logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का औरैया में भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत औरैया। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह रविवार को औरैया पहुंचे। उनके देवकली तिराहा स्थित केसर कुंज होटल पहुंचने पर जालौन चौराहा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया, जिला महामंत्री विशाल शुक्ला, नितिन अवस्थी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मोनू सेंगर, जिला मीडिया प्रभारी भूरे चौबे समेत पार्टी के कई पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। बताया गया कि प्रदेश अध्यक्ष पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। साथ ही किसानों से जुड़े मुद्दों और संगठन को मजबूत करने को लेकर भी चर्चा की जाएगी। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया।

9 hrs ago
user_कुमार सुनील
कुमार सुनील
पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का औरैया में भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत औरैया। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह रविवार को औरैया पहुंचे। उनके देवकली तिराहा स्थित केसर कुंज होटल पहुंचने पर जालौन चौराहा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया, जिला महामंत्री विशाल शुक्ला, नितिन अवस्थी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मोनू सेंगर, जिला मीडिया प्रभारी भूरे चौबे समेत पार्टी के कई पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। बताया गया कि प्रदेश अध्यक्ष पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। साथ ही किसानों से जुड़े मुद्दों और संगठन को मजबूत करने को लेकर भी चर्चा की जाएगी। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बस्ती से बड़ी खबर सामने आई है। थाना हरैया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 किलो अवैध गांजा बरामद कर एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद गांजे के संबंध में आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई के संबंध में पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा बाइट देकर जानकारी साझा की गई। देखिए पूरी खबर KANOON KI NAZAR 24 पर। 📍 स्थान: बस्ती, उत्तर प्रदेश 🚔 थाना: हरैया 📦 बरामदगी: 10 किलो अवैध गांजा 👮 कार्रवाई: थाना हरैया पुलिस ब्यूरो रिपोर्ट — कानून की नजर 24
    1
    बस्ती से बड़ी खबर सामने आई है। थाना हरैया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 किलो अवैध गांजा बरामद कर एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद गांजे के संबंध में आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस पूरी कार्रवाई के संबंध में पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा बाइट देकर जानकारी साझा की गई।
देखिए पूरी खबर KANOON KI NAZAR 24 पर।
📍 स्थान: बस्ती, उत्तर प्रदेश
🚔 थाना: हरैया
📦 बरामदगी: 10 किलो अवैध गांजा
👮 कार्रवाई: थाना हरैया पुलिस
ब्यूरो रिपोर्ट — कानून की नजर 24
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पीपल, पकड़िया, बरगद, अशोक, बेलपत्र, चितवन, बोतलपाम, अमरूद, नींबू आदि के पौधों का पौधारोपण किया गया धार्मिक स्थलों को क्लीन में ग्रीन रखने के उद्देश्य से जीवनधारा पौधारोपण अभियान निरंतर चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आज दिनांक 9 अगस्त-2026 दिन रविवार को प्रातः 7 बजे समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में शहर से लगभग 5 किलोमीटर दूरी पर दक्षिण दिशा की ओर बीहड़ में स्थित सर्व मनोकामना पूर्ण करने वाली महामाया मंगला काली मंदिर प्रांगण में बृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत चांदनी, हरसिंगार, कदम, गुड़हल, पीपल, पकड़िया, बरगद, अशोक, बेलपत्र, चितवन, बोतलपाम, अमरूद, नींबू आदि के पौधों का पौधारोपण किया गया, पौधों के देखभाल की जिम्मेदारी मंदिर के सेवादारों को सौंपी गई। पौधारोपण के उपरांत पर्यावरण संरक्षण पर गोष्ठी का आयोजन किया गया, गोष्ठी को संबोधित करते हुए समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि पौधों का लालन- पालन नन्हे बच्चों जैसा हैं, मानव जीवन की खुशहाली तथा पृथ्वी व आसमान में विचरण कर रहे पशु, पक्षियों व परिंदों प्रत्येक प्राणी को स्वास्थ्य जीवन हेतु प्रकृति ने विभिन्न पौधों के रूप में अनमोल उपहार भेंट किए हैं, जिससे मानव जीवन जीने हेतु प्राण वायु, अमूल्य औषधियां, पशु-पक्षियों को स्वतंत्र रूप से आश्रय व भोजन आदि प्राप्त होता हैं, पेड़ पौधों के बिना मानव जीवन संभव नहीं है, पर्यावरण संतुलन व संरक्षण हेतु लोगों को अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। उन्होंने बताया कि लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 2945 पौधों का पौधारोपण व वितरण किया गया, जबकि लक्ष्य पूरा होने तक पौधारोपण अभियान व लोगों के मनपसंद के पौधों का वितरण जारी रहेगा, गोष्ठी के समापन पर मौजूद लोगों ने पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक पौधारोपण करने की शपथ ली। पौधारोपण अभियान व पर्यावरण गोष्ठी में प्रमुख रूप से बैंक से सेवानिवृत तेज बहादुर वर्मा, शेखर गुप्ता, पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु), डॉ. आर्य प्रबुद्ध, अजय कपूर, संजय अग्रवाल, राम आसरे गुप्ता, संतोष कुशवाहा, विपुल कुमार, राजीव पोरवाल (रानू), हिमांशु दुवे, रामचंद्र सोनी, कुलदीप बाजपेई (बाबा), ओम प्रकाश, रमेश तिवारी, सतीश कुमार व संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट आदि पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।
    1
    पीपल, पकड़िया, बरगद, अशोक, बेलपत्र, चितवन, बोतलपाम, अमरूद, नींबू आदि के पौधों का पौधारोपण किया गया
धार्मिक स्थलों को क्लीन में ग्रीन रखने के उद्देश्य से जीवनधारा पौधारोपण अभियान निरंतर चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आज दिनांक 9 अगस्त-2026 दिन रविवार को प्रातः 7 बजे समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में शहर से लगभग 5 किलोमीटर दूरी पर दक्षिण दिशा की ओर बीहड़ में स्थित सर्व मनोकामना पूर्ण करने वाली महामाया मंगला काली मंदिर प्रांगण में  बृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत चांदनी, हरसिंगार, कदम, गुड़हल, पीपल, पकड़िया, बरगद, अशोक, बेलपत्र, चितवन, बोतलपाम, अमरूद, नींबू आदि के पौधों का पौधारोपण किया गया, पौधों के देखभाल की जिम्मेदारी मंदिर के  सेवादारों को सौंपी गई। पौधारोपण के उपरांत पर्यावरण संरक्षण पर गोष्ठी का आयोजन किया गया, गोष्ठी को संबोधित करते हुए समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि पौधों का लालन- पालन नन्हे बच्चों जैसा हैं, मानव जीवन की खुशहाली तथा पृथ्वी व आसमान में विचरण कर रहे पशु, पक्षियों व परिंदों प्रत्येक प्राणी को स्वास्थ्य जीवन हेतु प्रकृति ने विभिन्न पौधों के रूप में अनमोल उपहार भेंट किए हैं, जिससे मानव जीवन जीने हेतु प्राण वायु, अमूल्य औषधियां, पशु-पक्षियों को स्वतंत्र रूप से आश्रय व भोजन आदि प्राप्त होता हैं, पेड़ पौधों के बिना मानव जीवन संभव नहीं है, पर्यावरण संतुलन व संरक्षण हेतु लोगों को अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। उन्होंने बताया कि लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 2945 पौधों का पौधारोपण व वितरण किया गया, जबकि लक्ष्य पूरा होने तक पौधारोपण अभियान व लोगों के मनपसंद के पौधों का वितरण जारी रहेगा, गोष्ठी के समापन पर मौजूद लोगों ने पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक पौधारोपण करने की शपथ ली। पौधारोपण अभियान व पर्यावरण गोष्ठी में प्रमुख रूप से बैंक से सेवानिवृत तेज बहादुर वर्मा, शेखर गुप्ता, पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु), डॉ. आर्य प्रबुद्ध, अजय कपूर, संजय अग्रवाल, राम आसरे गुप्ता, संतोष कुशवाहा, विपुल कुमार, राजीव पोरवाल (रानू), हिमांशु दुवे, रामचंद्र सोनी, कुलदीप बाजपेई (बाबा), ओम प्रकाश, रमेश तिवारी, सतीश कुमार व संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट आदि पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • डीएम व एसपी ने किया देवकली मंदिर का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, साफ-सफाई, पर दिया ध्यान औरैया। रविवार को जिलाधिकारी औरैया व पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा श्रावण मास के द्वितीय सोमवार एवं श्रावण मास शिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली औरैया क्षेत्रान्तर्गत स्थित देवकली मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की सुविधा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल एवं संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी का निर्वहन करने तथा श्रद्धालुओं को सुगम एवं व्यवस्थित रूप से पंक्तिबद्ध कर जलाभिषेक कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रमुख चौराहों, कांवड़ मार्ग एवं संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं व ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस दौरान अपर जिलाधिकारी औरैया, अपर पुलिस अधीक्षक औरैया सहित अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे ।
    3
