logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डीएसटी एवं सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस की कार्रवाई दो अवैध देशी कट्टे, चार जिंदा कारतूस सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग निरुद्ध। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। डीएसटी एवं सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक स्कूटी पर सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक अवैध पिस्टलनुमा देशी कट्टा, एक देशी कट्टा 315 बोर तथा चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। प्रकरण के अनुसंधान के दौरान एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार तथा एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। इस संबंध में आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 3, 8, 25 एवं 35 के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में रात्रिकालीन गश्त, नाकाबंदी एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों की पालना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा तथा वृत्ताधिकारी बृजेश सिंह के सुपरविजन में थाना सदर चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थानाधिकारी प्रेम सिंह खंगारोत के नेतृत्व में सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस एवं डीएसटी की टीम द्वारा 31 जुलाई एवं 1 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि में सेंती पुलिस चौकी के सामने नाकाबंदी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान रात्रि करीब 1 बजे बोजूंदा रोड की ओर से एक स्कूटी आती दिखाई दी, जिस पर दो युवक सवार थे। पुलिस द्वारा टॉर्च का संकेत देकर रुकने का इशारा किया गया तो दोनों युवक घबराकर वापस मुड़ने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को घेराबंदी कर रोक लिया। पूछताछ में स्कूटी चालक ने अपना नाम अनस अंसारी तथा पीछे बैठे युवक ने अपना नाम योगेश उर्फ दुर्गेश उर्फ लक्की बैरवा बताया। दोनों युवक घबराए हुए दिखाई दिए। पुलिस को उनके व्यवहार पर संदेह होने पर उनसे विस्तृत पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उनके पास एक स्कूटी की डिक्की में पिस्टल एवं कारतूस रखे हुए हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने नियमानुसार तलाशी की कार्रवाई की। मौके पर नियमानुसार स्कूटी की डिक्की की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान डिक्की से 1 अवैध पिस्टलनुमा देशी कट्टा, 1 देशी कट्टा 315 बोर तथा 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपियों से हथियार रखने के संबंध में वैध लाइसेंस अथवा कोई अधिकृत दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किन्तु दोनों कोई वैध अनुज्ञापत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। बरामद हथियारों का मौके पर निरीक्षण किया गया।

4 hrs ago
user_ओम जैन शंभूपुरा
ओम जैन शंभूपुरा
Salesperson चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
4 hrs ago

डीएसटी एवं सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस की कार्रवाई दो अवैध देशी कट्टे, चार जिंदा कारतूस सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग निरुद्ध। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। डीएसटी एवं सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक स्कूटी पर सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक अवैध पिस्टलनुमा देशी कट्टा, एक देशी कट्टा 315 बोर तथा चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। प्रकरण के अनुसंधान के दौरान एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार तथा एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। इस संबंध में आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 3, 8, 25 एवं 35 के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में रात्रिकालीन गश्त, नाकाबंदी एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों की पालना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा तथा वृत्ताधिकारी बृजेश सिंह के सुपरविजन में थाना सदर चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थानाधिकारी प्रेम सिंह खंगारोत के नेतृत्व में सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस एवं डीएसटी की टीम द्वारा 31 जुलाई एवं 1 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि में सेंती पुलिस चौकी के सामने नाकाबंदी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान रात्रि करीब 1 बजे बोजूंदा रोड की ओर से एक स्कूटी आती दिखाई दी, जिस पर दो