जन्म जन्म का नाता हैं ,गाय हमारी माता है-- गौ सम्मान आह्वान अभियान के तृतीय चरण की शुरुआत आर के सिंह यादव - महराजगंज।गौ सम्मान आह्वान अभियान के तृतीय चरण की शुरुआत जनपद में शुरू हुआ। इस अभियान के तहत जिले के प्रत्येक ब्लॉक और ग्राम पंचायत तक पहुंचकर हस्ताक्षर अभियान चलाने के साथ ही अभियान के प्रति समर्पित लोगों को जोड़कर ग्राम एवं तहसील स्तर पर कमेटियों का गठन किया जा रहा है। इसी क्रम में पुष्कर से आए संत गोपाल जी महाराज एवं संत स्नेहा जी का करीब तीन दिनों तक सिसवा एवं घुघली ब्लॉक क्षेत्र में प्रवास रहा। इस दौरान सिसवा नगर एवं ब्लॉक की विभिन्न ग्राम पंचायतों, खेसरारी, रायपुर, बेलवा सहित अन्य गांवों में लोगों से संपर्क कर अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी गई। इसके बाद शुक्रवार को फरेंदा तहसील क्षेत्र स्थित लेहड़ा माता मंदिर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। संतों ने उपस्थित गौ प्रेमियों को गौ सम्मान आह्वान अभियान के उद्देश्यों और आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान गौ सेवक सचिन पांडेय को अभियान का फरेंदा तहसील संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। अभियान से जुड़े लोगों ने बताया कि तृतीय चरण में ग्राम स्तर पर कमेटियों का गठन कर अधिक से अधिक लोगों को हस्ताक्षर अभियान से जोड़ा जाएगा। आगामी 17 दिसंबर को प्रदेश की राजधानी में प्रदेश के सभी जिलों से गौ प्रेमियों के पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।जिले से भी बड़ी संख्या में गौ प्रेमियों के पहुंचने और हस्ताक्षर अभियान से संबंधित पत्रक प्रदेश सरकार को सौंपने की बात कही गई। अभियान के माध्यम से देशभर में गौ हत्या पर प्रतिबंध के लिए कानून बनाने, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने, गौ आधारित कृषि को बढ़ावा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश मुख्यालय तक आवाज पहुंचाने का आह्वान किया गया।इस अवसर पर लेहड़ा माता मंदिर के मुख्य पुजारी ओमप्रकाश पांडेय, हरिश्चंद्र पांडेय, गौ सेवक विवेक सिंह, कृष्ण कसौधन, ऋषिकेश्वर त्रिपाठी, विशाल जायसवाल, सत्येंद्र राज पंडित, जिला प्रभारी योगेश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में गौ भक्त एवं अभियान से जुड़े लोग मौजूद रहें। #Maharajganj #phrendha #lehara #mandeer

- भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी बरामदगी! ₹1.14 करोड़ का मोबाइल सामान जब्त, पिकअप चालक फरार महराजगंज के ठूठीबारी से सटे नेपाल के भूजहवा में नेपाल पुलिस और सशस्त्र प्रहरी बल की संयुक्त कार्रवाई में मोबाइल सामान से लदी पिकअप बरामद हुई। बरामदगी की कुल कीमत करीब ₹1.14 करोड़ आंकी गई है। पिकअप से 2,294 मोबाइल एयरपॉड्स, 44,300 टेम्पर्ड ग्लास और 930 मोबाइल कवर समेत अन्य सामान मिला। चालक वाहन लॉक कर मौके से फरार हो गया।1
- राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों का निस्तारण, न्यायाधीश ने कैंपों का किया निरीक्षण सिद्धार्थनगर जिले के जिला मुख्यालय स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। तृतीय जनपद न्यायाधीश अजय कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित लोक अदालत में बैंक, यातायात समेत विभिन्न प्रकार के मामलों के निस्तारण के लिए विशेष कैंप और स्टाल लगाए गए। संबंधित पक्षों को आमंत्रित कर उनके मामलों पर चर्चा की गई और आपसी सहमति के आधार पर मामलों का निस्तारण