शासन के मंशानुरूप जनपद के सभी तहसीलों में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस संपूर्ण समाधान दिवस तहसील भदोही में जिलाधिकारी ने कुल 36 मामलों में तत्काल टीमों को स्थलीय मुआयना करा 07 का कराया त्वरित निस्तारण भदोही 02 मई, 2026:–-जन शिकायतो के त्वरित निस्तारण एवं कार्यवाही के दृष्टिगत जिलाधिकारी शैलेष कुमार के कुशल मार्गदर्शन में ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’’ जनपद के सभी तहसीलों में आयोजित किया गया। तहसील भदोही में जिलाधिकारी शैलेष कुमार, मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविन्द शुक्ल, उप जिलाधिकारी अरुण गिरि, पुलिस क्षेत्राधिकारी, तहसील औराई में अपर जिलाधिकारी वि0 रा0 कुंवर वीरेन्द्र मौर्य, उप जिलाधिकारी श्याममणि त्रिपाठी, तहसील ज्ञानपुर में उप जिलाधिकारी भानसिंह, तहसीलदार एवं अन्य अधिकारियो द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित होकर फ़रियादियों की समस्याओ को गंभीरता से सुनकर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने अंतरविभागीय समन्वय स्थापित करते हुए प्रत्येक राजस्व व पुलिस टीम के लीडर के रूप में एक-एक जनपदीय अधिकारी को नामित करते हुए निर्देशन किया कि टीम लीडर तत्काल उसी दिन प्रकरण का स्थलीय मुआयना करते हुए निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों का निस्तारण करने हेतु शिकायतकर्ता से बात करें, मौके पर जाये, स्पष्ट रूप से आख्या लिखे, कागजी खानापूर्ति न करें। शिकायतों को पारदर्शी ढंग से गुणवत्तानुरूण निस्तारण कराये,अन्यथा सख्त कार्यवाही की जायेगी। तहसील भदोही सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी शैलेष कुमार द्वारा सुनवाई के दौरान दूर-दराज से आये फरियादियों के कुल 36 प्रार्थना पत्रों में से 07 मामलों में त्वरित संयुक्त टीम भेज कर निस्तारण किये गये, शेष प्रकरण में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाते हुए समय-सीमा में समाधान करने का निर्देश दिया। सभी तहसीलों में जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम मेें सुशासन आधारित लगायें गये विभिन्न कैम्पो-बाल विकास पुष्टाहार विभाग, आयुष्मान गोल्डेन कार्ड, परिवार नियोजन, समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धावस्था पेंशन, महिला कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के उन्नयन हेतु विविध योजना मिशन शक्ति, राजस्व विभाग हेल्प डेस्क, जागरूकता हेतु लगाये गये। जिलाधिकारी ने तहसील भदोही के संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर त्वरित निस्तारण करते हुए सुशासन को स्थापित किया, साथ ही आईजीआरएस में प्राप्त लोक शिकायतों का निस्तारण, ऑनलाईन ‘‘सर्विस डिलीवरी’’ की सेवाओं में वृद्धि किया गया। जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता से सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध समाधान करने का निर्देश दिया। कानूनगो व लेखपाल को निर्देशित किया कि जमीन सम्बन्धी मामले में पुलिस टीम के साथ समन्वय व सहयोग बनाते हुए निस्तारण सुनिश्चित कराये। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कुछ ऐसे मामले होते है जो दो या तीन विभागों के मध्य संयुक्त रहता है। सम्पूर्ण समाधान दिवस एक ऐसा सुअवसर होता है जहा पर एक ही दिन, एक ही निश्चित समय पर सभी जनपदीय अधिकारी उपस्थित होते है। अर्न्तविभागीय समन्वय स्थापित करते हुयें ऐसे सभी मामलों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाय। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि प्रदेश सरकार की मंशानुरूप जनता जनार्दन को अपने तहसील स्तर पर ही उनकी शिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाएं। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस द्वारा शासन त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है। तहसील दिवस में आए जनता की समस्याओं का पुलिस व राजस्व अधिकारी संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण करते हुए न्यायोचित निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यालयाध्यक्ष अपने विभाग स्तर पर ही शिकायतकर्ताओं को संतुष्टि के साथ शिकायत निस्तारण सुनिश्चित करें। यदि प्राथमिक स्तर पर ही विकास खण्ड कार्यालय, उप जिलाधिकारी कार्यालय व विभागाध्यक्ष द्वारा गुणवत्ता व संतुष्टिपरक समय-सीमा में शिकायतों का निस्तारण कर लिया जाय तो फरियादियों को जिलाधिकारी, मण्डलायुक्त व सीएम पोर्टल पर शिकायत करने की स्थिति ही नही आयेगी। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने फार्मर रजिस्ट्री में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लेखपाल श्रीमती निधि शुक्ला, शकील अहमद, किशन गुप्ता, व कृषि विभाग के कर्मचारी सुरेश यादव को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी लगन के साथ और भी कर्मचारी कार्य करें। तहसील औराई में उप जिलाधिकारी श्याममणि त्रिपाठी के समक्ष फरियादियों में कुल 32 में 05 का निस्तारण किया तथा तहसील ज्ञानपुर उप जिलाधिकारी भानसिंह के समक्ष कुल 24 में से 04 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया और शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजकर निस्तारण करने का निर्देश दिया गया।

