Shuru
Apke Nagar Ki App…
पिपरिया में 80 वा स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सभी शासकीय कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया पिपरिया में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मुख्य कार्यक्रम का आयोजन शासकीय कन्या विद्यालय सांडिया रोड में हुआ
न्यूज नर्मदापुरम
पिपरिया में 80 वा स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सभी शासकीय कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया पिपरिया में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मुख्य कार्यक्रम का आयोजन शासकीय कन्या विद्यालय सांडिया रोड में हुआ
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- पिपरिया में 80 वा स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सभी शासकीय कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया पिपरिया में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मुख्य कार्यक्रम का आयोजन शासकीय कन्या विद्यालय सांडिया रोड में हुआ1
- पचमढ़ी नागद्वारी मेला में समय पर तत्काल मेडिकल सहायता मिलने से यात्री की बची जान पचमढ़ी - पचमढ़ी में आयोजित प्रसिद्ध नागद्वारी मेला के दौरान एक यात्री को अचानक अस्थमा अटैक आ गया, सूचना मिलते ही मेले में तैनात स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर एम्बुलेंस से मरीज को सिविल हॉस्पिटल पचमढ़ी भेजा गया जहां मरीज को ऑक्सीजन व आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं, स्वास्थ्य विभाग की तत्परता और अच्छी मेडिकल सुविधा के कारण मरीज की जान बच गई । इस सराहनीय कार्य के लिए यात्री के साथ आय परिवार के लोगों ने एसडीएम आकीप खान, तहसीलदार वैभव बैरागी, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ राजकुमार पटेल, जिला प्रशासन एवं समस्त मेडिकल स्टाफ का हृदय से आभार व्यक्त किया । मेले जैसे बड़े आयोजन में समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना वाकई काबिले तारीफ है ।4
- राष्ट्रभक्ति -जन सेवा,, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरीबों को कराए गए भोजन- सोहागपुर (नर्मदापुरम) "जब सेवा हो राष्ट्रभक्ति, और भोजन हो आज़ादी का प्रसाद" 🇮🇳 आज स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर गौतम वार्ड, मारूपुरा की ममतामयी बेटी, समाजसेवी आदरणीया श्रीमती सुनीता शिवहरे जी ने सेवा और समर्पण की अद्भुत मिसाल कायम की। देवनारायण महाराज जी की प्रेरणा और आशीर्वाद लेकर उन्होंने राम रहीम रोटी बैंक के माध्यम से: निसहाय, बेघर, बेसहारा बंधुओं के लिए और नर्मदा मैया की परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए मिष्ठान, नमकीन सहित स्वादिष्ट भोजन प्रसादी की व्यवस्था की। हर महीने नियमित रूप से जरूरतमंदों की थाली भरने वाली सुनीता मैडम ने आज फिर साबित किया कि "इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है" और "सेवा ही सच्ची देशभक्ति है" 🇮🇳 राम रहीम रोटी बैंक परिवार हृदय से आभार व्यक्त करता है और शुभकामनाएं देता है। "प्रार्थना: - देवनारायण महाराज, समस्त देवी-देवता और पीर बाबा आप पर, आपके परिवार पर सदैव कृपा बनाए रखें। आपका जीवन सेवा, सुख और समृद्धि से परिपूर्ण हो। 💐 सुनीता मैडम के इस सेवाभाव को कोटि कोटि नमन 🙏1
- सोहागपुर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, जनपद अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण सोहागपुर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, जनपद अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण सोहागपुर नगर में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम नए बस स्टैंड परिसर में आयोजित किया गया, जहां जनपद अध्यक्ष जालम सिंह पटेल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी ध्वजारोहण के बाद जनपद अध्यक्ष जालम सिंह पटेल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। कार्यक्रम में नगर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर के सभी शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों में भी संस्था प्रमुखों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। पूरे नगर में देशभक्ति का माहौल नजर आया और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक स्वतंत्रता दिवस मनाया।1
- सनफ्लावर स्कूल सोहागपुर में किन्नर रागिनी ने किया ध्वजारोहण देश के 80वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सनफ्लावर स्कूल ऑफ एक्सीडेंट सुहागपुर में मुख्य अतिथि किन्नर रागिनी एवं उनके साथ उपस्थित किन्नर सीता, स्वीटी, नेहा, आलिया के साथ चेयरपर्सन श्रीमान यशवंत साहू श्रीमती गायत्री साहू डायरेक्टर्स दीपक साहू संदीप साहू ने मिलकर ध्वजारोहण किया किन्नर रागिनी ने अपने उद्बोधन में भारत में उनके सम्मान की बात रखी इस पावन दिन उन्हें बुलाकर साला परिवार ने उनका मान बढ़ाया एवं समाज में उनका स्थान दिखाकर उन्हें भारत का नागरिक होने का गर्व कराया उन्होंने आ रही समझ में उनके प्रति समस्याओं को भी सुनाया संवेदना व्यक्ति की और बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया और बच्चे शिक्षक और साला परिवार को आशीर्वाद देते हुए ईश्वर से कामना की उत्तरोत्तर प्रगति साला परिवार करें |4
- मामला छिंदी में 14 अगस्त को जन विश्वास अभियान शिविर आयोजित हुआ जिसमें कलेक्टर ने बिना अनुमति शिविर पहुंचे शिक्षक के अधिकारीयो को जांच के आदेश दिए सरकार के जन विश्वास अभियान पर भाग लेना शिक्षक को पड़ गया भारी कलेक्टर का सख्त एक्शन तामिया के बिजोरी पठार में पदस्थ शिक्षक निलंबित मामला छिंदी में 14 अगस्त को जन विश्वास अभियान शिविर आयोजित हुआ जिसमें कलेक्टर ने बिना अनुमति शिविर पहुंचे शिक्षक के अधिकारीयो को जांच के आदेश दिए एकीकृत उ. मा. वि. बिजोरी पठार में पदस्थ श्री राजेंद्र परतेती को स्कूल में मौजूद नहीं जांच में मिला कि वे बिना किसी को सूचना दिए अपने शाला से गायब हो कर छिंदी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर में पहुंचे और बहा पर अपनी जमीन का सीमांकन न होने का आवेदन जमा किया राजेंद्र परतेती ने उस दिन ई एटेंडेंस भी नहीं लगाई जब प्राचार्य ओर B E O तामिया से रिपोर्ट। मांगी गई तो लापरबाही की पूर्ण पुष्टि हुई कलेक्टर ने कार्यवाही की जन जातीय कार्य विभाग छिंदवाड़ा ने आदेश लिखा कि शिक्षक का कर्तव्य के प्रति लापरवाही हे यह MP सिबिल सेवा आचरण। नियम 1965 का उलंघन हे MP सिविल सेवा नियम 1966के नियम 9(2)के तहत श्री राजेंद्र परतेती को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय B E O कार्यालय बिछुआ रहेगा2
