logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी बरामदगी! ₹1.14 करोड़ का मोबाइल सामान जब्त, पिकअप चालक फरार महराजगंज के ठूठीबारी से सटे नेपाल के भूजहवा में नेपाल पुलिस और सशस्त्र प्रहरी बल की संयुक्त कार्रवाई में मोबाइल सामान से लदी पिकअप बरामद हुई। बरामदगी की कुल कीमत करीब ₹1.14 करोड़ आंकी गई है। पिकअप से 2,294 मोबाइल एयरपॉड्स, 44,300 टेम्पर्ड ग्लास और 930 मोबाइल कवर समेत अन्य सामान मिला। चालक वाहन लॉक कर मौके से फरार हो गया।

7 hrs ago
user_Aapan Maharajganj
Aapan Maharajganj
Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी बरामदगी! ₹1.14 करोड़ का मोबाइल सामान जब्त, पिकअप चालक फरार महराजगंज के ठूठीबारी से सटे नेपाल के भूजहवा में नेपाल पुलिस और सशस्त्र प्रहरी बल की संयुक्त कार्रवाई में मोबाइल सामान से लदी पिकअप बरामद हुई। बरामदगी की कुल कीमत करीब ₹1.14 करोड़ आंकी गई है। पिकअप से 2,294 मोबाइल एयरपॉड्स, 44,300 टेम्पर्ड ग्लास और 930 मोबाइल कवर समेत अन्य सामान मिला। चालक वाहन लॉक कर मौके से फरार हो गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी बरामदगी! ₹1.14 करोड़ का मोबाइल सामान जब्त, पिकअप चालक फरार महराजगंज के ठूठीबारी से सटे नेपाल के भूजहवा में नेपाल पुलिस और सशस्त्र प्रहरी बल की संयुक्त कार्रवाई में मोबाइल सामान से लदी पिकअप बरामद हुई। बरामदगी की कुल कीमत करीब ₹1.14 करोड़ आंकी गई है। पिकअप से 2,294 मोबाइल एयरपॉड्स, 44,300 टेम्पर्ड ग्लास और 930 मोबाइल कवर समेत अन्य सामान मिला। चालक वाहन लॉक कर मौके से फरार हो गया।
    1
    भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी बरामदगी! ₹1.14 करोड़ का मोबाइल सामान जब्त, पिकअप चालक फरार
महराजगंज के ठूठीबारी से सटे नेपाल के भूजहवा में नेपाल पुलिस और सशस्त्र प्रहरी बल की संयुक्त कार्रवाई में मोबाइल सामान से लदी पिकअप बरामद हुई। 
बरामदगी की कुल कीमत करीब ₹1.14 करोड़ आंकी गई है। पिकअप से 2,294 मोबाइल एयरपॉड्स, 44,300 टेम्पर्ड ग्लास और 930 मोबाइल कवर समेत अन्य सामान मिला। चालक वाहन लॉक कर मौके से फरार हो गया।
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • गोरखपुर: साइड मांगने को लेकर विवाद में दो अभियुक्त गिरफ्तार गोरखपुर। थाना पिपराईच क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 18 मई 2026 को साइड मांगने को लेकर हुए विवाद के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पिपराईच पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना पिपराईच पुलिस ने 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त प्रकरण के संबंध में सीओ कैंपियरगंज द्वारा वीडियो बाइट के माध्यम से जानकारी दी गई। रिपोर्ट: ए आई इंडिया न्यूज
    1
    गोरखपुर: साइड मांगने को लेकर विवाद में दो अभियुक्त गिरफ्तार

