सनफ्लावर स्कूल सोहागपुर में किन्नर रागिनी ने किया ध्वजारोहण देश के 80वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सनफ्लावर स्कूल ऑफ एक्सीडेंट सुहागपुर में मुख्य अतिथि किन्नर रागिनी एवं उनके साथ उपस्थित किन्नर सीता, स्वीटी, नेहा, आलिया के साथ चेयरपर्सन श्रीमान यशवंत साहू श्रीमती गायत्री साहू डायरेक्टर्स दीपक साहू संदीप साहू ने मिलकर ध्वजारोहण किया किन्नर रागिनी ने अपने उद्बोधन में भारत में उनके सम्मान की बात रखी इस पावन दिन उन्हें बुलाकर साला परिवार ने उनका मान बढ़ाया एवं समाज में उनका स्थान दिखाकर उन्हें भारत का नागरिक होने का गर्व कराया उन्होंने आ रही समझ में उनके प्रति समस्याओं को भी सुनाया संवेदना व्यक्ति की और बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया और बच्चे शिक्षक और साला परिवार को आशीर्वाद देते हुए ईश्वर से कामना की उत्तरोत्तर प्रगति साला परिवार करें |
सनफ्लावर स्कूल सोहागपुर में किन्नर रागिनी ने किया ध्वजारोहण देश के 80वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सनफ्लावर स्कूल ऑफ एक्सीडेंट सुहागपुर में मुख्य अतिथि किन्नर रागिनी एवं उनके साथ उपस्थित किन्नर सीता, स्वीटी, नेहा, आलिया के साथ चेयरपर्सन श्रीमान यशवंत साहू श्रीमती गायत्री साहू डायरेक्टर्स दीपक साहू संदीप साहू ने मिलकर ध्वजारोहण किया किन्नर रागिनी ने अपने उद्बोधन में भारत में उनके सम्मान की बात रखी इस पावन दिन उन्हें बुलाकर साला परिवार ने उनका मान बढ़ाया एवं समाज में उनका स्थान दिखाकर उन्हें भारत का नागरिक होने का गर्व कराया उन्होंने आ रही समझ में उनके प्रति समस्याओं को भी सुनाया संवेदना व्यक्ति की और बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया और बच्चे शिक्षक और साला परिवार को आशीर्वाद देते हुए ईश्वर से कामना की उत्तरोत्तर प्रगति साला परिवार करें |
- आँचलखेड़ा के पास बालाघाट से भोपाल जा रही एक तेज रफ्तार यात्री बस पलट गई, जिसमें 12 यात्री घायल हो गए हैं यह हादसा सुबह करीब 6:15 बजे हुआ। यात्रियों के अनुसार, बस का भोपाल पहुँचने का समय सुबह 7:00 बजे था, और देरी होने की वजह से ड्राइवर बस को बहुत तेज गति से चला रहा था। हादसे की मुख्य बातेंकहाँ हुआ हादसा: नर्मदापुरम जिले के माखननगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आँचलखेड़ा के पास।बस का रूट: यह निजी बस बालाघाट से भोपाल की ओर जा रही थी। घायलों की संख्या: हादसे में 12 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।राहत कार्य: दुर्घटना के बाद राहगीरों ने तुरंत बस के कांच तोड़कर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला।इलाज: सभी घायलों को तुरंत नर्मदापुरम के जिला अस्पताल भेजा गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। पुलिस कार्रवाईमाखननगर थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। ड्राइवर की लापरवाही पूरी तरह सामने आने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- नर्मदापुरम: नगर पालिका टब में भीषण आग, पेट्रोल पंप के पास सतर्कता नर्मदापुरम : शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे सतरस्ता के पास नगर पालिका द्वारा बनाए गए टब क्षेत्र में अचानक भीषण आग लग गई। इस टब में कपड़े और फोटोकॉपी की दुकानें संचालित थीं। आग की तेज लपटों और धुएं से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग तेजी से फैलने की आशंका को देखते हुए दमकल वाहन तत्काल मौके पर पहुंचा। पुलिस प्रशासन ने भी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर सुरक्षा के लिए दोनों ओर का यातायात रोक दिया। खास बात यह रही कि आग पेट्रोल पंप के बहुत पास लगी थी, जिससे पुलिस और प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरती। दमकलकर्मियों ने आग को फैलने से रोकने में सफलता पाई। देर रात तक पुलिस प्रशासन और दमकल की टीम मौके पर मौजूद रही तथा पूरी तरह नियंत्रण पाने के बाद भी स्थिति पर नजर रखी गई। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है और नुकसान का आकलन जांच के बाद किया जाएगा।1
- कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कलेक्टर कार्यालय में किया ध्वजारोहण नर्मदापुरम, 15 अगस्त 2026। जिले में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को कलेक्टर नर्मदापुरम श्री सोमेश मिश्रा ने कलेक्टर कार्यालय एवं कलेक्टर निवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान का गायन किया और देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। कलेक्टर कार्यालय परिसर में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने सभी शासकीय सेवकों से पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। ध्वजारोहण कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री राजीव शुक्ला, अपर कलेक्टर श्री अनिल जैन सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए देश की प्रगति और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इसके पश्चात कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कलेक्टर निवास पर भी ध्वजारोहण किया। यहां भी राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस की गरिमा एवं देशभक्ति का वातावरण रहा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभर में विभिन्न शासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में देश की आजादी के संघर्ष, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका को याद किया गया। अधिकारियों ने नागरिकों से संविधान के मूल्यों का सम्मान करते हुए देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया।1
- स्वतंत्रता दिवस की असली ख़ुशी बेसहारा बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाकर ही पूरी होती है! 🇮🇳✨ इस बार सिद्धार्थ आर्या वेलफेयर फाउंडेशन ने इटारसी की ओझा बस्ती और आंगनवाड़ी के बच्चों के साथ मिलकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। बच्चों के साथ खाना खाया, उन्हें किताबें-पेंसिल और स्वादिष्ट लड्डू बांटे, और उनके सुनहरे भविष्य के लिए शिक्षा का महत्व समझाया। फ फाउंडेशन ऐसे ही हर खास मौके पर जरूरतमंदों के बीच खुशियाँ बांटता है। आप भी इस नेक मुहिम का हिस्सा बनिए! ❤️ #IndependenceDay #ItarsiUpdates #SiddharthAryaFoundation #OjhaBasti #SocialWork #ItarsiNews स्वतंत्रता दिवस की असली ख़ुशी बेसहारा बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाकर ही पूरी होती है! 🇮🇳✨ इस बार सिद्धार्थ आर्या वेलफेयर फाउंडेशन ने इटारसी की ओझा बस्ती और आंगनवाड़ी के बच्चों के साथ मिलकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। बच्चों के साथ खाना खाया, उन्हें किताबें-पेंसिल और स्वादिष्ट लड्डू बांटे, और उनके सुनहरे भविष्य के लिए शिक्षा का महत्व समझाया। फ फाउंडेशन ऐसे ही हर खास मौके पर जरूरतमंदों के बीच खुशियाँ बांटता है। आप भी इस नेक मुहिम का हिस्सा बनिए! ❤️ #IndependenceDay #ItarsiUpdates #SiddharthAryaFoundation #OjhaBasti #SocialWork #ItarsiNews1
- नर्मदापुरम में शान से लहराया तिरंगा, मंत्री विश्वास सारंग ने पुलिस परेड की सलामी ली नर्मदापुरम में शान से लहराया तिरंगा, मंत्री विश्वास सारंग ने पुलिस परेड की सलामी ली नर्मदापुरम। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नर्मदापुरम के पुलिस परेड ग्राउंड में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। समारोह में प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। ध्वजारोहण के बाद मंत्री विश्वास सारंग ने पुलिस परेड का निरीक्षण किया और जवानों की सलामी ली। पुलिस जवानों ने अनुशासन, जोश और देशभक्ति से भरा शानदार मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव के संदेश का वाचन भी किया गया। बारिश के बीच बच्चों ने दिखाया उत्साह और देशभक्ति स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान बारिश के बाद मैदान में जगह-जगह पानी और कीचड़ होने के बावजूद स्कूली बच्चों का उत्साह कम नहीं हुआ। बच्चों ने पीटी और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति का संदेश दिया। बच्चों ने विपरीत मौसम के बीच पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रस्तुतियां दीं। उनकी शानदार प्रस्तुतियों ने समारोह में मौजूद लोगों का मन मोह लिया और पूरे वातावरण में देशभक्ति का जोश भर दिया। पुलिस परेड के लिए की गई विशेष व्यवस्था बारिश को देखते हुए पुलिस परेड के लिए मैदान के निर्धारित हिस्से में चूरी डालकर व्यवस्था तैयार की गई, जिससे पुलिस जवानों को परेड में किसी तरह की परेशानी न हो। बारिश के बावजूद स्वतंत्रता दिवस समारोह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। समारोह में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, स्कूली विद्यार्थियों और बड़ी संख्या में नागरिकों की मौजूदगी रही। पूरे कार्यक्रम में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और देशभक्ति की भावना दिखाई दी।1