- ड्रोन, एंटी ड्रोन आने के बाद युद्ध में फाइटर एयरक्राफ्ट का क्या भविष्य? क्या ड्रोन और एयर मिसाइल फाईटर एयरक्राफ्ट को रिप्लेस कर सकते हैं? जानिए ग्रुप कैप्टन प्रेमवीर सिंह और रक्षा विशेषज्ञ अर्जुन अय्यर से.... राजपथ न्यूज़ पर....1
- दिल्ली से संवाददाता Rajni Gupta की रिपोर्ट खबर अपडेट राजधानी दिल्ली के सबसे व्यस्त चांदनी चौक के 3796 चावड़ी बाजार में चौथी मंजिल पर बने टीन शेड पर लगी भीषण आग जो देखते देखते तीसरी मंजिल के विपुल गोयल के निवास पहुंच गई जहां मकान में 10 से ज्यादा लोग रहते थे तीसरी मंजिल से लगभग 10 लोगों का परिवार सकुशल निकल गया है समय रहते दमकल विभाग को इतना कर दी गई आठ से ज्यादा गाड़ियां दमकल विभाग की मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य में जुट गई और तत्परता काम आई और 10 आदमियों की जान बचा ली गई आज ने अभी भी भयंकर रूप ले रखा है स्क्रिप्ट में से मुझे थंबनेल बनाकर दो1
- बिलासपुर सेवक सभा पं दिल्ली से महासचिव मोहिन्दर सिंह डोगरा जी ने बताया कि एक जागरण में हिमाचल प्रदेश के गांव झम्बोला में श्री गोग्गा जाहर वीर जी एवं श्री बाबा बालक नाथ जी महाराज का जन्म व गुणगान किया गया।1
- पंकज श्रीवास्तव और ओम प्रकाश के राष्ट्रीय संगठन मंत्री का दायित्व संभालने से हिन्दू महासभा की राजनीति में नये युग का सूत्रपात - बी एन तिवारी नई दिल्ली, अखिल भारत हिन्दू महासभा के के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने रिक्त पड़े राष्ट्रीय संगठन मंत्री के दो पदों पर नियुक्ति कर दी है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के राय बरेली जनपद से पंकज श्रीवास्तव और मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जनपद से ओम प्रकाश को राष्ट्रीय संगठन मंत्री का दायित्व सौंपा है। दोनों पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र जारी होने के साथ ही दोनों पदाधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से अपना दायित्व संभाल लिया है। यह जानकारी राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में दी। बी एन तिवारी ने जारी बयान में बताया कि 13 नवंबर 2025 की राष्ट्रीय कार्यसमिति नई दिल्ली बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री महामंडलेश्वर ललितानंद जी महाराज के प्रस्ताव पर हिन्दू महासभा के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाने और संगठनात्मक कार्यों को विस्तार देने के लिए राष्ट्रीय कार्यसमिति ने राष्ट्रीय संगठन महामंत्री के पद का सृजन करते हुए संगठन मंत्री के चार पदों की व्यवस्था पर सर्वसम्मत्ति से स्वीकृति प्रदान की थी। राजस्थान के पवन शर्मा पहले से ही संगठन मंत्री का दायित्व संभाल रहे हैं। हैदराबाद के आनंद कुमार को गत माह राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुनेठा जी अनुशंसा पर संगठन मंत्री मनोनीत किया गया था। शेष दो रिक्त पदों पर नियुक्तियों के साथ ही हिन्दू महासभा में अब चार संगठन मंत्री अस्तित्व में आ गए हैं। बी एन तिवारी ने कहा कि हिन्दू महासभा के 111 वर्षों की राजनीतिक यात्रा में पहली बार चार संगठन मंत्री ने दायित्व संभाला है, जो हिन्दू महासभा की राजनीति में एक नए युग का सूत्रपात है। जारी बयान के अनुसार पंकज श्रीवास्तव और ओम प्रकाश ने अपने मनोनयन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री महामंडलेश्वर ललितानंद जी महाराज, राष्ट्रीय धर्माचार्य प्रमुख जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी मंगलानंद जी महाराज, राष्ट्रीय धर्माचार्य सहप्रमुख चंद्र शेखर भट्ट सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आभार प्रकट करते हुए हिन्दू महासभा की नीतियों के साथ जाति पाती की करो बिदाई हिन्दू हिन्दू भाई और हिन्दू राष्ट्र निर्माण का संदेश जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। बी एन तिवारी ने बताया कि ओम प्रकाश को राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य मध्य प्रदेश अध्यक्ष रोहित दूबे और पंकज श्रीवास्तव को अयोध्या के वरिष्ठ हिन्दू महासभा नेता अजय सिन्हा की अनुशंसा पर मनोनीत किया गया है। पंकज श्रीवास्तव इससे पहले हिन्दू समाज पार्टी से भी जुड़े रहे हैं।1
- Post by Bharat1
- Post by सफाई सैनिक न्यूज़1
- Odisha से एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक जिंदा व्यक्ति को बाइक से कुचलते हुए देखा जा रहा है। इस घटना ने राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।1
- Post by BHARAT TODAY NEWS1