logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जय जगजीवन जय सत्यनाम, साहेब बंदगी । जय माता दी ।। आप समस्त देशवासियों एवं मित्रों को परिवार सहित शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर अनंत् हार्दिक शुभकामनाएं। मां कुष्मांडा देवी सभी के जीवन में अमन् चैन उन्नति धन धान्य से परिपूर्ण करें। पराग प्रसाद रावत महासचिव/ प्रभारी अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच

9 hrs ago
user_Parag Prasad Rawat
Parag Prasad Rawat
Political party office सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

जय जगजीवन जय सत्यनाम, साहेब बंदगी । जय माता दी ।। आप समस्त देशवासियों एवं मित्रों को परिवार सहित शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर अनंत् हार्दिक शुभकामनाएं। मां कुष्मांडा देवी सभी के जीवन में अमन् चैन उन्नति धन धान्य से परिपूर्ण करें। पराग प्रसाद रावत महासचिव/ प्रभारी अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लोकेशन रायबरेली उत्तर प्रदेश सलोन से शिवकुमारी की रिपोर्ट एम्स रायबरेली में 'रास ए गरबा' की धूम: पारंपरिक परिधानों में सजे विद्यार्थियों ने देर रात तक बिखेरे जलवे रायबरेली के मुंशीगंज स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स में मंगलवार शाम सांस्कृतिक रंग में रंगा नजर आया। संस्थान परिसर में स्थापित प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में एम्स स्टूडेंट यूनियन द्वारा भव्य 'रास ए गरबा' कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देर रात तक जश्न का आनंद उठाया।मंगलवार रात 8:30 बजे पारंपरिक आरती और विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मंदिर प्रांगण को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे छात्र-छात्राओं ने डांडिया और गरबा की थाप पर जमकर थिरकते नजर आये। ​वरिष्ठ अधिकारियों और संकाय सदस्यों की रही गरिमामयी मौजूदगी समारोह में एम्स की निदेशक डॉ. अमिता जैन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उनके साथ अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज श्रीवास्तव, पीडिया सर्जरी विभाग से डॉ. उमेश गुप्ता, कल्चर कमेटी की हेड व पीडिया सर्जरी की हेड डॉ. सुनीता सिंह, अपर निदेशक कर्नल अखिलेश सिंह, कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के डॉ. अभय सिंह सहित संस्थान के अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे। ​कार्यक्रम के दौरान संस्थान की निदेशक सहित उच्च अधिकारियो और संकाय सदस्यों ने भी विद्यार्थियों के साथ सामूहिक नृत्य कर उनका उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने एम्स छात्र संघ द्वारा आयोजित इस शानदार कार्यक्रम की सराहना की। ​देर रात तक गूंजी गरबा की धुनें कार्यक्रम स्थल पर देर रात तक अध्ययनरत छात्र छात्राओं में भारी उत्साह देखने को मिला। संगीत की धुनों और डांडिया की खनक के बीच छात्र-छात्राएं देर रात तक कार्यक्रम का भरपूर आनंद लेते रहे। आयोजन के अंत में एम्स स्टूडेंट यूनियन के प्रतिनिधियों ने सभी अतिथियों, संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। एम्स रायबरेली में रास ए गरबा की धूम
    1
    लोकेशन रायबरेली उत्तर प्रदेश 

सलोन से शिवकुमारी की रिपोर्ट 


एम्स रायबरेली में 'रास ए गरबा' की धूम: पारंपरिक परिधानों में सजे विद्यार्थियों ने देर रात तक बिखेरे  
जलवे

 रायबरेली के मुंशीगंज स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स में मंगलवार शाम सांस्कृतिक रंग में रंगा नजर आया। संस्थान परिसर में स्थापित प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में एम्स स्टूडेंट यूनियन द्वारा भव्य 'रास ए गरबा' कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देर रात तक जश्न का आनंद उठाया।मंगलवार रात 8:30 बजे पारंपरिक आरती और विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मंदिर प्रांगण को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे छात्र-छात्राओं ने डांडिया और गरबा की थाप पर जमकर थिरकते नजर आये।

