logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रेमी से शादी करने की जिद को लेकर युवती चढ़ी मोबाईल टावर पर प्रेमी से शादी करने की जिद को लेकर युवती चढ़ी मोबाईल टावर पर देवरिया जिले के थाना लार क्षेत्र की रहने वाली युवती अपने प्रेमी से शादी की मांग को लेकर युवती पास के ही मोबाइल टावर पर चढ़ कर जान देने की धमकी देने लगी। स्थानीय पुलिस के समझाने के बाद युवती मानी।

1 hr ago
user_Sunil kumar sharma
Sunil kumar sharma
Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

प्रेमी से शादी करने की जिद को लेकर युवती चढ़ी मोबाईल टावर पर प्रेमी से शादी करने की जिद को लेकर युवती चढ़ी मोबाईल टावर पर देवरिया जिले के थाना लार क्षेत्र की रहने वाली युवती अपने प्रेमी से शादी की मांग को लेकर युवती पास के ही मोबाइल टावर पर चढ़ कर जान देने की धमकी देने लगी। स्थानीय पुलिस के समझाने के बाद युवती मानी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जिले में यातायात नियम तोड़ने वालों पर चला पुलिस का डंडा 143 वाहनों के चालान, दो वाहन सीज; नो-पार्किंग से लेकर तेज रफ्तार और मोडिफाइड साइलेंसर पर कार्रवाई देवरिया। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने गुरुवार को शहर क्षेत्र और प्रमुख मार्गों पर विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने कुल 143 वाहनों का चालान किया, जबकि दो वाहनों को सीज किया। यातायात पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड पर सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी बैठाने और उतारने वाले वाहनों के खिलाफ नो-पार्किंग के तहत कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई से सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से वाहन खड़ा करने वालों में हड़कंप रहा। इसी क्रम में सिविल लाइन रोड पर मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर बुलेट चलाने वाले वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन का चालान करने के साथ ही उसमें लगा मोडिफाइड साइलेंसर भी निकलवा दिया। पुलिस का कहना है कि ऐसे साइलेंसर से ध्वनि प्रदूषण बढ़ने के साथ सड़क पर अन्य लोगों को भी परेशानी होती है। राघव नगर रोड पर सड़क किनारे वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ भी नो-पार्किंग के तहत चालान किए गए। वहीं, देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर इंटरसेप्टर वाहन और स्पीड लेजर गन के माध्यम से तेज गति से वाहन चलाने वालों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं और सड़क पर नो-पार्किंग अथवा प्रतिबंधित स्थानों पर वाहन खड़ा न करें। पुलिस ने कहा कि यातायात नियमों का पालन वाहन चालक के साथ ही सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है।
    1
    जिले में यातायात नियम तोड़ने वालों पर चला पुलिस का डंडा
143 वाहनों के चालान, दो वाहन सीज; नो-पार्किंग से लेकर तेज रफ्तार और मोडिफाइड साइलेंसर पर कार्रवाई
देवरिया। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने गुरुवार को शहर क्षेत्र और प्रमुख मार्गों पर विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने कुल 143 वाहनों का चालान किया, जबकि दो वाहनों को सीज किया।
यातायात पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड पर सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी बैठाने और उतारने वाले वाहनों के खिलाफ नो-पार्किंग के तहत कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई से सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से वाहन खड़ा करने वालों में हड़कंप रहा।
इसी क्रम में सिविल लाइन रोड पर मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर बुलेट चलाने वाले वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन का चालान करने के साथ ही उसमें लगा मोडिफाइड साइलेंसर भी निकलवा दिया। पुलिस का कहना है कि ऐसे साइलेंसर से ध्वनि प्रदूषण बढ़ने के साथ सड़क पर अन्य लोगों को भी परेशानी होती है।
राघव नगर रोड पर सड़क किनारे वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ भी नो-पार्किंग के तहत चालान किए गए। वहीं, देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर इंटरसेप्टर वाहन और स्पीड लेजर गन के माध्यम से तेज गति से वाहन चलाने वालों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं और सड़क पर नो-पार्किंग अथवा प्रतिबंधित स्थानों पर वाहन खड़ा न करें। पुलिस ने कहा कि यातायात नियमों का पालन वाहन चालक के साथ ही सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
  • मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा देवरिया। थाना लार क्षेत्र के ग्राम मटौंधा जगदीश में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से युवती को समझा-बुझाकर शांत कराया और काफी प्रयास के बाद उसे सुरक्षित टावर से नीचे उतार लिया। पुलिस के अनुसार, युवती को सकुशल नीचे उतारने के बाद मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा
देवरिया। थाना लार क्षेत्र के ग्राम मटौंधा जगदीश में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से युवती को समझा-बुझाकर शांत कराया और काफी प्रयास के बाद उसे सुरक्षित टावर से नीचे उतार लिया। पुलिस के अनुसार, युवती को सकुशल नीचे उतारने के बाद मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_खबर पूर्वांचल न्यूज
    खबर पूर्वांचल न्यूज
    Media and News देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    29 min ago
  • प्रेमी से शादी करने की जिद को लेकर युवती चढ़ी मोबाईल टावर पर प्रेमी से शादी करने की जिद को लेकर युवती चढ़ी मोबाईल टावर पर देवरिया जिले के थाना लार क्षेत्र की रहने वाली युवती अपने प्रेमी से शादी की मांग को लेकर युवती पास के ही मोबाइल टावर पर चढ़ कर जान देने की धमकी देने लगी। स्थानीय पुलिस के समझाने के बाद युवती मानी।
    1
    प्रेमी से शादी करने की जिद को लेकर युवती चढ़ी मोबाईल टावर पर
प्रेमी से शादी करने की जिद को लेकर युवती चढ़ी मोबाईल टावर पर
देवरिया जिले के थाना लार क्षेत्र की रहने वाली युवती अपने प्रेमी से शादी की मांग को लेकर युवती पास के ही मोबाइल टावर पर चढ़ कर जान देने की धमकी देने लगी।
स्थानीय पुलिस के समझाने के बाद युवती मानी।
    user_Sunil kumar sharma
    Sunil kumar sharma
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • BRICS की ECONOMIC STRENGHT दुनिया की तुलना में करीब दोगुनी रफ्तार से बड़ी है।
    1
    BRICS की ECONOMIC STRENGHT 
दुनिया की तुलना में करीब दोगुनी रफ्तार से 
बड़ी है।
    user_Birendra Kumar Reporter
    Birendra Kumar Reporter
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • भटनी, देवरिया। थाना क्षेत्र के साहोपार ब्लॉक के समीप शुक्रवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ी गिट्टी लोड ट्रक में एक बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार रोशन कुशवाहा निवासी पड़री तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद घायल सड़क पर गिर पड़े, जिसके बाद आसपास मौजूद लोग तत्काल मदद के लिए मौके पर जुट गए। परिजनों बताया कि रोशन कुशवाहा भटनी से बाइक से अपने घर पड़री तिवारी लौट रहे थे। वह सिम पोर्ट का कार्य करते हैं। इसी दौरान साहोपार ब्लॉक के पास सुमित्रा इंडियन गैस गोदाम के समीप उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी गिट्टी लोड ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल को संभाला। पत्रकार अशोक मद्धेशिया ने तत्काल एंबुलेंस को फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए भटनी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। एंबुलेंस चालक रामाशीष और ईएमटी महेंद्र कुमार ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. एमडी मोहम्मद शरीफ तथा स्टाफ समर ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने रोशन कुशवाहा को बेहतर उपचार के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में चिंता का माहौल बन गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों को लेकर भी सतर्कता बरतने की जरूरत बताई। भटनी, देवरिया। थाना क्षेत्र के साहोपार ब्लॉक के समीप शुक्रवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ी गिट्टी लोड ट्रक में एक बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार रोशन कुशवाहा निवासी पड़री तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद घायल सड़क पर गिर पड़े, जिसके बाद आसपास मौजूद लोग तत्काल मदद के लिए मौके पर जुट गए। परिजनों बताया कि रोशन कुशवाहा भटनी से बाइक से अपने घर पड़री तिवारी लौट रहे थे। वह सिम पोर्ट का कार्य करते हैं। इसी दौरान साहोपार ब्लॉक के पास सुमित्रा इंडियन गैस गोदाम के समीप उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी गिट्टी लोड ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल को संभाला। पत्रकार अशोक मद्धेशिया ने तत्काल एंबुलेंस को फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए भटनी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। एंबुलेंस चालक रामाशीष और ईएमटी महेंद्र कुमार ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. एमडी मोहम्मद शरीफ तथा स्टाफ समर ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने रोशन कुशवाहा को बेहतर उपचार के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में चिंता का माहौल बन गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों को लेकर भी सतर्कता बरतने की जरूरत बताई।
    1
    भटनी, देवरिया। थाना क्षेत्र के साहोपार ब्लॉक के समीप शुक्रवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ी गिट्टी लोड ट्रक में एक बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार रोशन कुशवाहा निवासी पड़री तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद घायल सड़क पर गिर पड़े, जिसके बाद आसपास मौजूद लोग तत्काल मदद के लिए मौके पर जुट गए। परिजनों बताया कि रोशन कुशवाहा भटनी से बाइक से अपने घर पड़री तिवारी लौट रहे थे। वह सिम पोर्ट का कार्य करते हैं। इसी दौरान साहोपार ब्लॉक के पास सुमित्रा इंडियन गैस गोदाम के समीप उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी गिट्टी लोड ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल को संभाला। पत्रकार अशोक मद्धेशिया ने तत्काल एंबुलेंस को फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए भटनी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। एंबुलेंस चालक रामाशीष और ईएमटी महेंद्र कुमार ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. एमडी मोहम्मद शरीफ तथा स्टाफ समर ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने रोशन कुशवाहा को बेहतर उपचार के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में चिंता का माहौल बन गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों को लेकर भी सतर्कता बरतने की जरूरत बताई।
भटनी, देवरिया। थाना क्षेत्र के साहोपार ब्लॉक के समीप शुक्रवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ी गिट्टी लोड ट्रक में एक बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार रोशन कुशवाहा निवासी पड़री तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद घायल सड़क पर गिर पड़े, जिसके बाद आसपास मौजूद लोग तत्काल मदद के लिए मौके पर जुट गए। परिजनों बताया कि रोशन कुशवाहा भटनी से बाइक से अपने घर पड़री तिवारी लौट रहे थे। वह सिम पोर्ट का कार्य करते हैं। इसी दौरान साहोपार ब्लॉक के पास सुमित्रा इंडियन गैस गोदाम के समीप उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी गिट्टी लोड ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल को संभाला। पत्रकार अशोक मद्धेशिया ने तत्काल एंबुलेंस को फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए भटनी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। एंबुलेंस चालक रामाशीष और ईएमटी महेंद्र कुमार ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. एमडी मोहम्मद शरीफ तथा स्टाफ समर ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने रोशन कुशवाहा को बेहतर उपचार के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में चिंता का माहौल बन गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों को लेकर भी सतर्कता बरतने की जरूरत बताई।
    user_Patrkar ashok maddeshyia New ripotar Patrkar ashok maddeshyia New ripotar
    Patrkar ashok maddeshyia New ripotar Patrkar ashok maddeshyia New ripotar
    Deoria, Uttar Pradesh•
    21 hrs ago
  • देवरिया के लार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मटियारा जगदीश से एक युवती के मोबाइल टावर पर चढ़ी 11 सितंबर 2026 को थाना लार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मटियारा जगदीश से एक युवती के मोबाइल टावर पर चढ़ने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर तत्काल थाना पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहायता से युवती को समझा-बुझाकर टावर से उतरवाया गया। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। *.......क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौरव सिंह की बाइट-*
    1
    देवरिया के लार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मटियारा जगदीश से एक युवती के मोबाइल टावर पर चढ़ी
11 सितंबर 2026 को थाना लार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मटियारा जगदीश से एक युवती के मोबाइल टावर पर चढ़ने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर तत्काल थाना पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहायता से युवती को समझा-बुझाकर टावर से उतरवाया गया। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*.......क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौरव सिंह की बाइट-*
    user_Devtripathi
    Devtripathi
    रिपोर्टर Deoria, Uttar Pradesh•
    1 day ago
  • घर में सो रही चार साल की बच्ची की आंख खुली तो मां को फंदे से लटका देख मचा कोहराम सुकरौली (कुशीनगर)। सुकरौली विकासखंड क्षेत्र के पिडरा टोला पिपरिया में शनिवार की रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान नीलम देवी (लगभग 30 वर्ष) पत्नी धर्मेंद्र चौहान के रूप में बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि रात में नीलम की चार वर्षीय बेटी सृष्टि अपनी मां के पास सोई थी। रात में जब बच्ची की आंख खुली तो उसे मां दिखाई नहीं दी। वह रोने लगी। घर में मौजूद नीलम की सास चंपा देवी, जो बीमारी के चलते लंबे समय से बिस्तर पर हैं और चलने-फिरने में असमर्थ हैं, ने बच्ची से रोने का कारण पूछा। बच्ची ने मां के नहीं होने की बात कही। इसके बाद सास ने बच्ची से दरवाजे की सिटकनी खोलने को कहा और परिवार के एक सदस्य को देखने के लिए भेजा गया। दरवाजा खुलने पर नीलम देवी का शव फंदे से लटका दिखाई दिया। यह देखते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक नीलम और धर्मेंद्र के बीच किसी तरह के विवाद की जानकारी नहीं थी। दोनों पति-पत्नी आपसी मेलजोल से रहते थे। धर्मेंद्र करीब तीन-चार माह पहले रोजी-रोटी के सिलसिले में औरंगाबाद गए हैं। बताया गया कि धर्मेंद्र की पहली पत्नी अनुप देवी की बीमारी के दौरान वर्ष 2018 में गोरखपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद वर्ष 2021 में धर्मेंद्र ने नीलम से मंदिर में दूसरी शादी की थी। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा है। ग्रामीण भी महिला की मौत के कारण को लेकर असमंजस में हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है। फॉरेंसिक टीम की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की बात कही गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    घर में सो रही चार साल की बच्ची की आंख खुली तो मां को फंदे से लटका देख मचा कोहराम
सुकरौली (कुशीनगर)। सुकरौली विकासखंड क्षेत्र के पिडरा टोला पिपरिया में शनिवार की रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान नीलम देवी (लगभग 30 वर्ष) पत्नी धर्मेंद्र चौहान के रूप में बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।
बताया जा रहा है कि रात में नीलम की चार वर्षीय बेटी सृष्टि अपनी मां के पास सोई थी। रात में जब बच्ची की आंख खुली तो उसे मां दिखाई नहीं दी। वह रोने लगी। घर में मौजूद नीलम की सास चंपा देवी, जो बीमारी के चलते लंबे समय से बिस्तर पर हैं और चलने-फिरने में असमर्थ हैं, ने बच्ची से रोने का कारण पूछा। बच्ची ने मां के नहीं होने की बात कही।
इसके बाद सास ने बच्ची से दरवाजे की सिटकनी खोलने को कहा और परिवार के एक सदस्य को देखने के लिए भेजा गया। दरवाजा खुलने पर नीलम देवी का शव फंदे से लटका दिखाई दिया। यह देखते ही घर में चीख-पुकार मच गई।
परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक नीलम और धर्मेंद्र के बीच किसी तरह के विवाद की जानकारी नहीं थी। दोनों पति-पत्नी आपसी मेलजोल से रहते थे। धर्मेंद्र करीब तीन-चार माह पहले रोजी-रोटी के सिलसिले में औरंगाबाद गए हैं।
बताया गया कि धर्मेंद्र की पहली पत्नी अनुप देवी की बीमारी के दौरान वर्ष 2018 में गोरखपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद वर्ष 2021 में धर्मेंद्र ने नीलम से मंदिर में दूसरी शादी की थी।
घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा है। ग्रामीण भी महिला की मौत के कारण को लेकर असमंजस में हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है। फॉरेंसिक टीम की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की बात कही गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_विवेकानन्द
    विवेकानन्द
    Newspaper publisher हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप, आरोपी गिरफ्तार देवरिया। तरकुलवा थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने और कथित तौर पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, कंचनपुर निवासी खुशरुद्दीन पुत्र स्व. इद्रीश अंसारी (25) के खिलाफ एक महिला की लिखित तहरीर पर 10 सितंबर को तरकुलवा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में बीएनएस की धारा 69, 115(2), 352, 351(3), 127(2), 319(2) तथा उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 की धारा 5(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। पुलिस ने बताया कि शनिवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सिरसिया गोठा मोड़ स्थित पुलिया के पास घेराबंदी कर आरोपी खुशरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की विवेचना जारी है।
    2
    शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
देवरिया। तरकुलवा थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने और कथित तौर पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, कंचनपुर निवासी खुशरुद्दीन पुत्र स्व. इद्रीश अंसारी (25) के खिलाफ एक महिला की लिखित तहरीर पर 10 सितंबर को तरकुलवा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में बीएनएस की धारा 69, 115(2), 352, 351(3), 127(2), 319(2) तथा उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 की धारा 5(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही थी।
पुलिस ने बताया कि शनिवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सिरसिया गोठा मोड़ स्थित पुलिया के पास घेराबंदी कर आरोपी खुशरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की विवेचना जारी है।
    user_खबर पूर्वांचल न्यूज
    खबर पूर्वांचल न्यूज
    Media and News देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    38 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.