logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाली उपखंड क्षेत्र में नरसिंह जयंती को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ बाली उपखंड क्षेत्र में नरसिंह जयंती को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें युवाओं ने नरसिंह भगवान बनाकर लोगों को लगाए घोड़े भारी संख्या में उम्र जान सेलामब

18 hrs ago
user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
18 hrs ago

बाली उपखंड क्षेत्र में नरसिंह जयंती को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ बाली उपखंड क्षेत्र में नरसिंह जयंती को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें युवाओं ने नरसिंह भगवान बनाकर लोगों को लगाए घोड़े भारी संख्या में उम्र जान सेलामब

More news from राजस्थान and nearby areas
  • date मई 20265 6 7 8 ko shree charbhuja ji Mandir ki Paran partistha hai Jo AAP sabhi bhakto se नम्र निवेदन हैं की आप ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारे
    1
    date   मई 20265 6 7 8 ko shree charbhuja ji Mandir ki Paran partistha hai Jo AAP sabhi bhakto se नम्र निवेदन हैं की आप ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारे
    user_Hitesh Singh
    Hitesh Singh
    गोगुंदा, उदयपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • *पत्रकार नरेन्द्र सिंह भाटी* पिंडवाड़ा। शहर में लगातार बढ़ रही लूटपाट, मोबाइल चोरी, वाहन चोरी और छेड़छाड़ जैसी घटनाओं से नाराज आमजन ने आज जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। शहर के शक्ति माता चौक से लेकर पुलिस थाने तक नागरिकों ने पैदल मार्च निकालकर अपनी नाराजगी जताई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता व्यक्त की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि क्षेत्र में आए दिन हो रही आपराधिक घटनाओं से आमजन भयभीत है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि शहर में गश्त बढ़ाई जाए और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाए। मार्च के दौरान लोगों ने नारेबाजी करते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई। थाने पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन सौंपते हुए जल्द ठोस कदम उठाने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया जाएगा तथा अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    *पत्रकार नरेन्द्र सिंह भाटी*
पिंडवाड़ा। शहर में लगातार बढ़ रही लूटपाट, मोबाइल चोरी, वाहन चोरी और छेड़छाड़ जैसी घटनाओं से नाराज आमजन ने आज जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। शहर के शक्ति माता चौक से लेकर पुलिस थाने तक नागरिकों ने पैदल मार्च निकालकर अपनी नाराजगी जताई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता व्यक्त की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि क्षेत्र में आए दिन हो रही आपराधिक घटनाओं से आमजन भयभीत है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि शहर में गश्त बढ़ाई जाए और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाए। मार्च के दौरान लोगों ने नारेबाजी करते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई। थाने पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन सौंपते हुए जल्द ठोस कदम उठाने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया जाएगा तथा अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Narendra Singh Bhati
    Narendra Singh Bhati