​वरिष्ठ अधिकारियों और संकाय सदस्यों की रही गरिमामयी मौजूदगी

समारोह में एम्स की निदेशक डॉ. अमिता जैन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उनके साथ अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज श्रीवास्तव, पीडिया सर्जरी विभाग से डॉ. उमेश गुप्ता, कल्चर कमेटी की हेड व पीडिया सर्जरी की हेड डॉ. सुनीता सिंह, अपर निदेशक कर्नल अखिलेश सिंह, कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के डॉ. अभय सिंह सहित संस्थान के अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
​कार्यक्रम के दौरान संस्थान की निदेशक सहित उच्च अधिकारियो और संकाय सदस्यों ने भी विद्यार्थियों के साथ सामूहिक नृत्य कर उनका उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने एम्स छात्र संघ द्वारा आयोजित इस शानदार कार्यक्रम की सराहना की।
​देर रात तक गूंजी गरबा की धुनें
कार्यक्रम स्थल पर देर रात तक अध्ययनरत छात्र छात्राओं में भारी उत्साह देखने को मिला। संगीत की धुनों और डांडिया की खनक के बीच छात्र-छात्राएं देर रात  तक कार्यक्रम का भरपूर आनंद लेते रहे। आयोजन के अंत में एम्स स्टूडेंट यूनियन के प्रतिनिधियों ने सभी अतिथियों, संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
एम्स रायबरेली में रास ए गरबा की धूम
    user_शिव कुमारी
    शिव कुमारी
    सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 min ago
  • सड़क पर दबंगों का तांडव, बीच सड़क पर लोडर लगाकर कार रोकी, परिवार पर लाठी-डंडों से हमला सड़क पर दबंगों का तांडव, बीच सड़क पर लोडर लगाकर कार रोकी, परिवार पर लाठी-डंडों से हमला रायबरेली। जिले के गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के सहजौरा में सड़क पर दबंगई का मामला सामने आया है। यहां देहांत में शामिल होने जा रहे एक परिवार की कार को बीच सड़क पर लोडर लगाकर रोकने और परिवार के लोगों के साथ मारपीट किए जाने का आरोप है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, एक परिवार कार से देहांत में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान सहजौरा के पास कथित तौर पर दबंगों ने बीच सड़क पर लोडर खड़ा कर कार को रोक लिया। आरोप है कि इसके बाद दबंगों ने परिवार के लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और जमकर मारपीट की। मामले में चौंकाने वाली बात यह बताई जा रही है कि पुलिस की मौजूदगी में भी मारपीट किए जाने का आरोप है। इस घटना ने कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना की सूचना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिल पाता है।
    1
    सड़क पर दबंगों का तांडव, बीच सड़क पर लोडर लगाकर कार रोकी, परिवार पर लाठी-डंडों से हमला
सड़क पर दबंगों का तांडव, बीच सड़क पर लोडर लगाकर कार रोकी, परिवार पर लाठी-डंडों से हमला
रायबरेली। जिले के गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के सहजौरा में सड़क पर दबंगई का मामला सामने आया है। यहां देहांत में शामिल होने जा रहे एक परिवार की कार को बीच सड़क पर लोडर लगाकर रोकने और परिवार के लोगों के साथ मारपीट किए जाने का आरोप है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, एक परिवार कार से देहांत में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान सहजौरा के पास कथित तौर पर दबंगों ने बीच सड़क पर लोडर खड़ा कर कार को रोक लिया। आरोप है कि इसके बाद दबंगों ने परिवार के लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और जमकर मारपीट की।
मामले में चौंकाने वाली बात यह बताई जा रही है कि पुलिस की मौजूदगी में भी मारपीट किए जाने का आरोप है। इस घटना ने कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
घटना की सूचना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिल पाता है।
    user_पत्रकार राज कुमार
    पत्रकार राज कुमार
    Photographer Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    49 min ago
  • राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की पहल:,एसएचजी महिलाओं को दिया गया दीपक बनाने का प्रशिक्षण, रायबरेली।* जिले के सतांव ब्लॉक सभागार में बुधवार 14 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खंड विकास अधिकारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से दीपक बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। दीपावली पर्व को देखते हुए यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सार्थक कदम माना जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में ट्रेनर निमित सिंह द्वारा 6 स्वयं सहायता समूहों की कुल 80 महिलाओं को दीपक बनाने की कला में निपुण किया गया। ट्रेनर ने महिलाओं को मिट्टी के दीपक बनाने की पूरी प्रक्रिया, उसकी गुणवत्ता बनाए रखने, आकर्षक डिजाइन तैयार करने और बाजार में उसकी मार्केटिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगामी दीपावली पर्व पर बाजार में दीपकों की भारी मांग रहती है। ऐसे में यदि महिलाएं समूह के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण दीपकों का उत्पादन करती हैं तो उन्हें अच्छी आमदनी हो सकती है और वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकती हैं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और दीपक बनाने की बारीकियां सीखीं। प्रशिक्षण के बाद महिलाओं में उत्साह देखा गया और उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से उन्हें न सिर्फ रोजगार मिलेगा बल्कि वे अपने परिवार की आर्थिक मदद भी कर सकेंगी। इस अवसर पर जिला मिशन प्रबंधक शैलेश तिवारी (DMM), ब्लॉक मिशन प्रबंधक राजेश कुमार वर्मा (BMM), ब्लॉक मिशन प्रबंधक दिव्या सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। वहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं में सुदेवी कोरिहर, नीलम मनेहरू, सोनी हाजीपुर, ज्योति प्रजापति कोरिहर, भोलेश्वरी कोरिहर, गीता कोरिहर, डोमापुर आरती, मलिकमऊ चौबारा से.प्रेमादेवी, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाना है। इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। भविष्य में भी इस प्रकार के कौशल विकास कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इसका लाभ उठा सकें और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार किया जा सके।
    3
    राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की  पहल:,एसएचजी महिलाओं को दिया गया दीपक बनाने का प्रशिक्षण, 
रायबरेली।* जिले के सतांव ब्लॉक सभागार में बुधवार 14 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खंड विकास अधिकारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से दीपक बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। दीपावली पर्व को देखते हुए यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सार्थक कदम माना जा रहा है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में ट्रेनर निमित सिंह द्वारा 6 स्वयं सहायता समूहों की कुल 80 महिलाओं को दीपक बनाने की कला में निपुण किया गया। ट्रेनर ने महिलाओं को मिट्टी के दीपक बनाने की पूरी प्रक्रिया, उसकी गुणवत्ता बनाए रखने, आकर्षक डिजाइन तैयार करने और बाजार में उसकी मार्केटिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगामी दीपावली पर्व पर बाजार में दीपकों की भारी मांग रहती है। ऐसे में यदि महिलाएं समूह के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण दीपकों का उत्पादन करती हैं तो उन्हें अच्छी आमदनी हो सकती है और वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकती हैं।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और दीपक बनाने की बारीकियां सीखीं। प्रशिक्षण के बाद महिलाओं में उत्साह देखा गया और उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से उन्हें न सिर्फ रोजगार मिलेगा बल्कि वे अपने परिवार की आर्थिक मदद भी कर सकेंगी।
इस अवसर पर जिला मिशन प्रबंधक शैलेश तिवारी (DMM), ब्लॉक मिशन प्रबंधक राजेश कुमार वर्मा (BMM), ब्लॉक मिशन प्रबंधक दिव्या सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। वहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं में सुदेवी कोरिहर, नीलम मनेहरू, सोनी हाजीपुर, ज्योति प्रजापति कोरिहर, भोलेश्वरी कोरिहर, गीता कोरिहर,
डोमापुर आरती,  मलिकमऊ चौबारा से.प्रेमादेवी, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाना है। इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। भविष्य में भी इस प्रकार के कौशल विकास कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इसका लाभ उठा सकें और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार किया जा सके।
    user_Rajendra Kumar
    Rajendra Kumar
    सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जय जगजीवन जय सत्यनाम, साहेब बंदगी । जय माता दी ।। आप समस्त देशवासियों एवं मित्रों को परिवार सहित शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर अनंत् हार्दिक शुभकामनाएं। मां कुष्मांडा देवी सभी के जीवन में अमन् चैन उन्नति धन धान्य से परिपूर्ण करें। पराग प्रसाद रावत महासचिव/ प्रभारी अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच
    1
    जय जगजीवन जय सत्यनाम, साहेब बंदगी ।
जय माता दी ।।
आप समस्त देशवासियों एवं मित्रों को परिवार सहित शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर अनंत् हार्दिक शुभकामनाएं।
मां कुष्मांडा देवी सभी के जीवन में अमन् चैन उन्नति धन धान्य से परिपूर्ण करें।
पराग प्रसाद रावत 
महासचिव/ प्रभारी 
अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच
    user_Parag Prasad Rawat
    Parag Prasad Rawat
    Political party office सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • उड़वा गांव पहुंचे सपा विधायक इंद्रजीत सरोज, पीड़ित परिवार से की मुलाकात; ग्रामीणों ने जताया विरोध जगतपुर, रायबरेली। समाजवादी पार्टी के विधायक एवं पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज की अगुवाई में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पीडीए अभियान के तहत जगतपुर थाना क्षेत्र के उड़वा गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने गांव में पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उसकी समस्याओं की जानकारी ली और न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मुलाकात के दौरान सपा नेताओं ने परिवार की बात सुनी और मामले से जुड़े तथ्यों को समझने का प्रयास किया। पार्टी के नेताओं ने कहा कि पीड़ित परिवार की समस्याओं को गंभीरता से समझना और उसे न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाना जरूरी है। हालांकि, प्रतिनिधिमंडल के गांव से रवाना होने के बाद कुछ स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध जताया। इसके बाद गांव में इस मुलाकात और विरोध को लेकर चर्चा शुरू हो गई। ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर अलग-अलग राय सामने आने की बात कही जा रही है। कुछ लोगों ने नेताओं के दौरे के उद्देश्य पर सवाल उठाए, जबकि अन्य इसे पीड़ित परिवार से मिलने की सामान्य राजनीतिक गतिविधि मान रहे हैं। सपा का पीडीए अभियान विभिन्न वर्गों के लोगों से संपर्क स्थापित करने और उनकी समस्याएं सुनने पर केंद्रित है। उड़वा गांव में प्रतिनिधिमंडल के दौरे के बाद ग्रामीणों की प्रतिक्रिया ने स्थानीय स्तर पर राजनीतिक चर्चा को बढ़ा दिया है। हालांकि, विरोध के कारणों और ग्रामीणों की वास्तविक मांगों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
    1
    उड़वा गांव पहुंचे सपा विधायक इंद्रजीत सरोज, पीड़ित परिवार से की मुलाकात; ग्रामीणों ने जताया विरोध
