स्वच्छ भारत मिशन शहरी की समीक्षा बैठक,निकायों में साफ सफाई के लिये दिये निर्दैश पाली,ब्यूरो चीफ मनीष राठौड़। जिला कलक्टर पाली की अध्यक्षता में शुक्रवार को सायं कलेक्ट्रेट सभागार भवन में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) समीक्षा बैठक आयोजित हुयी। बैठक में जिला कलक्टर ने मिशन की विस्तृत समीक्षा कर साफ सफाई के लिये विस्तार से निर्देश दिये। बैठक में जिला कलक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन शहरी के तहत कचरे के लिये बीट सिस्टम कचरा प्रबन्धन, प्रगतिशील पाली अभियान के संबंध में, नगर पालिका की वित्तीय स्थिति पर चर्चा, नवीन आवासीय/व्यावसायिक स्कीम, ऑडिट nu आक्षेप की स्थिति, वर्तमान में जारी निविदाओं की स्थिति, राजस्थान संपर्क पर लंबित परिवाद, हीट वेव की तैयारीयां, हरियालो राजस्थान की तैयारी, बजट घोषणा 2025-26 कि स्थिति, प्रधानमंत्री आवास योजना/मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति, सिंगल विंडो सिस्टम के बारे में आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में उन्होंने विभिन्न नगरपालिकाओं से बाली, सोजत, सोजत रोड, सुमेरपुर, तख्तगढ आदि की विस्तार से समीक्षा की रोड लाईटस के बारे में, आवासीय व व्यावसायिक भूखंडो के लिये, हीट वेव के बारे में व बरसात से पहले नालियों नालो की सफाई, सिक्योरिटी, रोड रिपेयर के बारे में निर्दैश दिये। इसके साथ ही मिशन स्वरोजगार संबधी बैठक आयोजित कर इसमें लाभान्व्ति करने के लिये चर्चा की गयी। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रभा, सीईओ जिला परिषद मुकेश चौधरी, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज, समस्त ईओं आदि उपस्थि रहे।
स्वच्छ भारत मिशन शहरी की समीक्षा बैठक,निकायों में साफ सफाई के लिये दिये निर्दैश पाली,ब्यूरो चीफ मनीष राठौड़। जिला कलक्टर पाली की अध्यक्षता में शुक्रवार को सायं कलेक्ट्रेट सभागार भवन में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) समीक्षा बैठक आयोजित हुयी। बैठक में जिला कलक्टर ने मिशन की विस्तृत समीक्षा कर साफ सफाई के लिये विस्तार से निर्देश दिये। बैठक
में जिला कलक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन शहरी के तहत कचरे के लिये बीट सिस्टम कचरा प्रबन्धन, प्रगतिशील पाली अभियान के संबंध में, नगर पालिका की वित्तीय स्थिति पर चर्चा, नवीन आवासीय/व्यावसायिक स्कीम, ऑडिट nu आक्षेप की स्थिति, वर्तमान में जारी निविदाओं की स्थिति, राजस्थान संपर्क पर लंबित परिवाद, हीट वेव की तैयारीयां, हरियालो राजस्थान की तैयारी,
बजट घोषणा 2025-26 कि स्थिति, प्रधानमंत्री आवास योजना/मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति, सिंगल विंडो सिस्टम के बारे में आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में उन्होंने विभिन्न नगरपालिकाओं से बाली, सोजत, सोजत रोड, सुमेरपुर, तख्तगढ आदि की विस्तार से समीक्षा की रोड लाईटस के बारे में, आवासीय व व्यावसायिक भूखंडो के लिये, हीट वेव के बारे में व बरसात
से पहले नालियों नालो की सफाई, सिक्योरिटी, रोड रिपेयर के बारे में निर्दैश दिये। इसके साथ ही मिशन स्वरोजगार संबधी बैठक आयोजित कर इसमें लाभान्व्ति करने के लिये चर्चा की गयी। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रभा, सीईओ जिला परिषद मुकेश चौधरी, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज, समस्त ईओं आदि उपस्थि रहे।
- पाली। शहर के वार्ड नम्बर 23 के मरुधर नगर के मोहल्लेवासियों ने टेगोर नगर लिंक रोड पर भूतेश्वर महादेव मंदिर के पास खाली भूखण्ड में लगने जा रहे मोबाइल टॉवर से खतरा बताते हुए जिला कलेक्टर व आयुक्त नगर निगम को ज्ञापन सौंपकर मोबाइल टॉवर नहीं लगाने की गुहार लगाई। स्थानीय लोगों ने कलक्ट्रेट एवं नगर निगम कार्यालय में पहुंचकर जिला कलेक्टर व आयुक्त को ज्ञापन देकर बताया कि रहवासीय इलाके में मोबाइल टॉवर घनी आबादी के बीच लगने से जहां रेडिएशन के कारण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा, वहीं आंधी तूफान में टावर गिरने का खतरा रहेगा, जिससे आसपास के घरों पर गिरने से भारी क्षति हो सकती है। टॉवर के दायरे में एक विद्यालय भी आ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे पढ़ते हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर भी दुष्प्रभाव पड़ेगा। मोहल्लेवासियों ने जिला प्रशासन से नियम विरुद्ध लगाए जा रहे टावर लगाने पर रोक लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बिंदुवार नियम विरुद्ध लग रहे मोबाइल टॉवर को लेकर स्थानीय निवासियों ने अपनी बात रखी। 1. यह कि पाली शहर के टैगोर नगर लिंक रोड़ शिव मन्दिर के पास स्थित खाली भूखण्ड पर बिना विधिक प्रक्रिया अपनाये एवं अनुमति के अवैध रूप से मोबाईल टॉवर लगवाया जा रहा है। 