    पत्रकार Sirohi, Rajasthan•
    22 hrs ago
  • वॉइस ऑफ मारवाड़ पाली। वाणिज्यक गैस सिलेण्डर तथा 5 किलो के गैस सिलेंडर की दर में हुई बेतहाशा बढ़ोतरी को लेकर लेबर कोलोनी चौराहे पर सिलेण्डर की शवयात्रा निकाल कर एवं शोक सभा का आयोजन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में चाय की टपरी , मोमोज , मिठाई - नमकिन , पानी- पुरी , चाऊमिन - रवा, डोसा , इटली सहित प्रतिदिन नाश्ते की लारी लगाने वाले दैनिक व्यवसायियों ने हिस्सा लिया।
    1
    वॉइस ऑफ मारवाड़
पाली। वाणिज्यक गैस सिलेण्डर तथा  5 किलो के गैस सिलेंडर की दर में हुई बेतहाशा बढ़ोतरी को लेकर लेबर कोलोनी चौराहे पर सिलेण्डर की शवयात्रा निकाल कर  एवं शोक सभा का आयोजन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में  चाय की टपरी , मोमोज , मिठाई - नमकिन , पानी- पुरी , चाऊमिन - रवा, डोसा , इटली सहित प्रतिदिन नाश्ते की लारी लगाने वाले दैनिक व्यवसायियों ने  हिस्सा लिया।
    user_मनोज शर्मा
    मनोज शर्मा
    Court reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    4
    Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • पाली,ब्यूरो चीफ मनीष राठौड़। जिला कलक्टर पाली की अध्यक्षता में शुक्रवार को सायं कलेक्ट्रेट सभागार भवन में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) समीक्षा बैठक आयोजित हुयी। बैठक में जिला कलक्टर ने मिशन की विस्तृत समीक्षा कर साफ सफाई के लिये विस्तार से निर्देश दिये। बैठक में जिला कलक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन शहरी के तहत कचरे के लिये बीट सिस्टम कचरा प्रबन्धन, प्रगतिशील पाली अभियान के संबंध में, नगर पालिका की वित्तीय स्थिति पर चर्चा, नवीन आवासीय/व्यावसायिक स्कीम, ऑडिट nu आक्षेप की स्थिति, वर्तमान में जारी निविदाओं की स्थिति, राजस्थान संपर्क पर लंबित परिवाद, हीट वेव की तैयारीयां, हरियालो राजस्थान की तैयारी, बजट घोषणा 2025-26 कि स्थिति, प्रधानमंत्री आवास योजना/मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति, सिंगल विंडो सिस्टम के बारे में आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में उन्होंने विभिन्न नगरपालिकाओं से बाली, सोजत, सोजत रोड, सुमेरपुर, तख्तगढ आदि की विस्तार से समीक्षा की रोड लाईटस के बारे में, आवासीय व व्यावसायिक भूखंडो के लिये, हीट वेव के बारे में व बरसात से पहले नालियों नालो की सफाई, सिक्योरिटी, रोड रिपेयर के बारे में निर्दैश दिये। इसके साथ ही मिशन स्वरोजगार संबधी बैठक आयोजित कर इसमें लाभान्व्ति करने के लिये चर्चा की गयी। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रभा, सीईओ जिला परिषद मुकेश चौधरी, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज, समस्त ईओं आदि उपस्थि रहे।
    4
    पाली,ब्यूरो चीफ मनीष राठौड़। जिला कलक्टर पाली की अध्यक्षता में शुक्रवार को सायं कलेक्ट्रेट सभागार भवन में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) समीक्षा बैठक आयोजित हुयी। बैठक में जिला कलक्टर ने मिशन की विस्तृत समीक्षा कर साफ सफाई के लिये विस्तार से निर्देश दिये। 
बैठक में जिला कलक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन शहरी के तहत कचरे के लिये बीट सिस्टम कचरा प्रबन्धन, प्रगतिशील पाली अभियान के संबंध में, नगर पालिका की वित्तीय स्थिति पर चर्चा, नवीन आवासीय/व्यावसायिक स्कीम, ऑडिट nu आक्षेप की स्थिति, वर्तमान में जारी निविदाओं की स्थिति, राजस्थान संपर्क पर लंबित परिवाद, हीट वेव की तैयारीयां, हरियालो राजस्थान की तैयारी, बजट घोषणा 2025-26 कि स्थिति, प्रधानमंत्री आवास योजना/मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति, सिंगल विंडो सिस्टम के बारे में आवश्यक निर्देश दिये। 