    डीएम व एसपी ने किया देवकली मंदिर का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, साफ-सफाई, पर दिया ध्यान
औरैया। रविवार को जिलाधिकारी औरैया व पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा श्रावण मास के द्वितीय सोमवार एवं श्रावण मास शिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली औरैया क्षेत्रान्तर्गत स्थित देवकली मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की सुविधा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल एवं संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी का निर्वहन करने तथा श्रद्धालुओं को सुगम एवं व्यवस्थित रूप से पंक्तिबद्ध कर जलाभिषेक कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रमुख चौराहों, कांवड़ मार्ग एवं संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं व ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस दौरान अपर जिलाधिकारी औरैया, अपर पुलिस अधीक्षक औरैया सहित अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे ।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मां मंगला काली मंदिर पर विचित्र बल सेवा संगठन द्वारा किया गया पौधारोपण औरैया। समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए सार्वजनिक स्थानों व धार्मिक स्थलों पर जीवनधारा पौधारोपण अभियान लक्ष्य-5100 पौधों का पौधारोपण निरंतर चलाया जा रहा है, रविवार को समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में मां मंगला काली मंदिर प्रांगण में पौधारोपण अभियान चलाया गया। पौधारोपण के अंतर्गत हरसिंगार, तुलसी, बेलपत्र, गुड़हल, चितवन, पकड़िया, अशोक आदि के पौधों का पौधारोपण किया गया, पौधों के देखभाल की जिम्मेदारी मंदिर के पुजारी को सौंपी गई, पौधारोपण समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने मौजूद लोगों को पेड़-पौधों के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की व उन्होंने बताया कि सम व विषम परिस्थितियों में पेड़-पौधे हमें धैर्य के साथ सदैव मुस्कुराने की प्रेरणा देते हैं। संस्थापक ने बताया कि 5100 पौधों के लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 2370 पौधों का पौधारोपण व लोगों के मनपसंद पौधों का वितरण किया गया, जबकि पौधारोपण व वितरण अभियान लक्ष्य पूरा होने तक जारी रहेगा। अभियान में प्रमुख रूप से मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, समाजसेवी राम आसरे गुप्ता, पुजारी अवध बिहारी शुक्ला, संजय अग्रवाल, पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु), अनूप बिश्नोई, विनोद पोरवाल, अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), हिमांशु दुवे, सतीश कुमार व संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट आदि पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।
    1
    मां मंगला काली मंदिर पर विचित्र बल सेवा संगठन द्वारा किया गया पौधारोपण                                          
औरैया। समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए सार्वजनिक स्थानों व धार्मिक स्थलों पर जीवनधारा पौधारोपण अभियान लक्ष्य-5100 पौधों का पौधारोपण निरंतर चलाया जा रहा है, रविवार को समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में मां मंगला काली मंदिर प्रांगण में पौधारोपण अभियान चलाया गया। पौधारोपण के अंतर्गत हरसिंगार, तुलसी, बेलपत्र, गुड़हल, चितवन, पकड़िया, अशोक आदि के पौधों का पौधारोपण किया गया, पौधों के देखभाल की जिम्मेदारी मंदिर के पुजारी को सौंपी गई, पौधारोपण समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने मौजूद लोगों को पेड़-पौधों के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की व उन्होंने बताया कि सम व विषम परिस्थितियों में पेड़-पौधे हमें धैर्य के साथ सदैव मुस्कुराने की प्रेरणा देते हैं। संस्थापक ने बताया कि 5100 पौधों के लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 2370 पौधों का पौधारोपण व लोगों के मनपसंद पौधों का वितरण किया गया, जबकि पौधारोपण व वितरण अभियान लक्ष्य पूरा होने तक जारी रहेगा। अभियान में प्रमुख रूप से मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, समाजसेवी राम आसरे गुप्ता, पुजारी अवध बिहारी शुक्ला, संजय अग्रवाल, पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु), अनूप बिश्नोई, विनोद पोरवाल, अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), हिमांशु दुवे, सतीश कुमार व संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट आदि पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • औरैया में साइबर थाना पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा कुल – 101 मोबाइल (अनुमानित कीमत लगभग 25,00,000/- रुपये) रिकवरी कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गईं जानकारी
