दूधिया रोशनी से जगमगाये धर्म स्थल, बाल गोपाल के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु मनमोहक झांकियों और देवी-देवताओं के स्वरूप में सजे बच्चों ने मन मोहा / बदायूं : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के बाद भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अजा एकादशी पर शहर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत देखने को मिली। देवी-देवताओं के रूप में सजे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। शहर के प्राचीन मंदिरों को फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी विद्युत चालित झालरों से मंदिरों को खूब सजाया गया। अजा एकादशी के पावन पर प्राचीन मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप का विशेष श्रृंगार किया गया। ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालुओं का मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गया। मंदिरों के मुख्य द्वारों पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें दिखाई दीं। भक्तों ने बाल गोपाल के मनमोहक स्वरूप के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और अपने परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। वेद मंत्रों की गूंज और घंटा-घड़ियालों की ध्वनि के बीच श्रद्धालुओं ने धूप, दीप, रोली, अक्षत, पुष्प और नैवेद्य अर्पित कर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की। भगवान को ऋतु फल, मेवा एवं दुग्ध से बने विभिन्न प्रकार के मिष्ठानों का भोग लगाया गया। मंदिर परिसरों में भजन-कीर्तन से भक्तिमय माहौल बना रहा। विभिन्न स्थानों पर आकर्षक एवं मनमोहक झांकियां सजाई गईं। देवी-देवताओं के स्वरूप में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चे श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनें रहे। भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान श्री राम, माता सीता, मां दुर्गा, भगवान श्रीकृष्ण, राधा रानी तथा अन्य देवी-देवताओं के स्वरूप में सजे बच्चों को देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। शाम ढलते ही शहर के मंदिर विद्युत चलित रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठे। मंदिरों की आकर्षक सजावट को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। फूलों की सुंदर सजावट और जगमगाती झालरों ने मंदिरों की शोभा को और अधिक बढ़ा दिया। शहर के प्राचीन बिरुआबाड़ी मंदिर, लाला हरप्रसाद मंदिर, श्री रघुनाथ मंदिर, श्री सहस्त्रनाम गौरीशंकर मंदिर, प्राचीन नगला मंदिर, श्री शिव गौरी मंदिर, गायत्री शक्तिपीठ स्थित श्री महाकाल मंदिर, मां दुर्गा मंदिर तथा श्री शिव मंदिर के अलावा अनेक देवालयों को विशेष रूप से सजाया गया। मंदिरों में सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा। हर ओर जय श्रीकृष्ण, ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः और धार्मिक जयघोष सुनाई देते रहे। फूलों की सुगंध, विद्युत रोशनी की चमक, वेदमंत्रों की ध्वनि और श्रद्धालुओं की अपार आस्था ने अजा एकादशी के पर्व को और अधिक भव्य एवं यादगार बना दिया। श्रद्धा भक्ति के बीच बाजार में भी रौनक बनीं रही। श्रद्धालुओं ने मंदिरों के आसपास लगी दुकानों से भी जमकर खरीदारी की बच्चों ने अपने पसंदीदा खेल खिलौने खरीदे इसके साथ ही लोगों ने चार पकौड़ी और अन्य व्यंजनों का भरपूर आनंद लिया पूरा शहर श्रद्धा और भक्ति से उमड़ा दिखाई दिया।

- #BADAUN : उघैती के स्कूल में वायरल वीडियो से बवाल...LIVE 🔴 ग्रामीणों का हंगामा, पुलिस मौके पर..जांच शुरू, कार्रवाई का भरोसा उघैती थाना क्षेत्र मामला1
