logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में सितंबर के आखिरी सप्ताह से थायराइड और वायरल जांच की सुविधा

1 hr ago
user_MANOJ KUMAR YADAV
MANOJ KUMAR YADAV
Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में सितंबर के आखिरी सप्ताह से थायराइड और वायरल जांच की सुविधा

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में सितंबर के आखिरी सप्ताह से थायराइड और वायरल जांच की सुविधा
    1
    कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में सितंबर के आखिरी सप्ताह से थायराइड और वायरल जांच की सुविधा
    user_MANOJ KUMAR YADAV
    MANOJ KUMAR YADAV
    Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • नकली नोट देकर दो लाख जमा कराने का झांसा, 20 हजार की ठगी ग्राहक सेवा केंद्र से पैसा निकालकर लौट रहे व्यक्ति को रास्ते में बनाया निशाना, दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई देवरिया। खुखुन्दू थाना क्षेत्र के पिपरा उर्फ बंदी गांव निवासी एक व्यक्ति से दो अज्ञात लोगों द्वारा धोखाधड़ी कर 20 हजार रुपये लेने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दोनों लोगों ने पीड़ित को उसके खाते में दो लाख रुपये जमा कराने का लालच दिया और इसके बदले नकली कागज के नोट थमा दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर को विकास कुमार पुत्र राधेश्याम ने डायल-112 पर सूचना दी कि दो व्यक्तियों ने उसके पिता से पैसे छीन लिए हैं। सूचना मिलते ही खुखुन्दू पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि विकास के पिता राधेश्याम पुत्र महादेव सुबह करीब 10 बजे ग्राहक सेवा केंद्र से रुपये निकालकर घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में दो अज्ञात व्यक्तियों ने राधेश्याम को बातचीत में उलझाकर उनके खाते में दो लाख रुपये जमा कराने का लालच दिया। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें नकली कागज के नोट दे दिए और धोखे से उनसे 20 हजार रुपये ले लिए। घटना की जानकारी होने के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है। क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    नकली नोट देकर दो लाख जमा कराने का झांसा, 20 हजार की ठगी
ग्राहक सेवा केंद्र से पैसा निकालकर लौट रहे व्यक्ति को रास्ते में बनाया निशाना, दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई
देवरिया। खुखुन्दू थाना क्षेत्र के पिपरा उर्फ बंदी गांव निवासी एक व्यक्ति से दो अज्ञात लोगों द्वारा धोखाधड़ी कर 20 हजार रुपये लेने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दोनों लोगों ने पीड़ित को उसके खाते में दो लाख रुपये जमा कराने का लालच दिया और इसके बदले नकली कागज के नोट थमा दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर को विकास कुमार पुत्र राधेश्याम ने डायल-112 पर सूचना दी कि दो व्यक्तियों ने उसके पिता से पैसे छीन लिए हैं। सूचना मिलते ही खुखुन्दू पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि विकास के पिता राधेश्याम पुत्र महादेव सुबह करीब 10 बजे ग्राहक सेवा केंद्र से रुपये निकालकर घर लौट रहे थे।
आरोप है कि रास्ते में दो अज्ञात व्यक्तियों ने राधेश्याम को बातचीत में उलझाकर उनके खाते में दो लाख रुपये जमा कराने का लालच दिया। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें नकली कागज के नोट दे दिए और धोखे से उनसे 20 हजार रुपये ले लिए। घटना की जानकारी होने के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।
क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा देवरिया। थाना लार क्षेत्र के ग्राम मटौंधा जगदीश में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से युवती को समझा-बुझाकर शांत कराया और काफी प्रयास के बाद उसे सुरक्षित टावर से नीचे उतार लिया। पुलिस के अनुसार, युवती को सकुशल नीचे उतारने के बाद मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा
देवरिया। थाना लार क्षेत्र के ग्राम मटौंधा जगदीश में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से युवती को समझा-बुझाकर शांत कराया और काफी प्रयास के बाद उसे सुरक्षित टावर से नीचे उतार लिया। पुलिस के अनुसार, युवती को सकुशल नीचे उतारने के बाद मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_खबर पूर्वांचल न्यूज
