Shuru
Apke Nagar Ki App…
नरसिंहपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट स्काई इंडिया टीवी चैनल नरसिंहपुर। जिले के एक एथेनॉल प्लांट में लापरवाही और मौत का ऐसा तांडव देखने को मिला, प्लांट में 10 दिनों से मौत बनकर लटक रहा 1100 किलो वजनी विशालकाय टैंक अचानक मजदूरों पर गिर गया। इस भीषण हादसे में दो मजदूरों—पवन ठाकुर और जगदीश यादव—के शरीर के चिथड़े उड़ गए और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।है
Satish Vishwakarma
नरसिंहपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट स्काई इंडिया टीवी चैनल नरसिंहपुर। जिले के एक एथेनॉल प्लांट में लापरवाही और मौत का ऐसा तांडव देखने को मिला, प्लांट में 10 दिनों से मौत बनकर लटक रहा 1100 किलो वजनी विशालकाय टैंक अचानक मजदूरों पर गिर गया। इस भीषण हादसे में दो मजदूरों—पवन ठाकुर और जगदीश यादव—के शरीर के चिथड़े उड़ गए और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।है
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- ग्रंथालय बने हुए 1.5 साल का समय हो गए अभी तक नहीं है पानी की सुविधा ना गर्मी से बचने के लिए कोई साधन ग्रंथालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राएं पहुंचे कलेक्टर की जनसुनवाई में जहां आवेदन देते हुए कलेक्टर से निवेदन किया एवं अपनी परेशानियों को बताया ग्रंथालय को बने हुए 1,5 साल हो गए हैं अभी तक ग्रंथालय में ना तो वाटर कूलर लगाए गए ना विंडो कूलर लगाया जाए पढ़ाई के लिए बुक भी नहीं है कई बार आवेदन करने पर कहा गया है कि करवा देंगे बुक बुला देंगे परंतु अभी तक बुक भी नहीं है कंप्यूटर भी नहीं है जो है वह भी खराब पड़े हुए हैं इस समय बहुत तेज गर्मी पड़ रही है ग्रंथालय की प्रथम मंजिल तेज गर्मी के कारण गर्म पड़ रही है जिससे ग्रंथालय में आने वाले छात्र-छात्राओं की तबीयत भी खराब हो रही है अतः आवेदन के माध्यम से हमारा निवेदन है कि हम छात्र-छात्राओं की सुविधा का ध्यान रखते हुए व्यवस्थ करने की कृपा करें।4
- बंगाल चुनाव में ऐतिहासिक जीत का जिला भाजपा कार्यालय में मना उत्सव नरसिंहपुर — पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के उपलक्ष्य में नरसिंहपुर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में भव्य उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल, पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल तथा जिला भाजपा अध्यक्ष रामस्नेही पाठक की विशेष उपस्थिति रही। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर जीत का जश्न मनाया कार्यक्रम के दौरान कार्यालय परिसर में जोरदार आतिशबाजी की गई और विजय जुलूस निकाला गया ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरे वातावरण में खुशी और जोश का माहौल व्याप्त रहा इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि हर कार्यकर्ता की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह विजय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों, उनके नेतृत्व और जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता के विश्वास की जीत है।1
- Post by Satish Vishwakarma1
- नरसिंहपुर जिला ग्रंथालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं से परेशान छात्र-छात्राओं ने आज मंगलवार एकजुट होकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने कलेक्टर को आवेदन सौंपकर ग्रंथालय की बदहाल स्थिति से अवगत कराया और जल्द सुधार की मांग की। विद्यार्थियों का कहना है कि मूलभूत सुविधाओं के अभाव में पढ़ाई करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कलेक्टर से मांग की है कि पुस्तकालय में कंप्यूटर चालू कराए जाएं और पेयजल की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। वही उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत पहले भी अधिकारियों को की गई लेकिन कोई संज्ञान नही लिया गया इस कारण आज फिर आवेदन दिया और जल्द व्यवस्थाओं को दुरुस्त करवाने की मांग की।1
- बचई महाकौशल शुगर मिल एथॉन प्लांट में हुई दो लोगों की मौत पहले भी हो चुकी कई मजदूरों की मौत1
- Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली1
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1
- महाकौशल शुगर मिल का 5 ~5~लाख और एक 10 लाख का चेक बाउंस, किसानो ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार नरसिंहपुर। जिले के गन्ना किसानों को भुगतान न मिलने की समस्या गहराती जा रही है। ताजा मामला ग्राम बबरिया का है, जहाँ एक किसान ने महाकौशल शुगर मिल बचई द्वारा दिया गया लाखों रुपये का चेक बाउंस होने की शिकायत जिला कलेक्टर से की है। पीड़ित किसान ने मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचकर अपनी पीड़ा साझा की और भुगतान दिलाने की मांग की। ग्राम बबरिया निवासी किसान लक्ष्मण सिंह लोधी ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2025-26 के सीजन में महाकौशल शुगर मिल बचई को गन्ना विक्रय किया था। इसके एवज में मिल प्रबंधन द्वारा उन्हें 5,09,307 रुपये का चेक प्रदान किया गया था। बैंक से मिला निराशाजनक जवाब किसान लक्ष्मण सिंह ने बताया कि उन्होंने उक्त चेक को 29 अप्रैल 2026 को यूको बैंक डांगीढाना में जमा किया था। कई दिनों तक खाते में राशि नहीं आने पर जब उन्होंने 4 मई को बैंक जाकर जानकारी ली, तो पता चला कि मिल द्वारा दिया गया चेक बाउंस हो गया है। कलेक्टर को सौंपे गए शिकायती पत्र में किसान ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए रुपयों की सख्त जरूरत है। भुगतान न मिलने के कारण उन्हें भारी मानसिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। "मेहनत की फसल बेचने के बाद भी हमें समय पर पैसा नहीं मिल रहा है। चेक बाउंस होने से अब भविष्य की चिंता सता रही है।" — लक्ष्मण सिंह, पीड़ित किसान जल्द कार्रवाई की उम्मीद किसान ने कलेक्टर महोदया से निवेदन किया है कि मामले में हस्तक्षेप कर महाकौशल शुगर मिल बचई से उनकी बकाया राशि का भुगतान जल्द से जल्द सुनिश्चित कराया जाए। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पर क्या कड़ा कदम उठाता है ताकि अन्य किसानों को इस तरह की धोखाधड़ी का शिकार न होना पड़े।4
- जबलपुर क्रूज हादसे के पीड़ितों को नरसिंहपुर में दी गई श्रद्धांजलि नरसिंहपुर, जबलपुर के बरगी बांध में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे ने पूरे प्रदेश को स्तब्ध कर दिया है। इस हृदय विदारक घटना में 15 से अधिक महिलाओं और बच्चों की असमय मृत्यु के शोक में आज देर शाम नरसिंहपुर के सुभाष पार्क चौराहे पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। नगर कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस और एन.एस.यू.आई. के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोमबत्तियां जलाकर और दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। 1