युवक सवार थे। पुलिस द्वारा टॉर्च का संकेत देकर रुकने का इशारा किया गया तो दोनों युवक घबराकर वापस मुड़ने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को घेराबंदी कर रोक लिया। पूछताछ में स्कूटी चालक ने अपना नाम अनस अंसारी तथा पीछे बैठे युवक ने अपना नाम योगेश उर्फ दुर्गेश उर्फ लक्की बैरवा बताया। दोनों युवक घबराए हुए दिखाई दिए। पुलिस को उनके व्यवहार पर संदेह होने पर उनसे विस्तृत पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उनके पास एक स्कूटी की डिक्की में पिस्टल एवं कारतूस रखे हुए हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने नियमानुसार तलाशी की कार्रवाई की। मौके पर नियमानुसार स्कूटी की डिक्की की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान डिक्की से 1 अवैध पिस्टलनुमा देशी कट्टा, 1 देशी कट्टा 315 बोर तथा 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपियों से हथियार रखने के संबंध में वैध लाइसेंस अथवा कोई अधिकृत दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किन्तु दोनों कोई वैध अनुज्ञापत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। बरामद हथियारों का मौके पर निरीक्षण किया गया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • निंबाहेड़ा का 12 वर्षीय मूक बालक बिलाल लापता, जानकारी देने वाले को ₹21,000 का इनाम 31 जुलाई से लापता निंबाहेड़ा का 12 वर्षीय मूक बालक बिलाल, आखिरी बार रेलवे स्टेशन पर आया था नजर; परिवार ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर की भावुक अपील, सुराग देने वाले को ₹21,000 का इनाम
    1
    निंबाहेड़ा का 12 वर्षीय मूक बालक बिलाल लापता, जानकारी देने वाले को ₹21,000 का इनाम
31 जुलाई से लापता निंबाहेड़ा का 12 वर्षीय मूक बालक बिलाल, आखिरी बार रेलवे स्टेशन पर आया था नजर; परिवार ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर की भावुक अपील, सुराग देने वाले को ₹21,000 का इनाम
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • झारखण्ड में सरकार के खिलाफ पर्दशन कर रहे छात्रों को केवल सूखे चावल से रात बितानी पड़ रही है
    1
    झारखण्ड में सरकार के खिलाफ पर्दशन कर रहे छात्रों को केवल सूखे चावल से रात बितानी पड़ रही है
    user_SADAS LIVE NEWS
    SADAS LIVE NEWS
    Local News Reporter गंगरार, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • विश्व स्तनपान सप्ताह का शुभारंभ, माताओं को किया गया जागरूक नीमच में 1 से 7 अगस्त तक मनाए जा रहे विश्व स्तनपान सप्ताह का शुभारंभ जागरूकता कार्यक्रम के साथ हुआ। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में नवजात शिशुओं की माताओं, आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. मनीष यादव, एसएनसीयू इंचार्ज डॉ. प्रशांत राठौर एवं डॉ. संगीता भारती ने जन्म के तुरंत बाद स्तनपान शुरू करने और छह माह तक केवल स्तनपान कराने के महत्व पर जानकारी दी। कार्यक्रम में माताओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा स्वस्थ शिशु और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए स्तनपान के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
    1
    विश्व स्तनपान सप्ताह का शुभारंभ,  माताओं को किया गया जागरूक
नीमच में 1 से 7 अगस्त तक मनाए जा रहे विश्व स्तनपान सप्ताह का शुभारंभ जागरूकता कार्यक्रम के साथ हुआ। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में नवजात शिशुओं की माताओं, आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. मनीष यादव, एसएनसीयू इंचार्ज डॉ. प्रशांत राठौर एवं डॉ. संगीता भारती ने जन्म के तुरंत बाद स्तनपान शुरू करने और छह माह तक केवल स्तनपान कराने के महत्व पर जानकारी दी। कार्यक्रम में माताओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा स्वस्थ शिशु और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए स्तनपान के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
    user_मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    Carpenter Neemuch Nagar, Madhya Pradesh•
    6 hrs ago
  • मावली में नगरपालिका चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस की बैठक सम्पन्न, नेताओ ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र उदयपुर जिले के मावली में नगरपालिका के चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी बैठक विधायक पुष्कर लाल डांगी की अगुवाई में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी हरीश चौधरी, जिला सह प्रभारी डिंपल राठौड़, उदयपुर देहात जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा,पूर्व प्रधान नरेंद्र कुमार जैन, मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू,देहात जिला प्रभारी ललित गुर्जर ,जिला मीडिया प्रभारी दिनेश ओदीच्य,जिला पदाधिकारी राजावत थे। मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मावली के 20 वार्ड से इस बार युवाओं व पार्टी समर्पित व कार्य करने वाले व्यक्ति को टिकिट दिया जाएगा।
