Shuru
Apke Nagar Ki App…
#BIG_BREAKING #BADAUN बिसौली के ढाबे पर पुलिस की बड़ी छापेमारी...LIVE 🔴 कथित सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया खुलासा मौके से कई युवक-युवतियां हिरासत में, पूछताछ जारी पुलिस पहुंचते ही मौके पर जुटी सैकड़ों लोगों की भीड़ रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश, जांच में जुटी बिसौली पुलिस
JOURNALIST REETESH PARTAP S
#BIG_BREAKING #BADAUN बिसौली के ढाबे पर पुलिस की बड़ी छापेमारी...LIVE 🔴 कथित सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया खुलासा मौके से कई युवक-युवतियां हिरासत में, पूछताछ जारी पुलिस पहुंचते ही मौके पर जुटी सैकड़ों लोगों की भीड़ रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश, जांच में जुटी बिसौली पुलिस
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- छात्रों ने स्कूल में टीचर्स डे के अवसर पर किया बिहारी गाने पर सान दार डॉंस विडियो वाएरल छोत्रो ने बिहारी गाना पर किया डॉंस1
- दातागंज तहसील परिसर में आंगनबाड़ी एवं सहायिका कार्यकत्रियों के लिए नियुक्ति पत्र वितरण किए गए दातागंज तहसील में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र संवाददाता हुकुम सिंह दातागंज तहसील परिसर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिले नियुक्ति पत्र दातागंज। तहसील परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में सोमवार को चयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। नियुक्ति पत्र हाथ में आते ही चयनित अभ्यर्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहीं महिलाओं के लिए यह दिन खास रहा। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में पात्र चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। कार्यक्रम में अधिकारियों ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की जिम्मेदारी ग्रामीण क्षेत्रों में काफी महत्वपूर्ण है। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से छोटे बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा के साथ पोषण संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को स्वास्थ्य एवं पोषण के संबंध में आवश्यक जानकारी देने का कार्य भी आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से किया जाता है। अधिकारियों ने नवचयनित कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं से कहा कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी से करें। केंद्रों पर आने वाले बच्चों और लाभार्थियों को शासन की योजनाओं का नियमानुसार लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने वाली महत्वपूर्ण कड़ी हैं। नियुक्ति पत्र पाने वाली महिलाओं ने कहा कि चयन के बाद नियुक्ति पत्र मिलने का उन्हें काफी समय से इंतजार था। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कहा कि अब वे विभाग की जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करेंगी। कार्यक्रम के दौरान बाल विकास परियोजना कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी, चयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं मौजूद रहीं। अधिकारियों ने सभी नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।4
- धान की फसल में बहुत ज्यादा देखने को मिल रही बीमारी जो किसानों के लिया बहुत दुख की बात है1
- नाले में कचड़ा बहुत हो रहा हे ओर सफाई करम चारी नहीं आ रहे है ग्राम बादशाहबाद स्कूल के सामने बहुत ज्यादा गंदगी है इसपे कार्रवाई होनी चाहिए1
- रोडवेज चौकी के पास दुकान पर जमकर मारपीट, स्कॉर्पियो सवारों पर दो बार कुचलने के प्रयास का आरोप भीड़ जुटी तो दबंग मौके से फरार—चौकी के पास चलता रहा हंगामा, पुलिस नदारद...! सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का मामला1
