logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इटावा रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सुदिति ग्लोबल एकेडमी में राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन *इटावा:-* रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सुदिति ग्लोबल एकेडमी में राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर 500 से अधिक राखियां तैयार कीं, जिन्हें इटावा केंद्रीय कारागार में निरुद्ध बंदियों के लिए भेजा गया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक मयंक कुमार एवं प्रधानाचार्य कमल कुमार के मार्गदर्शन में तैयार राखियां छात्रा आध्या मिश्रा, छात्र ब्रह्म, चित्रकला शिक्षिका निधि सक्सेना एवं शिक्षक नारायण हरि चौधरी ने केंद्रीय कारागार पहुंचकर प्रदान कीं। इस दौरान छात्रा आध्या मिश्रा ने वरिष्ठ अधीक्षक राजीव शुक्ला, जेलर के.पी. सिंह, जेलर सुनील कुमार एवं डिप्टी जेलर हिना को राखी बांधी। जेल प्रशासन के सहयोग से महिला एवं अन्य बंदियों को भी राखियां बंधवाकर रक्षाबंधन का स्नेह संदेश दिया गया। वरिष्ठ अधीक्षक राजीव शुक्ला एवं जेल अधिकारियों ने बच्चों की इस संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए कहा कि ये राखियां केवल धागे नहीं, बल्कि प्रेम, अपनत्व और समाज से जुड़ाव की भावनाओं का प्रतीक हैं।

2 days ago
user_Ankur Tripathi
Ankur Tripathi
Local News Reporter चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
2 days ago
0c4a1504-ff5b-4744-b263-2dc9988208e1

इटावा रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सुदिति ग्लोबल एकेडमी में राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन *इटावा:-* रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सुदिति ग्लोबल एकेडमी में राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर 500 से अधिक राखियां तैयार कीं, जिन्हें इटावा केंद्रीय कारागार में निरुद्ध बंदियों के लिए भेजा गया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक मयंक कुमार एवं प्रधानाचार्य कमल कुमार के मार्गदर्शन में तैयार राखियां छात्रा आध्या मिश्रा, छात्र ब्रह्म, चित्रकला शिक्षिका निधि सक्सेना एवं शिक्षक नारायण हरि चौधरी ने केंद्रीय कारागार पहुंचकर प्रदान कीं। इस दौरान छात्रा आध्या मिश्रा ने वरिष्ठ अधीक्षक राजीव शुक्ला, जेलर के.पी. सिंह, जेलर सुनील कुमार एवं डिप्टी जेलर हिना को राखी बांधी। जेल प्रशासन के सहयोग से महिला एवं अन्य बंदियों को भी राखियां बंधवाकर रक्षाबंधन का स्नेह संदेश दिया गया। वरिष्ठ अधीक्षक राजीव शुक्ला एवं जेल अधिकारियों ने बच्चों की इस संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए कहा कि ये राखियां केवल धागे नहीं, बल्कि प्रेम, अपनत्व और समाज से जुड़ाव की भावनाओं का प्रतीक हैं।