जगतपुर, रायबरेली। समाजवादी पार्टी के विधायक एवं पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज की अगुवाई में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पीडीए अभियान के तहत जगतपुर थाना क्षेत्र के उड़वा गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने गांव में पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उसकी समस्याओं की जानकारी ली और न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
मुलाकात के दौरान सपा नेताओं ने परिवार की बात सुनी और मामले से जुड़े तथ्यों को समझने का प्रयास किया। पार्टी के नेताओं ने कहा कि पीड़ित परिवार की समस्याओं को गंभीरता से समझना और उसे न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाना जरूरी है।
हालांकि, प्रतिनिधिमंडल के गांव से रवाना होने के बाद कुछ स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध जताया। इसके बाद गांव में इस मुलाकात और विरोध को लेकर चर्चा शुरू हो गई। ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर अलग-अलग राय सामने आने की बात कही जा रही है। कुछ लोगों ने नेताओं के दौरे के उद्देश्य पर सवाल उठाए, जबकि अन्य इसे पीड़ित परिवार से मिलने की सामान्य राजनीतिक गतिविधि मान रहे हैं।
सपा का पीडीए अभियान विभिन्न वर्गों के लोगों से संपर्क स्थापित करने और उनकी समस्याएं सुनने पर केंद्रित है। उड़वा गांव में प्रतिनिधिमंडल के दौरे के बाद ग्रामीणों की प्रतिक्रिया ने स्थानीय स्तर पर राजनीतिक चर्चा को बढ़ा दिया है। हालांकि, विरोध के कारणों और ग्रामीणों की वास्तविक मांगों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
    user_Ajay Kumar
    Ajay Kumar
    Local News Reporter सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • न्याय की गुहार: तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे से परेशान युवक करेगा ऊंचाहार से लखनऊ तक पैदल यात्रा न्याय की गुहार: तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे से परेशान युवक करेगा ऊंचाहार से लखनऊ तक पैदल यात्रा ऊंचाहार (रायबरेली) रायबरेली जिले के ऊंचाहार तहसील अंतर्गत ग्राम रामचन्द्रपुर के एक पीड़ित ने स्थानीय प्रशासन से न्याय न मिलने पर अब सीधे मुख्यमंत्री से गुहार लगाने का फैसला किया है। पीड़ित युवक ने अवैध कब्जे और दबंगों की धमकियों से त्रस्त होकर मंगलवार से रामचन्द्रपुर स्थित हनुमान मंदिर से लखनऊ मुख्यमंत्री आवास तक शांतिपूर्ण पैदल यात्रा निकालने का ऐलान किया है। ग्राम रामचन्द्रपुर निवासी अजीत कुमार का आरोप है कि उनके मकान के सामने स्थित तालाब की सरकारी जमीन पर कुछ लोगों ने पिछले छह महीने से जबरन कब्जा कर लिया है और वहां अपना मकान व शौचालय बना लिया है। पीड़ित का कहना है कि वह पिछले छह माह से तहसील प्रशासन के चक्कर लगा रहा है। तहसीलदार द्वारा जमीन की नाप भी की गई, लेकिन आरोपियों के रसूख के चलते अब तक कोई अवैध कब्जा नहीं हटाया गया है। आरोप है कि शिकायत करने पर दबंगों द्वारा पीड़ित और उसके परिवार को गालियां दी जाती हैं और जान से मारने की धमकी दी जाती है। पीड़ित का दावा है कि उस पर दो बार जानलेवा हमला भी हो चुका है। अजीत कुमार ने बताया कि वह बेहद गरीब हैं और कपड़े की फेरी लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। स्थानीय स्तर पर कोई सुनवाई न होने और लगातार मिल रही धमकियों से लाचार होकर, अब उन्होंने न्याय के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रार्थना पत्र सौंपने का निर्णय लिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले की जांच कराकर सरकारी तालाब की जमीन से अवैध कब्जा हटवाने और अपने परिवार के लिए न्याय की मांग की है। ऊंचाहार एसडीएम विवेक राजपूत ने बताया कि तालाब की भूमि पर कब्जे के संबंध में तहसीलदार न्यायालय से तालाब से कब्जा हटाने का आदेश हो चुका है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    1
    न्याय की गुहार: तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे से परेशान युवक करेगा ऊंचाहार से लखनऊ तक पैदल यात्रा
न्याय की गुहार: तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे से परेशान युवक करेगा ऊंचाहार से लखनऊ तक पैदल यात्रा
ऊंचाहार (रायबरेली)
