Shuru
Apke Nagar Ki App…
नरसिंहपुर जिले की तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी द्वारा देश के सभी को 15 ऑगस्ट स्वतंत्र दिवस की बधाई दी है नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी द्वारा क्षेत्र एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है
NewsTendukheda Mithlesh patel
नरसिंहपुर जिले की तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी द्वारा देश के सभी को 15 ऑगस्ट स्वतंत्र दिवस की बधाई दी है नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी द्वारा क्षेत्र एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नरसिंहपुर में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस 🇮🇳 | कैविनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया ध्वजारोहण खबर को विस्तार से देखे Public trust news पर1
- नरसिंहपुर में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस: कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां लोकेशन नरसिंहपुर मध्य प्रदेश नरसिंहपुर से चंद्रशेखर मालवीय नरसिंहपुर में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस: कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां नरसिंहपुर: जिला मुख्यालय के स्टेडियम ग्राउंड में 80वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य जिला स्तरीय समारोह अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने गरिमामयी उपस्थिति के बीच सुबह 9:00 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान की धुनों के साथ पूरा स्टेडियम परिसर गूंज उठा और आसमान में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर शांति एवं सद्भाव का संदेश दिया गया। परेड और मार्च पास्ट की सलामी ध्वजारोहण के उपरांत मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, नरसिंहपुर कलेक्टर रजनी सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा ने संयुक्त रूप से खुली गाड़ी में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद टुकड़ियों द्वारा शानदार मार्च पास्ट निकाला गया, जिसकी अतिथियों ने सलामी ली। अनुशासन और तालमेल से सजी इस परेड ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश की जनता के नाम जारी मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग और मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें देशभक्ति और भारतीय संस्कृति की अद्भुत झलक देखने को मिली। इस राष्ट्रीय पर्व पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस बल के जवान, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में आमजन व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।3
- सभी देशवासियों को आज 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत हार्दिक बधाई तथा ढेर सारी अनंत अनंत मंगल शुभकामनाएं। वंदे मातरम।1
- नरसिंहपुर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने ध्वजारोहण कर दी सलामी व नरसिंहपुर में शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस का बडी शान्ति पूर्वक ध्वजारोहण कर बड़ी धूमधाम पूर्वक इस समारोह का आयोजन विभिन्न स्थानों पर किया गया । तो वही नरसिंहपुर जिले में भी जिला स्तरीय मुख्य समारोह स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित किया गया। जहा पर प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के उपरांत मंत्री प्रहलाद पटेल ने कलेक्टर रजनी सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा के साथ परेड का निरीक्षण भी किया और सलामी ली। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां प्रस्तुत की गईं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने देखा। इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस बल, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।1
- पिपरिया में 80 वा स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सभी शासकीय कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया पिपरिया में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मुख्य कार्यक्रम का आयोजन शासकीय कन्या विद्यालय सांडिया रोड में हुआ1
- श्री नर्मदेश्वर महादेव जन कल्याण समिति अरमान नगर कॉलोनी जरजोला रोड नरसिंहपुर शंकर मंदिर में अखण्ड रामायण पाठ चल रहा है जय श्री राम श्री नर्मदेश्वर महादेव जन कल्याण समिति अरमान नगर कॉलोनी जरजोला रोड नरसिंहपुर शंकर मंदिर में अखण्ड रामायण पाठ चल रहा है जय श्री राम1
- आप सभी जिले वासियो को EXPRESS MP CG News की और से 15 अगस्त और स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें एवं बधाई1
- 🇮🇳🙏 Good Night Doston, Shubh Ratri 🙏🇮🇳 देश के नाम एक प्यारा सा गीत और दिल में देशभक्ति का जज़्बा लेकर, आप सभी दोस्तों और देशवासियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳🙏 Good Night Doston, Shubh Ratri 🙏🇮🇳 देश के नाम एक प्यारा सा गीत और दिल में देशभक्ति का जज़्बा लेकर, आप सभी दोस्तों और देशवासियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳❤️ 🌸 मेरा देश, मेरी शान — भारत मेरी जान 🇮🇳 राष्ट्रभक्ति के गीतों की मिठास के साथ आप सभी की रात शुभ और मंगलमय हो। शुभ रात्रि दोस्तों 🙏😍 जय हिंद 🇮🇳 वंदे मातरम् 🇮🇳1
- नरसिंहपुर में स्वतंत्रता दिवस पर स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ का विरोध करने पर ऑटो चालक पर चाकुओं से जानलेवा हमला नरसिंहपुर: स्टेशन थाना क्षेत्र अंतर्गत विपटपुरा फाटक के पास 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के पावन पर्व पर एक शर्मनाक और दहला देने वाली घटना सामने आई है। स्वतंत्रता दिवस के आधिकारिक कार्यक्रमों में भाग लेकर वापस लौट रही स्कूली छात्राओं के साथ कुछ मनचलों द्वारा सरेआम छेड़छाड़ की गई। जब एक जांबाज ऑटो चालक ने इसका विरोध किया, तो आक्रोशित बदमाशों ने उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया। इस गंभीर वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और नागरिकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। छात्राओं का पीछा कर रहे थे बदमाश प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र की कुछ स्कूली छात्राएं 15 अगस्त के कार्यक्रम में शामिल होकर ऑटो से अपने घर वापस जा रही थीं। इसी दौरान कुछ दबंग किस्म के बदमाशों ने अपने वाहनों से ऑटो के आगे-पीछे आकर छात्राओं से अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर बेरहमी सेू किया वार छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जब ऑटो चालक ने बदमाशों की इस घिनौनी हरकत का कड़ा विरोध किया, तो आरोपियों को यह नागवार गुजरा। गुस्से से आगबबूला हुए बदमाशों ने मौके पर ही ऑटो चालक पर चाकुओं से कई वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। प्रशासन और पुलिस कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन तत्काल हरकत में आया और मौके पर पहुंचा। पुलिस बल ने आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार जारी है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, हमलावर आदतन अपराधी किस्म के युवक हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। जनता में भारी आक्रोश और सवाल इस दुस्साहसिक घटना के बाद से शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन पर एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) जैसी कड़ी कार्रवाई की जाए।1