बागपत हादसे में मरने वालो की संख्या हुई 12, कई घायलों की हालत नाजुक * सभी मृतक बदायूं जिले के उझानी सहसवान बिल्सी एवं आसपास क्षेत्र के है बदायूं। राजस्थान प्रदेश स्थित बागड़ धाम से दर्शन कर पिकअप वाहन से वापस लौटते वक्त बदायूं के श्रद्धालु बागपत में वाहन पलटने से हादसे का शिकार हो गए। मृतकों की संख्या बढ कर 12 हो गई है। मेरठ अस्पताल में भर्ती दो दर्जन के करीब घायलो में कई की हालत नाजुक बनी हुई है जिनका इलाज जारी है। सभी मृतक उझानी और आसपास क्षेत्र के है। रविवार की देर रात बागपत जिले में ईस्टर्न पेरीफेरिल एक्सप्रेस वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बदायूं के श्रद्धालुओं से भारी पिकअप डिवाडर से टकराकर पलट गई जिसमें बदायूं जिले के उझानी थाना निवासी अल्लापुर चमारी और चेतू नगला के आधा दर्जन श्रद्धालुओं की मौके पर मौत हो गई जबकि मेरठ मेडीकल कालेज में सोमवार को इलाज के दौरान भानवती, मूर्तिदेवी, प्रेमवती, दो साल की दीक्षा के अलावा चार साल का अज्ञात मासूम और एक महिला ने दम तोड़ा है। बताते कि मृतक उझानी, सहसवान, बिल्सी और आसपास क्षेत्र के रहने वाले है। सीएम योगी ने हादसे पर जताई संवेदना, घायलो के बेहतर इलाज के निर्देश बागपत सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री योगी ने मृतकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने बागपत प्रशासन को घायलो के बेहतर इलाज और हर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।
बागपत हादसे में मरने वालो की संख्या हुई 12, कई घायलों की हालत नाजुक * सभी मृतक बदायूं जिले के उझानी सहसवान बिल्सी एवं आसपास क्षेत्र के है बदायूं। राजस्थान प्रदेश स्थित बागड़ धाम से दर्शन कर पिकअप वाहन से वापस लौटते वक्त बदायूं के श्रद्धालु बागपत में वाहन पलटने से हादसे का शिकार हो गए। मृतकों की संख्या बढ कर 12 हो गई है। मेरठ अस्पताल में भर्ती दो दर्जन के करीब घायलो में कई की हालत नाजुक बनी हुई है जिनका इलाज जारी है। सभी मृतक उझानी और आसपास क्षेत्र के है। रविवार की देर रात बागपत जिले में ईस्टर्न पेरीफेरिल एक्सप्रेस वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बदायूं के श्रद्धालुओं से भारी पिकअप डिवाडर से टकराकर पलट गई जिसमें बदायूं जिले के उझानी थाना निवासी अल्लापुर चमारी और चेतू नगला के आधा दर्जन श्रद्धालुओं की मौके पर मौत हो गई जबकि मेरठ मेडीकल कालेज में सोमवार को इलाज के दौरान भानवती, मूर्तिदेवी, प्रेमवती, दो साल की दीक्षा के अलावा चार साल का अज्ञात मासूम और एक महिला ने दम तोड़ा है। बताते कि मृतक उझानी, सहसवान, बिल्सी और आसपास क्षेत्र के रहने वाले है। सीएम योगी ने हादसे पर जताई संवेदना, घायलो के बेहतर इलाज के निर्देश बागपत सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री योगी ने मृतकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने बागपत प्रशासन को घायलो के बेहतर इलाज और हर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।
- रोडवेज चौकी के पास दुकान पर जमकर मारपीट, स्कॉर्पियो सवारों पर दो बार कुचलने के प्रयास का आरोप भीड़ जुटी तो दबंग मौके से फरार—चौकी के पास चलता रहा हंगामा, पुलिस नदारद...! सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का मामला1
- छात्रों ने स्कूल में टीचर्स डे के अवसर पर किया बिहारी गाने पर सान दार डॉंस विडियो वाएरल छोत्रो ने बिहारी गाना पर किया डॉंस1
- दातागंज तहसील परिसर में आंगनबाड़ी एवं सहायिका कार्यकत्रियों के लिए नियुक्ति पत्र वितरण किए गए दातागंज तहसील में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र संवाददाता हुकुम सिंह दातागंज तहसील परिसर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिले नियुक्ति पत्र दातागंज। तहसील परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में सोमवार को चयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। नियुक्ति पत्र हाथ में आते ही चयनित अभ्यर्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहीं महिलाओं के लिए यह दिन खास रहा। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में पात्र चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। कार्यक्रम में अधिकारियों ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की जिम्मेदारी ग्रामीण क्षेत्रों में काफी महत्वपूर्ण है। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से छोटे बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा के साथ पोषण संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को स्वास्थ्य एवं पोषण के संबंध में आवश्यक जानकारी देने का कार्य भी आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से किया जाता है। अधिकारियों ने नवचयनित कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं से कहा कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी से करें। केंद्रों पर आने वाले बच्चों और लाभार्थियों को शासन की योजनाओं का नियमानुसार लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने वाली महत्वपूर्ण कड़ी हैं। नियुक्ति पत्र पाने वाली महिलाओं ने कहा कि चयन के बाद नियुक्ति पत्र मिलने का उन्हें काफी समय से इंतजार था। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कहा कि अब वे विभाग की जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करेंगी। कार्यक्रम के दौरान बाल विकास परियोजना कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी, चयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं मौजूद रहीं। अधिकारियों ने सभी नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।4
- धान की फसल में बहुत ज्यादा देखने को मिल रही बीमारी जो किसानों के लिया बहुत दुख की बात है1
- दातागंज तहसील परिसर में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को बंटे नियुक्ति पत्र बदायूँ न्यूज़ | दातागंज लेखन संवाददाता – प्रवेंद्र सिंह फोन – 8650252442 दातागंज तहसील परिसर में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को बंटे नियुक्ति पत्र दातागंज तहसील परिसर में बाल विकास परियोजना कार्यालय के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने 15 नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और 158 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान विधायक ने कहा कि मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण और बच्चों के बेहतर भविष्य को संवारने में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में तहसीलदार दातागंज, संबंधित सीडीपीओ, नगर पालिका के नामित सभासद अंशुल सागर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। नियुक्ति पत्र मिलने पर नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।2
- दूधिया रोशनी से जगमगाये धर्म स्थल, बाल गोपाल के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु मनमोहक झांकियों और देवी-देवताओं के स्वरूप में सजे बच्चों ने मन मोहा / बदायूं : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के बाद भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अजा एकादशी पर शहर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत देखने को मिली। देवी-देवताओं के रूप में सजे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। शहर के प्राचीन मंदिरों को फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी विद्युत चालित झालरों से मंदिरों को खूब सजाया गया। अजा एकादशी के पावन पर प्राचीन मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप का विशेष श्रृंगार किया गया। ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालुओं का मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गया। मंदिरों के मुख्य द्वारों पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें दिखाई दीं। भक्तों ने बाल गोपाल के मनमोहक स्वरूप के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और अपने परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। वेद मंत्रों की गूंज और घंटा-घड़ियालों की ध्वनि के बीच श्रद्धालुओं ने धूप, दीप, रोली, अक्षत, पुष्प और नैवेद्य अर्पित कर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की। भगवान को ऋतु फल, मेवा एवं दुग्ध से बने विभिन्न प्रकार के मिष्ठानों का भोग लगाया गया। मंदिर परिसरों में भजन-कीर्तन से भक्तिमय माहौल बना रहा। विभिन्न स्थानों पर आकर्षक एवं मनमोहक झांकियां सजाई गईं। देवी-देवताओं के स्वरूप में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चे श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनें रहे। भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान श्री राम, माता सीता, मां दुर्गा, भगवान श्रीकृष्ण, राधा रानी तथा अन्य देवी-देवताओं के स्वरूप में सजे बच्चों को देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। शाम ढलते ही शहर के मंदिर विद्युत चलित रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठे। मंदिरों की आकर्षक सजावट को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। फूलों की सुंदर सजावट और जगमगाती झालरों ने मंदिरों की शोभा को और अधिक बढ़ा दिया। शहर के प्राचीन बिरुआबाड़ी मंदिर, लाला हरप्रसाद मंदिर, श्री रघुनाथ मंदिर, श्री सहस्त्रनाम गौरीशंकर मंदिर, प्राचीन नगला मंदिर, श्री शिव गौरी मंदिर, गायत्री शक्तिपीठ स्थित श्री महाकाल मंदिर, मां दुर्गा मंदिर तथा श्री शिव मंदिर के अलावा अनेक देवालयों को विशेष रूप से सजाया गया। मंदिरों में सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा। हर ओर जय श्रीकृष्ण, ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः और धार्मिक जयघोष सुनाई देते रहे। फूलों की सुगंध, विद्युत रोशनी की चमक, वेदमंत्रों की ध्वनि और श्रद्धालुओं की अपार आस्था ने अजा एकादशी के पर्व को और अधिक भव्य एवं यादगार बना दिया। श्रद्धा भक्ति के बीच बाजार में भी रौनक बनीं रही। श्रद्धालुओं ने मंदिरों के आसपास लगी दुकानों से भी जमकर खरीदारी की बच्चों ने अपने पसंदीदा खेल खिलौने खरीदे इसके साथ ही लोगों ने चार पकौड़ी और अन्य व्यंजनों का भरपूर आनंद लिया पूरा शहर श्रद्धा और भक्ति से उमड़ा दिखाई दिया।1
- सत्य निकेतन हादसे पर विनोद झांखड़ के आँशू छलके कई बच्चों के दबे होने की आशंका , हनी दिल्ली के सत्य निकेतन सत्य निकेतन हादसे में विनोद झांखड़ के छलके आँशू1
- #BIG_BREAKING #BADAUN बिसौली के ढाबे पर पुलिस की बड़ी छापेमारी...LIVE 🔴 कथित सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया खुलासा मौके से कई युवक-युवतियां हिरासत में, पूछताछ जारी पुलिस पहुंचते ही मौके पर जुटी सैकड़ों लोगों की भीड़ रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश, जांच में जुटी बिसौली पुलिस1
- बदायूं में बड़ा हादसाः सवारियों से भरेे टैम्पों में डंपर ने मारी टक्कर, तीन की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल बदायूं। जिले के उघैती थाना क्षेत्र में सोमवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला। डग्गामारी कर रहे सवारियों से भरे एक टैम्पों में तेज गति के डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी जिसके परिणाम स्वरूप टैम्पों पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में तीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक दर्जन से अधिक सवार घायल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलो को सहसवान और बिल्सी सीएचसी भेजा जहां से कई की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर भेजा गया है। यह दर्दनाक हादसा सोमवार की दोपहर उघैती थाना क्षेत्र के गांव खितौरा के पास हुआ। यहां एक डग्गामारी करने वाला टैम्पो करीब 16 सवारियां भर कर अपने गंतव्य की ओर जा रहा था इसी दौरान पीछे चल रहे तेज गति के डंपर ने टैम्पों में पीछे से टक्कर मार दी जिससे टैम्पों उछल कर कई मीटर दूर जा गिरा। हादसे पर टैम्पों में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई जिससे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना देकर टैम्पों में फंसे लोगों को निकालना शुरू कर दिया। इस बीच पहुंची पुलिस ने करीब एक दर्जन से अधिक घायलों को उपचार के लिए सहसवान और बिल्सी सीएचसी भेज दिया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जिसकी पहचान दिल्ली निवासी रूपवती पत्नी पप्पू, उघैती थाना क्षेत्र के गांव धरैरा निवासी ओमकार और उसकी पत्नी शांति के रूप में हुई है। हादसे में घायल सहसवान निवासी परवीन और उसकी मां साईदन, आबिद पुत्र खर्शीद खान, अयान, पुत्र सानू, संजीता पत्नी कल्लू, मोरकली निवासी कुदई थाना जरीफनगर, नजमा पत्नी गुलशेर निवासी सहसवान समेत एक दर्जन सवारियों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नागरिकों का कहना है कि पुलिस की अनदेखी या फिर शह पर टैम्पो चालक नियमों को दर किनार कर सवारियों को जान जोखिम में डाल कर यात्रा करा कर माल बटोरने में लगे हुए है। थाना पुलिस ने हादसे को अंजाम देने वाले डंपर को अपने कब्जें में ले लिया है।1