More news from Auraiya and nearby areas
  • औरैया:छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच बांधी राखी, जताया सम्मान..
    2
    औरैया:छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच बांधी राखी, जताया सम्मान..
    user_Dharmendra Kasaudhan
    Dharmendra Kasaudhan
    Local News Reporter Ajitmal, Auraiya•
    29 min ago
  • रक्षाबंधन पर पुलिस जवानों को राखी बांधकर छात्राओं ने जताया सम्मान रक्षाबंधन पर पुलिस जवानों को राखी बांधकर छात्राओं ने जताया सम्मान रक्षाबंधन के पावन पर्व से एक दिन पूर्व विवेकानंद इंटर कॉलेज, बल्लापुर की छात्राओं ने अटसू पुलिस चौकी पहुंचकर वहां मौजूद पुलिस जवानों को राखी बांधी। छात्राओं ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके प्रति सम्मान और भाईचारे की भावना व्यक्त की। इस दौरान चौकी पर मौजूद हेड कांस्टेबल आरबी राजपूत, आरक्षी अनूप कुमार, आरक्षी शिशुपाल एवं आरक्षी जितेश कुमार ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें स्नेह एवं आशीर्वाद दिया। पुलिस जवानों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व ही नहीं, बल्कि समाज में आपसी विश्वास, सम्मान और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने का भी अवसर है। छात्राओं द्वारा पुलिसकर्मियों को राखी बांधने की यह पहल बेहद भावपूर्ण और सराहनीय रही। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों और छात्राओं के बीच अपनापन एवं सौहार्द का सुंदर वातावरण देखने को मिला।
    3
    रक्षाबंधन पर पुलिस जवानों को राखी बांधकर छात्राओं ने जताया सम्मान
रक्षाबंधन पर पुलिस जवानों को राखी बांधकर छात्राओं ने जताया सम्मान
रक्षाबंधन के पावन पर्व से एक दिन पूर्व विवेकानंद इंटर कॉलेज, बल्लापुर की छात्राओं ने अटसू पुलिस चौकी पहुंचकर वहां मौजूद पुलिस जवानों को राखी बांधी। छात्राओं ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके प्रति सम्मान और भाईचारे की भावना व्यक्त की।
इस दौरान चौकी पर मौजूद हेड कांस्टेबल आरबी राजपूत, आरक्षी अनूप कुमार, आरक्षी शिशुपाल एवं आरक्षी जितेश कुमार ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें स्नेह एवं आशीर्वाद दिया।
पुलिस जवानों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व ही नहीं, बल्कि समाज में आपसी विश्वास, सम्मान और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने का भी अवसर है। छात्राओं द्वारा पुलिसकर्मियों को राखी बांधने की यह पहल बेहद भावपूर्ण और सराहनीय रही।
इस अवसर पर पुलिसकर्मियों और छात्राओं के बीच अपनापन एवं सौहार्द का सुंदर वातावरण देखने को मिला।
    user_Rajneesh kumar पत्रकार
    Rajneesh kumar पत्रकार
    अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • रक्षाबंधन पर पुलिस कार्यालय में दिखी स्नेह और अपनत्व की खूबसूरत झलक औरैया। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गुरुवार को पुलिस कार्यालय औरैया में पुलिस अधिकारियों और नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की खूबसूरत झलक देखने को मिली। शेमफोर्ड स्कूल एवं विवेकानंद स्कूल से आए बच्चों ने पुलिस अधीक्षक औरैया समेत अन्य पुलिस अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया। नन्हे हाथों से पुलिस अधिकारियों की कलाई पर बंधी राखियों ने पूरे माहौल को स्नेह और अपनत्व से भर दिया। बच्चों ने पुलिस अधिकारियों को राखी बांधते हुए भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक रक्षासूत्र भेंट किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने भी बच्चों को स्नेह और आशीर्वाद दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रक्षाबंधन के इस विशेष आयोजन में पुलिस अधिकारियों और बच्चों के बीच आत्मीय संवाद भी हुआ। बच्चों में पुलिस अधिकारियों से मिलने को लेकर खासा उत्साह नजर आया। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके साथ सहजता से बातचीत की और पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर ने पुलिस और आमजन के बीच विश्वास, संवेदनशीलता और अपनत्व के रिश्ते को मजबूत करने का संदेश दिया। पुलिस कार्यालय में आयोजित यह कार्यक्रम बच्चों के लिए भी यादगार बन गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और विश्वास की भावना को बढ़ावा देते हैं। रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व ही नहीं, बल्कि एक-दूसरे की सुरक्षा, सम्मान और विश्वास का प्रतीक भी है। पुलिस कार्यालय में बच्चों द्वारा पुलिस अधिकारियों को राखी बांधने की पहल ने इसी भावना को और मजबूत किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस कार्यालय का वातावरण पूरी तरह उत्साह और आत्मीयता से भरा रहा।
    1
    रक्षाबंधन पर पुलिस कार्यालय में दिखी स्नेह और अपनत्व की खूबसूरत झलक