    1
    मावली में नगरपालिका चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस की बैठक सम्पन्न, नेताओ ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
उदयपुर जिले के मावली में नगरपालिका के चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी बैठक विधायक पुष्कर लाल डांगी की अगुवाई में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी हरीश चौधरी, जिला सह प्रभारी डिंपल राठौड़, उदयपुर देहात जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा,पूर्व प्रधान नरेंद्र कुमार जैन, मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू,देहात जिला प्रभारी ललित गुर्जर ,जिला मीडिया प्रभारी दिनेश ओदीच्य,जिला पदाधिकारी राजावत थे। मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मावली के 20 वार्ड से इस बार युवाओं व पार्टी समर्पित व कार्य करने वाले व्यक्ति को टिकिट दिया जाएगा।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    44 min ago
  • NEWS:-भाटखेड़ी से कंजार्डा श्री चारभुजा नाथ मंदिर तक निकली भव्य दसवीं पैदल यात्रा, बड़ी संख्या में शामिल हुए धर्मप्रेमी मनासा ।धार्मिक आस्था और श्रद्धा के माहौल में भाटखेड़ी से कंजार्डा स्थित श्री चारभुजा नाथ मंदिर तक भव्य दसवीं पैदल यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्री चारभुजा मित्र मंडल द्वारा आयोजित पैदल यात्रा का शुभारंभ नगर स्थित श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं भगवान श्री चारभुजा नाथ के जयघोष के साथ हुआ। पूरे मार्ग में श्रद्धालु डीजे बैंड पर भजन-कीर्तन करते हुए भक्तिमय वातावरण में आगे बढ़ते रहे। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा यात्रियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया तथा पेयजल, चाय और अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। कंजार्डा स्थित श्री चारभुजा नाथ मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना एवं महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजकों ने बताया कि यह पैदल यात्रा का दसवां वर्ष है और हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। यात्रा का उद्देश्य धार्मिक आस्था को बढ़ावा देने के साथ-साथ समाज में भाईचारा, सद्भाव और सेवा की भावना को मजबूत करना है। पूरे आयोजन के दौरान भक्तों में विशेष उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली।
    1
    NEWS:-भाटखेड़ी से कंजार्डा श्री चारभुजा नाथ मंदिर तक निकली भव्य दसवीं पैदल यात्रा, बड़ी संख्या में शामिल हुए धर्मप्रेमी
मनासा ।धार्मिक आस्था और श्रद्धा के माहौल में भाटखेड़ी से कंजार्डा स्थित श्री चारभुजा नाथ मंदिर तक भव्य दसवीं पैदल यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
श्री चारभुजा मित्र मंडल द्वारा आयोजित पैदल यात्रा का शुभारंभ नगर स्थित श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं भगवान श्री चारभुजा नाथ के जयघोष के साथ हुआ। पूरे मार्ग में श्रद्धालु डीजे बैंड पर भजन-कीर्तन करते हुए भक्तिमय वातावरण में आगे बढ़ते रहे। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा यात्रियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया तथा पेयजल, चाय और अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।
कंजार्डा स्थित श्री चारभुजा नाथ मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना एवं महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालु शामिल हुए।
आयोजकों ने बताया कि यह पैदल यात्रा का दसवां वर्ष है और हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। यात्रा का उद्देश्य धार्मिक आस्था को बढ़ावा देने के साथ-साथ समाज में भाईचारा, सद्भाव और सेवा की भावना को मजबूत करना है। पूरे आयोजन के दौरान भक्तों में विशेष उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली।
    user_MANISH PRAJAPATI
    MANISH PRAJAPATI