रायबरेली जिले के ऊंचाहार तहसील अंतर्गत ग्राम रामचन्द्रपुर के एक पीड़ित ने स्थानीय प्रशासन से न्याय न मिलने पर अब सीधे मुख्यमंत्री से गुहार लगाने का फैसला किया है। पीड़ित युवक ने अवैध कब्जे और दबंगों की धमकियों से त्रस्त होकर मंगलवार से रामचन्द्रपुर स्थित हनुमान मंदिर से लखनऊ मुख्यमंत्री आवास तक शांतिपूर्ण पैदल यात्रा निकालने का ऐलान किया है।  
ग्राम रामचन्द्रपुर निवासी अजीत कुमार का आरोप है कि उनके मकान के सामने स्थित तालाब की सरकारी जमीन पर कुछ लोगों ने पिछले छह महीने से जबरन कब्जा कर लिया है और वहां अपना मकान व शौचालय बना लिया है। पीड़ित का कहना है कि वह पिछले छह माह से तहसील प्रशासन के चक्कर लगा रहा है। तहसीलदार द्वारा जमीन की नाप भी की गई, लेकिन आरोपियों के रसूख  के चलते अब तक कोई अवैध कब्जा नहीं हटाया गया है।  
आरोप है कि शिकायत करने पर दबंगों द्वारा पीड़ित और उसके परिवार को गालियां दी जाती हैं और जान से मारने की धमकी दी जाती है। पीड़ित का दावा है कि उस पर दो बार जानलेवा हमला भी हो चुका है।  
अजीत कुमार ने बताया कि वह बेहद गरीब हैं और कपड़े की फेरी लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। स्थानीय स्तर पर कोई सुनवाई न होने और लगातार मिल रही धमकियों से लाचार होकर, अब उन्होंने न्याय के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रार्थना पत्र सौंपने का निर्णय लिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले की जांच कराकर सरकारी तालाब की जमीन से अवैध कब्जा हटवाने और अपने परिवार के लिए न्याय की मांग की है।
ऊंचाहार एसडीएम विवेक राजपूत ने बताया कि तालाब की भूमि पर कब्जे के संबंध में तहसीलदार न्यायालय से तालाब से कब्जा हटाने का आदेश हो चुका है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    user_Jubair khan
    Jubair khan
    सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • थुलवासा में हादसे के बाद पुलिस का त्वरित एक्शन, चौकी इंचार्ज राहुल मिश्रा ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल थुलवासा में हादसे के बाद पुलिस का त्वरित एक्शन, चौकी इंचार्ज राहुल मिश्रा ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल महराजगंज रायबरेली। थाना क्षेत्र की थुलवासा बाजार में बुधवार सुबह बाइक और ई-रिक्शा की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों चालक घायल होकर बेसुध हो गए। सूचना मिलते ही थुलवासा चौकी इंचार्ज राहुल मिश्रा अपनी पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस की तत्परता से दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। पुलिस टीम ने बिना देर किए घायलों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाई। चिकित्सकों ने ई-रिक्शा चालक राम भजन निवासी सोथी की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, बाइक सवार सिराज निवासी मऊ बाजार का भी उपचार कराया गया। हादसे के बाद पुलिस की सक्रियता और मानवीय संवेदनशीलता देखने को मिली। समय पर मदद पहुंचाकर चौकी इंचार्ज राहुल मिश्रा और उनकी टीम ने अपनी तत्परता का परिचय दिया।
    4
    थुलवासा में हादसे के बाद पुलिस का त्वरित एक्शन, चौकी इंचार्ज राहुल मिश्रा ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

थुलवासा में हादसे के बाद पुलिस का त्वरित एक्शन, चौकी इंचार्ज राहुल मिश्रा ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
महराजगंज रायबरेली। थाना क्षेत्र की थुलवासा बाजार में बुधवार सुबह बाइक और ई-रिक्शा की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों चालक घायल होकर बेसुध हो गए। सूचना मिलते ही थुलवासा चौकी इंचार्ज राहुल मिश्रा अपनी पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस की तत्परता से दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। पुलिस टीम ने बिना देर किए घायलों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाई। चिकित्सकों ने ई-रिक्शा चालक राम भजन निवासी सोथी की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, बाइक सवार सिराज निवासी मऊ बाजार का भी उपचार कराया गया। हादसे के बाद पुलिस की सक्रियता और मानवीय संवेदनशीलता देखने को मिली। समय पर मदद पहुंचाकर चौकी इंचार्ज राहुल मिश्रा और उनकी टीम ने अपनी तत्परता का परिचय दिया।