बैठक में उन्होंने विभिन्न नगरपालिकाओं से बाली, सोजत, सोजत रोड, सुमेरपुर, तख्तगढ आदि की विस्तार से समीक्षा की रोड लाईटस के बारे में, आवासीय व व्यावसायिक भूखंडो के लिये, हीट वेव के बारे में व बरसात से पहले नालियों नालो की सफाई, सिक्योरिटी, रोड रिपेयर के बारे में निर्दैश दिये। इसके साथ ही मिशन स्वरोजगार संबधी बैठक आयोजित कर इसमें लाभान्व्ति करने के लिये चर्चा की गयी। 
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रभा, सीईओ जिला परिषद मुकेश चौधरी, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज, समस्त ईओं आदि उपस्थि रहे।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher पाली, पाली, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • स्टेट हाईवे 458 पर भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर के दो टुकड़े, स्विफ्ट कार खाई में गिरी, 2 घायल शुक्रवार शाम 6 बजे मिली जानकारी अनुसार स्टेट हाईवे 458 पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार देवरिया ग्राम की ओर से आ रहा एक ट्रैक्टर और चावण्डियाँ गांव की दिशा से तेज गति से आ रही स्विफ्ट कार आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए तथा उसकी ट्रॉली अलग होकर दूर जा गिरी। वहीं स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में 2 लोग घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक जांच में हादसे का कारण तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर आए दिन हादसे होते रहते हैं, ऐसे में प्रशासन से यहां सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई है।
    1
    स्टेट हाईवे 458 पर भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर के दो टुकड़े, स्विफ्ट कार खाई में गिरी, 2 घायल
शुक्रवार शाम 6 बजे मिली जानकारी अनुसार
स्टेट हाईवे 458 पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार देवरिया ग्राम की ओर से आ रहा एक ट्रैक्टर और चावण्डियाँ गांव की दिशा से तेज गति से आ रही स्विफ्ट कार आमने-सामने टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए तथा उसकी ट्रॉली अलग होकर दूर जा गिरी। वहीं स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
इस दुर्घटना में 2 लोग घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
प्राथमिक जांच में हादसे का कारण तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर आए दिन हादसे होते रहते हैं, ऐसे में प्रशासन से यहां सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई है।
    user_जगदीश माली पत्रका र
    जगदीश माली पत्रका र
    पाली, पाली, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • नियमों को ताक पर रखने का आरोप; मंदिर से 10 और स्कूल से 30 मीटर की दूरी पर लग रहा टावर, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पाली,ब्यूरो चीफ मनीष राठौड़। शहर के वार्ड संख्या 23 स्थित मरुधर नगर के निवासियों ने टैगोर नगर लिंक रोड पर भूतेश्वर महादेव मंदिर के पास खाली भूखंड में मोबाइल टावर लगाने के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में मोहल्लेवासियों ने जिला कलेक्ट्रेट और नगर निगम कार्यालय पहुँचकर जिला कलेक्टर व आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने टावर को नियम विरुद्ध और स्वास्थ्य के लिए खतरा बताते हुए इसे तुरंत रुकवाने की मांग की है। **रेडिएशन और सुरक्षा का डर** ज्ञापन में निवासियों ने बताया कि रिहायशी इलाके के बीचों-बीच टावर लगने से रेडिएशन का गंभीर खतरा पैदा होगा, जिसका बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इसके अलावा, मानसून के दौरान आंधी-तूफान से टावर के गिरने की आशंका है, जिससे आसपास के मकानों को भारी क्षति हो सकती है। टावर के ठीक पास एम.