भाजपा की डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर विफल, निकाय एवं पंचायत चुनाव में जनता देगी करारा जवाब: पूर्व मंत्री जाड़ावत। कार्यकर्ताओ का उत्साह देख पर्यवेक्षक बोले ऐसी बैठक तो जिला कांग्रेस की नहीं हुई जो चित्तौड़गढ़ विधानसभा की हुई। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। नगर निकाय एवं पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को श्रीनाथ वाटिका में आयोजित हुई। बैठक पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के मुख्य आतिथ्य एवं विधानसभा प्रभारी नरेंद्र सिंह गुड्डा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई अन्य अतिथियों में जिला कांग्रेस से नियुक्त प्रभारी उत्सव भानावत एवं दिनेश अहीर थे। बैठक का आयोजन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के निर्देशानुसार शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने केंद्र की मोदी सरकार एवं राज्य की भजनलाल सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, किसान, युवा, व्यापारी और आमजन सभी भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन जनता को केवल महंगाई, बेरोजगारी और निराशा मिली। जाड़ावत ने कहा कि राजस्थान की पूर्व कांग्रेस सरकार ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में ऐतिहासिक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर प्रदेश की जनता को राहत देने का काम किया। चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, महंगाई राहत कैंप, 100 यूनिट तक निःशुल्क बिजली, महिलाओं को राहत देने वाली योजनाएं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, ओपीएस, इंदिरा रसोई, शहरी रोजगार गारंटी योजना तथा किसानों और गरीब परिवारों के हित में अनेक फैसलों ने प्रदेश की जनता का जीवन आसान बनाया। आज भी जनता उन योजनाओं को याद कर रही है, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार लगातार जनहित की योजनाओं को कमजोर करने में लगी हुई है, पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने कहा कि आज का जेन-ज़ेड (Gen Z) युवा भाजपा के खोखले वादों और प्रचार की राजनीति को समझ चुका है। रोजगार, शिक्षा, पारदर्शिता और बेहतर भविष्य की तलाश में युवा अब कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहा है। आगामी नगर निकाय एवं पंचायत चुनाव में युवा शक्ति कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत बनेगी और भाजपा को लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में भी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यकाल में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए, जिनका लाभ आज भी आमजन को मिल रहा है। कांग्रेस इन्हीं विकास कार्यों और जनहितकारी नीतियों के दम पर नगर निकाय एवं पंचायत चुनाव मजबूती से लड़ेगी। जाड़ावत ने कहा कि बैठक में कार्यकर्ताओं का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। दोपहर 12 बजे शुरू हुई बैठक शाम 5 बजे तक लगातार चली कार्यकर्ता अंतिम समय तक बैठे रहे जिस पर बाहर से आए पर्यवेक्षकों ने सराहते हुए कहा कि ऐसी बैठक तो जिला कांग्रेस की नहीं हुई जो चित्तौड़गढ़ विधानसभा की हुई है। अपेक्षा से कहीं अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने से बार-बार अतिरिक्त कुर्सियों की व्यवस्था करनी पड़ी। यह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जोश, एकजुटता और चुनाव जीतने के संकल्प का प्रमाण है। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश मूंदड़ा, शहर अध्यक्ष अनिल सोनी, ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम जाट, पूर्व सभापति रमेशनाथ योगी, प्रदेश सचिव रणजीत लोट, पूर्व उप सभापति कैलाश पंवार, पूर्व प्रधान पुष्पा जाट ने भी संबोधित किया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- चित्तौड़गढ़ डिस्ट्रिक्ट की टुडे की टॉप 4 बिग न्यूज़ | टीचर्स यूनियन, भील सेना, कोर्ट जजमेंट और श्याम भजन संध्या शक्ति, भक्ति, त्याग एंड बलिदान की पावन नगरी चित्तौड़गढ़ डिस्ट्रिक्ट से टुडे की बड़ी खबरें | टीचर्स यूनियन प्रेसिडेंट का फेलिसिटेशन, वर्ल्ड आदिवासी डे की ग्रैंड प्रिपरेशन, चेक बाउंस केस में वन ईयर इम्प्रिज़नमेंट और देर रात तक गूंजती रही श्याम भजन संध्या1
- साड़ास : तेजाजी नवयुवक मंडल द्वारा तेजा गायन स्टार्ट हो गया है2
- नयागांव आरटीओ चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: प्रभारी सस्पेंड, तीन निरीक्षक अटैच नीमच। नयागांव आरटीओ चेकपोस्ट पर भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। परिवहन आयुक्त ने चेकपोस्ट प्रभारी परिवहन निरीक्षक जयदीप पुंगलिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं परिवहन निरीक्षक अनिमेष जैन, आशुतोष चौधरी और संदीप झरकरिया को परिवहन आयुक्त कार्यालय, ग्वालियर अटैच किया गया है। होमगार्ड सैनिक शांतिलाल को भी उसके मूल विभाग में वापस भेज दिया गया है। ड्राइवर की हिम्मत और भ्रष्टाचार के खिलाफ हुए खुलासे के बाद हुई इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। अब आगे की जांच और विभागीय कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।1