औरैया। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गुरुवार को पुलिस कार्यालय औरैया में पुलिस अधिकारियों और नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की खूबसूरत झलक देखने को मिली। शेमफोर्ड स्कूल एवं विवेकानंद स्कूल से आए बच्चों ने पुलिस अधीक्षक औरैया समेत अन्य पुलिस अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया।
नन्हे हाथों से पुलिस अधिकारियों की कलाई पर बंधी राखियों ने पूरे माहौल को स्नेह और अपनत्व से भर दिया। बच्चों ने पुलिस अधिकारियों को राखी बांधते हुए भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक रक्षासूत्र भेंट किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने भी बच्चों को स्नेह और आशीर्वाद दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रक्षाबंधन के इस विशेष आयोजन में पुलिस अधिकारियों और बच्चों के बीच आत्मीय संवाद भी हुआ। बच्चों में पुलिस अधिकारियों से मिलने को लेकर खासा उत्साह नजर आया। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके साथ सहजता से बातचीत की और पर्व की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर ने पुलिस और आमजन के बीच विश्वास, संवेदनशीलता और अपनत्व के रिश्ते को मजबूत करने का संदेश दिया। पुलिस कार्यालय में आयोजित यह कार्यक्रम बच्चों के लिए भी यादगार बन गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और विश्वास की भावना को बढ़ावा देते हैं।
रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व ही नहीं, बल्कि एक-दूसरे की सुरक्षा, सम्मान और विश्वास का प्रतीक भी है। पुलिस कार्यालय में बच्चों द्वारा पुलिस अधिकारियों को राखी बांधने की पहल ने इसी भावना को और मजबूत किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस कार्यालय का वातावरण पूरी तरह उत्साह और आत्मीयता से भरा रहा।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • इटावा:- राखी with खाकी पुलिस लाइन में मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार राखी with खाकी के नाम से मनाये गए इस त्यौहार में स्कूली बच्चों ने एसएसपी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस कर्मियों को राखी बांधी इटावा:- राखी with खाकी पुलिस लाइन में मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार राखी with खाकी के नाम से मनाये गए इस त्यौहार में स्कूली बच्चों ने एसएसपी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस कर्मियों को राखी बांधी
    1
    इटावा:- राखी with खाकी

पुलिस लाइन में मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार

राखी with खाकी के नाम से मनाये गए इस त्यौहार में स्कूली बच्चों ने एसएसपी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस कर्मियों को राखी बांधी


इटावा:- राखी with खाकी
पुलिस लाइन में मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार
राखी with खाकी के नाम से मनाये गए इस त्यौहार में स्कूली बच्चों ने एसएसपी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस कर्मियों को राखी बांधी
    user_रजत सिंह
    रजत सिंह
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • तलाश गुमशुदा इटावा थाना सिविल लाइन क्षेत्र की घटना एक नाबालिक लड़की हुई लापता ऑटो में बैठकर जाते दिखी सीसीटीवी कैमरों में ऑटो रिक्शा की तस्वीर हुई कैद
    1
    तलाश गुमशुदा 
इटावा थाना सिविल लाइन क्षेत्र की घटना 
एक नाबालिक लड़की हुई लापता 
ऑटो में बैठकर जाते दिखी 
सीसीटीवी कैमरों में ऑटो रिक्शा की तस्वीर हुई कैद
    user_इटावा एक्सप्रेस etawah express
    इटावा एक्सप्रेस etawah express
    पत्रकार Etawah, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • *इटावा से बड़ी खबर* इटावा सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस और अभियुक्त के बीच मुठभेड़ गोली लगने से छात्रा का मोबाइल छीनने वाला अभियुक्त गोली लगने से घायल हुआ अभियुक्त के पास से तमंचा कारतूस लूटा मोबाइल,बाइक बरामद हुआ
    1
    *इटावा से बड़ी खबर*

इटावा सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस और अभियुक्त के बीच मुठभेड़
गोली लगने से छात्रा का मोबाइल छीनने वाला अभियुक्त गोली लगने से घायल हुआ
अभियुक्त के पास से तमंचा कारतूस लूटा मोबाइल,बाइक बरामद हुआ
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • शराब के नशे में तीसरी मंजिल से कूदी महिला, जिला अस्पताल में भर्ती भिंड। देहात थाना क्षेत्र की दर्पण कॉलोनी में गुरुवार दोपहर एक महिला ने शराब के नशे में तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। महिला को गंभीर हालत में स्थानीय लोगों की मदद से डायल112 के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।जहां उसका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि महिला मजदूर वर्ग से है और मजदूरी को लेकर परेशान थी।जानकारी के अनुसार दर्पण कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय गायत्री देवी पत्नी ब्रजनंदन विश्वकर्मा ने गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे शराब का सेवन किया। इसके बाद वह मकान की तीसरी मंजिल पर पहुंची और वहां से नीचे छलांग लगा दी। महिला के सड़क पर गिरने की आवाज सुनकर मकान मालकिन विजय कुमारी ने बाहर देखा तो गायत्री देवी घायल अवस्था में पड़ी थी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने डायल112 की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। मकान मालकिन विजय कुमारी ने बताया कि गायत्री देवी और उसका परिवार 12 अगस्त को उनके मकान में रहने आया था। महिला कई बार शराब पीने के बाद जान देने की धमकी देती थी।वहीं महिला के पति ब्रजनंदन विश्वकर्मा ने बताया कि गायत्री शराब का सेवन करती है। गुरुवार को दोनों मजदूरी के लिए तैयार हो रहे थे। इसी दौरान गायत्री ने कहा कि तुम मजदूरी पर चले जाओ मैंने दूसरी जगह काम देख लिया है और मैं वहां जा रही हूं। हालांकि वह काम पर जाने के बजाय घर पर शराब पीने के बाद तीसरी मंजिल पर पहुंच गई और छलांग लगा दी।
    1
    शराब के नशे में तीसरी मंजिल से कूदी महिला, जिला अस्पताल में भर्ती
भिंड। देहात थाना क्षेत्र की दर्पण कॉलोनी में गुरुवार दोपहर एक महिला ने शराब के नशे में तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। महिला को गंभीर हालत में स्थानीय लोगों की मदद से डायल112 के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।जहां उसका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि महिला मजदूर वर्ग से है और मजदूरी को लेकर परेशान थी।जानकारी के अनुसार दर्पण कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय गायत्री देवी पत्नी ब्रजनंदन विश्वकर्मा ने गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे शराब का सेवन किया। इसके बाद वह मकान की तीसरी मंजिल पर पहुंची और वहां से नीचे छलांग लगा दी। महिला के सड़क पर गिरने की आवाज सुनकर मकान मालकिन विजय कुमारी ने बाहर देखा तो गायत्री देवी घायल अवस्था में पड़ी थी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने डायल112 की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। मकान मालकिन विजय कुमारी ने बताया कि गायत्री देवी और उसका परिवार 12 अगस्त को उनके मकान में रहने आया था। महिला कई बार शराब पीने के बाद जान देने की धमकी देती थी।वहीं महिला के पति ब्रजनंदन विश्वकर्मा ने बताया कि गायत्री शराब का सेवन करती है। गुरुवार को दोनों मजदूरी के लिए तैयार हो रहे थे। इसी दौरान गायत्री ने कहा कि तुम मजदूरी पर चले जाओ मैंने दूसरी जगह काम देख लिया है और मैं वहां जा रही हूं। हालांकि वह काम पर जाने के बजाय घर पर शराब पीने के बाद तीसरी मंजिल पर पहुंच गई और छलांग लगा दी।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • गाय से टकराकर पलटा ई-रिक्शा, महिला और बालक घायल जिला अस्पताल में भर्ती भिण्ड। देहात थाना क्षेत्र में बाराकला और अकोड़ा के बीच गुरुवार को गायों के झुंड से ई-रिक्शा टकराने के बाद पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक महिला और उसके 10 वर्षीय भतीजे को चोटें आई हैं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार गांधी नगर निवासी 26 वर्षीय पूजा पत्नी करन खान अपने 10 वर्षीय भतीजे गोलू पुत्र अमर सिंह आदिवासी के साथ गुरुवार को ऊमरी से ई-रिक्शा चलाकर भिण्ड लौट रही थीं। अकोड़ा निकलने के बाद बाराकला के पास सड़क पर गायों का झुंड आ गया। इसी दौरान ई-रिक्शा एक गाय से टकरा गया और अनियंत्रित होकर पलट गया।हादसे में पूजा और गोलू घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। परिजनों के अनुसार गोलू के सिर और हाथ में गाय के सींग लगने से चोट आई है। घायल पूजा ने बताया कि वह कबाड़ा बीनने का काम करती है और ऊमरी से ई-रिक्शा लेकर अपने भतीजे के साथ भिण्ड लौट रही थी तभी बाराकला के पास हादसा हो गया।
    1
    गाय से टकराकर पलटा ई-रिक्शा, महिला और बालक घायल जिला अस्पताल में भर्ती 
भिण्ड। देहात थाना क्षेत्र में बाराकला और अकोड़ा के बीच गुरुवार को गायों के झुंड से ई-रिक्शा टकराने के बाद पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक महिला और उसके 10 वर्षीय भतीजे को चोटें आई हैं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार गांधी नगर निवासी 26 वर्षीय पूजा पत्नी करन खान अपने 10 वर्षीय भतीजे गोलू पुत्र अमर सिंह आदिवासी के साथ गुरुवार को ऊमरी से ई-रिक्शा चलाकर भिण्ड लौट रही थीं। अकोड़ा निकलने के बाद बाराकला के पास सड़क पर गायों का झुंड आ गया। इसी दौरान ई-रिक्शा एक गाय से टकरा गया और अनियंत्रित होकर पलट गया।हादसे में पूजा और गोलू घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। परिजनों के अनुसार गोलू के सिर और हाथ में गाय के सींग लगने से चोट आई है। घायल पूजा ने बताया कि वह कबाड़ा बीनने का काम करती है और ऊमरी से ई-रिक्शा लेकर अपने भतीजे के साथ भिण्ड लौट रही थी तभी बाराकला के पास हादसा हो गया।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.