टी.पी. स्कूल स्थित है, जहाँ छोटे बच्चे पढ़ते हैं। **बिंदुवार गिनाईं अनियमितताएं** स्थानीय निवासियों ने ज्ञापन में टावर निर्माण को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए हैं: सुप्रीम कोर्ट और केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार, स्कूल और मंदिर के 100 मीटर के दायरे में टावर नहीं लगाया जा सकता। जबकि यहाँ मंदिर महज 10 मीटर और स्कूल 30-35 मीटर की दूरी पर है। आरोप है कि बिना किसी विधिक प्रक्रिया और प्रशासनिक अनुमति के अवैध रूप से टावर का इंस्टालेशन शुरू कर दिया गया है। पास ही में जैन मंदिर और उपासरे स्थित हैं, जहाँ सैकड़ों लोग दर्शन के लिए आते हैं। टावर लगने से क्षेत्र की शांति और सुरक्षा प्रभावित होगी। **प्रदर्शन में उमड़ी भीड़* इस दौरान युवा नेता ताराचन्द चन्दनानी और प्रवीण तलेसरा के नेतृत्व में मोहल्ले के लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन में अजित लोढ़ा, राकेश लिम्बा, रमेश व्यास, कल्पेश लोढ़ा, सुनील काँकरिया, दिनेश लोढ़ा, सुरेश बोहरा, महेंद्र सिंह, रोहित चोपड़ा, जसवंत राज सुराणा, पंकज कांठेड़, दिलीप गोयल, सोहनलाल जैन, पिंकी तलेसरा, सीमा चोपड़ा, नीरज काला, गर्वित चोपड़ा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष उपस्थित थे। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही निर्माण कार्य नहीं रुकवाया गया तो वे उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे।
    4
    नियमों को ताक पर रखने का आरोप; मंदिर से 10 और स्कूल से 30 मीटर की दूरी पर लग रहा टावर, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
पाली,ब्यूरो चीफ मनीष राठौड़। शहर के वार्ड संख्या 23 स्थित मरुधर नगर के निवासियों ने टैगोर नगर लिंक रोड पर भूतेश्वर महादेव मंदिर के पास खाली भूखंड में मोबाइल टावर लगाने के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में मोहल्लेवासियों ने जिला कलेक्ट्रेट और नगर निगम कार्यालय पहुँचकर जिला कलेक्टर व आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने टावर को नियम विरुद्ध और स्वास्थ्य के लिए खतरा बताते हुए इसे तुरंत रुकवाने की मांग की है।
**रेडिएशन और सुरक्षा का डर**
ज्ञापन में निवासियों ने बताया कि रिहायशी इलाके के बीचों-बीच टावर लगने से रेडिएशन का गंभीर खतरा पैदा होगा, जिसका बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इसके अलावा, मानसून के दौरान आंधी-तूफान से टावर के गिरने की आशंका है, जिससे आसपास के मकानों को भारी क्षति हो सकती है। टावर के ठीक पास एम.टी.पी. स्कूल स्थित है, जहाँ छोटे बच्चे पढ़ते हैं।
**बिंदुवार गिनाईं अनियमितताएं**
स्थानीय निवासियों ने ज्ञापन में टावर निर्माण को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए हैं:
सुप्रीम कोर्ट और केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार, स्कूल और मंदिर के 100 मीटर के दायरे में टावर नहीं लगाया जा सकता। जबकि यहाँ मंदिर महज 10 मीटर और स्कूल 30-35 मीटर की दूरी पर है।
आरोप है कि बिना किसी विधिक प्रक्रिया और प्रशासनिक अनुमति के अवैध रूप से टावर का इंस्टालेशन शुरू कर दिया गया है।
