पनियरा में बीडीओ-प्रधान आमने-सामने, जांच के इंतजार में तीन दिन गुजरे पनियरा, महराजगंज। महराजगंज जिले का पनियरा ब्लाक इन दिनों विकास कार्यों से नहीं, बल्कि बीडीओ और ग्राम प्रधानों के विवाद को लेकर चर्चा में है। बुधवार को प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष और हिन्दू युवा वाहिनी के जिला संयोजक सतीश सिंह कुछ प्रधानों के साथ विकास कार्यों को लेकर बीडीओ कार्यालय में वार्ता कर रहे थे। आरोप है कि बातचीत के दौरान कमीशन का मुद्दा उठने पर खण्ड विकास अधिकारी अमीय कुमार शशि ने प्रधानों को गाली दी और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसका वीडियो भी वायरल होने की बात कही जा रही है। इस घटना के बाद डेढ़ दर्जन से अधिक ग्राम प्रधान ब्लाक परिसर में एकजुट हो गए। आक्रोशित प्रधानों ने बीडीओ कार्यालय के दरवाजे की सिटकिनी बंद कर धरना दिया और अगले दिन ब्लाक परिसर में नारेबाजी कर बीडीओ के निलंबन की मांग की। प्रधानों ने उच्च स्तरीय जांच की भी मांग की है। मामले को तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई या जांच शुरू नहीं हुई है। जबकि प्रकरण स्थानीय अखबारों में प्रमुखता से छपा और सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ। सवाल उठ रहा है कि क्या बड़े अधिकारियों तक बात नहीं पहुंची या पहुंचने के बाद भी अनदेखी हो रही है। प्रधानों का कहना है कि बीडीओ चेंबर में सीसीटीवी कैमरा और वाइस रिकॉर्डर लगा है। यदि उसकी फुटेज की जांच करा ली जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी। फिलहाल मामला मान-मनौव्वल तक सिमटा बताया जा रहा है, लेकिन इसका परिणाम अभी तक सार्वजनिक नहीं हुआ है।
पनियरा में बीडीओ-प्रधान आमने-सामने, जांच के इंतजार में तीन दिन गुजरे पनियरा, महराजगंज। महराजगंज जिले का पनियरा ब्लाक इन दिनों विकास कार्यों से नहीं, बल्कि बीडीओ और ग्राम प्रधानों के विवाद को लेकर चर्चा में है। बुधवार को प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष और हिन्दू युवा वाहिनी के जिला संयोजक सतीश सिंह कुछ प्रधानों के साथ विकास कार्यों को लेकर बीडीओ कार्यालय में वार्ता कर रहे थे। आरोप है कि बातचीत के दौरान कमीशन का मुद्दा उठने पर खण्ड विकास अधिकारी अमीय कुमार शशि ने प्रधानों को गाली दी और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसका वीडियो भी वायरल होने की बात कही जा रही है। इस घटना के बाद डेढ़ दर्जन से अधिक ग्राम प्रधान ब्लाक परिसर में एकजुट हो गए। आक्रोशित प्रधानों ने बीडीओ कार्यालय के दरवाजे की सिटकिनी
बंद कर धरना दिया और अगले दिन ब्लाक परिसर में नारेबाजी कर बीडीओ के निलंबन की मांग की। प्रधानों ने उच्च स्तरीय जांच की भी मांग की है। मामले को तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई या जांच शुरू नहीं हुई है। जबकि प्रकरण स्थानीय अखबारों में प्रमुखता से छपा और सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ। सवाल उठ रहा है कि क्या बड़े अधिकारियों तक बात नहीं पहुंची या पहुंचने के बाद भी अनदेखी हो रही है। प्रधानों का कहना है कि बीडीओ चेंबर में सीसीटीवी कैमरा और वाइस रिकॉर्डर लगा है। यदि उसकी फुटेज की जांच करा ली जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी। फिलहाल मामला मान-मनौव्वल तक सिमटा बताया जा रहा है, लेकिन इसका परिणाम अभी तक सार्वजनिक नहीं हुआ है।
- महराजगंज जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बढ़ी मरीजों की भीड़ | बुखार, डेंगू और उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े महराजगंज जिला अस्पताल की इमरजेंसी में इन दिनों मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार, उल्टी-दस्त के साथ टाइफाइड और डेंगू के मरीज भी पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों ने समय पर इलाज कराने, साफ-सफाई रखने और स्वच्छ पानी पीने की अपील की है।1
- Bihar Flood 2026: 47 लाख लोग बेघर, फिर भी मीडिया में सन्नाटा क्यों? | Bihar Flood News1
