉 फरवरी माह का वीडियो हो रहा वायरल,,,,*
    user_Raju,U,
    Raju,U,
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • चैन स्नैचिंग की घटना करने वाले अभियुक्त के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार मटेरा पुलिस को दिनांक 01.09.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि वादी गंगोत्री पत्नी सुरेन्द्र नि० सुआगाड़ा थाना कोतवाली जनपद लखीमपुर अपने फूफा हरिद्वार पिता शंकरपुर निवासी जंगलीनाथ थाना नानपारा के यहाँ से वापस घर आ रही थी तभी गुलालपुरवा टोल प्लाजा से पहले दो अज्ञात बाइक सवार द्वारा झपट्टा मारकर उनका मंगलसूत्र लेकर भाग गये। प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मटेरा पर मु0अ0सं0 138/2026 धारा 304(2) पंजीकृत कराया गया पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा तीन टीमों का गठन करते हुए घटना के शीघ्र अनावरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे । पुलिस टीमों द्वारा सीसीटीवी खंगाले गए जिनसे पुलिस को दोनों अपराधियों के बारे में बेहद अहम सुराग प्राप्त हुए ।पुलिस टीमें लगातार अपराधियों की तलाश कर रही थी ,इसी क्रम मे आज दिनांक 02/03.09.2026 की रात्रि को क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम व थाना मटेरा पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर खास के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि दिनाक 02.09.2026 को 02 बदमाश चोरी की मोटरसाइकिल लिए हुए मटेरा से शंकर पुर नानपारा रोड़ पर बिलवा नहर मोड़ पर से जा रहे थे पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होने पुलिस टीम पर जानलेवा हमले की नियत से फायर कर दिया, आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा किए गए जवाबी फायर की कार्यवाही में एक अपराधी को गोली दाँये पैर में लगी और वह गिर गया जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया ।पूछताछ से पता चला की घायल अपराधी फुल्ली उर्फ तूफान उर्फ रकीब पुत्र मुग्गर निवासी अगपुरब शेख दाहिर थाना कोतवाली देहात का रहने वाला है ।जिसको उपचार हेतु सीएचसी रिसिया रवाना किया गया तथा उसका एक साथी असलम मोटरसाइकिल (UP40BF6651) से नानपारा की तरफ फरार हो गया। गिरफ्तार अभियुक्त फुल्ली उर्फ तूफान उर्फ रकीब के कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर, एक चोरी की मोटरसाइकिल UP32GW4289 होंडा साइन व एक मंगल सूत्र पीलीधातु बरामद हुआ। फरार अभियुक्त असलम की तलाश पुलिस टीमों द्वारा की जा रही है, मौके पर पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव एव अन्य अधिकारीगण द्वारा पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
    3
    चैन स्नैचिंग की घटना करने वाले अभियुक्त के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार 
मटेरा पुलिस को दिनांक 01.09.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि वादी गंगोत्री पत्नी सुरेन्द्र नि० सुआगाड़ा थाना कोतवाली जनपद लखीमपुर अपने फूफा हरिद्वार पिता शंकरपुर निवासी जंगलीनाथ थाना नानपारा के यहाँ से वापस घर आ रही थी तभी गुलालपुरवा टोल प्लाजा से पहले दो अज्ञात बाइक सवार द्वारा झपट्टा मारकर उनका मंगलसूत्र लेकर भाग गये। प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मटेरा पर मु0अ0सं0 138/2026 धारा 304(2) पंजीकृत कराया गया पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा तीन टीमों का गठन करते हुए घटना के शीघ्र अनावरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे । पुलिस टीमों द्वारा सीसीटीवी खंगाले गए जिनसे पुलिस को दोनों अपराधियों के बारे में बेहद अहम सुराग प्राप्त हुए ।पुलिस टीमें लगातार अपराधियों की तलाश कर रही थी ,इसी  क्रम मे आज दिनांक 02/03.09.2026 की रात्रि को क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम व थाना मटेरा पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर खास के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि दिनाक 02.09.2026 को 02 बदमाश चोरी की मोटरसाइकिल लिए हुए मटेरा से शंकर पुर नानपारा रोड़ पर बिलवा नहर मोड़ पर से जा रहे थे पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होने पुलिस टीम पर जानलेवा हमले की नियत से फायर कर दिया, आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा किए गए जवाबी फायर की कार्यवाही में एक अपराधी को गोली दाँये पैर में लगी और वह गिर गया जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया ।पूछताछ से पता चला की घायल अपराधी फुल्ली उर्फ तूफान उर्फ रकीब पुत्र मुग्गर निवासी अगपुरब शेख दाहिर थाना कोतवाली देहात का रहने वाला है ।जिसको उपचार हेतु सीएचसी रिसिया रवाना किया गया तथा उसका एक साथी असलम मोटरसाइकिल (UP40BF6651) से नानपारा की तरफ फरार हो गया। गिरफ्तार अभियुक्त फुल्ली उर्फ तूफान उर्फ रकीब के कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर, एक चोरी की मोटरसाइकिल UP32GW4289 होंडा साइन व एक मंगल सूत्र पीलीधातु बरामद हुआ। फरार अभियुक्त असलम की तलाश पुलिस टीमों द्वारा की जा रही है, मौके पर पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव एव अन्य अधिकारीगण द्वारा पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
    user_SHARMA NEWS AGENCY
    SHARMA NEWS AGENCY
    रिपोर्टर बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.