पास ही में जैन मंदिर और उपासरे स्थित हैं, जहाँ सैकड़ों लोग दर्शन के लिए आते हैं। टावर लगने से क्षेत्र की शांति और सुरक्षा प्रभावित होगी।
**प्रदर्शन में उमड़ी भीड़*
इस दौरान युवा नेता ताराचन्द चन्दनानी और प्रवीण तलेसरा के नेतृत्व में मोहल्ले के लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन में अजित लोढ़ा, राकेश लिम्बा, रमेश व्यास, कल्पेश लोढ़ा, सुनील काँकरिया, दिनेश लोढ़ा, सुरेश बोहरा, महेंद्र सिंह, रोहित चोपड़ा, जसवंत राज सुराणा, पंकज कांठेड़, दिलीप गोयल, सोहनलाल जैन, पिंकी तलेसरा, सीमा चोपड़ा, नीरज काला, गर्वित चोपड़ा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष उपस्थित थे। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही निर्माण कार्य नहीं रुकवाया गया तो वे उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher पाली, पाली, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • पाली। शहर के वार्ड नम्बर 23 के मरुधर नगर के मोहल्लेवासियों ने टेगोर नगर लिंक रोड पर भूतेश्वर महादेव मंदिर के पास खाली भूखण्ड में लगने जा रहे मोबाइल टॉवर से खतरा बताते हुए जिला कलेक्टर व आयुक्त नगर निगम को ज्ञापन सौंपकर मोबाइल टॉवर नहीं लगाने की गुहार लगाई। स्थानीय लोगों ने कलक्ट्रेट एवं नगर निगम कार्यालय में पहुंचकर जिला कलेक्टर व आयुक्त को ज्ञापन देकर बताया कि रहवासीय इलाके में मोबाइल टॉवर घनी आबादी के बीच लगने से जहां रेडिएशन के कारण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा, वहीं आंधी तूफान में टावर गिरने का खतरा रहेगा, जिससे आसपास के घरों पर गिरने से भारी क्षति हो सकती है। टॉवर के दायरे में एक विद्यालय भी आ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे पढ़ते हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर भी दुष्प्रभाव पड़ेगा। मोहल्लेवासियों ने जिला प्रशासन से नियम विरुद्ध लगाए जा रहे टावर लगाने पर रोक लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बिंदुवार नियम विरुद्ध लग रहे मोबाइल टॉवर को लेकर स्थानीय निवासियों ने अपनी बात रखी। 1. यह कि पाली शहर के टैगोर नगर लिंक रोड़ शिव मन्दिर के पास स्थित खाली भूखण्ड पर बिना विधिक प्रक्रिया अपनाये एवं अनुमति के अवैध रूप से मोबाईल टॉवर लगवाया जा रहा है। 2. यह कि उक्त टॉवर जिस भूखण्ड में लग रहा है, उससे मात्र 25 फीट की दूरी पर महादेव मन्दिर स्थित है तथा 100-125 फीट की दूरी पर एम.टी.पी. स्कूल टैगोर नगर मैन लिंक रोड़ पर स्थित है तथा मरूधर नगर में जैन मन्दिर व उपासरे आदि स्थित है तथा चारों तरफ आवासीय बस्ती है। 3. यह कि माननीय उच्च सर्वोच्च न्यायालय एवं केन्द्र सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों में स्कूल, अस्पताल, मन्दिर आदि के 100 मीटर के भीतर कोई मोबाईल टॉवर नही लगाया जा सकता है, जबकि उक्त मोबाईल टॉवर स्कूल से मात्र 30-35 मीटर तथा मन्दिर से मात्र 10 मीटर की दूरी पर ही लगाया जा रहा है, जो दिशा निर्देशों एवं आदेशों की खुली अवहेलना है। 4. यह कि उक्त मन्दिरों एवं उपासरों में प्रतिदिन सैकड़ो लोग दर्शन हेतु आते है तथा उक्त स्कूल में सैकड़ो छोटे छोटे बच्चे दिनभर अध्ययन करते है। उक्त सभी पर इस मोबाईल टॉवर से निकलने वाली हानिकारक रेडिएशन का घातक प्रभाव पड़ेगा, जिससे उक्त मोबाईल टॉवर का इंस्टालेशन तुरन्त रूकवाया जाना आवश्यक है। 5. हम सभी निवासियों ने उक्त मोबाईल टॉवर लगाने वाली कम्पनी के कर्मचारियों से बार बार निवेदन किया कि वे उक्त मोबाईल टॉवर यँहा नही लगावें। इस दौरान युवा नेता ताराचन्द चन्दनानी, अजित लोढ़ा, राकेश लिम्बा, प्रवीण तलेसरा, रमेश व्यास, कल्पेश लोढ़ा, सुनील काँकरिया, दिनेश लोढ़ा, सुरेश बोहरा , महेंद्र सिंह, रोहित चोपड़ा, जसवंत राज सुराणा, पंकज कांठेड़,दिलीप गोयल, सोहनलाल जेन, पिंकी तलेसरा,सीमा चोपड़ा, नीरज काला, गर्वित चोपड़ा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं व पुरूष मौजूद थे।