- दूधिया रोशनी से जगमगाये धर्म स्थल, बाल गोपाल के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु मनमोहक झांकियों और देवी-देवताओं के स्वरूप में सजे बच्चों ने मन मोहा / बदायूं : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के बाद भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अजा एकादशी पर शहर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत देखने को मिली। देवी-देवताओं के रूप में सजे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। शहर के प्राचीन मंदिरों को फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी विद्युत चालित झालरों से मंदिरों को खूब सजाया गया। अजा एकादशी के पावन पर प्राचीन मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप का विशेष श्रृंगार किया गया। ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालुओं का मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गया। मंदिरों के मुख्य द्वारों पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें दिखाई दीं। भक्तों ने बाल गोपाल के मनमोहक स्वरूप के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और अपने परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। वेद मंत्रों की गूंज और घंटा-घड़ियालों की ध्वनि के बीच श्रद्धालुओं ने धूप, दीप, रोली, अक्षत, पुष्प और नैवेद्य अर्पित कर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की। भगवान को ऋतु फल, मेवा एवं दुग्ध से बने विभिन्न प्रकार के मिष्ठानों का भोग लगाया गया। मंदिर परिसरों में भजन-कीर्तन से भक्तिमय माहौल बना रहा। विभिन्न स्थानों पर आकर्षक एवं मनमोहक झांकियां सजाई गईं। देवी-देवताओं के स्वरूप में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चे श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनें रहे। भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान श्री राम, माता सीता, मां दुर्गा, भगवान श्रीकृष्ण, राधा रानी तथा अन्य देवी-देवताओं के स्वरूप में सजे बच्चों को देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। शाम ढलते ही शहर के मंदिर विद्युत चलित रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठे। मंदिरों की आकर्षक सजावट को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। फूलों की सुंदर सजावट और जगमगाती झालरों ने मंदिरों की शोभा को और अधिक बढ़ा दिया। शहर के प्राचीन बिरुआबाड़ी मंदिर, लाला हरप्रसाद मंदिर, श्री रघुनाथ मंदिर, श्री सहस्त्रनाम गौरीशंकर मंदिर, प्राचीन नगला मंदिर, श्री शिव गौरी मंदिर, गायत्री शक्तिपीठ स्थित श्री महाकाल मंदिर, मां दुर्गा मंदिर तथा श्री शिव मंदिर के अलावा अनेक देवालयों को विशेष रूप से सजाया गया। मंदिरों में सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा। हर ओर जय श्रीकृष्ण, ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः और धार्मिक जयघोष सुनाई देते रहे। फूलों की सुगंध, विद्युत रोशनी की चमक, वेदमंत्रों की ध्वनि और श्रद्धालुओं की अपार आस्था ने अजा एकादशी के पर्व को और अधिक भव्य एवं यादगार बना दिया। श्रद्धा भक्ति के बीच बाजार में भी रौनक बनीं रही। श्रद्धालुओं ने मंदिरों के आसपास लगी दुकानों से भी जमकर खरीदारी की बच्चों ने अपने पसंदीदा खेल खिलौने खरीदे इसके साथ ही लोगों ने चार पकौड़ी और अन्य व्यंजनों का भरपूर आनंद लिया पूरा शहर श्रद्धा और भक्ति से उमड़ा दिखाई दिया।1
- सत्य निकेतन हादसे पर विनोद झांखड़ के आँशू छलके कई बच्चों के दबे होने की आशंका , हनी दिल्ली के सत्य निकेतन सत्य निकेतन हादसे में विनोद झांखड़ के छलके आँशू1
- #BADAUN मे हाईवे पर मौत का तांडव..रोडवेज बस और बाइक की भीषण भिड़ंत में 3 बाइक सवारों की दर्दनाक मौत मुड़िया धुरेकी–सैंडौला के बीच हादसा, मौके पर मचा कोहराम। पुलिस पहुंची मौके पर, शिनाख्त और जांच जारी...! फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र मे हुआ हादसा1
- बागपत हादसे में बदायूं के 13 श्रद्धालुओं की मौत, गांवों में मचा कोहराम लोकेशन—बदायूं बागपत हादसे में बदायूं के 13 श्रद्धालुओं की मौत, गांवों में मचा कोहराम संवाददाता—प्रवेंद्र सिंह फोन—8650252442 बागपत के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे ने बदायूं के कई गांवों को गहरे सदमे में डाल दिया। श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को बड़ागांव के पास कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप पलट गई और कई श्रद्धालु हादसे की चपेट में आ गए। हादसे में बदायूं के 13 श्रद्धालुओं की मौत की सूचना है। मृतकों में अल्लाहपुर चमारी के 7, चेतु नगला के 2, मदारपुर के 1, निजामपुर के 1 और सराइयाँ के 2 बच्चे शामिल बताए जा रहे हैं। मृतकों के शव जैसे ही गांव पहुंचे, अल्लाहपुर चमारी समेत अन्य गांवों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है और कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले। हादसे की सूचना के बाद प्रशासनिक अधिकारी भी पीड़ित परिवारों से मिलने गांव पहुंचे। डीएम और एसपी ने परिजनों एवं ग्रामीणों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।3