चैन स्नैचिंग की घटना करने वाले अभियुक्त के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार मटेरा पुलिस को दिनांक 01.09.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि वादी गंगोत्री पत्नी सुरेन्द्र नि० सुआगाड़ा थाना कोतवाली जनपद लखीमपुर अपने फूफा हरिद्वार पिता शंकरपुर निवासी जंगलीनाथ थाना नानपारा के यहाँ से वापस घर आ रही थी तभी गुलालपुरवा टोल प्लाजा से पहले दो अज्ञात बाइक सवार द्वारा झपट्टा मारकर उनका मंगलसूत्र लेकर भाग गये। प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मटेरा पर मु0अ0सं0 138/2026 धारा 304(2) पंजीकृत कराया गया पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा तीन टीमों का गठन करते हुए घटना के शीघ्र अनावरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे । पुलिस टीमों द्वारा सीसीटीवी खंगाले गए जिनसे पुलिस को दोनों अपराधियों के बारे में बेहद अहम सुराग प्राप्त हुए ।पुलिस टीमें लगातार अपराधियों की तलाश कर रही थी ,इसी क्रम मे आज दिनांक 02/03.09.2026 की रात्रि को क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम व थाना मटेरा पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर खास के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि दिनाक 02.09.2026 को 02 बदमाश चोरी की मोटरसाइकिल लिए हुए मटेरा से शंकर पुर नानपारा रोड़ पर बिलवा नहर मोड़ पर से जा रहे थे पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होने पुलिस टीम पर जानलेवा हमले की नियत से फायर कर दिया, आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा किए गए जवाबी फायर की कार्यवाही में एक अपराधी को गोली दाँये पैर में लगी और वह गिर गया जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया ।पूछताछ से पता चला की घायल अपराधी फुल्ली उर्फ तूफान उर्फ रकीब पुत्र मुग्गर निवासी अगपुरब शेख दाहिर थाना कोतवाली देहात का रहने वाला है ।जिसको उपचार हेतु सीएचसी रिसिया रवाना किया गया तथा उसका एक साथी असलम मोटरसाइकिल (UP40BF6651) से नानपारा की तरफ फरार हो गया। गिरफ्तार अभियुक्त फुल्ली उर्फ तूफान उर्फ रकीब के कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर, एक चोरी की मोटरसाइकिल UP32GW4289 होंडा साइन व एक मंगल सूत्र पीलीधातु बरामद हुआ। फरार अभियुक्त असलम की तलाश पुलिस टीमों द्वारा की जा रही है, मौके पर पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव एव अन्य अधिकारीगण द्वारा पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
चैन स्नैचिंग की घटना करने वाले अभियुक्त के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार मटेरा पुलिस को दिनांक 01.09.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि वादी गंगोत्री पत्नी सुरेन्द्र नि० सुआगाड़ा थाना कोतवाली जनपद लखीमपुर अपने फूफा हरिद्वार पिता शंकरपुर निवासी जंगलीनाथ थाना नानपारा के यहाँ से वापस घर आ रही थी तभी गुलालपुरवा टोल प्लाजा से पहले दो अज्ञात बाइक सवार द्वारा झपट्टा मारकर उनका मंगलसूत्र लेकर भाग गये। प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मटेरा पर मु0अ0सं0 138/2026 धारा 304(2) पंजीकृत कराया गया पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा तीन टीमों का गठन करते हुए घटना के शीघ्र अनावरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे । पुलिस टीमों द्वारा सीसीटीवी खंगाले गए जिनसे पुलिस को दोनों अपराधियों के बारे में बेहद
अहम सुराग प्राप्त हुए ।पुलिस टीमें लगातार अपराधियों की तलाश कर रही थी ,इसी क्रम मे आज दिनांक 02/03.09.2026 की रात्रि को क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम व थाना मटेरा पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर खास के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि दिनाक 02.09.2026 को 02 बदमाश चोरी की मोटरसाइकिल लिए हुए मटेरा से शंकर पुर नानपारा रोड़ पर बिलवा नहर मोड़ पर से जा रहे थे पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होने पुलिस टीम पर जानलेवा हमले की नियत से फायर कर दिया, आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा किए गए जवाबी फायर की कार्यवाही में एक अपराधी को गोली दाँये पैर में लगी और वह गिर गया जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया ।पूछताछ से
पता चला की घायल अपराधी फुल्ली उर्फ तूफान उर्फ रकीब पुत्र मुग्गर निवासी अगपुरब शेख दाहिर थाना कोतवाली देहात का रहने वाला है ।जिसको उपचार हेतु सीएचसी रिसिया रवाना किया गया तथा उसका एक साथी असलम मोटरसाइकिल (UP40BF6651) से नानपारा की तरफ फरार हो गया। गिरफ्तार अभियुक्त फुल्ली उर्फ तूफान उर्फ रकीब के कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर, एक चोरी की मोटरसाइकिल UP32GW4289 होंडा साइन व एक मंगल सूत्र पीलीधातु बरामद हुआ। फरार अभियुक्त असलम की तलाश पुलिस टीमों द्वारा की जा रही है, मौके पर पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव एव अन्य अधिकारीगण द्वारा पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