2. यह कि उक्त टॉवर जिस भूखण्ड में लग रहा है, उससे मात्र 25 फीट की दूरी पर महादेव मन्दिर स्थित है तथा 100-125 फीट की दूरी पर एम.टी.पी. स्कूल टैगोर नगर मैन लिंक रोड़ पर स्थित है तथा मरूधर नगर में जैन मन्दिर व उपासरे आदि स्थित है तथा चारों तरफ आवासीय बस्ती है। 3. यह कि माननीय उच्च सर्वोच्च न्यायालय एवं केन्द्र सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों में स्कूल, अस्पताल, मन्दिर आदि के 100 मीटर के भीतर कोई मोबाईल टॉवर नही लगाया जा सकता है, जबकि उक्त मोबाईल टॉवर स्कूल से मात्र 30-35 मीटर तथा मन्दिर से मात्र 10 मीटर की दूरी पर ही लगाया जा रहा है, जो दिशा निर्देशों एवं आदेशों की खुली अवहेलना है। 4. यह कि उक्त मन्दिरों एवं उपासरों में प्रतिदिन सैकड़ो लोग दर्शन हेतु आते है तथा उक्त स्कूल में सैकड़ो छोटे छोटे बच्चे दिनभर अध्ययन करते है। उक्त सभी पर इस मोबाईल टॉवर से निकलने वाली हानिकारक रेडिएशन का घातक प्रभाव पड़ेगा, जिससे उक्त मोबाईल टॉवर का इंस्टालेशन तुरन्त रूकवाया जाना आवश्यक है। 5. हम सभी निवासियों ने उक्त मोबाईल टॉवर लगाने वाली कम्पनी के कर्मचारियों से बार बार निवेदन किया कि वे उक्त मोबाईल टॉवर यँहा नही लगावें। इस दौरान युवा नेता ताराचन्द चन्दनानी, अजित लोढ़ा, राकेश लिम्बा, प्रवीण तलेसरा, रमेश व्यास, कल्पेश लोढ़ा, सुनील काँकरिया, दिनेश लोढ़ा, सुरेश बोहरा , महेंद्र सिंह, रोहित चोपड़ा, जसवंत राज सुराणा, पंकज कांठेड़,दिलीप गोयल, सोहनलाल जेन, पिंकी तलेसरा,सीमा चोपड़ा, नीरज काला, गर्वित चोपड़ा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं व पुरूष मौजूद थे।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- BNC, जोधपुर आईआईटी जोधपुर में पानी की किल्लत, टैंकर के पीछे भागते दिखे छात्र — वीडियो वायरल इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी जोधपुर में इन दिनों पानी की भारी किल्लत सामने आई है, जिससे छात्र-छात्राएं काफी परेशान नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि छात्र पानी के टैंकर के पीछे भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया है। देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में शामिल आईआईटी जैसे संस्थान में इस तरह की बुनियादी समस्या सामने आना न केवल हैरान करने वाला है, बल्कि व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े करता है। छात्रों का कहना है कि हॉस्टल और कैंपस में नियमित जल आपूर्ति नहीं हो पा रही है, जिससे उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। ऐसे हालात में पढ़ाई और दैनिक जीवन दोनों प्रभावित हो रहे हैं। यह स्थिति इसलिए भी गंभीर मानी जा रही है क्योंकि यहां देशभर से प्रतिभाशाली छात्र शिक्षा ग्रहण करने आते हैं और इसे भविष्य निर्माण का केंद्र माना जाता है। ऐसे में पानी जैसी मूलभूत सुविधा का अभाव चिंताजनक है। छात्रों और अभिभावकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की मांग की है। अब देखना होगा कि संस्थान प्रशासन इस मुद्दे पर कितनी तेजी से कदम उठाता है और छात्रों को राहत कब तक मिल पाती है।1
- Post by Jodhpur news1
- बाली उपखंड क्षेत्र में नरसिंह जयंती को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें युवाओं ने नरसिंह भगवान बनाकर लोगों को लगाए घोड़े भारी संख्या में उम्र जान सेलामब1
- पोसालिया में ग्राम रथ अभियान, लोकगीतों के जरिए दी योजनाओं की जानकारी, ग्रामीणों ने रखीं मांगें सिरोही जिले के शिवगंज उपखंड के पोसालिया क्षेत्र में शुक्रवार शाम को ग्राम रथ अभियान का आयोजन किया गया इस अभियान के तहत ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई लोकगीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया, जिससे ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला कार्यक्रम के दौरान उपखंड अधिकारी नीरज मिश्रा, तहसीलदार आसुराम नायक, पोसालिया प्रशासक अंशी देवी मीणा सहित आला अधिकारी मौजूद रहे इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और सुझाव पेटिका में डालकर प्रशासन तक पहुंचाए मुख्य मांगों में पोसालिया अस्पताल में महिला डॉक्टर की नियुक्ति, गर्ल्स कॉलेज की स्थापना, अस्पताल को क्रमोन्नत (अपग्रेड) करने तथा आयुर्वेदिक अस्पताल में स्टाफ बढ़ाने की मांग प्रमुख रही ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन उनकी समस्याओं पर जल्द कार्रवाई करेगा और क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं में सुधार होगा4
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- Post by मनोज शर्मा1
- वायरल वीडियो कला या कलाकारी इन बॉक्स में कमेंट करके बताएं यह वीडियो आपको कैसा लगा। बहुत ही अद्भुत और रहस्य में नजर लग रहा है1