गोरखपुर। थाना पिपराईच क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 18 मई 2026 को साइड मांगने को लेकर हुए विवाद के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पिपराईच पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना पिपराईच पुलिस ने 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उक्त प्रकरण के संबंध में सीओ कैंपियरगंज द्वारा वीडियो बाइट के माध्यम से जानकारी दी गई।
रिपोर्ट: ए आई इंडिया न्यूज
    user_शशिकला दुबे
    शशिकला दुबे
    Court reporter फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • "ओपी राजभर को आगरा में इलाज कराना चाहिए" -फरेन्दा में पूर्व मंत्री रामदुलार राजभर का बड़ा बयान "ओपी राजभर को आगरा में इलाज कराना चाहिए" -फरेन्दा में पूर्व मंत्री रामदुलार राजभर का बड़ा बयान
    1
    "ओपी राजभर को आगरा में इलाज कराना चाहिए" -फरेन्दा में पूर्व मंत्री रामदुलार राजभर का बड़ा बयान
"ओपी राजभर को आगरा में इलाज कराना चाहिए" -फरेन्दा में पूर्व मंत्री रामदुलार राजभर का बड़ा बयान
    user_S.P.RAWAT
    S.P.RAWAT
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • भाजपा सरकार झूठे वादों से जीतती है चुनाव : डॉ. रामदुलारे राजभर महराजगंज पनियरा । मंगलम पैलेस शीतलपुर में शनिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से पीडीए जनपंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रामदुलारे राजभर रहे। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन यादव ने की, जबकि संचालन शत्रुधन कन्नौजिया ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. रामदुलारे राजभर ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार झूठी है और लोगों को लुभावने वादे कर चुनाव जीतती है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण युवाओं को रोजगार के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक होने से गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों के सपने टूट रहे हैं। परीक्षा की तैयारी में वर्षों मेहनत और धन लगाने के बाद पेपर लीक होने से युवा मायूस हो जाते हैं। कई बच्चे मानसिक तनाव में आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए के हक और अधिकार की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव आनंद निषाद कृष्णभान सिंह सैथवार, प्रणय गौतम, इंद्रासन यादव, रामगोपाल यादव, अमरनाथ उर्फ लल्ला यादव, बबलू सिंह सैथवार, सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    4
    भाजपा सरकार झूठे वादों से जीतती है चुनाव : डॉ. रामदुलारे राजभर