    user_ऋषि कुमार मिश्रा
    ऋषि कुमार मिश्रा
    Teacher Maharajganj, Rae Bareli•
    7 min ago
  • भट्टा मालिक से मारपीट, स्कार्पियो से पीछा कर अपहरण का प्रयास, पुलिस ने शुरू की जांच रायबरेली-लालगंज तहसील क्षेत्र के खीरो स्थित खुस्टी की पुलिया के पास स्थित एलके ब्रिक फील्ड में साझेदारी के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पीड़ित ने अपहरण के प्रयास का आरोप लगाते हुए गुरुबख्शगंज थाने में तहरीर दी है।गुरबक्शगंज थानाध्यक्ष को दी गई तहरीर में बदायूं जनपद के थाना बजीरगंज के ग्राम सिसेया निवासी अफसर अली पुत्र पुत्तन ने बताया कि वह उक्त ईंट भट्टे का आधा साझीदार है। आरोप है कि दूसरे साझीदार कौशलकिशोर पुत्र गयालाल निवासी बलुआखेड़ा,पोस्ट मवई, थाना मौरावां, जनपद उन्नाव अपने भाई, तीन भतीजों अखिलेश, अनुज पुत्र रामलखन, मुंशी पवन व तीन-चार अज्ञात साथियों के साथ लेनदेन को लेकर कई दिनों से विवाद कर रहा है।पीड़ित के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 10 बजे आरोपियों ने भट्ठे पर उसके व उसके बेटे के साथ अभद्रता व गाली-गलौज की। वह मोटरसाइकिल से रायबरेली जा रहा था तो आरोपी सफेद स्कार्पियो से उसका पीछा करने लगे। भीतरगांव में ग्रामीण बैंक के पास मिश्रा मेडिकल स्टोर के सामने रोककर हाथापाई की और अपहरण करने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप पर वह आगे बढ़ा तो आनंदी देवी इंटर कॉलेज के सामने फिर रोककर मारपीट की, मोबाइल छीन लिया और गाड़ी में रखी बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी दी *थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे -* घटना की सूचना पर थाना प्रभारी संजय सिंह ने तत्काल मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने पीड़ित व प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    2
    भट्टा मालिक से मारपीट, स्कार्पियो से पीछा कर अपहरण का प्रयास, पुलिस ने शुरू की जांच

रायबरेली-लालगंज तहसील क्षेत्र के खीरो स्थित खुस्टी की पुलिया के पास स्थित एलके ब्रिक फील्ड में साझेदारी के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पीड़ित ने अपहरण के प्रयास का आरोप लगाते हुए गुरुबख्शगंज थाने में तहरीर दी है।गुरबक्शगंज थानाध्यक्ष को दी गई तहरीर में बदायूं जनपद के थाना बजीरगंज के ग्राम सिसेया निवासी अफसर अली पुत्र पुत्तन ने बताया कि वह उक्त ईंट भट्टे का आधा साझीदार है। आरोप है कि दूसरे साझीदार कौशलकिशोर पुत्र गयालाल निवासी बलुआखेड़ा,पोस्ट मवई, थाना मौरावां, जनपद उन्नाव अपने भाई, तीन भतीजों अखिलेश, अनुज पुत्र रामलखन, मुंशी पवन व तीन-चार अज्ञात साथियों के साथ लेनदेन को लेकर कई दिनों से विवाद कर रहा है।पीड़ित के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 10 बजे आरोपियों ने भट्ठे पर उसके व उसके बेटे के साथ अभद्रता व गाली-गलौज की। वह मोटरसाइकिल से रायबरेली जा रहा था तो आरोपी सफेद स्कार्पियो से उसका पीछा करने लगे। भीतरगांव में ग्रामीण बैंक के पास मिश्रा मेडिकल स्टोर के सामने रोककर हाथापाई की और अपहरण करने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप पर वह आगे बढ़ा तो आनंदी देवी इंटर कॉलेज के सामने फिर रोककर मारपीट की, मोबाइल छीन लिया और गाड़ी में रखी बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी दी
*थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे -*
घटना की सूचना पर थाना प्रभारी संजय सिंह ने तत्काल मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने पीड़ित व प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_पत्रकार राज कुमार
    पत्रकार राज कुमार
    Photographer सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.