- राष्ट्रसंत मनोज्ञाचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज को मल्टीनेशनल बुक ऑफ़ रिकॉर्ड (लंदन) द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से किया गया सम्मानित।ल भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,(राजस्थान राष्ट्रसंत मनोज्ञाचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज को मल्टीनेशनल बुक ऑफ़ रिकॉर्ड (लंदन) द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से किया गया सम्मानित।ल भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,(राजस्थान), 2 अगस्त 2026 भीलवाड़ा में आयोजित एक भव्य एवं गरिमामय समारोह में विश्वविख्यात जैन संत, आध्यात्मिक चिंतक एवं प्रेरणास्रोत राष्ट्रसंत मनोज्ञाचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज को मल्टीनेशनल बुक ऑफ़ रिकॉर्ड (लंदन) द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मल्टीनेशनल बुक ऑफ़ रिकॉर्ड (लंदन) के भारत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) कृष्ण कुमार उपाध्याय ने जैन समाज के विशाल एवं भव्य समारोह में पूज्य गुरुदेव को सम्मान-पत्र प्रदान कर उनके आध्यात्मिक, सामाजिक एवं मानवीय योगदान का अभिनंदन किया। अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कृष्ण कुमार उपाध्याय ने कहा कि राष्ट्रसंत मनोज्ञाचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज ने अपने ज्ञान, तप, संयम, अहिंसा एवं मानवता के संदेश से करोड़ों लोगों के जीवन को नई दिशा प्रदान की है। उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। यह सम्मान उनके राष्ट्र एवं समाज के प्रति अमूल्य योगदान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली गौरवपूर्ण पहचान है। इस सम्मान समारोह के उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं एवं समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए पूज्य गुरुदेव का अभिनंदन किया तथा इस सम्मान को सम्पूर्ण जैन समाज के लिए गर्व का विषय बताया। इस अवसर पर संस्था की कोऑर्डिनेटर श्रीमती गरिमा जैन, AEN श्रीमती सपना शर्मा, अखिल भारतीय पुलक जन चेतना मंच परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद फाँदोत, रसिक लाल धारीवाल, संघ पति प्रदीप जी मामा भोपाल उदयपुर,महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मीना झाँझरी,राष्ट्रीय महामंत्री बीना जी टोंग्या, भीलवाड़ा चातुरमास समिति अध्यक्ष प्रवीण चौधरी महामंत्री जय कुमार पाटनी, संरक्षक शोभा ताई, रसिक लाल धारीवाल पुणे सहित अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, धर्मप्रेमी एवं जैन समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहे। मल्टीनेशनल बुक ऑफ़ रिकॉर्ड (लंदन) द्वारा प्रदान किया गया यह लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड राष्ट्रसंत मनोज्ञाचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज के आजीवन आध्यात्मिक, नैतिक एवं सामाजिक योगदान के प्रति अंतरराष्ट्रीय सम्मान एवं कृतज्ञता का प्रतीक है।4
- भाटखेड़ी से कंजार्डा श्री चारभुजा नाथ मंदिर तक निकली भव्य दसवीं पैदल यात्रा मनासा। रविवार को धार्मिक आस्था और श्रद्धा के माहौल में गांव भाटखेड़ी से कंजार्डा स्थित श्री चारभुजा नाथ मंदिर तक भव्य दसवीं पैदल यात्रा का आयोजन किया गया।यात्रा में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्री चारभुजा मित्र मंडल द्वारा आयोजित पैदल यात्रा का शुभारंभ नगर स्थित श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर विधि- विधान से पूजा- अर्चना एवं भगवान श्री चारभुजा नाथ के जयघोष के साथ हुआ। पूरे मार्ग में श्रद्धालु डीजे बैंड पर भजन- कीर्तन करते हुए भक्तिमय वातावरण में आगे बढ़ते रहे। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा यात्रियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया तथा पेयजल, चाय और अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।कंजार्डा स्थित श्री चारभुजा नाथ मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली ओर सुख समृद्धि की कामना की।मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना एवं महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजकों ने बताया कि यह पैदल यात्रा का दसवां वर्ष है और हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। यात्रा का उद्देश्य धार्मिक आस्था को बढ़ावा देने के साथ- साथ समाज में भाईचारा, सद्भाव और सेवा की भावना को मजबूत करना है। पूरे आयोजन के दौरान भक्तों में विशेष उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली।1