- स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक संगठन ने निकाली भव्य तिरंगा वाहन रैली पिपरिया से बनखेड़ी तक गूंजे देशभक्ति के नारे, तिरंगों से सजा पूरा मार्ग; पूर्व सैनिकों के साथ बड़ी संख्या में नागरिकों ने लिया हिस्सा पिपरिया स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत भूतपूर्व सैनिक संगठन पिपरिया, सोहागपुर, बनखेड़ी एवं पचमढ़ी के तत्वावधान में 15 अगस्त को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में पूर्व सैनिकों के साथ नगर के गणमान्य नागरिकों, युवाओं और नारी शक्ति ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में देशभक्ति का जोश और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान का भाव देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत तहसील चौराहा स्थित छत्रपति महाराज शिवाजी चौक पर ध्वजारोहण के साथ हुई। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान से लहराते ही उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और गौरव को नमन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक, नागरिक एवं मातृशक्ति उपस्थित रही। पूर्व सैनिकों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों और देश की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। इसके बाद पूर्व सैनिक संगठन के सदस्य गर्ल्स स्कूल में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए। यहां विद्यार्थियों और उपस्थित नागरिकों के बीच राष्ट्रप्रेम एवं देशसेवा की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। पूर्व सैनिकों ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन, देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा केवल सीमा पर तैनात सैनिकों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। सिद्धिविनायक गार्डन से निकली विशाल तिरंगा वाहन रैली स्वतंत्रता दिवस समारोह का मुख्य आकर्षण सिद्धिविनायक गार्डन से निकाली गई विशाल तिरंगा वाहन रैली रही। रैली में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों के साथ नागरिकों ने अपने वाहनों को तिरंगे से सजाकर उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। अनेक लोगों के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज नजर आया। रैली के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। तिरंगे से सजे वाहनों की लंबी कतार और देशभक्ति के नारों ने रैली को भव्य स्वरूप प्रदान किया। सड़क से गुजरती रैली को देखने के लिए मार्ग में जगह-जगह नागरिक मौजूद रहे। लोगों ने रैली का उत्साह बढ़ाते हुए राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त किया। बच्चों, युवाओं और महिलाओं में भी रैली को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। पिपरिया से बनखेड़ी तक गूंजा राष्ट्रप्रेम तिरंगा वाहन रैली पिपरिया से आगे बढ़ते हुए बनखेड़ी की ओर रवाना हुई। पूरे मार्ग में देशभक्ति का माहौल बना रहा। तिरंगे से सजे वाहनों के साथ चल रहे पूर्व सैनिकों और नागरिकों ने राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। रैली ने लोगों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश के प्रति गौरव की भावना को और मजबूत किया। पूर्व सैनिक संगठन के इस आयोजन का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना और नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करना रहा। पूर्व सैनिकों ने अपने अनुशासन और देशसेवा की भावना के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों का संदेश दिया। स्वतंत्रता दिवस पर निकाली गई यह तिरंगा वाहन रैली पिपरिया क्षेत्र में देशभक्ति और एकता का संदेश देते हुए लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। रैली में शामिल पूर्व सैनिकों, नागरिकों, युवाओं एवं मातृशक्ति ने पूरे उत्साह के साथ राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया।1
- समय की जल्दी पड़ी भारी: तवा पुल के पास पलटी बालाघाट-भोपाल बस, 12 यात्री घायल माखन नगर । रविवार की सुबह बालाघाट से भोपाल जा रही यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। तवा पुल और आंचलखेड़ा के बीच तेज रफ्तार के कारण बस अचानक अनियंत्रित हुई और सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में करीब 12 यात्रियों को चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि हादसा सुबह करीब 6:15 बजे हुआ। बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे। प्रारंभिक जांच में यात्रियों ने पुलिस को बताया कि बस चालक समय पर पहुंचने के प्रयास में तेज गति से वाहन चला रहा था। इसी दौरान बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। मामूली चोटें, अस्पताल भेजे गए यात्री हादसे में घायल करीब 12 यात्रियों को माखननगर पुलिस की मदद से उपचार के लिए जिला नर्मदापुरम अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार घायलों को मामूली चोटें आई हैं और सभी का उपचार कराया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी दुर्घटना की सूचना मिलते ही माखननगर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। थाना प्रभारी कंचन ठाकुर ने बताया कि यात्रियों से पूछताछ कर हादसे की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी है।1