महाकौशल शुगर मिल का 5 ~5~लाख और एक 10 लाख का चेक बाउंस, किसानो ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार महाकौशल शुगर मिल का 5 ~5~लाख और एक 10 लाख का चेक बाउंस, किसानो ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार नरसिंहपुर। जिले के गन्ना किसानों को भुगतान न मिलने की समस्या गहराती जा रही है। ताजा मामला ग्राम बबरिया का है, जहाँ एक किसान ने महाकौशल शुगर मिल बचई द्वारा दिया गया लाखों रुपये का चेक बाउंस होने की शिकायत जिला कलेक्टर से की है। पीड़ित किसान ने मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचकर अपनी पीड़ा साझा की और भुगतान दिलाने की मांग की। ग्राम बबरिया निवासी किसान लक्ष्मण सिंह लोधी ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2025-26 के सीजन में महाकौशल शुगर मिल बचई को गन्ना विक्रय किया था। इसके एवज में मिल प्रबंधन द्वारा उन्हें 5,09,307 रुपये का चेक प्रदान किया गया था। बैंक से मिला निराशाजनक जवाब किसान लक्ष्मण सिंह ने बताया कि उन्होंने उक्त चेक को 29 अप्रैल 2026 को यूको बैंक डांगीढाना में जमा किया था। कई दिनों तक खाते में राशि नहीं आने पर जब उन्होंने 4 मई को बैंक जाकर जानकारी ली, तो पता चला कि मिल द्वारा दिया गया चेक बाउंस हो गया है। कलेक्टर को सौंपे गए शिकायती पत्र में किसान ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए रुपयों की सख्त जरूरत है। भुगतान न मिलने के कारण उन्हें भारी मानसिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। "मेहनत की फसल बेचने के बाद भी हमें समय पर पैसा नहीं मिल रहा है। चेक बाउंस होने से अब भविष्य की चिंता सता रही है।" — लक्ष्मण सिंह, पीड़ित किसान जल्द कार्रवाई की उम्मीद किसान ने कलेक्टर महोदया से निवेदन किया है कि मामले में हस्तक्षेप कर महाकौशल शुगर मिल बचई से उनकी बकाया राशि का भुगतान जल्द से जल्द सुनिश्चित कराया जाए। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पर क्या कड़ा कदम उठाता है ताकि अन्य किसानों को इस तरह की धोखाधड़ी का शिकार न होना पड़े।
महाकौशल शुगर मिल का 5 ~5~लाख और एक 10 लाख का चेक बाउंस, किसानो ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार महाकौशल शुगर मिल का 5 ~5~लाख और एक 10 लाख का चेक बाउंस, किसानो ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार नरसिंहपुर। जिले के गन्ना किसानों को भुगतान न मिलने की समस्या गहराती जा रही है। ताजा मामला ग्राम बबरिया का है, जहाँ एक किसान ने महाकौशल शुगर मिल बचई द्वारा दिया गया लाखों रुपये का चेक बाउंस होने की शिकायत
जिला कलेक्टर से की है। पीड़ित किसान ने मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचकर अपनी पीड़ा साझा की और भुगतान दिलाने की मांग की। ग्राम बबरिया निवासी किसान लक्ष्मण सिंह लोधी ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2025-26 के सीजन में महाकौशल शुगर मिल बचई को गन्ना विक्रय किया था। इसके एवज में मिल प्रबंधन द्वारा उन्हें 5,09,307 रुपये का चेक प्रदान किया गया था। बैंक से मिला निराशाजनक जवाब किसान लक्ष्मण सिंह ने बताया कि उन्होंने उक्त चेक को 29 अप्रैल 2026 को यूको बैंक डांगीढाना
में जमा किया था। कई दिनों तक खाते में राशि नहीं आने पर जब उन्होंने 4 मई को बैंक जाकर जानकारी ली, तो पता चला कि मिल द्वारा दिया गया चेक बाउंस हो गया है। कलेक्टर को सौंपे गए शिकायती पत्र में किसान ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए रुपयों की सख्त जरूरत है। भुगतान न मिलने के कारण उन्हें भारी मानसिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। "मेहनत की फसल बेचने के
बाद भी हमें समय पर पैसा नहीं मिल रहा है। चेक बाउंस होने से अब भविष्य की चिंता सता रही है।" — लक्ष्मण सिंह, पीड़ित किसान जल्द कार्रवाई की उम्मीद किसान ने कलेक्टर महोदया से निवेदन किया है कि मामले में हस्तक्षेप कर महाकौशल शुगर मिल बचई से उनकी बकाया राशि का भुगतान जल्द से जल्द सुनिश्चित कराया जाए। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पर क्या कड़ा कदम उठाता है ताकि अन्य किसानों को इस तरह की धोखाधड़ी का शिकार न होना पड़े।
- नरसिंहपुर सरकारी भूमि पर कब्जा कर रास्ता किया बंद शादी समारोह के दौरान पीड़ित परिवार के साथ की मारपीट पुलिस परिवार पहुंच कलेक्टर से न्याय मांगने नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत मगरधा शेड टपरिया निवासी एक पीड़ित परिवार कलेक्ट पहुंचा और उन्होंने कलेक्टर को आवेदन दिया वह उन्होंने बताया कि मगरधा शेड टपरिया निवासी एक व्यक्ति सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किए हुए हैं और वहां से निकालने नहीं देता वही शादी समारोह के समय सरकारी रास्ते से निकलने की परमिशन मांगी तो उनके साथ दबंगई कर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी वही पीड़ित परिवार ने खेमे थाने में शिकायत की है लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई इसलिए आज मंगलवार कलेक्टर की जनसुनवाई में आवेदन देकर कलेक्टर महोदय से न्याय की गुहार लगाई3
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1
- Post by Satish Vishwakarma1
- जबलपुर क्रूज हादसे के पीड़ितों को नरसिंहपुर में दी गई श्रद्धांजलि नरसिंहपुर, जबलपुर के बरगी बांध में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे ने पूरे प्रदेश को स्तब्ध कर दिया है। इस हृदय विदारक घटना में 15 से अधिक महिलाओं और बच्चों की असमय मृत्यु के शोक में आज देर शाम नरसिंहपुर के सुभाष पार्क चौराहे पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। नगर कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस और एन.एस.यू.आई. के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोमबत्तियां जलाकर और दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। 1
- ठेमी थाना अंतर्गत मगरधा शेड टपरिया निवासी एक पीड़ित परिवार कलेक्ट्रेट पहुंचा और उन्होंने कलेक्टर को आवेदन दिया वहीं उन्होंने बताया कि मगरधा शेड टपरियों का निवासी एक व्यक्ति सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किए हुए हैं और वहां से निकलने नहीं देता है वही शादी समारोह के दौरान पीड़ित परिवार ने वहां से निकलने की परमिशन मांगी तो उनके साथ में दबंगई कर मारपिट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई वहीं पीड़ित परिवार ने ठेमी थाने में भी शिकायत की है लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई इसलिए आज मंगलवार वह पूरे परिवार के साथ कलेक्टर के पास आए हैं और आवेदन देते हुए न्याय की मांग की हैं वही सरकारी भूमि से कब्जा हटवाने की मांग की1
- शराब दुकान को हटाने हुया था पहले बड़ा आंदोलन जिले के सभी नागरिकों के सहयोग से आंदोलन हुया था सफल1
- Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली1
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1