कराया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में लोगों को त्वरित एवं सुलह-समझौते के आधार पर मामलों के समाधान का अवसर मिला। विभिन्न विभागों और बैंकों की ओर से लगाए गए कैंपों में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं तथा मामलों के निस्तारण की प्रक्रिया पूरी की। लोक अदालत की व्यवस्था और कैंपों में चल रहे कार्यों का जायजा लेने के लिए तृतीय जनपद न्यायाधीश अजय कुमार श्रीवास्तव स्वयं परिसर में पहुंचे। उन्होंने विभिन्न कैंपों और स्टालों का निरीक्षण किया तथा वहां मौजूद लोगों से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। न्यायाधीश ने बैंक कर्मियों को ऋण संबंधी मामलों के निस्तारण को लेकर विशेष रूप से निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि पात्र मामलों में ऋण की मूल धनराशि जमा कराकर नियमानुसार ऋण खाते का समाधान किया जा सकता है। उन्होंने बैंक कर्मियों से अधिक से अधिक मामलों को आपसी सहमति और नियमानुसार निस्तारित कराने पर जोर दिया, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से न्यायालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। लोक अदालत के दौरान न्यायिक अधिकारियों, बैंक कर्मियों, संबंधित विभागों के कर्मचारियों और वादकारियों की मौजूदगी रही। आयोजन का उद्देश्य अधिक से अधिक लंबित एवं विवादित मामलों का सरल, शीघ्र और सुलह के माध्यम से निस्तारण करना रहा।1
- थाना पथरा बाजार व सर्विलांस टीम की बड़ी सफलता: 24 घंटे में चोरी का खुलासा, 03 अंतरजनपदीय शातिर चोर गिरफ्तार थाना पथरा बाजार व सर्विलांस टीम की बड़ी सफलता: 24 घंटे में चोरी का खुलासा, 03 अंतरजनपदीय शातिर चोर गिरफ्तार बांसी (सिद्धार्थनगर)। थाना पथरा बाजार पुलिस और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की एक घटना का 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण किया है। पुलिस टीम ने मामले में शामिल तीन अंतरजनपदीय शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद कर लिया है। इस सफलता और पूरी कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज, बृजेश कुमार वर्मा ने मीडिया को बाइट दी।1
- “कन्हैया और नंदी नहीं रहेंगे बंदी” के नारो से गूंजा गोरखपुर ,निकली भव्य शोभायात्रा....! “कन्हैया और नंदी नहीं रहेंगे बंदी” के नारो से गूंजा गोरखपुर ,निकली भव्य शोभायात्रा....!1
- गोरखपुर जोन के 11 जिलों में रखी जाएंगी 1608 गणेश प्रतिमाएं, सुरक्षा चौक चौबंद गोरखपुर जोन के 11 जिलों में गणेश चतुर्थी पर्व पर 1608 गणेश की प्रतिमाएं रखी की जाएंगी। जिसमें केवल गोरखपुर जनपद में 309 प्रतिमाएं स्थापित होगी। ADG गोरखपुर जोन रामकुमार ने सभी SP को गणेश की प्रतिमाओं को लेकर सतर्कता बरते जाने के निर्देश दिये है और कहा है कि अवांछित तत्वों पर अपनी नजर बनाए रखें। ADG ने बताया कि गोरखपुर रेंज के गोरखपुर जनपद में 309, देवरिया जनपद में 23, कुशीनगर में 50 एवं महाराजगंज में 103 लक्षमी गणेश की प्रतिमाएं रखी जाएगी। इसी तरह बस्ती रेंज के जनपद बस्ती में 282, संतकबीरनगर में 105 तथा सिद्धार्थनगर जनपद में 50 मूर्तियां रखी जाएंगी। वहीं देवीपाटन रेंज के गोंडा जनपद में 182, बहराइच जनपद में 185 बलरामपुर जनपद में 270 तथा श्रावस्ती जनपद में 49 गणेश की रखी जाएंगी। ADG ने बताया कि नई मूर्तियों को रखने के लिए कोई भी आदेश नहीं दिया गया है सभी मूर्तियां पुराने ही स्थानों पर ही रखी आएगी कोई नई परंपरा की शुरुआत नहीं की जाएगी। । गोरखपुर जोन के ADG रामकुमार ने कहा कि त्योहारों पर