26 सितंबर के ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक रफीक खान पुन्हाना, 23 सितंबर। आगामी 26 सितंबर को होने वाले कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पुन्हाना ब्लॉक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक एवं नूंह जिला कांग्रेस अध्यक्ष हाजी शाहिदा खान ने की। बैठक में हाजी शाहिदा खान ने कार्यकर्ताओं से सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पूरी मेहनत और सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क करेंगे और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित कर सम्मेलन को सफल बनाया जाएगा। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हाजी इब्राहिम इंजीनियर बिसरु, कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी हाजी अख्तर हुसैन, ब्लॉक प्रभारी इम्तियाज अली, ब्लॉक अध्यक्ष मुबारक मलिक, उपाध्यक्ष उस्मान हाशिम गंगवानी, रफीक गंगवानी सहित कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाइट :- जिला अध्यक्ष सहिदा खान बाइट :- इब्राहिम इंजीनियर बिसरु बाइट :- इम्तियाज अली प्रभारी पिनंगवा बिलॉक
26 सितंबर के ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक रफीक खान पुन्हाना, 23 सितंबर। आगामी 26 सितंबर को होने वाले कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पुन्हाना ब्लॉक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक एवं नूंह जिला कांग्रेस अध्यक्ष
हाजी शाहिदा खान ने की। बैठक में हाजी शाहिदा खान ने कार्यकर्ताओं से सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पूरी मेहनत और सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क करेंगे और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित कर सम्मेलन को सफल बनाया जाएगा। इस अवसर पर
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हाजी इब्राहिम इंजीनियर बिसरु, कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी हाजी अख्तर हुसैन, ब्लॉक प्रभारी इम्तियाज अली, ब्लॉक अध्यक्ष मुबारक मलिक, उपाध्यक्ष उस्मान हाशिम गंगवानी, रफीक गंगवानी सहित कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाइट :- जिला अध्यक्ष सहिदा खान बाइट :- इब्राहिम इंजीनियर बिसरु बाइट :- इम्तियाज अली प्रभारी पिनंगवा बिलॉक
- जापान में भयंकर तबाही1
- कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक पहुंचा प्रकाश का परिवार, प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली जिंदगी *'सेवा संकल्प अभियान' : 'कहानी बदलाव की'* *- प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत प्रकाश को मिली 1.50 लाख रुपए की सहायता राशि* *- सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में ला रही हैं बदलाव* *पलवल, 23 सितंबर।* पलवल जिला सल्लागढ़ निवासी प्रकाश की कहानी इस बात का उदाहरण है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचकर उनके जीवन में बदलाव ला रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के माध्यम से मिले सहयोग ने प्रकाश के परिवार को न केवल पक्का मकान दिया, बल्कि सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन की नई शुरुआत का अवसर भी प्रदान किया। सेवा संकल्प अभियान के तहत ऐसी सफलता की कहानियां सरकार की योजनाओं के जमीनी प्रभाव को दर्शाती हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के माध्यम से पलवल के वार्ड नंबर-16, सल्लागढ़ निवासी प्रकाश पुत्र बुधनी को पक्का मकान बनाने के लिए 1.50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। इस सहायता से उनका वर्षों पुराना सपना साकार हुआ और कच्चे मकान की जगह पक्का एवं सुरक्षित आशियाना बन पाया। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। *कच्चे मकान में जीवन यापन था मुश्किल* प्रकाश का परिवार पहले कच्चे मकान में रहता था। बरसात के मौसम में मकान की स्थिति खराब हो जाती थी और परिवार को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण प्रकाश के लिए अपने दम पर पक्का मकान बनाना आसान नहीं था। ऐसे में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी उनके परिवार के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आई। *सरकारी सहायता से मिला पक्का आशियाना* प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत प्रकाश को 1.50 लाख रुपए की सहायता राशि मिली। इस आर्थिक सहयोग का उपयोग उन्होंने अपने आवास के निर्माण में किया। सरकारी सहायता मिलने के बाद निर्माण कार्य पूरा हुआ और परिवार को रहने के लिए पक्का एवं सुरक्षित घर मिल गया। *सपना हुआ साकार, परिवार में आई खुशी* पक्का मकान बनने के बाद प्रकाश और उनके परिवार के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। अब परिवार को मौसम की मार और कच्चे मकान से जुड़ी परेशानियों से राहत मिली है। प्रकाश का कहना है कि सरकार की योजना के माध्यम से मिला सहयोग उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हुआ है। 0001
- केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बुधवार को पलवल के गांव बामनीखेड़ा में आयोजित नमो क्रिकेट लीग में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा खेलों की खान है। हरियाणा के खिलाड़ियों ने दुनिया में भारत का डंका खेलों में बजाने का कार्य किया है। हरियाणा के खिलाड़ियों ने खेलों में नए नए कीर्तिमान स्थापित किया है। पलवल हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश का गौरव बढ़ाने का कार्य किया है उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में हरियाणा की खेल नीति का अहम योगदान है। हरियाणा सरकार की खेल नीति के तहत खिलाड़ियों को उनकी प्रतिभा के अनुसार नौकरी प्रदान की जा रही है। खिलाड़ियों को मेडल लाने पर करोड़ों रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जा रही है। प्रदेश में खिलाडियों को हर संभव सुविधा प्रदान कर नायब सिंह सैनी सरकार खेलों को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सरकार जागरूकता फैला रही है ताकि हमारे युवा नशे से दूर रहकर देश के निर्माण में अपना योगदान दें। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर तक पूरे देश में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी क्रम में नमो क्रिकेट लीग के माध्यम से पांच राज्यों जिनमें हरियाणा,पंजाब,उत्तर प्रदेश,उत्तराखंड और चंडीगढ़ के करीब 3500 खिलाड़ी भाग ले रहे है। उन्होंने कहा कि नमो क्रिकेट के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए नमो क्रिकेट लीग शुरू की गई है। गुर्जर ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य लोगों की सेवा करना तथा उन्हें स्वावलंबी और सशक्त बनाना है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सफाई अभियान, रक्तदान शिविर लगाना, नमो क्रिकेट लीग,वृक्षारोपण, दिव्यांगों को सहायक उपकरण उपलब्ध करना सेवा के यह कार्य निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि पिछले साढे बारह वर्षो में नरेंद्र मोदी ने देश हित में अनेक ऐतिहासिक कार्य किए है। भाजपा ने गरीबों,महिलाओं,युवाओं और किसानों के लिए ऐतिहासिक फैसले लेकर उनकी जिंदगी में आमूलचूल सुधार किया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का विजन है कि खेलेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया। सरकार के प्रयासों से युवाओं का रुझान खेलों की तरफ लगातार बढ़ रहा है। खेलों में भाग लेकर युवा दुनियाभर में देश का नाम रोशन करेगें। उन्होंने कहा कि देश व हरियाणा प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद देश के खिलाड़ियों ने ओलिंपिक खेलों,एशियन गेम्स,कॉमनवेल्थ गेम्स में नए नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे है। उन्होंने कहा कि देश की झोली में मेडल डालने में हरियाणा के खिलाड़ियों का अहम योगदान है।4
- Ganesh Ganpati Bappa morya khabar mere se Jude Rahe Palwal mein Ganesh palwal1
- adewadi dodoma bada police scotchappa everybody haryana1
- 27 सितंबर को नूंह में होगी इनेलो की सम्मान दिवस रैली, तैयारियां जोर-शोर पर नूंह में 27 सितंबर को पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की जयंती के अवसर पर इनेलो की ओर से सम्मान दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी कड़ी में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा और जिलाध्यक्ष चौधरी ताहिर हुसैन ने नूंह विधानसभा के चंदेनी समेत कई गांवों का दौरा कर लोगों को रैली में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इनेलो नेताओं ने दावा किया कि नूंह में होने वाला सम्मान दिवस समारोह ऐतिहासिक होगा और इसमें करीब तीन लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।1
- 10000 सैलरी के लिए जला दिया 24 करोड़ का कंपनी1
- प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से तपेंदर बना आत्मनिर्भर सेवा संकल्प अभियान' : 'कहानी बदलाव की' * *- आर्थिक अभाव के बीच रोजगार शुरू करने का सपना* *- 35 प्रतिशत अनुदान से मिली आर्थिक मदद* *- जिला एमएसएमई कार्यालय के सहयोग से आसान हुई आवेेदन प्रक्रिया* *- स्वरोजगार से बनी आजीविका की नई राह* *- युवाओं के लिए प्रेरणादायक बनी सरकारी योजना* *होडल, 23 सितंबर।* होडल निवासी तपेंदर पुत्र सीताराम के मन में अपना रोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बनने का सपना था, लेकिन आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण वे अपने इस सपने को साकार नहीं कर पा रहे थे। ऐसे समय में केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना उनके लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आई। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत तपेंदर ने अपना रोजगार शुरू करने के लिए ऋण के लिए आवेदन किया। योजना के अंतर्गत उन्हें 35 प्रतिशत अनुदान का लाभ मिला। इस आर्थिक सहायता से उनके लिए अपना रोजगार शुरू करना आसान हुआ और पूंजी की कमी दूर हुई। तपेंदर बताते हैं कि जिला सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम कार्यालय की ओर से उन्हें योजना की प्रक्रिया समझाने के साथ-साथ बैंक से संबंधित आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने में भी सहयोग मिला। विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्शन से ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया उनके लिए काफी आसान रही। उन्होंने बताया कि सरकारी विभाग से मिले सहयोग ने उन्हें अपना रोजगार शुरू करने में महत्वपूर्ण मदद दी। ऋण के माध्यम से प्राप्त धनराशि का उपयोग कर तपेंदर ने अपना रोजगार शुरू किया। आज उनका रोजगार उनके परिवार के लिए आजीविका का महत्वपूर्ण साधन बन चुका है। वे रोजगार से होने वाली आमदनी से परिवार का जीवनयापन करने के साथ-साथ ऋण की किस्तों का भुगतान भी कर रहे हैं। इससे उनके अंदर आत्मनिर्भरता और आर्थिक स्थिरता का विश्वास मजबूत हुआ है। तपेंदर का कहना है कि आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण जो युवा अपना काम शुरू नहीं कर पाते, उनके लिए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम जैसी योजनाएं बेहद उपयोगी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा युवाओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता और मार्गदर्शन उपलब्ध करवाना सराहनीय कदम है। उन्होंने रोजगार शुरू करने में सहयोग देने के लिए सरकार, जिला प्रशासन एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग का तहेदिल से धन्यवाद किया। 0001
- और बाइक की भिड़ंत में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, गांव में पसरा मातम रफीक खान नूंह, 23 सितंबर। नूंह के समीप बुधवार को ट्रक और बाइक की जोरदार भिड़ंत में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। हादसे में पति-पत्नी समेत उनके दो बच्चों की जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया। जानकारी के अनुसार, पाडला शाहपुरी निवासी मौलाना साकिर अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ मदरसे से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। नूंह के समीप सड़क क्रॉस करते समय उनकी बाइक की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार चारों परिवारजनों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई बताई जा रही है। वीडियो कैप्शन: सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ दर्दनाक सड़क हादसा।1