भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता भारती घोष का प्रेस वार्ता हजारीबाग में संपन्न हजारीबाग (कार्मल स्कूल चौक)।स्थित,फ्लोरिस्ट रेस्ट हाउस में ,बंगाली समाज के भाजपा सदस्यों का सम्मेलन भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सम्मेलन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता भारती घोष उपस्थित हुई ।कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरिश श्रीवास्तव एवं धन्यवाद ज्ञापन काजल मुखर्जी के द्वारा किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों को पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र भेंट कर की गई ।जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह जी द्वारा विषय प्रवेश करते हुए सम्मेलन में जिन बिंदुओं पर चर्चा की जानी थी, उन पर विस्तार से प्रकाश डालने का काम किया गया। सम्मेलन में उपस्थित बंगाली समाज के सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा समाज के उत्थान हेतु अपना-अपना सुझाव दिए । अपने संबोधन में मुख्य अतिथि भारती घोष द्वारा कहा गया कि, एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत ही भारत देश में बंगाली समाज का समुचित विकास ,देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ही हो सकता है। बंगाली समाज का एकत्र होकर भाजपा के पक्ष में अपने समाज का समर्थन देना होगा ।पश्चिम बंगाल में एक नारी का संवैधानिक पद पर रहते हुए नारी का सम्मान नहीं हो पा रहा है। देश के सर्वोच्च पद पर आसीन जनजाति समाज से आने वाली भारत की प्रथम महिला का अपमान किया जाता है और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चुप बैठे हैं ।पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी संकुचित विचार रखते हुए छोटे मन का परिचय दे रही है ।। देश में डीजल पेट्रोल एवं गैस की कमी पर श्रीमती घोष द्वारा कहा गया कि विपक्षी दलों द्वारा मनगढ़ंत लगाया गया आरोप है।कहीं भी किसी पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी या स्टॉक स्थान पर जाकर देखा जाए कोई कमी नहीं है। एस आई आर इससे पहले भी पंडित नेहरू जी एवं इंदिरा गांधी के समय में भी हो चुका है। तब किसी ने विरोध नहीं किया आज पश्चिम बंगाल के साथ-साथ बिहार ,असम का डेमोग्राफी, डेमोक्रेसी एवं डेस्टिनी बदल रही है। और इसका सुधार तभी हो सकता है जब इन राज्यों में डबल इंजन की सरकार होगी ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुकलयान मोईतरा, आशीष चटर्जी, देवाशीष सिंहा ,तापस राय ,दीपक घोष, वर्षा दे, सरिता मोईतरा, गांगुली मलिक सुनील मेहता, जय नारायण प्रसाद, रेणुका साहू, रामजी कुशवाहा आदि सैकड़ो व्यक्ति उपस्थित थे। उक्त आशय की जानकारी भाजपा जिला मंत्री सह जिला मीडिया प्रभारी जय नारायण प्रसाद द्वारा दी गई।

- हजारीबाग | घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने और समय पर होम डिलीवरी नहीं मिलने के कारण हजारीबाग में उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर की कई गैस एजेंसियों पर इन दिनों लोगों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। जानकारी के अनुसार, गैस खत्म होने की अफवाह भी तेजी से फैल रही है। इस कारण लोग घबराकर सीधे गैस एजेंसियों पहुंच रहे हैं और जल्दी से जल्दी सिलेंडर लेने की कोशिश कर रहे हैं। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि होम डिलीवरी की सुविधा सही तरीके से नहीं मिल रही है। ऐसे में उन्हें खुद एजेंसी जाकर गैस सिलेंडर लेना पड़ रहा है, जिससे एजेंसियों पर भीड़ बढ़ गई है। इधर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच तनाव को लेकर भी लोगों में चिंता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि इस तरह के वैश्विक हालात का असर तेल और गैस की कीमतों पर पड़ सकता है। हाल ही में अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के कुछ ठिकानों पर हमले के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है, जिससे ऊर्जा बाजार भी प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और नियम के अनुसार गैस की बुकिंग करें। फिलहाल अफवाह और डिलीवरी में देरी के कारण शहर की कई गैस एजेंसियों में उपभोक्ताओं की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।1
- राँची: कांग्रेस कार्यालय में इफ्तार की दावत, दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब राजधानी Ranchi में आज कांग्रेस कार्यालय में इफ्तार की खास दावत का आयोजन किया गया। इस मौके पर कई मंत्री, पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता, आम जनता और पत्रकार बड़ी संख्या में मौजूद रहे। रोज़ा इफ्तार के दौरान सभी ने मिलकर देश में अमन-चैन, भाईचारे और आपसी सौहार्द की दुआ मांगी। कार्यक्रम में अलग-अलग समुदाय के लोग शामिल हुए और एक साथ रोज़ा खोलकर एकता का संदेश दिया।1
- हजारीबाग जिला अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हुटपा में NH-522 सड़क किनारे सुबह-सुबह दो वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू की। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।1
- डीसी के निर्देश पर गठित कमिटी पहुंची डाडीघाघर के पुरानपनिया विशेष संवाददाता सुनील शर्मा की रिपोर्ट इचाक (हजारीबाग): जिले के उपायुक्त शशिप्रकाश के निर्देशानुसार गठित टीम में शामिल स्पेशल डिविजन और वन विभाग के अधिकारियों की टीम डाडीघाघर पंचायत के पुरानपनिया और सिमरातरी गांव पहुंची। टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए सड़क की स्थिति का अवलोकन किया और ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए।डाडीघाघर पंचायत की प्रमुख समस्या इचाक प्रखंड का सुदूरवर्ती और जंगलों से घिरा डाडीघाघर पंचायत आज भी कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। पंचायत के कई गांव ऐसे हैं, जहां आजादी के बाद भी बुनियादी सुविधाएं नहीं पहुंच पाई हैं। पुरानपनिया और सिमरातरी गांव तक आज तक पक्की सड़क नहीं बन पाई है। ग्रामीणों को पहाड़ों और पत्थरों से होकर जोखिम भरे रास्तों से आना-जाना पड़ता है।आपात स्थिति में परेशानी और बढ़ जाती है। बीमार या प्रसव पीड़ित महिलाओं को अस्पताल ले जाने के लिए गांव तक कोई वाहन नहीं पहुंच पाता। एंबुलेंस को फोन करने पर वह गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर फफूंदी तक ही पहुंच पाती है। वहां तक मरीजों को खटोली में लेटाकर लाना पड़ता है। इस तरह की परिस्थितियों में कई लोगों की जान भी जा चुकी है। क्या कहते हैं स्थानीय मुखिया स्थानीय मुखिया नंदकिशोर कुमार ने बताया कि सड़क और पेयजल यहां की सबसे बड़ी समस्या है। पुरानपनिया और सिमरातरी गांव जाने के लिए कोई समुचित रास्ता नहीं है। ग्रामीणों को पहाड़ों और पत्थरों के बीच जान जोखिम में डालकर आना-जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि वन क्षेत्र होने के कारण सड़क निर्माण नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में जिला प्रशासन, सांसद और विधायक को कई बार अवगत कराया जा चुका है। वन विभाग को भी यहां की समस्याओं से अवगत कराया गया है। करीब एक वर्ष पूर्व उपायुक्त स्वयं यहां पहुंचकर स्थिति का जायजा ले चुके हैं, लेकिन अब तक सड़क नहीं बन पाई है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। हालांकि आज टीम के पहुंचने से ग्रामीणों में फिर से उम्मीद जगी है। आज भी चुआ का पानी पीने को मजबूर ग्रामीण मुखिया ने बताया कि पेयजल की स्थिति भी बेहद खराब है। आज भी ग्रामीण चुआ (झरने) का पानी पीने को विवश हैं और सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। टीम में ये अधिकारी थे शामिल निरीक्षण टीम में डीपीओ पंकज कुमार तिवारी, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार, सहायक अभियंता लव कुमार, जेई अभिजीत कुमार चौधरी तथा वन विभाग के वनरक्षी मुकेश कुमार शामिल थे। मौके पर स्थानीय मुखिया नंदकिशोर कुमार, पंचायत सचिव सत्यनारायण उरांव, बाबू राम मांझी, गांगेश्वर, अनिल कुमार मेहता, महादेव मांझी, श्यामलाल मांझी, विजय कुमार, प्रकाश प्रसाद समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।4
- फैशन मार्ट – बच्चों के लेटेस्ट कपड़ों का शानदार कलेक्शन #FashionMart #KidsFashion #KidsClothing #BabyClothes #KidsWear #TrendyKidsWear #KidsStyle #ChildrenFashion #NewCollection #KidsDress #FashionStore #ShoppingTime #StylishKids #FamilyShopping1
- Post by Kumar Rinku1
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1
- Post by Tuleshwar mahto1
- *विधानसभा में विधायक ने टंडवा में काष्ठ डिपो अथवा विद्युत शवदाहगृह स्थापना की मांग की* सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुमार उज्ज्वल दास ने टंडवा प्रखंड में दाह-संस्कार के लिए लकड़ी की समुचित व्यवस्था नहीं होने का मुद्दा झारखंड विधानसभा में उठाया। उन्होंने कहा कि टंडवा प्रखंड के लोगों को अंतिम संस्कार के लिए आवश्यक लकड़ी उपलब्ध नहीं हो पाती, जिसके कारण शोकाकुल परिवारों को 15 से 20 किलोमीटर दूर जाकर लकड़ी लानी पड़ती है। विधायक ने सदन के माध्यम से सरकार से मांग की कि टंडवा प्रखंड में शीघ्र स्थायी काष्ठ डिपो अथवा विद्युत शवदाहगृह की स्थापना की जाए, ताकि स्थानीय लोगों को अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील समय में अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था के होने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया भी सुगम हो सकेगी।1