    Me Press Reporter मनासा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • भाजपा की डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर विफल, निकाय एवं पंचायत चुनाव में जनता देगी करारा जवाब: पूर्व मंत्री जाड़ावत। कार्यकर्ताओ का उत्साह देख पर्यवेक्षक बोले ऐसी बैठक तो जिला कांग्रेस की नहीं हुई जो चित्तौड़गढ़ विधानसभा की हुई। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। नगर निकाय एवं पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को श्रीनाथ वाटिका में आयोजित हुई। बैठक पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के मुख्य आतिथ्य एवं विधानसभा प्रभारी नरेंद्र सिंह गुड्डा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई अन्य अतिथियों में जिला कांग्रेस से नियुक्त प्रभारी उत्सव भानावत एवं दिनेश अहीर थे। बैठक का आयोजन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के निर्देशानुसार शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने केंद्र की मोदी सरकार एवं राज्य की भजनलाल सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, किसान, युवा, व्यापारी और आमजन सभी भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन जनता को केवल महंगाई, बेरोजगारी और निराशा मिली। जाड़ावत ने कहा कि राजस्थान की पूर्व कांग्रेस सरकार ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में ऐतिहासिक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर प्रदेश की जनता को राहत देने का काम किया। चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, महंगाई राहत कैंप, 100 यूनिट तक निःशुल्क बिजली, महिलाओं को राहत देने वाली योजनाएं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, ओपीएस, इंदिरा रसोई, शहरी रोजगार गारंटी योजना तथा किसानों और गरीब परिवारों के हित में अनेक फैसलों ने प्रदेश की जनता का जीवन आसान बनाया। आज भी जनता उन योजनाओं को याद कर रही है, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार लगातार जनहित की योजनाओं को कमजोर करने में लगी हुई है, पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने कहा कि आज का जेन-ज़ेड (Gen Z) युवा भाजपा के खोखले वादों और प्रचार की राजनीति को समझ चुका है। रोजगार, शिक्षा, पारदर्शिता और बेहतर भविष्य की तलाश में युवा अब कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहा है। आगामी नगर निकाय एवं पंचायत चुनाव में युवा शक्ति कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत बनेगी और भाजपा को लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में भी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यकाल में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए, जिनका लाभ आज भी आमजन को मिल रहा है। कांग्रेस इन्हीं विकास कार्यों और जनहितकारी नीतियों के दम पर नगर निकाय एवं पंचायत चुनाव मजबूती से लड़ेगी। जाड़ावत ने कहा कि बैठक में कार्यकर्ताओं का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। दोपहर 12 बजे शुरू हुई बैठक शाम 5 बजे तक लगातार चली कार्यकर्ता अंतिम समय तक बैठे रहे जिस पर बाहर से आए पर्यवेक्षकों ने सराहते हुए कहा कि ऐसी बैठक तो जिला कांग्रेस की नहीं हुई जो चित्तौड़गढ़ विधानसभा की हुई है। अपेक्षा से कहीं अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने से बार-बार अतिरिक्त कुर्सियों की व्यवस्था करनी पड़ी। यह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जोश, एकजुटता और चुनाव जीतने के संकल्प का प्रमाण है। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश मूंदड़ा, शहर अध्यक्ष अनिल सोनी, ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम जाट, पूर्व सभापति रमेशनाथ योगी, प्रदेश सचिव रणजीत लोट, पूर्व उप सभापति कैलाश पंवार, पूर्व प्रधान पुष्पा जाट ने भी संबोधित किया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    भाजपा की डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर विफल, निकाय एवं पंचायत चुनाव में जनता देगी करारा जवाब:  पूर्व मंत्री जाड़ावत।

कार्यकर्ताओ का उत्साह देख पर्यवेक्षक बोले ऐसी बैठक तो जिला कांग्रेस की नहीं हुई जो चित्तौड़गढ़ विधानसभा की हुई।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। नगर निकाय एवं पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को श्रीनाथ वाटिका में आयोजित हुई। बैठक पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के मुख्य आतिथ्य एवं विधानसभा प्रभारी नरेंद्र सिंह गुड्डा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई अन्य अतिथियों में जिला कांग्रेस से नियुक्त प्रभारी उत्सव भानावत एवं दिनेश अहीर थे। बैठक का आयोजन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के निर्देशानुसार शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने केंद्र की मोदी सरकार एवं राज्य की भजनलाल सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, किसान, युवा, व्यापारी और आमजन सभी भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन जनता को केवल महंगाई, बेरोजगारी और निराशा मिली।