- इटारसी न्यूज़ 15 अगस्त पर स्कूल में हुए रंगारंग कार्यक्रम हुए छात्रों द्वारा देशभक्ति के गीतों पर अनेकों प्रस्तुति दी गई इटारसी न्यूज़ शहर के आने को स्कूलों में आज 15 अगस्त के दिन देशभक्ति से जुड़े हुए कई कार्यक्रम कर गए जिसमें छात्रों द्वारा देशभक्ति के गीतों पर डांस भाषण एवं अनेकों प्रस्तुति दी गई2
- सतरास्ते पर नगर पालिका के टपों में भीषण आग, पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टला सतरास्ते पर पेट्रोल पंप के नजदीक नगर पालिका द्वारा आवंटित टपों में रविवार देर रात करीब 1:00 बजे के करीबअचानक भीषण आग लग गई। इन टपों में फोटोकॉपी सहित कपड़ों की दुकानें संचालित हो रही थीं। आग लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की तेज लपटें तेजी से आसपास की दुकानों की ओर बढ़ रही थीं। सूचना मिलते ही एसडीओपी एवं सिटी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए घटनास्थल की घेराबंदी कर लोगों को सुरक्षित दूरी पर किया और आसपास की दुकानों तथा पेट्रोल पंप की ओर आग फैलने से रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों को घटनास्थल से दूर किया तथा दमकल टीम को आग बुझाने के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया। पुलिस की तत्परता के चलते मौके पर भीड़ को नियंत्रित किया गया, जिससे राहत एवं बचाव कार्य में किसी प्रकार की बाधा नहीं आई। इसी दौरान दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। पुलिस और दमकल कर्मचारियों की संयुक्त तत्परता से आग को आसपास के क्षेत्र में फैलने से रोकने में मदद मिली। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आग से दुकानों में हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी और दमकल टीम की त्वरित कार्रवाई के चलते एक बड़ा हादसा टलने की बात सामने आ रही है।1
- भगवान दास ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर 80 किमी दौड़कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी पिपरिया : 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर संकल्प फाउंडेशन के युवा भगवान दास ने पिपरिया से नर्मदापुरम स्थित सेठानी घाट तक लगभग 80 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बिना पूर्व सूचना के सोशल मीडिया पर एक संदेश साझा किया और तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। जब संकल्प फाउंडेशन के पदाधिकारियों को उनकी दौड़ की जानकारी मिली, तब तक भगवान दास लगभग 40 किलोमीटर दौड़ चुके थे। प्रशिक्षकों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन उनकी दृढ़ता को देखते हुए स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। इसके बाद उन्होंने लगभग 7 घंटे तक दौड़कर नर्मदापुरम के सेठानी घाट पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और भारत माता की जय के उद्घोष लगाए। मार्ग में लोगों ने उनका उत्साहवर्धन किया। नर्मदापुरम में श्री पप्पू भदौरिया, श्री राजेश चौरे, नीतेश खंडेलवाल और अन्य समाजसेवकों ने उनका सम्मान किया। पिपरिया लौटने पर जय माता दी समिति, विश्व हिंदू परिषद, अनहद संस्था सहित अन्य संगठनों ने उनका भव्य स्वागत किया। संकल्प फाउंडेशन ने इसे युवाओं में राष्ट्रप्रेम और शहीदों के प्रति सम्मान की भावना का प्रमाण बताया।1
- नर्मदापुरम संयुक्त आयुक्त ने कमिश्नर कार्यालय में किया ध्वजारोहण नर्मदापुरम, 15 अगस्त 2026। जिले में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को कमिश्नर कार्यालय परिसर में गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त नर्मदापुरम श्री नवल सिंह मीणा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना व्यक्त की। स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर कमिश्नर कार्यालय परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का माहौल देखने को मिला। राष्ट्रीय ध्वज फहराते ही परिसर में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सम्मानपूर्वक राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद राष्ट्रगान का गायन किया गया। कार्यक्रम में कमिश्नर कार्यालय परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने के साथ ही अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया। संयुक्त आयुक्त श्री नवल सिंह मीणा ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र वातावरण में जीवन जी रहे हैं। उन्होंने सभी से देश और समाज के विकास में अपनी जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को नमन किया और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। NDPM NEWS twenty four नर्मदापुरम1