- भटेवर से कावड़ में जल भरकर नीलकंठ महादेव का जलाभिषेक करने पहुंचे कांवड़िए, धार्मिक अनुष्ठान के बाद महाप्रसाद वितरित वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत भटेवर में नीलकंठ महादेव मंदिर तक कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में भजनों पर नाचते गाते हुए ग्रामीणों ने नीलकंठ महादेवजी का कावड़ में लाए जल से अभिषेक किया। गांव के चारभुजा नाथ के मन्दिर से कावड़ में जल भरकर गाजे बाजे के साथ सभी भक्त नीलकंठ महादेव मन्दिर के लिए रवाना हुए।1
- डीएसटी एवं सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस की कार्रवाई दो अवैध देशी कट्टे, चार जिंदा कारतूस सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग निरुद्ध। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। डीएसटी एवं सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक स्कूटी पर सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक अवैध पिस्टलनुमा देशी कट्टा, एक देशी कट्टा 315 बोर तथा चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। प्रकरण के अनुसंधान के दौरान एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार तथा एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। इस संबंध में आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 3, 8, 25 एवं 35 के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में रात्रिकालीन गश्त, नाकाबंदी एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों की पालना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा तथा वृत्ताधिकारी बृजेश सिंह के सुपरविजन में थाना सदर चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थानाधिकारी प्रेम सिंह खंगारोत के नेतृत्व में सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस एवं डीएसटी की टीम द्वारा 31 जुलाई एवं 1 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि में सेंती पुलिस चौकी के सामने नाकाबंदी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान रात्रि करीब 1 बजे बोजूंदा रोड की ओर से एक स्कूटी आती दिखाई दी, जिस पर दो युवक सवार थे। पुलिस द्वारा टॉर्च का संकेत देकर रुकने का इशारा किया गया तो दोनों युवक घबराकर वापस मुड़ने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को घेराबंदी कर रोक लिया। पूछताछ में स्कूटी चालक ने अपना नाम अनस अंसारी तथा पीछे बैठे युवक ने अपना नाम योगेश उर्फ दुर्गेश उर्फ लक्की बैरवा बताया। दोनों युवक घबराए हुए दिखाई दिए। पुलिस को उनके व्यवहार पर संदेह होने पर उनसे विस्तृत पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उनके पास एक स्कूटी की डिक्की में पिस्टल एवं कारतूस रखे हुए हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने नियमानुसार तलाशी की कार्रवाई की। मौके पर नियमानुसार स्कूटी की डिक्की की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान डिक्की से 1 अवैध पिस्टलनुमा देशी कट्टा, 1 देशी कट्टा 315 बोर तथा 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपियों से हथियार रखने के संबंध में वैध लाइसेंस अथवा कोई अधिकृत दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किन्तु दोनों कोई वैध अनुज्ञापत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। बरामद हथियारों का मौके पर निरीक्षण किया गया।1
- चूलिया फॉल में डूबने से 11वीं के छात्र की मौत, कोटा से 6 दोस्तों के साथ घूमने आया था, नहाते समय फिसला पैर। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़।रावतभाटा के चूलिया फॉल में रविवार को नहाने के दौरान डूबने से 16 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मृतक कोटा से अपने छह दोस्तों के साथ बाइक पर घूमने आया था। नहाते समय पैर फिसलने से वह गहरे पानी में बह गया। सूचना मिलने पर प्रशासन और सिविल डिफेंस की टीम ने करीब एक घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया, किशोर का शव पानी की गहराई में चट्टानों के बीच फंसा मिला। थानाधिकारी संजीव स्वामी ने बताया कि मृतक की पहचान कोटा निवासी ध्रुवेश वैष्णव (16) पुत्र नंदकिशोर वैष्णव के रूप में हुई है। वह 11वीं कक्षा का छात्र था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ध्रुवेश अपने छह दोस्तों के साथ बाइक से चूलिया फॉल घूमने आया था। नहाने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। घटना की सूचना पर तहसीलदार विवेक गरासिया, पुलिस उपाधीक्षक शंकरलाल मीणा और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। प्रशासन की मौजूदगी में सिविल डिफेंस, रावतभाटा की रेस्क्यू टीम ने तलाशी अभियान चलाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को चट्टानों के बीच से बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया।1