Shuru
Apke Nagar Ki App…
महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर RPF सख्त, 5 गिरफ्तार मोकामा जंक्शन पर रेलवे पुलिस ने महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। महिला कोच में अवैध रूप से सफर कर रहे 5 पुरुष यात्रियों को RPF की टीम ने विशेष अभियान चलाकर गिरफ्तार किया। रेलवे पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि पुरुष यात्री नियमों की अनदेखी करते हुए महिला आरक्षित बोगियों में यात्रा कर रहे हैं। इसी को लेकर आरपीएफ पदाधिकारी प्रदीप झा के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया गया, जिसमें सभी आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। गिरफ्तार किए गए यात्रियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें पटना रेलवे कोर्ट भेज दिया गया है। रेलवे प्रशासन ने साफ कहा है कि महिला यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।
Vikrant kumar
महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर RPF सख्त, 5 गिरफ्तार मोकामा जंक्शन पर रेलवे पुलिस ने महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। महिला कोच में अवैध रूप से सफर कर रहे 5 पुरुष यात्रियों को RPF की टीम ने विशेष अभियान चलाकर गिरफ्तार किया। रेलवे पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि पुरुष यात्री नियमों की अनदेखी करते हुए महिला आरक्षित बोगियों में यात्रा कर रहे हैं। इसी को लेकर आरपीएफ पदाधिकारी प्रदीप झा के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया गया, जिसमें सभी आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। गिरफ्तार किए गए यात्रियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें पटना रेलवे कोर्ट भेज दिया गया है। रेलवे प्रशासन ने साफ कहा है कि महिला यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।
More news from बिहार and nearby areas
- मोकामा जंक्शन पर रेलवे पुलिस ने महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। महिला कोच में अवैध रूप से सफर कर रहे 5 पुरुष यात्रियों को RPF की टीम ने विशेष अभियान चलाकर गिरफ्तार किया। रेलवे पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि पुरुष यात्री नियमों की अनदेखी करते हुए महिला आरक्षित बोगियों में यात्रा कर रहे हैं। इसी को लेकर आरपीएफ पदाधिकारी प्रदीप झा के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया गया, जिसमें सभी आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। गिरफ्तार किए गए यात्रियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें पटना रेलवे कोर्ट भेज दिया गया है। रेलवे प्रशासन ने साफ कहा है कि महिला यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।1
- क्या बिहार के युवाओं की जान की कोई क़ीमत नहीं है?1
- माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री नीतीश कुमार ने अपनी समृद्धि यात्रा के दौरान आज बेगूसराय जिले के बरौनी स्थित बियाडा क्षेत्र में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान माननीय मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर माननीय उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, माननीय उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, माननीय जल संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, माननीय पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री श्री सुरेंद्र मेहता तथा माननीय गन्ना उद्योग मंत्री श्री संजय कुमार उपस्थित रहे। साथ ही मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, विकास आयुक्त श्री मिहिर कुमार सिंह तथा बेगूसराय के जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनीष सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।.1
- #बेगूसराय #नीतिशकुमार की सभा से पहले बैल ने सुरक्षाकर्मी को दौड़ाया #विडियो #वायरल #Begusarai #News1
- बिहार की राजनीति में एक बड़ा सवाल तेजी से चर्चा में है। करीब दो दशक तक बिहार की सत्ता संभालने वाले Nitish Kumar अब राष्ट्रीय राजनीति में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो सवाल उठता है – बिहार की कमान आखिर किसके हाथ में जाएगी? क्या डिप्टी सीएम Samrat Choudhary बिहार के अगले मुख्यमंत्री बन सकते हैं? आज के इस वीडियो में हम आपको बताएंगे नीतीश कुमार का पूरा राजनीतिक सफर, उनके फैसले पर नेताओं की प्रतिक्रिया और बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस।1
- चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में इन दिनों किसान रवि फसल की कटाई और थ्रेसिंग में जुटे हुए हैं। क्षेत्र में मसूर की फसल पूरी तरह तैयार हो चुकी है, जिसके बाद किसान तेजी से उसकी थ्रेसिंग का कार्य कर रहे हैं।शनिवार को भी दिनभर किसानों द्वारा खेतों में मसूर की फसल की थ्रेसिंग की गई। शाम करीब 5 बजे तक कई किसानों ने मशीन और पारंपरिक तरीके से मसूर की दाने अलग करने का काम जारी रखा। किसानों का कहना है कि मौसम अभी अनुकूल है, इसलिए वे जल्द से जल्द फसल की थ्रेसिंग कर सुरक्षित भंडारण करने में लगे हुए हैं।किसानों के अनुसार मसूर की फसल इस बार अच्छी हुई है, जिससे उन्हें बेहतर उत्पादन की उम्मीद है। खेतों में सुबह से ही किसानों की चहल-पहल देखने को मिल रही है और मजदूरों के सहयोग से फसल को तेजी से तैयार किया जा रहा है।ग्रामीण इलाकों में इन दिनों लगभग हर खेत में मसूर की कटाई और थ्रेसिंग का कार्य चल रहा है। किसान जल्द से जल्द इस काम को पूरा करने में जुटे हैं ताकि अगली फसल की तैयारी समय पर की जा सके।1
- Post by JMBNEWS1
- मोकामा क्षेत्र में गंगा नदी में लगातार हो रही ड्रेजिंग और बालू कटाई को लेकर स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि इस वजह से मोकामाघाट, औंटा समेत कई घाटों की स्थिति धीरे-धीरे खतरनाक होती जा रही है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि अगर इसी तरह ड्रेजिंग जारी रही तो घाटों पर कभी भी हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।1