    1
    पाली।  शहर के वार्ड नम्बर 23 के मरुधर नगर के मोहल्लेवासियों ने टेगोर नगर लिंक रोड पर भूतेश्वर महादेव मंदिर के पास खाली भूखण्ड में लगने जा रहे मोबाइल टॉवर से खतरा बताते हुए जिला कलेक्टर व आयुक्त नगर निगम को ज्ञापन सौंपकर मोबाइल टॉवर नहीं लगाने की गुहार लगाई।
स्थानीय लोगों ने कलक्ट्रेट एवं नगर निगम कार्यालय में पहुंचकर जिला कलेक्टर व आयुक्त को ज्ञापन देकर बताया कि रहवासीय इलाके में मोबाइल टॉवर घनी आबादी के बीच लगने से जहां रेडिएशन के कारण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा, वहीं आंधी तूफान में टावर गिरने का खतरा रहेगा, जिससे आसपास के घरों पर गिरने से भारी क्षति हो सकती है। टॉवर के दायरे में एक विद्यालय भी आ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे पढ़ते हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर भी दुष्प्रभाव पड़ेगा। मोहल्लेवासियों ने जिला प्रशासन से नियम विरुद्ध लगाए जा रहे टावर लगाने पर रोक लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बिंदुवार नियम विरुद्ध लग रहे मोबाइल टॉवर को लेकर स्थानीय निवासियों ने अपनी बात रखी। 
1. यह कि पाली शहर के टैगोर नगर लिंक रोड़ शिव मन्दिर के पास स्थित खाली भूखण्ड पर बिना विधिक प्रक्रिया अपनाये एवं अनुमति के अवैध रूप से मोबाईल टॉवर लगवाया जा रहा है।
2. यह कि उक्त टॉवर जिस भूखण्ड में लग रहा है, उससे मात्र 25 फीट की दूरी पर महादेव मन्दिर स्थित है तथा 100-125 फीट की दूरी पर एम.टी.पी. स्कूल टैगोर नगर मैन लिंक रोड़ पर स्थित है तथा मरूधर नगर में जैन मन्दिर व उपासरे आदि स्थित है तथा चारों तरफ आवासीय बस्ती है।
3. यह कि माननीय उच्च सर्वोच्च न्यायालय एवं केन्द्र सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों में स्कूल, अस्पताल, मन्दिर आदि के 100 मीटर के भीतर कोई मोबाईल टॉवर नही लगाया जा सकता है, जबकि उक्त मोबाईल टॉवर स्कूल से मात्र 30-35 मीटर तथा मन्दिर से मात्र 10 मीटर की दूरी पर ही लगाया जा रहा है, जो दिशा निर्देशों एवं आदेशों की खुली अवहेलना है।
4. यह कि उक्त मन्दिरों एवं उपासरों में प्रतिदिन सैकड़ो लोग दर्शन हेतु आते है तथा उक्त स्कूल में सैकड़ो छोटे छोटे बच्चे दिनभर अध्ययन करते है। उक्त सभी पर इस मोबाईल टॉवर से निकलने वाली हानिकारक रेडिएशन का घातक प्रभाव पड़ेगा, जिससे उक्त मोबाईल टॉवर का इंस्टालेशन तुरन्त रूकवाया जाना आवश्यक है।
5. हम सभी निवासियों ने उक्त मोबाईल टॉवर लगाने वाली कम्पनी के कर्मचारियों से बार बार निवेदन किया कि वे उक्त मोबाईल टॉवर यँहा नही लगावें। 
इस दौरान युवा नेता ताराचन्द चन्दनानी, अजित लोढ़ा, राकेश लिम्बा, प्रवीण तलेसरा, रमेश व्यास, कल्पेश लोढ़ा, सुनील काँकरिया, दिनेश लोढ़ा, सुरेश बोहरा , महेंद्र सिंह, रोहित चोपड़ा, जसवंत राज सुराणा, पंकज कांठेड़,दिलीप गोयल, सोहनलाल जेन, पिंकी तलेसरा,सीमा चोपड़ा, नीरज काला, गर्वित चोपड़ा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं व पुरूष मौजूद थे।
    user_मनोज शर्मा
    मनोज शर्मा
    Court reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Voice of people पाली, पाली, राजस्थान•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.