    खबर पूर्वांचल न्यूज
    Media and News देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • प्रेमी से शादी करने की जिद को लेकर युवती चढ़ी मोबाईल टावर पर प्रेमी से शादी करने की जिद को लेकर युवती चढ़ी मोबाईल टावर पर देवरिया जिले के थाना लार क्षेत्र की रहने वाली युवती अपने प्रेमी से शादी की मांग को लेकर युवती पास के ही मोबाइल टावर पर चढ़ कर जान देने की धमकी देने लगी। स्थानीय पुलिस के समझाने के बाद युवती मानी।
    1
    प्रेमी से शादी करने की जिद को लेकर युवती चढ़ी मोबाईल टावर पर
प्रेमी से शादी करने की जिद को लेकर युवती चढ़ी मोबाईल टावर पर
देवरिया जिले के थाना लार क्षेत्र की रहने वाली युवती अपने प्रेमी से शादी की मांग को लेकर युवती पास के ही मोबाइल टावर पर चढ़ कर जान देने की धमकी देने लगी।
स्थानीय पुलिस के समझाने के बाद युवती मानी।
    user_Sunil kumar sharma
    Sunil kumar sharma
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • महिलाओं और बालिकाओं को हेल्पलाइन की जानकारी, बांटे पंपलेट मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत पुलिस टीमों ने चलाया जागरूकता अभियान, सुरक्षा और सशक्तिकरण का दिया संदेश देवरिया। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर देवरिया पुलिस की ओर से मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत शुक्रवार को जिलेभर में जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीमों ने सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, धार्मिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं व बालिकाओं से संवाद कर उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। थाना खामपार की मिशन शक्ति टीम ने भिंगारी बाजार में महिलाओं और बालिकाओं को पंपलेट वितरित किए। वहीं थाना एकौना की टीम ने ग्राम पचलड़ी स्थित ग्रामीण बैंक में तथा थाना श्रीरामपुर की टीम ने ग्राम बलुवन में महिलाओं, बच्चियों और छात्राओं को जागरूक किया। पुलिस टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ आपात स्थिति में उपयोग किए जाने वाले हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इस दौरान डायल-112, महिला हेल्पलाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा-102, एंबुलेंस सेवा-108 और साइबर हेल्पलाइन-1930 के बारे में विस्तार से बताया गया। पुलिस ने महिलाओं से अपील की कि किसी भी तरह की परेशानी, उत्पीड़न या साइबर अपराध की स्थिति में चुप न रहें और तत्काल संबंधित हेल्पलाइन या पुलिस को सूचना दें। इसी क्रम में जिले के सभी थानों की एंटी रोमियो एवं मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर अभियान चलाकर पंपलेट बांटे। टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक किया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें अपने अधिकारों और सरकारी सहायता तंत्र के प्रति जागरूक करना है।
    1
    महिलाओं और बालिकाओं को हेल्पलाइन की जानकारी, बांटे पंपलेट
मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत पुलिस टीमों ने चलाया जागरूकता अभियान, सुरक्षा और सशक्तिकरण का दिया संदेश
देवरिया। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर देवरिया पुलिस की ओर से मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत शुक्रवार को जिलेभर में जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीमों ने सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, धार्मिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं व बालिकाओं से संवाद कर उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी दी।
थाना खामपार की मिशन शक्ति टीम ने भिंगारी बाजार में महिलाओं और बालिकाओं को पंपलेट वितरित किए। वहीं थाना एकौना की टीम ने ग्राम पचलड़ी स्थित ग्रामीण बैंक में तथा थाना श्रीरामपुर की टीम ने ग्राम बलुवन में महिलाओं, बच्चियों और छात्राओं को जागरूक किया।
