कलेक्ट साकेत मालवीय ने चंदेरी में शासकीय उत्कृष्ट बालक छात्रावास का किया निरीक्षण अशोकनगर। कलेक्टर साकेत मालवीय ने रविवार को चंदेरी स्थित शासकीय उत्कृष्ट बालक छात्रावास का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से आत्मीय संवाद किया और उनके साथ बैठकर भोजन भी किया। कलेक्टर श्री मालवीय ने छात्रावास में भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास अधीक्षक को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण तथा सभी मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों की पढ़ाई और स्वास्थ्य से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
कलेक्ट साकेत मालवीय ने चंदेरी में शासकीय उत्कृष्ट बालक छात्रावास का किया निरीक्षण अशोकनगर। कलेक्टर साकेत मालवीय ने रविवार को चंदेरी स्थित शासकीय उत्कृष्ट बालक छात्रावास का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से आत्मीय संवाद किया और उनके साथ बैठकर भोजन भी किया। कलेक्टर श्री मालवीय ने छात्रावास में भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास अधीक्षक को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण तथा सभी मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों की पढ़ाई और स्वास्थ्य से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
- ऑनलाइन ऑर्डर जल्दी डिलीवर कराने का झांसा देकर 7 हजार रुपये की साइबर ठगी ऑनलाइन ऑर्डर जल्दी डिलीवर कराने का झांसा देकर 7 हजार रुपये की साइबर ठगी ललितपुर ऑनलाइन शॉपिंग का ऑर्डर जल्द घर पहुंचाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 7 हजार की साइबर ठगी करने का मामला सामने आया है। साइबर सेल की जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद थाना जखौरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रतिबिंब पोर्टल पर प्राप्त साइबर शिकायत संख्या 33702260015207 की जांच साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक विवेक धामा द्वारा की जा रही थी। जांच के दौरान पीडि़त से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी ली गई। बताया कि एक व्यक्ति ने उसका ऑनलाइन ऑर्डर शीघ्र डिलीवर कराने का भरोसा दिलाया और विश्वास में लेकर फोनपे के माध्यम से उससे 7 हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। साइबर सेल द्वारा तकनीकी जांच और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि ठगी की गई रकम आरोपी के फोनपे खाते में स्थानांतरित हुई थी। जांच में आरोपी की पहचान ग्राम लागौन निवासी अंकित सिंह पुत्र करतार सिंह के रूप में हुई। साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक विवेक धामा की तहरीर पर थाना जखौरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 49 एवं 317 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस ने मामले की विवेचना उपनिरीक्षक प्रेम शंकर को सौंपी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- बार बार पन्नी से ढकी जा रही पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा, चर्चा का विषय भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पुराना सदर कांटा के पास अटल पार्क में स्थापित की गई है, इसका अनावरण सांसद अनुराग शर्मा ने किया था। इसके बाद इस प्रतिमा पर पन्नी चढ़ा दी गई थी। हाल ही में भाजपा के कानपुर बुंदेलखंड के अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने नगर आगमन पर अटल पार्क पहुंचकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया था। इसके उपरांत प्रतिमा पर फिर पन्नी चढ़ा दी गई, जो चर्चा का विषय बन गया है।1
- एक बिहारी सब पर भारी, मगरमच्छ को बांधकर थाने पहुंचा युवक वीडियो हुआ वायरल बिहार : के सुपोल जिले के भीमनगर थाना क्षेत्र के लालपुर वार्ड 14 का वीडियो1
- reel viral reel #post #reel #instagram #photoreel #ashok nagar #photo #post viral reel #post #reel #instagram #photoreel #ashok nagar #photo #post1
- सूने मकान और निर्माणाधीन दुकानों में चोरी, शटर-गेट उखाड़कर डेढ़ लाख का सामान ले गए बदमाश सूने मकान और निर्माणाधीन दुकानों में चोरी, शटर-गेट उखाड़कर डेढ़ लाख का सामान ले गए बदमाश ललितपुर। जखौरा थाना क्षेत्र के बांसी गांव में सूने मकान और निर्माणाधीन दुकानों को निशाना बनाकर बदमाशों द्वारा चोरी और तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने घटना में करीब डेढ़ लाख रुपये के नुकसान का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। बांसी निवासी कृपाल साहू ने जखौरा थाना पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि अज्ञात बदमाश उनके सूने मकान एवं निर्माणाधीन दुकानों में घुस गए। आरोप है कि बदमाश लोहे के शटर, गेट, सरिया, गाटर सहित अन्य सामान उखाड़कर ले गए और मौके पर जमकर तोड़फोड़ भी की। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने और यूपी-112 पुलिस को सूचना दिए जाने पर बदमाश अपनी दो मोटरसाइकिलें मौके पर छोड़कर फरार हो गए। कृपाल साहू ने बांसी चौकी क्षेत्र के पड़ोसी गांव के दो नामजद तथा दो अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।2
- बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन ललितपुर *बुंदेलखंड विकास सेवा के प्रमुख टीटू कपूर ने अपनी टीम के साथ सदर विधायक रामरतन कुशवाहा से मुलाकात कर अलग बुंदेलखंड राज्य बनाए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।* ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने विधायक से आग्रह किया कि वे प्रदेश के मुख्यमंत्री तक बुंदेलखंड की जनता की आवाज पहुंचाएं और लंबे समय से चली आ रही अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग को सरकार के समक्ष मजबूती से रखें। इस दौरान टीटू कपूर ने कहा कि अलग बुंदेलखंड राज्य बनने से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के समग्र विकास के लिए अलग राज्य का गठन समय की आवश्यकता है। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने प्रतिनिधिमंडल की बात ध्यानपूर्वक सुनी और उनकी मांग को उचित स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बुंदेलखंड विकास सेवा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।1
- मिर्चवारा में भैंस ने दिया दो मुंह वाले बछड़े को जन्म, कुछ ही देर बाद हुई मौत ललितपुर जनपद के ग्राम मिर्चवारा स्थित बजाज पावर प्लांट क्षेत्र में एक दुर्लभ घटना सामने आई। गांव निवासी ग्यासी कुशवाहा की भैंस ने एक ऐसे बछड़े को जन्म दिया, जिसके दो मुंह थे। इस अनोखे जन्म की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बछड़े को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि, जन्म के कुछ ही समय बाद बछड़े की मृत्यु हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, जन्मजात शारीरिक असामान्यता के कारण वह अधिक समय तक जीवित नहीं रह सका। घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। ऐसे मामलों में कई बार भ्रूण के विकास के दौरान होने वाली जन्मजात विकृतियों के कारण इस प्रकार की शारीरिक संरचना देखने को मिलती है। ग्रामीणों ने इसे दुर्लभ घटना बताया। फिलहाल भैंस स्वस्थ बताई जा रही है।1