पुलिस को पैनी मजर रखने की हिदायत दी गई है ताकि कोई भी घटना ना होने पाए इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखने को कहा गया है यह भी निर्देशित किया गया है कि कोई भी व्यक्ति अगर आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर डालेगा या भड़काऊ बात करेगा जिससे समाज में अशांति का माहौल उत्पन हो सकता है तो ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है। मूर्तियों का विसर्जन के लिए 14 सितंबर से लेकर 27 सितंबर यानी 13 दिनों तक का समय निर्धारित किया गया है।1
- महराजगंज जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बढ़ी मरीजों की भीड़ | बुखार, डेंगू और उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े महराजगंज जिला अस्पताल की इमरजेंसी में इन दिनों मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार, उल्टी-दस्त के साथ टाइफाइड और डेंगू के मरीज भी पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों ने समय पर इलाज कराने, साफ-सफाई रखने और स्वच्छ पानी पीने की अपील की है।1
- डीआईजी ने सहजनवा, गीडा थानों का औचक निरीक्षण किया, आम जनता से लिए फीडबैक गोरखपुर रेंज के डीआईजी यश चन्नाप्पा ने शनिवार को सहजनवा और गीडा थाना क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आम लोगों की समस्याओं को समझा और दोनों थानों की पुलिसिंग व प्रशासनिक व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। डीआईजी ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि पुलिस का मुख्य मकसद फरियादियों को न्याय दिलाना और कानून व्यवस्था बनाए रखना है। सहजनवा थाने में हुए 'थाना समाधान दिवस' की अध्यक्षता खुद डीआईजी यश चन्नाप्पा ने की। समाधान दिवस में पहुंचे कई फरियादियों से उन्होंने बात की और उनकी शिकायतें ध्यान से सुनीं। भूमि विवाद, आपसी झगड़े और दूसरे मामलों पर उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से प्रोग्रेस रिपोर्ट मांगी। साथ ही, मामलों को तुरंत और सही तरीके से निपटाने के निर्देश दिए। इस दौरान सहजनवा थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा, सब-इंस्पेक्टर बलराम पांडेय, सुरेश यादव, विशाल सिंह समेत थाने की पूरी पुलिस टीम मौजूद थी।1
- सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल1
- गोरखपुर: स्कूल वाहन की चपेट में आने से 5 वर्षीय छात्र की मौत, परिजनों-ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर किया हंगामा गोरखपुर। पिपराइच थाना क्षेत्र के चिलबिलवा स्थित एस.डी. पब्लिक स्कूल के स्कूल वाहन से हुए हादसे में 5 वर्षीय छात्र हिमांशु निषाद की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने शव को सड़क पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि हिमांशु निषाद नईयापार क्षेत्र का रहने वाला था और स्कूल में पढ़ता था। परिजनों के मुताबिक, स्कूल वाहन में चढ़ने के दौरान बच्चा नीचे गिर गया और वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि जिस समय बच्चे स्कूल वाहन में चढ़ रहे थे, उस दौरान एक अध्यापिका मोबाइल फोन में व्यस्त थीं। इसी दौरान बच्चा नीचे गिर गया और हादसा हो गया। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन जुट गए। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया और मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। हादसे की वास्तविक परिस्थितियों और जिम्मेदारी का पता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा1