दो लाख दहेज की मांग, बेटी को मारने की धमकी के बाद विवाहिता की मौत; दरभंगा: एपीएम थाना क्षेत्र के सिर्णिया गांव से विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दो लाख रुपये दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। मृतका के पिता ने बताया कि सोमवार रात करीब 8 से 8:30 बजे उनके दामाद पंकज राम ने फोन कर दो लाख रुपये दहेज की मांग की। आरोप है कि फोन पर कहा गया कि रुपये नहीं दिए तो लड़की को मार दिया जाएगा या उसे यहां से ले जाओ । परिजनों के मुताबिक, जब उन्होंने बेटी से बात कराने को कहा तो ससुराल वालों ने बात नहीं कराई। आरोप है कि मृतका का मोबाइल भी उसके पति ने अपने पास रख लिया था। इसके बाद मंगलवार सुबह करीब 6 बजे पति ने फोन कर बताया कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने बेटी से बात कराने के लिए उसके मोबाइल पर फोन किया तो मोबाइल पति के पास ही था और उनके साथ गाली-गलौज करते हुए धमकी दी गई। इसके बाद परिजनों ने 112 पर सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले पति पंकज राम, उसकी भौजाई और दो भाई मौके से फरार हो गए। मृतका के पिता ने बताया कि जब वे सिर्णिया गांव पहुंचे तो उनकी बेटी पंखे से लटकी हुई थी। उसके पैर साड़ी से बंधे थे और पैर जमीन से सटे हुए थे। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है कि शादी को करीब पांच साल हुए थे और मृतका का करीब चार साल का एक बेटा है। पिता ने यह भी आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। पहले भी एक बार ससुराल में ताला लगा दिया गया था और उनकी बेटी ने फोन कर बताया था कि वह कई दिनों से खाना नहीं खा पाई है। मृतका के पिता ने साफ तौर पर कहा कि उन्हें आशंका है कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

- लवानी पुल के किनारे जंगल में मिला 28 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस... बेनीपुर के बहेड़ा थाना क्षेत्र के लवानी गांव में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब लवानी पुल के किनारे जंगल से 28 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान लवानी गांव निवासी शत्रुधन यादव के पुत्र मंगणु यादव के रूप में हुई है। शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने बहेड़ा-बहेड़ी मुख्य सड़क को घंटों जाम कर दिया और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही बहेड़ा थाना की पुलिस, बेनीपुर एसडीपीओ, ग्रामीण एसपी सहित डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि मंगणु यादव बहेड़ा स्थित एक निजी अस्पताल में कार्यरत थे। उनके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। युवक की मौत की खबर से परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और यह हत्या है या कोई अन्य मामला, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।1
- ज़िंदगी में तुझसे दूर रहकर भी, मैं तुझसे दूर नहीं हूँ… 🥺❤️ सोचो, मैं तुमसे कितना प्यार करता हूँ। ✨❤️ #Love #TrueLove #DilKiBaat #Pyar #Emotional #HeartTouching #InstagramReels1
- दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप और 4,088.405 लीटर अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, दरभंगा परिसर में निर्धारित नियमों एवं सरकारी मानकों के अनुरूप आयोजित इस विनष्टीकरण अभियान के दौरान कुल 4,088.405 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया गया। नष्ट की गई शराब में बड़ी मात्रा में विदेशी शराब के साथ-साथ देशी शराब और बीयर भी शामिल है। विभाग के अनुसार विनष्टीकरण की गई अवैध शराब का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 44 लाख रुपये है। सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध प्रदीप कुमार ने बताया कि बुधवार को संपन्न विनष्टीकरण प्रक्रिया में कुल 4,088.405 लीटर अवैध शराब नष्ट की गई। इसमें 389.200 लीटर देशी शराब, 3,591.105 लीटर विदेशी शराब तथा 170.500 लीटर बीयर शामिल है। इसके अतिरिक्त 600 मि.ली. कोडीन कफ सिरप भी विनष्टीकरण की कार्रवाई में शामिल रहा।1
- समस्तीपुर में बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ भाकपा माले का आंदोलन तेज, 3 सितम्बर को sdo समक्ष होगा आंदोलन समस्तीपुर में बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ भाकपा माले का आंदोलन तेज, 3 सितम्बर को sdo समक्ष होगा आंदोलन नमस्कार, आप देख सुन रहे हैं जनक्रांति हिंदी न्यूज़ बुलेटिन(वेब)समस्तीपुर बिहार से राजेश कुमार के साथ । समस्तीपुर में बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ भाकपा माले का आंदोलन तेज हो गया है। 3 सितंबर को एसडीओ कार्यालय के समक्ष प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर ताजपुर प्रखंड की दर्जनभर मुसहरी बस्तियों में नुक्कड़ सभाएं आयोजित की गईं। माले नेताओं ने गरीबों और दलितों की बस्तियों पर बुलडोजर कार्रवाई रोकने, भूमिहीनों को वासभूमि और गरीब परिवारों को वासगीत पर्चा व आवास देने की मांग की है। नेताओं ने प्रशासन से सरकारी जमीन पर कथित कब्जों की जांच और कार्रवाई की भी मांग की है। भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बुलडोज़र कार्यवाई के संदर्भ में क्या क्या उनकी जुबानी देखते रहिए जनक्रांति हिंदी न्यूज़ बुलेटिन।1
- नेपाल मे आई भीषण बाढ़ से बिहार को बड़ा खतरा हो सकता है लेकिन इसको टाला गया मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खुद मॉनिटरिंग की फिलहाल किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं आप निश्चित रहे फर्जी विडिओ ना चलाये1
- मामा ने किया 19 साल के भांजे का अपहरण! ₹1 लाख की रंगदारी मांगी, जंगल से पुलिस ने कराया सुरक्षित बरामद मामा ने किया 19 साल के भांजे का अपहरण! ₹1 लाख की रंगदारी मांगी, जंगल से पुलिस ने कराया सुरक्षित बरामद1
- बिहार के दरभंगा जिला के रामभद्रपुर पंचायत भवन में बहादुरपुर के सभी डॉक्टर आशा कार्यकर्ता रहे मौजूद आप लोग से निवेदन है कि आकर कोई भी जांच अपना करवा सकते हैं एक-रे मशीन के साथ जो हमारे खबर को देख रहे हैं जरूर पहुंचे सरकार के फायदा उठाएं बहादुर प्रखंड के डॉक्टर सभी तरह के जांच एवं दवाइयां दी जा रही है1
- दो लाख दहेज की मांग, बेटी को मारने की धमकी के बाद विवाहिता की मौत; दरभंगा: एपीएम थाना क्षेत्र के सिर्णिया गांव से विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दो लाख रुपये दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। मृतका के पिता ने बताया कि सोमवार रात करीब 8 से 8:30 बजे उनके दामाद पंकज राम ने फोन कर दो लाख रुपये दहेज की मांग की। आरोप है कि फोन पर कहा गया कि रुपये नहीं दिए तो लड़की को मार दिया जाएगा या उसे यहां से ले जाओ । परिजनों के मुताबिक, जब उन्होंने बेटी से बात कराने को कहा तो ससुराल वालों ने बात नहीं कराई। आरोप है कि मृतका का मोबाइल भी उसके पति ने अपने पास रख लिया था। इसके बाद मंगलवार सुबह करीब 6 बजे पति ने फोन कर बताया कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने बेटी से बात कराने के लिए उसके मोबाइल पर फोन किया तो मोबाइल पति के पास ही था और उनके साथ गाली-गलौज करते हुए धमकी दी गई। इसके बाद परिजनों ने 112 पर सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले पति पंकज राम, उसकी भौजाई और दो भाई मौके से फरार हो गए। मृतका के पिता ने बताया कि जब वे सिर्णिया गांव पहुंचे तो उनकी बेटी पंखे से लटकी हुई थी। उसके पैर साड़ी से बंधे थे और पैर जमीन से सटे हुए थे। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है कि शादी को करीब पांच साल हुए थे और मृतका का करीब चार साल का एक बेटा है। पिता ने यह भी आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। पहले भी एक बार ससुराल में ताला लगा दिया गया था और उनकी बेटी ने फोन कर बताया था कि वह कई दिनों से खाना नहीं खा पाई है। मृतका के पिता ने साफ तौर पर कहा कि उन्हें आशंका है कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।1