पुलिस टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ आपात स्थिति में उपयोग किए जाने वाले हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इस दौरान डायल-112, महिला हेल्पलाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा-102, एंबुलेंस सेवा-108 और साइबर हेल्पलाइन-1930 के बारे में विस्तार से बताया गया।
पुलिस ने महिलाओं से अपील की कि किसी भी तरह की परेशानी, उत्पीड़न या साइबर अपराध की स्थिति में चुप न रहें और तत्काल संबंधित हेल्पलाइन या पुलिस को सूचना दें।
इसी क्रम में जिले के सभी थानों की एंटी रोमियो एवं मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर अभियान चलाकर पंपलेट बांटे। टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक किया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें अपने अधिकारों और सरकारी सहायता तंत्र के प्रति जागरूक करना है।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • घर में सो रही चार साल की बच्ची की आंख खुली तो मां को फंदे से लटका देख मचा कोहराम सुकरौली (कुशीनगर)। सुकरौली विकासखंड क्षेत्र के पिडरा टोला पिपरिया में शनिवार की रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान नीलम देवी (लगभग 30 वर्ष) पत्नी धर्मेंद्र चौहान के रूप में बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि रात में नीलम की चार वर्षीय बेटी सृष्टि अपनी मां के पास सोई थी। रात में जब बच्ची की आंख खुली तो उसे मां दिखाई नहीं दी। वह रोने लगी। घर में मौजूद नीलम की सास चंपा देवी, जो बीमारी के चलते लंबे समय से बिस्तर पर हैं और चलने-फिरने में असमर्थ हैं, ने बच्ची से रोने का कारण पूछा। बच्ची ने मां के नहीं होने की बात कही। इसके बाद सास ने बच्ची से दरवाजे की सिटकनी खोलने को कहा और परिवार के एक सदस्य को देखने के लिए भेजा गया। दरवाजा खुलने पर नीलम देवी का शव फंदे से लटका दिखाई दिया। यह देखते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक नीलम और धर्मेंद्र के बीच किसी तरह के विवाद की जानकारी नहीं थी। दोनों पति-पत्नी आपसी मेलजोल से रहते थे। धर्मेंद्र करीब तीन-चार माह पहले रोजी-रोटी के सिलसिले में औरंगाबाद गए हैं। बताया गया कि धर्मेंद्र की पहली पत्नी अनुप देवी की बीमारी के दौरान वर्ष 2018 में गोरखपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद वर्ष 2021 में धर्मेंद्र ने नीलम से मंदिर में दूसरी शादी की थी। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा है। ग्रामीण भी महिला की मौत के कारण को लेकर असमंजस में हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है। फॉरेंसिक टीम की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की बात कही गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    घर में सो रही चार साल की बच्ची की आंख खुली तो मां को फंदे से लटका देख मचा कोहराम
सुकरौली (कुशीनगर)। सुकरौली विकासखंड क्षेत्र के पिडरा टोला पिपरिया में शनिवार की रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान नीलम देवी (लगभग 30 वर्ष) पत्नी धर्मेंद्र चौहान के रूप में बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।
बताया जा रहा है कि रात में नीलम की चार वर्षीय बेटी सृष्टि अपनी मां के पास सोई थी। रात में जब बच्ची की आंख खुली तो उसे मां दिखाई नहीं दी। वह रोने लगी। घर में मौजूद नीलम की सास चंपा देवी, जो बीमारी के चलते लंबे समय से बिस्तर पर हैं और चलने-फिरने में असमर्थ हैं, ने बच्ची से रोने का कारण पूछा। बच्ची ने मां के नहीं होने की बात कही।
इसके बाद सास ने बच्ची से दरवाजे की सिटकनी खोलने को कहा और परिवार के एक सदस्य को देखने के लिए भेजा गया। दरवाजा खुलने पर नीलम देवी का शव फंदे से लटका दिखाई दिया। यह देखते ही घर में चीख-पुकार मच गई।
परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक नीलम और धर्मेंद्र के बीच किसी तरह के विवाद की जानकारी नहीं थी। दोनों पति-पत्नी आपसी मेलजोल से रहते थे। धर्मेंद्र करीब तीन-चार माह पहले रोजी-रोटी के सिलसिले में औरंगाबाद गए हैं।
बताया गया कि धर्मेंद्र की पहली पत्नी अनुप देवी की बीमारी के दौरान वर्ष 2018 में गोरखपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद वर्ष 2021 में धर्मेंद्र ने नीलम से मंदिर में दूसरी शादी की थी।
घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा है। ग्रामीण भी महिला की मौत के कारण को लेकर असमंजस में हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है। फॉरेंसिक टीम की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की बात कही गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_विवेकानन्द
    विवेकानन्द
    Newspaper publisher हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सड़क पर पिकअप वाहन में अचानक आग लगी, कोई हताहत नहीं हुआ रामकोला ।कसया थाना क्षेत्र के भैसहा सदर टोला के पास नेशनल हाईवे पर शनिवार को चलते पिकअप वाहन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते वाहन धू-धूकर जलने लगा। पिकअप में आग लगने से मौके पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पिकअप नेशनल हाईवे से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक वाहन से धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं। आग लगते ही पिकअप में अफरा-तफरी मच गई। वाहन को रोककर उसमें सवार लोग तत्काल बाहर निकल गए। देखते ही देखते आग ने पूरे पिकअप को अपनी चपेट में ले लिया। सड़क पर वाहन को जलता देख आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। घटना के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए लोगों में दहशत का माहौल रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
    1
    सड़क पर पिकअप वाहन में अचानक आग लगी, कोई हताहत नहीं हुआ
रामकोला ।कसया थाना क्षेत्र के भैसहा सदर टोला के पास नेशनल हाईवे पर शनिवार को चलते पिकअप वाहन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते वाहन धू-धूकर जलने लगा। पिकअप में आग लगने से मौके पर हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि पिकअप नेशनल हाईवे से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक वाहन से धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं। आग लगते ही पिकअप में अफरा-तफरी मच गई। वाहन को रोककर उसमें सवार लोग तत्काल बाहर निकल गए।
देखते ही देखते आग ने पूरे पिकअप को अपनी चपेट में ले लिया। सड़क पर वाहन को जलता देख आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। घटना के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए लोगों में दहशत का माहौल रहा।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
    user_मोहन राव
    मोहन राव
    कप्तानगंज, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कुशीनगर में घर के अंदर फंदे से लटका मिला 30 वर्षीय विवाहिता महिला का शव कुशीनगर में घर के अंदर फंदे से लटका मिला 30 वर्षीय विवाहिता महिला का शव - चार साल की बच्ची ने जब खोला दरवाजा तो मां का शव लटका देख मचाया शोर - घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची हाटा पुलिस - फॉरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य - शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुटी - मृतका के पति धर्मेंद्र तीन-चार महीने से रह रहे औरंगाबाद - महिला की मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं - पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी - हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली का मामला।
    1
    कुशीनगर में घर के अंदर फंदे से लटका मिला 30 वर्षीय विवाहिता महिला का शव
कुशीनगर में घर के अंदर फंदे से लटका मिला 30 वर्षीय विवाहिता महिला का शव
- चार साल की बच्ची ने जब खोला दरवाजा तो मां का शव लटका देख मचाया शोर
- घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची हाटा पुलिस
- फॉरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य
- शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुटी
- मृतका के पति धर्मेंद्र तीन-चार महीने से रह रहे औरंगाबाद
- महिला की मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं
- पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी
- हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली का मामला।
    user_Aditya pandey
    Aditya pandey
    कसया, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.