- सिद्धार्थनगर में एक नीली कार जो तेज रफ्तार में वाहन चलाने और स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया ब्रेकिंग सिद्धार्थनगर शोहरतगढ़ कस्बे में एक नीली कार के चालक द्वारा कथित तौर पर तेज रफ्तार में वाहन चलाने और स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो में कार तेज गति से सड़क पर दौड़ती और स्टंटबाजी करती हुई नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक सड़क पर इस तरह तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना राहगीरों और अन्य वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो के आधार पर लोगों ने पुलिस-प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर वाहन चालक की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। अब देखना होगा कि संबंधित पुलिस इस वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच करती है या नहीं।1
- बहराइच। आदमखोर तेंदुआ पिंजरे में कैद, दहशत का हुआ अंत,,,, बहराइच। आदमखोर तेंदुआ पिंजरे में कैद, दहशत का हुआ अंत कतर्नियाघाट के महबूबनगर में युवक की मौत के बाद फैली थी दहशत युवक को घर से उठा ले गया था तेंदुआ, जंगल में मिला था शव घटना के बाद वन विभाग ने इलाके में लगाया था पिंजरा बीती रात पिंजरे में कैद हुआ खूंखार तेंदुआ तेंदुए के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने ली राहत की सांस वन विभाग कराएगा तेंदुए का मेडिकल परीक्षण जांच के बाद सुरक्षित वन क्षेत्र या चिड़ियाघर भेजने की तैयारी।1
- नेपाल जल त्रासदी में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए श्री विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धांजलि सभा नानपारा, बहराइच। नेपाल में जल सैलाब के कारण आई भीषण त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए श्री विश्वनाथ मंदिर, नानपारा में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने देवाधिदेव महादेव से नेपाल की त्रासदी में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही इस दुखद घटना से शोक संतृप्त परिवारों को इस महान कष्ट को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की भी प्रार्थना की गई। सभा के अंत में सभी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता, जिला प्रचारक अजय जी, राहुल कश्यप, दिलीप जायसवाल, विनोद गुप्ता, पूरण महाराज, कौशलेंद्र श्रीवास्तव, संतोष पोरवाल, रवि, चंदन मिश्रा, अविनाश सिंह सहित अन्य श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- बहराइच बैराजों से छोड़ा गया 310320.00 क्यूसेक पानी, प्रशासन अलर्ट बहराइच : तराई व पहाड़ों पर हो रही जोरदार बारिश से बैराजों से पानी छोड़ा जा रहा है। बुधवार सुबह शारदा, गिरजा व सरयू बैराज से 310320.00 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पानी छोड़े जाने के बाद से सरयू नदी के एल्गिन ब्रिज पर नदी खतरे के निशान से नीचे बह रही है। शारदा बैराज से 142466 क्यूसेक, गिरिजा बैराज से 159570, सरयू बैराज से 8284 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, इसके बाद सरयू नदी का जलस्तर 106.04 पहुंच गया है। जो खतरे के निशान से थोड़ा नीचे है।1
- नेपालगंज रोड से गोंडा गोरखपुर बनारस तक जाने वाली ट्रेन के समय में थोड़ा सा परिवर्तन जनपद बहराइच के गोंडा नेपालगंज रोड की ट्रेन में कुछ परिवर्तन किया गया है यात्री कृपया समय सारणी का अवलोकन करें1
- एक तरफ कहा जा रहा है कि मैने घेरा है, और जो लड़का है वो कह रहा है ,मोटू ने रोक है, जब मामला मेरा नहीं है, तब भी धमकी, और डराने की कोशिश की जा रही है, हमारे घर पे आके ,और कह रहे है कि जिसको मारना हो मार लो ,पहले अपने घर के सामने मारने के लिए लाठी उठाते थे ,अब ये हाल है कि हमारे घर पे आके बोल रहे है कि मारना हो तो मार लो इनको , यह हो रहा है ब्रह्माण के साथ ,इसमें धमकी दी जा रही है ,स्टूडेंट कैसे में लिखाने की धमकी, दी जा रही है,शिवगोबिंद उर्फ दीपक आर्य द्वारा इसमें साफ साफ सुना जा सकता है कि फिर आ गए ,बार बार जाने के बाद वापस आते है विवाद करने ,#viral #bahraich #police1
- जनपद बहराइच के नवजीवन हॉस्पिटल पुराने से पुराने मरीजों का इलाज किया जाता है नाक कान गले का दूरबीन द्वारा आंख इलाज कियाजाता है1
- बिजली विभाग की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है इसी के संदर्भ में एसडीएम साहब को ज्ञापन दिया गया और साथ में आदरणीय पूर्व विधायक श्रीकृष्ण कुमार ओझा जी मौजूद रहे1
- बहराइच के लोकिहा मोड़ पर पिकअप और मिनी ट्रक की जोरदार भिड़ंत, दो घायल बहराइच के लोकिहा मोड़ पर पिकअप और मिनी ट्रक की जोरदार भिड़ंत, दो घायल खैरीघाट थाना क्षेत्र के लोकिहा मोड़ के पास मंगलवार रात करीब 10 बजे पिकअप और मिनी ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में छोटा हाथी चालक राजेंद्र कुमार के दोनों पैर टूट गए, जबकि मिनी ट्रक चालक राहुल कुमार भी घायल हुए। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी नानपारा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।1