    1
    औरैया में साइबर थाना पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा कुल – 101 मोबाइल (अनुमानित कीमत लगभग 25,00,000/- रुपये)  रिकवरी कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गईं जानकारी
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *14 घंटे में 160 किमी दौड़ेंगे 25 कांवड़िये, सुबह शिवालय में करेंगे जलाभिषेक* *अयाना।* सावन के पावन महीने में भगवान शिव के प्रति आस्था और भक्ति का अनोखा नजारा रविवार को बीहड़ पट्टी क्षेत्र में देखने को मिला। क्षेत्र से 25 कांवड़ियों का जत्था डाक कांवड़ लेने के लिए बाइकों से फर्रुखाबाद के श्रृंगी रामपुर के लिए रवाना हुआ। कांवड़िये करीब 160 किलोमीटर की दूरी लगभग 14 घंटे में तय कर सोमवार सुबह भारतौल स्थित शिव मंदिर पहुंचेंगे। यहां भगवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक किया जाएगा। जत्थे के रवाना होने से पहले कांवड़ियों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। इसके बाद बाइकों पर सवार होकर जयकारों के साथ यात्रा शुरू की। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया। कांवड़ यात्रा को लेकर युवाओं में खासा उत्साह नजर आया। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने भी कांवड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की। कांवड़ियों के अनुसार श्रृंगी रामपुर पहुंचकर गंगाजल लेने के बाद डाक कांवड़ यात्रा शुरू की जाएगी। करीब 160 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए कांवड़िये बारी-बारी से दौड़ते हुए गंगाजल को निर्धारित स्थान तक पहुंचाएंगे। करीब 14 घंटे की लगातार यात्रा के बाद सोमवार सुबह भारतौल पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। सोमवार को शिवालय में जलाभिषेक के साथ डाक कांवड़ यात्रा पूरी होगी। कांवड़ियों की इस धार्मिक यात्रा को लेकर क्षेत्र में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा।
    2
    *14 घंटे में 160 किमी दौड़ेंगे 25 कांवड़िये, सुबह शिवालय में करेंगे जलाभिषेक*
*अयाना।*  सावन के पावन महीने में भगवान शिव के प्रति आस्था और भक्ति का अनोखा नजारा रविवार को बीहड़ पट्टी क्षेत्र में देखने को मिला। क्षेत्र से 25 कांवड़ियों का जत्था डाक कांवड़ लेने के लिए बाइकों से फर्रुखाबाद के श्रृंगी रामपुर के लिए रवाना हुआ। कांवड़िये करीब 160 किलोमीटर की दूरी लगभग 14 घंटे में तय कर सोमवार सुबह भारतौल स्थित शिव मंदिर पहुंचेंगे। यहां भगवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक किया जाएगा।
जत्थे के रवाना होने से पहले कांवड़ियों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। इसके बाद बाइकों पर सवार होकर जयकारों के साथ यात्रा शुरू की। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया। कांवड़ यात्रा को लेकर युवाओं में खासा उत्साह नजर आया। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने भी कांवड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की। कांवड़ियों के अनुसार श्रृंगी रामपुर पहुंचकर गंगाजल लेने के बाद डाक कांवड़ यात्रा शुरू की जाएगी। करीब 160 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए कांवड़िये बारी-बारी से दौड़ते हुए गंगाजल को निर्धारित स्थान तक पहुंचाएंगे। करीब 14 घंटे की लगातार यात्रा के बाद सोमवार सुबह भारतौल पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। सोमवार को शिवालय में जलाभिषेक के साथ डाक कांवड़ यात्रा पूरी होगी। कांवड़ियों की इस धार्मिक यात्रा को लेकर क्षेत्र में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • औरैया, सावन के दूसरे सोमवार को लेकर पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गई जानकारी। औरैया,श्रावण मास के द्वितीय सोमवार एवं श्रावण मास शिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली औरैया क्षेत्रान्तर्गत स्थित देवकली मंदिर का स्थलीय निरीक्षण करने व रूट डायवर्जन के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई जानकारी।
    1
    औरैया, सावन के दूसरे सोमवार को लेकर पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गई जानकारी।
औरैया,श्रावण मास के द्वितीय सोमवार एवं श्रावण मास शिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली औरैया क्षेत्रान्तर्गत स्थित देवकली मंदिर का स्थलीय निरीक्षण करने व रूट डायवर्जन के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई जानकारी।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.