- साहित्य संरक्षक हामिद अली की पुण्यतिथि पर तीन किताबों का हुआ समारोह में लोकार्पण ।। गोरखपुर हम आपको बताते चलें कि 12 सितंबर, 2026 को शहर के मोहल्ला घासी में स्थित मोहम्मद हामिद अली हॉल आगोश-ए-हमीदिया में किताबों के विमोचन का एक समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम 'जश्न-ए-हामिद' महोत्सव के तहत आयोजित किया गया , जो एक सप्ताह तक चलने वाला आयोजन का एक हिस्सा है यह आयोजन पूर्वी उत्तर प्रदेश के जाने-माने बुद्धिजीवियों और साहित्यकार, उर्दू भाषा के प्रेमी और महिला शिक्षा के प्रबल समर्थक मोहम्मद हामिद अली की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में किया गया था। इस मौके पर तीन रचनाओं का विमोचन समारोह में आयोजित किया गया जिसमें मशहूर उर्दू शायर जौहर मगरी जो राष्ट्रीय एकता, व भारतीय स्वतंत्रता और मानवीय व सामाजिक समानता के समर्थक थे जिन की रचनाओं का संग्रह कुल्लियात-ए-जौहर शायर इरशाद कामिल की ग़ज़लों का संग्रह एहसासात और डॉ. फैज़ान सरवर द्वारा लिखी गई हज़रत ऐनउल्लाह शाह की जीवनी का लोकार्पण किया गया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जाने-माने पत्रकार और कवि आसिम गोंडवी ने की, जबकि विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट अब्दुल राशिद और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पाठ्यक्रम समिति के सदस्य डॉ. एहसान अहमद ने विशेष अतिथि के तौर पर इसमें भाग लिया कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र कुरान के पाठ से हुआ ।1
- कड़ी धूप में कृष्ण जन्मभूमि समर्थन में निकली भव्य रैली! भीषण गर्मी में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के समर्थन में निकली भव्य रैली, राजन जायसवाल के नेतृत्व में पैदल और मोटरसाइकिल सवारों ने बुलंद किया सामूहिक संदेश1
- कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में सितंबर के आखिरी सप्ताह से थायराइड और वायरल जांच की सुविधा1
- महराजगंज में घर से 46 बोरी खाद बरामद | तस्करी की आशंका में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई | Nautanwa News महराजगंज के नौतनवा क्षेत्र के बटईडीहा गांव में प्रशासन ने एक घर से 46 बोरी खाद बरामद कर जब्त की। तस्करी की आशंका पर एसडीएम कुणाल और सीओ बसंत सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। मामले में कृषि विभाग को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।1
- Ganesh Chaturthi 2026: 14 या 15 सितंबर? गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और विसर्जन की तारीख1
- “कन्हैया और नंदी नहीं रहेंगे बंदी” के नारो से गूंजा गोरखपुर ,निकली भव्य शोभायात्रा....! “कन्हैया और नंदी नहीं रहेंगे बंदी” के नारो से गूंजा गोरखपुर ,निकली भव्य शोभायात्रा....!1
- गोरखपुर: स्कूल वाहन की चपेट में आने से 5 वर्षीय छात्र की मौत, परिजनों-ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर किया हंगामा गोरखपुर। पिपराइच थाना क्षेत्र के चिलबिलवा स्थित एस.डी. पब्लिक स्कूल के स्कूल वाहन से हुए हादसे में 5 वर्षीय छात्र हिमांशु निषाद की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने शव को सड़क पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि हिमांशु निषाद नईयापार क्षेत्र का रहने वाला था और स्कूल में पढ़ता था। परिजनों के मुताबिक, स्कूल वाहन में चढ़ने के दौरान बच्चा नीचे गिर गया और वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि जिस समय बच्चे स्कूल वाहन में चढ़ रहे थे, उस दौरान एक अध्यापिका मोबाइल फोन में व्यस्त थीं। इसी दौरान बच्चा नीचे गिर गया और हादसा हो गया। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन जुट गए। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया और मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। हादसे की वास्तविक परिस्थितियों और जिम्मेदारी का पता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा1