महिला थाने में सुलह कराने पहुंचे परिजनों के बीच मारपीट, हेलमेट से मारा मारी, सास-बहू में जमकर हुई हाथापाई, सास गंभीर गयाजी शहर के महिला थाने में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब पारिवारिक विवाद सुलझाने आए सास और बहू के बीच अचानक कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों के बीच “दे दना दन” हाथापाई होने लगी, जिससे थाना परिसर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आकाश कुमार बहादुर जानकारी के अनुसार चंदौती थाना क्षेत्र के बहादुर बीघा में एक पारिवारिक विवाद को लेकर दोनों पक्षों को महिला थाने में बुलाया गया था। पुलिस की मौजूदगी में बातचीत के जरिए मामला सुलझाने की कोशिश की जा रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर सास और बहू के बीच बहस तेज हो गई और बात इतनी बढ़ गई कि दोनों आपा खो बैठीं। पहले तीखी नोकझोंक हुई, फिर अचानक दोनों एक-दूसरे पर टूट पड़ीं। इस दौरान वहां मौजूद परिजनों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन कुछ देर तक स्थिति नियंत्रण से बाहर रही। बाद में महिला थाना पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर दोनों को अलग कराया। थाना परिसर में हुई इस घटना से कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि पुलिस की तत्परता से स्थिति को जल्द ही नियंत्रित कर लिया गया। घटना में सास के गंभीर रूप से जख्मी हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया और आगे किसी तरह की हिंसा नहीं करने की चेतावनी दी। साथ ही, पारिवारिक विवाद को आपसी सहमति से सुलझाने की अपील भी की गई। गया शहर के महिला थाना में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पारिवारिक विवाद सुलझाने आए सास और बहू के बीच अचानक विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों को चंदौती थाना क्षेत्र के बहादुर बीघा से बुलाया गया था, जहां पुलिस की मौजूदगी में समझौते की कोशिश चल रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर बहस तेज हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। देखते ही देखते दोनों के बीच जमकर हाथापाई शुरू हो गई, जिससे थाना परिसर में हड़कंप मच गया। परिजनों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन स्थिति कुछ देर तक नियंत्रण से बाहर रही।

- Post by SATISH KUMAR (पत्रकार)1
- गया शहर के महिला थाना में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पारिवारिक विवाद सुलझाने आए सास और बहू के बीच अचानक विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों को चंदौती थाना क्षेत्र के बहादुर बीघा से बुलाया गया था, जहां पुलिस की मौजूदगी में समझौते की कोशिश चल रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर बहस तेज हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। देखते ही देखते दोनों के बीच जमकर हाथापाई शुरू हो गई, जिससे थाना परिसर में हड़कंप मच गया। परिजनों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन स्थिति कुछ देर तक नियंत्रण से बाहर रही।1
- Post by जन सेवक1
- ye video navichek ke hai aur ye ladhai hoaa Ghar ka matter hai person bol raha hai2
- टिकारी में डीएम शशांक शुभंकर की समीक्षा बैठक: उत्तर कोयल नहर परियोजना के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश गया जी जिले के टिकारी अनुमंडल कार्यालय स्थित सभागार में उत्तर कोयल नहर परियोजना की प्रगति को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गया के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने की, जिसमें परियोजना के कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करने और निर्माण कार्य की गति बढ़ाने पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना को समय पर पूरा करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने भू-अर्जन से जुड़े लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने और नहर के पक्कीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से जिले के टिकारी, कोंच, आमस और गुरुआ जैसे कई प्रखंडों के किसानों को सिंचाई का सीधा लाभ मिलेगा।समीक्षा बैठक में प्रवीण कुंदन: टिकारी अनुमंडल पदाधिकारी,अमित कुमार वैनामी: डीसीएलआर टिकारी,विपुल भारद्वाज: प्रखंड विकास पदाधिकारी कोंच, टिकारी के प्रखंड विकास पदाधिकारी और अनुमंडल स्तर के सभी प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।लगभग ₹1367 करोड़ की लागत वाली यह अंतर-राज्यीय परियोजना झारखंड और बिहार के सूखाग्रस्त क्षेत्रों के लिए वरदान साबित होगी। गया जिले में इस परियोजना के तहत नहरों के सुदृढ़ीकरण से हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि को पानी मिल सकेगा। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे नियमित रूप से कार्यस्थल का निरीक्षण करें ताकि गुणवत्ता और समय-सीमा से कोई समझौता न हो।1
- बिहार ही नहीं बल्कि देश में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने वाले शहरों में शुमार गयाजी में इस भीषण गर्मी में प्रत्येक घंटा में 10 से 15 मिनट बिजली कट यानी 24 घंटा में 4 से 6 घंटा बिज़ली नहीं रहने से लोग त्राहि- त्राहि कर रहे हैं। बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष दामोदर गोस्वामी, महासचिव टिंकू गिरी, विपिन बिहारी सिन्हा, प्रद्युम्न दुबे, राकेश यादव, रूपेश चौधरी,अशोक राम आदि ने कहा कि 40 से 42 डिग्री गर्मी अप्रैल माह से ही रहने के कारण लोग गर्मी से बेहाल है, तो दुसरी ओर घंटे- घंटे बिजली कट होने से परेशानी और दुगुनी हो जा रही है । नेताओं ने कहा कि दक्षिण बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेसन लिमिटेड के आला अधिकारी इसे स्थानीय फॉल्ट और मेंटेनेंस बता कर अपना पल्लू झाड़ लेते हैं। परंतु स्थानीय फॉल्ट और मेंटेनेंस की समस्या आखिर कब दूर होगी ऐसी बातें विगत कई वर्षो से कहीं जा रही है । नेताओं ने राज्य सरकार एवं स्थानीय प्रशासन, साउथ बिहार पॉवर डिस्ट्रिब्यूशन कॉर्पोरेसन लिमिटेड के आला अधिकारियों से इस भीषण गर्मी में गयाजी शहर सहित देहात में 24 घंटे निर्वाध् बिजली देने तथा घंटे- घन्टे बिज़ली कट की समस्या को अविलंब दूर करने की मांग की है। भवदीय विजय कुमार मिट्ठू1
- बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान मंच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा स्वामी विवेकानंद ने कहा था "तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा" जबकि ये स्लोगन स्वामी विवेकानंद ने नहीं बल्कि सुभाष चन्द्र बोस ने कहा था।1
- Post by SATISH KUMAR (पत्रकार)1