- सहसवान: नाले में गिरे आवारा गौवंश को पालिकाध्यक्ष ने जेसीबी की मदद से सुरक्षित बाहर निकलवाया बदायूॅं | थाना सहसवान में आवारा गौवंशीय पशुओं का हाल बेहाल है। खुला आसमान और हाईवे की सड़क ही इनका आश्रय स्थल बन गया है। आज एक आवारा गौवंश सांड शहबाजपुर क्षेत्र में बने नाले में गिर गया जिसकी फोटो और वीडियो लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जिस पर संज्ञान लेते हुए पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां ने तत्काल प्रभाव से गौवंश को नाले से बाहर निकलवाने के लिए पालिका कर्मियों के साथ मौके पर जेसीबी मशीन भेजी। जेसीबी की मदद और खासी मशक्कत के बाद पालिका कर्मियों ने गौवंश को सुरक्षित बाहर निकाल कर राहत की सांस ली।1
- मथुरा में भक्तों ने जन्मास्टी पर लगया भंण्डार सभी भक्तों के खिलाया प्रसाद मथुरा में भक्तों ने किया भंण्डारा1
- म्याऊं दातागंज मार्ग हडौरा पर ट्रैक्टर ट्रॉली लोडिंग से भरा हुआ ट्राली का पहिया जमीन में बैठ गया, म्याऊं दातागंज मार्ग हडौरा पर ट्रैक्टर ट्रॉली लोडिंग से भरा हुआ ट्राली का पहिया जमीन में बैठ गया, साथ में लोगों ने मिलजुल कर रस्सी बांधकर भी जोर लगाया फिर भी नहीं ट्रॉली निकली इसके लिए जेसीबी बुलाई जाएगी,1
- सहारनपुर में मस्जिद ढहाए जाने का विरोध करने जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी को पुलिस ने किया गिरफ्तार सहारनपुर में मस्जिद ढहाए जाने का विरोध करने जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी को पुलिस ने किया गिरफ्तार1
- बागपत हादसे में मरने वालो की संख्या हुई 12, कई घायलों की हालत नाजुक * सभी मृतक बदायूं जिले के उझानी सहसवान बिल्सी एवं आसपास क्षेत्र के है बदायूं। राजस्थान प्रदेश स्थित बागड़ धाम से दर्शन कर पिकअप वाहन से वापस लौटते वक्त बदायूं के श्रद्धालु बागपत में वाहन पलटने से हादसे का शिकार हो गए। मृतकों की संख्या बढ कर 12 हो गई है। मेरठ अस्पताल में भर्ती दो दर्जन के करीब घायलो में कई की हालत नाजुक बनी हुई है जिनका इलाज जारी है। सभी मृतक उझानी और आसपास क्षेत्र के है। रविवार की देर रात बागपत जिले में ईस्टर्न पेरीफेरिल एक्सप्रेस वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बदायूं के श्रद्धालुओं से भारी पिकअप डिवाडर से टकराकर पलट गई जिसमें बदायूं जिले के उझानी थाना निवासी अल्लापुर चमारी और चेतू नगला के आधा दर्जन श्रद्धालुओं की मौके पर मौत हो गई जबकि मेरठ मेडीकल कालेज में सोमवार को इलाज के दौरान भानवती, मूर्तिदेवी, प्रेमवती, दो साल की दीक्षा के अलावा चार साल का अज्ञात मासूम और एक महिला ने दम तोड़ा है। बताते कि मृतक उझानी, सहसवान, बिल्सी और आसपास क्षेत्र के रहने वाले है। सीएम योगी ने हादसे पर जताई संवेदना, घायलो के बेहतर इलाज के निर्देश बागपत सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री योगी ने मृतकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने बागपत प्रशासन को घायलो के बेहतर इलाज और हर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।1
- बदायूँ ----ब्रेकिंग बदायूँ में भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत रिपोर्ट संजीव कुमार राणा बदायूँ के उघैती थाना क्षेत्र खितौरा धर्मकांटे के पास ऑटो में पीछे से डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत की जानकारी सामने आई है, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में ओमकार और उनकी पत्नी शांति देवी (59) निवासी धरेरा, थाना उघैती तथा रूपवती पत्नी पप्पू (48), निवासी बसुंधरा, दिल्ली शामिल बताए गए हैं। घायलों को बिल्सी और सहसवान सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।4
- उझानी के गांव अल्लापुर पहुंचे 9 शव, परिजनों के करुण रुदन से कांप उठा पूरा गांव उझानी(बदायूं)। बागपत सड़क हादसे में मौत का शिकार बने उझानी के गांव अल्लापुर चमारी के छह, चेतू नगला, फुलासी और निजामपुर में एक-एक शव आधी रात के बाद पहुंचे तो इन गांवों में परिजनों के करुण रुदन से सभी ग्रामीणों में मौतों का दर्द और बढ गया। शव आने के बाद सुरक्षा के तौर पर कई थानों की पुलिस को गांव में तैनात किया गया है। अल्लापुर चमारी निवासी साधु सिंह, उनकी पत्नी मुन्नी देवी, और भाई प्रेमसिंह के अलावा चित्रपाल, रामेश्वर सिंह के अलावा चेतूनगला, फुलासी और निजामपुर के एक-एक ग्रामीण की मौत हुई है।1