Shuru
Apke Nagar Ki App…
शाहजहांपुर ब्यूरो रिपोर्ट शाहजहांपुर नैतिक गतिविधियों के आरोप के बाद पुलिस ने एक गेस्ट हाउस पर छापा मारा।
द कहर न्यूज़ एजेंसी
शाहजहांपुर ब्यूरो रिपोर्ट शाहजहांपुर नैतिक गतिविधियों के आरोप के बाद पुलिस ने एक गेस्ट हाउस पर छापा मारा।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- देखिए बीच रोड पर कैसे लड़ थे दो होमगार्ड1
- Post by CITY NEWS1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- एंकर ------ फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद में एक दामाद पर ससुराल पक्ष के लोगों ने जानलेवा हमला किया है। पीड़ित ने अपनी गाड़ी पर फायरिंग का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।नेकपुर चौरासी निवासी विकास यादव ने पुलिस को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि वह 5 अप्रैल को मोहम्मदाबाद में अपनी ई-रिक्शा फ्रेंचाइजी से पैसे लेने आया था। खराब मौसम के कारण वह इटावा-बरेली हाईवे पर स्थित नीम करोली ढाबे पर खाना खाकर अपनी कार में सो गया। विकास यादव के अनुसार 6 अप्रैल की सुबह लगभग 5:30 बजे फतेहगढ़ की रहनेवाली उसकी पत्नी अपने परिजनों सहित वहां पहुंची। ससुराल के लोगों ने विकास के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। जब विकास ने अपनी गाड़ी भगाने का प्रयास किया, तो हमलावरों ने उसे जान से मारने की नीयत से पत्थर फेंके। विकास ने आदित्य यादव पर उसकी गाड़ी पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित विकास यादव ने बताया कि इन लोगों के खिलाफ उसका न्यायालय में एक मुकदमा चल रहा है। विकास ने घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज कोतवाली प्रभारी को दिखाए हैं, जिनमें हमलावर लाठी-डंडों और पत्थर से हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बाईट- बिकास यादव पीड़ित3
- *सरकारी राशन पर ‘प्राइवेट कब्जा’! आंगनवाड़ी सहायिका पर लापरवाही और भेदभाव के गंभीर आरोप* संवाददाता रामू राजपूत *फर्रुखाबाद* राजेपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत हुसैनपुर राजपुर में आंगनवाड़ी सहायिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां राशन वितरण में लापरवाही और भेदभाव के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक नहीं पहुंच पा रहा, जबकि व्यवस्था प्राइवेट लोगों के भरोसे छोड़ दी गई है। राजपुर निवासी सोनू पाठक ने बताया कि आंगनवाड़ी सहायिका द्वारा राशन वितरण की कोई सूचना नहीं दी जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव में देवदत्त और उसके भाई जैसे प्राइवेट लड़कों के माध्यम से राशन बांटा जा रहा है, जो अपने मनमाने तरीके से काम करते हैं और सिर्फ अपने चहेतों को ही जानकारी देते हैं। इसके चलते कई पात्र लाभार्थी राशन से वंचित रह जाते हैं। वहीं सोनू पाठक के पिता अमित पाठक ने भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बहू माधुरी और उसके दो बच्चे आंगनवाड़ी से मिलने वाले राशन के पात्र हैं, लेकिन आज तक उन्हें किसी भी वितरण की सूचना नहीं दी गई। उनका कहना है कि सहायिका स्वयं मौके पर नहीं रहतीं, बल्कि बाहर रहकर सरकारी वेतन ले रही हैं और पूरा काम प्राइवेट व्यक्तियों के जरिए कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि राशन वितरण के दौरान कई बार विवाद की स्थिति भी बनती है, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। मामले की जानकारी मीडिया के माध्यम से सामने आने के बाद अमित पाठक ने राजेपुर सीडीपीओ के सरकारी नंबर पर भी शिकायत दर्ज कराई है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस मामले में सख्त कार्रवाई करेगा और सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को लागू करेगा, या फिर इसी तरह धांधली जारी रहेगी।3
- जिला फर्रुखाबाद गुजरपुर गैरवार दौलतियापुर में पानी मैं रोड पर पानी भरा हुआ है निकास पानी का कहीं नहीं है जो ग्राम समान जगह पड़ी है उसे पर आवाज लोगों को कब्जा जगह डालने का नाम नहीं ले रहे1
- फर्रुखाबाद। राजकीय आश्रम पद्धति द्वारा संचालित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में जनपद की छात्रा साक्षी पुत्री उषा मिश्रा ने मोहम्मदाबाद केंद्र से 70 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बालिका श्रेणी में टॉप कर जिले का नाम रोशन किया है। इसी के साथ अमृतपुर क्षेत्र के अन्य छात्रों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। करन पुत्र मोहित अवस्थी ने 60 प्रतिशत, आरव पुत्र प्रदीप सोमवंशी ने 77 प्रतिशत, अनुराग पुत्र सुखराम ने 67 प्रतिशत, प्रिंस पुत्र विजय सिंह ने 53 प्रतिशत, कार्तिक पुत्र संदीप बाजपेई ने 48 प्रतिशत तथा शिव प्रताप पुत्र संजय सिंह ने मैनपुरी से 70 प्रतिशत, अंशू पुत्र रामू जोशी ने 75%, आर्यन जोशी पुत्र संदीप ने 39% अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। सभी सफल छात्रों का सम्मान जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार सिंह चौहान उर्फ लल्ला भैया द्वारा किया गया। उन्होंने राम नाम का अंगोछा पहनाकर भगवान् की मूर्ति भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह अमृतपुर क्षेत्र के लिए बेहद गर्व और खुशी की बात है। सभी बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ें और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें। छात्रों की इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और अभिभावकों में उत्साह देखा जा रहा है।1
- Post by CITY NEWS1