जाड़ावत ने कहा कि राजस्थान की पूर्व कांग्रेस सरकार ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में ऐतिहासिक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर प्रदेश की जनता को राहत देने का काम किया। चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, महंगाई राहत कैंप, 100 यूनिट तक निःशुल्क बिजली, महिलाओं को राहत देने वाली योजनाएं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, ओपीएस, इंदिरा रसोई, शहरी रोजगार गारंटी योजना तथा किसानों और गरीब परिवारों के हित में अनेक फैसलों ने प्रदेश की जनता का जीवन आसान बनाया। आज भी जनता उन योजनाओं को याद कर रही है, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार लगातार जनहित की योजनाओं को कमजोर करने में लगी हुई है, पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने कहा कि आज का जेन-ज़ेड (Gen Z) युवा भाजपा के खोखले वादों और प्रचार की राजनीति को समझ चुका है। रोजगार, शिक्षा, पारदर्शिता और बेहतर भविष्य की तलाश में युवा अब कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहा है। 
आगामी नगर निकाय एवं पंचायत चुनाव में युवा शक्ति कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत बनेगी और भाजपा को लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देगी।
उन्होंने कहा कि चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में भी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यकाल में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए, जिनका लाभ आज भी आमजन को मिल रहा है। कांग्रेस इन्हीं विकास कार्यों और जनहितकारी नीतियों के दम पर नगर निकाय एवं पंचायत चुनाव मजबूती से लड़ेगी।
जाड़ावत ने कहा कि बैठक में कार्यकर्ताओं का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। दोपहर 12 बजे शुरू हुई बैठक शाम 5 बजे तक लगातार चली कार्यकर्ता अंतिम समय तक बैठे रहे जिस पर बाहर से आए पर्यवेक्षकों ने सराहते हुए कहा कि ऐसी बैठक तो जिला कांग्रेस की नहीं हुई जो चित्तौड़गढ़ विधानसभा की हुई है। अपेक्षा से कहीं अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने से बार-बार अतिरिक्त कुर्सियों की व्यवस्था करनी पड़ी। यह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जोश, एकजुटता और चुनाव जीतने के संकल्प का प्रमाण है।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश मूंदड़ा, शहर अध्यक्ष अनिल सोनी, ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम जाट, पूर्व सभापति रमेशनाथ योगी, प्रदेश सचिव रणजीत लोट, पूर्व उप सभापति कैलाश पंवार, पूर्व प्रधान पुष्पा जाट ने भी संबोधित किया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_ओम जैन शंभूपुरा
    ओम जैन शंभूपुरा
    Salesperson चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • *🌷🙏🌷आज के श्रृंगार दर्शन🌷🙏🌷 2️⃣▪️8️⃣▪️2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣ 🌹🙏 प्रभु श्री सांवलिया सेठ जी मंडफिया धाम चित्तौड़गढ़ राजस्थान से*🌹🙏👏👏🌹🥢🥥🛕🚩🦚 *🌷🙏🌷आज के श्रृंगार दर्शन🌷🙏🌷 2️⃣▪️8️⃣▪️2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣ 🌹🙏 प्रभु श्री सांवलिया सेठ जी मंडफिया धाम चित्तौड़गढ़ राजस्थान से*🌹🙏👏👏🌹🥢🥥🛕🚩🦚
    1
    *🌷🙏🌷आज के श्रृंगार दर्शन🌷🙏🌷        2️⃣▪️8️⃣▪️2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣   🌹🙏 प्रभु श्री सांवलिया सेठ जी  मंडफिया धाम चित्तौड़गढ़ राजस्थान से*🌹🙏👏👏🌹🥢🥥🛕🚩🦚
*🌷🙏🌷आज के श्रृंगार दर्शन🌷🙏🌷        2️⃣▪️8️⃣▪️2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣   🌹🙏 प्रभु श्री सांवलिया सेठ जी  मंडफिया धाम चित्तौड़गढ़ राजस्थान से*🌹🙏👏👏🌹🥢🥥🛕🚩🦚
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • मांडलपुलिस थाना बागोर द्वारा हत्या के प्रकरण का किया खुलासा। मांडलपुलिस थाना बागोर द्वारा हत्या के प्रकरण का किया खुलासा। मुलजिम नारायण सरगरा को किया गिरफतार यह भी बदमाश है जिन्होंने कुछ दिन पूर्व बावलास के साहूकार की हत्या कर शव कुवें में फेंक दिया,,
    1
    मांडलपुलिस थाना बागोर द्वारा हत्या के प्रकरण का किया खुलासा।
मांडलपुलिस थाना बागोर द्वारा हत्या के प्रकरण का किया खुलासा।
मुलजिम नारायण सरगरा को किया गिरफतार यह भी बदमाश है जिन्होंने कुछ दिन पूर्व बावलास के साहूकार की हत्या कर शव कुवें में फेंक दिया,,
    user_Mahaveer meghwanshi
    Mahaveer meghwanshi
    Local News Reporter मंडल, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.