महराजगंज पनियरा । मंगलम पैलेस शीतलपुर में शनिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से पीडीए जनपंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रामदुलारे राजभर रहे। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन यादव ने की, जबकि संचालन शत्रुधन कन्नौजिया ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. रामदुलारे राजभर ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार झूठी है और लोगों को लुभावने वादे कर चुनाव जीतती है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण युवाओं को रोजगार के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक होने से गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों के सपने टूट रहे हैं। परीक्षा की तैयारी में वर्षों मेहनत और धन लगाने के बाद पेपर लीक होने से युवा मायूस हो जाते हैं। कई बच्चे मानसिक तनाव में आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर हो जाते हैं।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए के हक और अधिकार की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव आनंद निषाद कृष्णभान सिंह सैथवार, प्रणय गौतम, इंद्रासन यादव, रामगोपाल यादव, अमरनाथ उर्फ लल्ला यादव, बबलू सिंह सैथवार,  सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_राजेश यादव
    राजेश यादव
    Newspaper publisher महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • हर गली हर ऑटो मे बजने वाला गाना 27 मिलियन पार आखिर क्या हुआ ऐसा जो सिंगर हो गया लाचार जानिये पूरी बात? #newpost #viralreelschallenge #trendingnow #singer
    1
    हर गली हर ऑटो मे बजने वाला गाना 27 मिलियन पार आखिर क्या हुआ ऐसा जो सिंगर हो गया लाचार जानिये पूरी बात? #newpost #viralreelschallenge #trendingnow #singer
    user_SASHAKT BHARAT NEWS18
    SASHAKT BHARAT NEWS18
    नौगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • पनियरा में बीडीओ-प्रधान आमने-सामने, जांच के इंतजार में तीन दिन गुजरे पनियरा, महराजगंज। महराजगंज जिले का पनियरा ब्लाक इन दिनों विकास कार्यों से नहीं, बल्कि बीडीओ और ग्राम प्रधानों के विवाद को लेकर चर्चा में है। बुधवार को प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष और हिन्दू युवा वाहिनी के जिला संयोजक सतीश सिंह कुछ प्रधानों के साथ विकास कार्यों को लेकर बीडीओ कार्यालय में वार्ता कर रहे थे। आरोप है कि बातचीत के दौरान कमीशन का मुद्दा उठने पर खण्ड विकास अधिकारी अमीय कुमार शशि ने प्रधानों को गाली दी और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसका वीडियो भी वायरल होने की बात कही जा रही है। इस घटना के बाद डेढ़ दर्जन से अधिक ग्राम प्रधान ब्लाक परिसर में एकजुट हो गए। आक्रोशित प्रधानों ने बीडीओ कार्यालय के दरवाजे की सिटकिनी बंद कर धरना दिया और अगले दिन ब्लाक परिसर में नारेबाजी कर बीडीओ के निलंबन की मांग की। प्रधानों ने उच्च स्तरीय जांच की भी मांग की है। मामले को तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई या जांच शुरू नहीं हुई है। जबकि प्रकरण स्थानीय अखबारों में प्रमुखता से छपा और सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ। सवाल उठ रहा है कि क्या बड़े अधिकारियों तक बात नहीं पहुंची या पहुंचने के बाद भी अनदेखी हो रही है। प्रधानों का कहना है कि बीडीओ चेंबर में सीसीटीवी कैमरा और वाइस रिकॉर्डर लगा है। यदि उसकी फुटेज की जांच करा ली जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी। फिलहाल मामला मान-मनौव्वल तक सिमटा बताया जा रहा है, लेकिन इसका परिणाम अभी तक सार्वजनिक नहीं हुआ है।
    2
    पनियरा में बीडीओ-प्रधान आमने-सामने, जांच के इंतजार में तीन दिन गुजरे
पनियरा, महराजगंज। महराजगंज जिले का पनियरा ब्लाक इन दिनों विकास कार्यों से नहीं, बल्कि बीडीओ और ग्राम प्रधानों के विवाद को लेकर चर्चा में है। बुधवार को प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष और हिन्दू युवा वाहिनी के जिला संयोजक सतीश सिंह कुछ प्रधानों के साथ विकास कार्यों को लेकर बीडीओ कार्यालय में वार्ता कर रहे थे। आरोप है कि बातचीत के दौरान कमीशन का मुद्दा उठने पर खण्ड विकास अधिकारी अमीय कुमार शशि ने प्रधानों को गाली दी और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसका वीडियो भी वायरल होने की बात कही जा रही है।
इस घटना के बाद डेढ़ दर्जन से अधिक ग्राम प्रधान ब्लाक परिसर में एकजुट हो गए। आक्रोशित प्रधानों ने बीडीओ कार्यालय के दरवाजे की सिटकिनी बंद कर धरना दिया और अगले दिन ब्लाक परिसर में नारेबाजी कर बीडीओ के निलंबन की मांग की। प्रधानों ने उच्च स्तरीय जांच की भी मांग की है।
मामले को तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई या जांच शुरू नहीं हुई है। जबकि प्रकरण स्थानीय अखबारों में प्रमुखता से छपा और सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ। सवाल उठ रहा है कि क्या बड़े अधिकारियों तक बात नहीं पहुंची या पहुंचने के बाद भी अनदेखी हो रही है।
प्रधानों का कहना है कि बीडीओ चेंबर में सीसीटीवी कैमरा और वाइस रिकॉर्डर लगा है। यदि उसकी फुटेज की जांच करा ली जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी। फिलहाल मामला मान-मनौव्वल तक सिमटा बताया जा रहा है, लेकिन इसका परिणाम अभी तक सार्वजनिक नहीं हुआ है।
    user_Kartikey pandey
    Kartikey pandey
    Advertising agency महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • जन्म जन्म का नाता हैं ,गाय हमारी माता है-- गौ सम्मान आह्वान अभियान के तृतीय चरण की शुरुआत आर के सिंह यादव - महराजगंज।गौ सम्मान आह्वान अभियान के तृतीय चरण की शुरुआत जनपद में शुरू हुआ। इस अभियान के तहत जिले के प्रत्येक ब्लॉक और ग्राम पंचायत तक पहुंचकर हस्ताक्षर अभियान चलाने के साथ ही अभियान के प्रति समर्पित लोगों को जोड़कर ग्राम एवं तहसील स्तर पर कमेटियों का गठन किया जा रहा है। इसी क्रम में पुष्कर से आए संत गोपाल जी महाराज एवं संत स्नेहा जी का करीब तीन दिनों तक सिसवा एवं घुघली ब्लॉक क्षेत्र में प्रवास रहा। इस दौरान सिसवा नगर एवं ब्लॉक की विभिन्न ग्राम पंचायतों, खेसरारी, रायपुर, बेलवा सहित अन्य गांवों में लोगों से संपर्क कर अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी गई। इसके बाद शुक्रवार को फरेंदा तहसील क्षेत्र स्थित लेहड़ा माता मंदिर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। संतों ने उपस्थित गौ प्रेमियों को गौ सम्मान आह्वान अभियान के उद्देश्यों और आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान गौ सेवक सचिन पांडेय को अभियान का फरेंदा तहसील संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। अभियान से जुड़े लोगों ने बताया कि तृतीय चरण में ग्राम स्तर पर कमेटियों का गठन कर अधिक से अधिक लोगों को हस्ताक्षर अभियान से जोड़ा जाएगा। आगामी 17 दिसंबर को प्रदेश की राजधानी में प्रदेश के सभी जिलों से गौ प्रेमियों के पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।जिले से भी बड़ी संख्या में गौ प्रेमियों के पहुंचने और हस्ताक्षर अभियान से संबंधित पत्रक प्रदेश सरकार को सौंपने की बात कही गई। अभियान के माध्यम से देशभर में गौ हत्या पर प्रतिबंध के लिए कानून बनाने, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने, गौ आधारित कृषि को बढ़ावा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश मुख्यालय तक आवाज पहुंचाने का आह्वान किया गया।इस अवसर पर लेहड़ा माता मंदिर के मुख्य पुजारी ओमप्रकाश पांडेय, हरिश्चंद्र पांडेय, गौ सेवक विवेक सिंह, कृष्ण कसौधन, ऋषिकेश्वर त्रिपाठी, विशाल जायसवाल, सत्येंद्र राज पंडित, जिला प्रभारी योगेश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में गौ भक्त एवं अभियान से जुड़े लोग मौजूद रहें। #Maharajganj #phrendha #lehara #mandeer
    1
    जन्म जन्म का नाता हैं ,गाय हमारी माता है--


गौ सम्मान आह्वान अभियान के तृतीय चरण की शुरुआत

आर के सिंह यादव -

महराजगंज।गौ सम्मान आह्वान अभियान के तृतीय चरण की शुरुआत जनपद में शुरू हुआ। इस अभियान के तहत जिले के प्रत्येक ब्लॉक और ग्राम पंचायत तक पहुंचकर हस्ताक्षर अभियान चलाने के साथ ही अभियान के प्रति समर्पित लोगों को जोड़कर ग्राम एवं तहसील स्तर पर कमेटियों का गठन किया जा रहा है।


इसी क्रम में पुष्कर से आए संत  गोपाल जी महाराज एवं संत स्नेहा जी का करीब तीन दिनों तक सिसवा एवं घुघली ब्लॉक क्षेत्र में प्रवास रहा। इस दौरान सिसवा नगर एवं ब्लॉक की विभिन्न ग्राम पंचायतों, खेसरारी, रायपुर, बेलवा सहित अन्य गांवों में लोगों से संपर्क कर अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी गई।


इसके बाद शुक्रवार को फरेंदा तहसील क्षेत्र स्थित लेहड़ा माता मंदिर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। संतों ने उपस्थित गौ प्रेमियों को गौ सम्मान आह्वान अभियान के उद्देश्यों और आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान गौ सेवक सचिन पांडेय को अभियान का फरेंदा तहसील संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।


अभियान से जुड़े लोगों ने बताया कि तृतीय चरण में ग्राम स्तर पर कमेटियों का गठन कर अधिक से अधिक लोगों को हस्ताक्षर अभियान से जोड़ा जाएगा। आगामी 17 दिसंबर को प्रदेश की राजधानी में प्रदेश के सभी जिलों से गौ प्रेमियों के पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।जिले से भी बड़ी संख्या में गौ प्रेमियों के पहुंचने और हस्ताक्षर अभियान से संबंधित पत्रक प्रदेश सरकार को सौंपने की बात कही गई।


अभियान के माध्यम से देशभर में गौ हत्या पर प्रतिबंध के लिए कानून बनाने, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने, गौ आधारित कृषि को बढ़ावा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश मुख्यालय तक आवाज पहुंचाने का आह्वान किया गया।इस अवसर पर लेहड़ा माता मंदिर के मुख्य पुजारी ओमप्रकाश पांडेय, हरिश्चंद्र पांडेय, गौ सेवक विवेक सिंह, कृष्ण कसौधन, ऋषिकेश्वर त्रिपाठी, विशाल जायसवाल, सत्येंद्र राज पंडित, जिला प्रभारी योगेश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में गौ भक्त एवं अभियान से जुड़े लोग मौजूद रहें।


#Maharajganj 
#phrendha 
#lehara
#mandeer
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • महराजगंज जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बढ़ी मरीजों की भीड़ | बुखार, डेंगू और उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े महराजगंज जिला अस्पताल की इमरजेंसी में इन दिनों मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार, उल्टी-दस्त के साथ टाइफाइड और डेंगू के मरीज भी पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों ने समय पर इलाज कराने, साफ-सफाई रखने और स्वच्छ पानी पीने की अपील की है।
    1
    महराजगंज जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बढ़ी मरीजों की भीड़ | बुखार, डेंगू और उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े
महराजगंज जिला अस्पताल की इमरजेंसी में इन दिनों मरीजों की संख्या बढ़ रही है। 
सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार, उल्टी-दस्त के साथ टाइफाइड और डेंगू के मरीज भी पहुंच रहे हैं। 
डॉक्टरों ने समय पर इलाज कराने, साफ-सफाई रखने और स्वच्छ पानी पीने की अपील की है।
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.