*बुंडू सोनाहातु में होली पर पुलिस अलर्ट, हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी* बुंडू सोनाहातु में होली को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। रंगों के इस त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बुंडू थाना और सोनाहातु थाना परिसर में शांति समिति की बैठक और होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता बुंडू के एसडीपीओ ओम प्रकाश ने की, जिसमें थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा, सोनाहातु थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप बुंडू अंचल अधिकारी सोनाहातु अंचल अधिकारी हंस हेम्ब्रम, उपस्थित रहे बैठक में सभी समुदायों के लोगों ने एक साथ मिलकर होली को भाईचारे, प्रेम और सामाजिक सद्भाव के साथ मनाने का संकल्प लिया। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।एसडीपीओ ओम प्रकाश ने स्पष्ट कहा कि होली के दौरान अगर कहीं भी विधि-व्यवस्था से जुड़ी कोई समस्या सामने आती है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से हर दृष्टिकोण से निगरानी रखी जा रही है ताकि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके। साथ ही उन्होंने हुड़दंग करने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति नशे में उत्पात मचाता है, जबरन रंग डालता है या समाज में तनाव फैलाने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक के बाद होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जहां सभी लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर बुंडू नगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र उरांव को थाना प्रभारी द्वारा गुलदस्ता देकर सम्मानित भी किया गया। कुल मिलाकर प्रशासन और समाज के संयुक्त प्रयास से इस बार बुंडू में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

- होली पर्व को लेकर रांची की सड़कों पर रांची पुलिस का फ्लैग मार्च Hemant Soren Hafizul Hassan BBC News हिन्दी Jharkhand Police DC Ranchi Ranchi Police @topfans Naya Bharat Tv 241
- रामगढ़ : अब गोला में भी गुड़ का चाय मिलता है1
- बोकारो में लगी भीषण,15 से अधिक दुकानें आग की चपेट में आया। बताया जाता है कि माराफारी थाना क्षेत्र के सिवनडीह की एक दुकान में आग लग गई। आग लगने का कारण गैस सिलेंडर बताया जा रहा है। खबर यह है कि यहां अवैध ढंग से गैस रिफिलिंग का कार्य होता है। इस कारण कई गैस सिलेंडर आग की चपेट में आ गए और इस भीषण आग ने आसपास की कई दुकानों को स्वाहा कर दिया है।1
- *रातू में हाथी ने युवक को कुचला, मौके पर मौत* रातू। थाना क्षेत्र के चितरकोटा बड़का टोली में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। शराब के नशे में धुत एक युवक को जंगली हाथी ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सुबोध खलखो (45 वर्ष), निवासी चितरकोटा बड़का टोली के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव में पहुंचे हाथी को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी थी। इसी दौरान नशे में धुत सुबोध खलखो हाथी के पास जाने लगा। ग्रामीणों ने उसे काफी समझाने और रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना और हाथी के करीब पहुंचकर उसे ललकारने लगा। बताया जा रहा है कि हाथी ने अचानक हमला कर उसे कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रातू थाना प्रभारी रामनारायण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम को भी सूचना दे दी गई है ।1
- जौहर झारखंड 🙏सरकारी अस्पतालों में कई जरूरी विभाग होने बहुत जरूरी है ! हमारा जनता से यही निवेदन है कि इस मुद्दे पर बात करे ! सरकार से सवाल करे ! आवाज बनिए ! यह लड़ाई सिर्फ एक मरीज की नहीं हमारे झारखंड की है ! जय हिंद 🇮🇳 जय झारखंड🇮🇳2
- ईचागढ़ : #पेसा नियमावली की अनदेखी पर 65 गांवों के माझी बाबाओं का विरोध, पारंपरिक अधिकारों की मान्यता की मांग.... बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa) #ईचागढ़ प्रखण्ड क्षेत्र की गौरांगकोचा स्थित पारगामा कार्यालय में आदिवासी पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के बैनर तले 65 गांवों के संथाल समाज के माझी बाबाओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पेसा नियमावली की अनदेखी, ग्रामसभा की स्वीकृति के बिना योजनाओं के क्रियान्वयन तथा निजी कंपनी द्वारा गैर-रूढ़ि प्रधान को प्रशिक्षण दिए जाने पर आपत्ति जताई गई। प्रतिनिधियों ने पारंपरिक पदनाम “माझी बाबा” को मान्यता देने, प्रमाणित सूची राज्य सरकार व राज्यपाल को भेजने तथा पांचवीं अनुसूची क्षेत्र में भूमि संबंधी अनियमितताओं पर ग्रामसभा द्वारा वैधानिक कार्रवाई की अनुशंसा करने का निर्णय लिया। अगली बैठक 15 मार्च को आयोजित होगी। #PESAAct #TribalRights #SanthalCommunity #FifthSchedule #TribalSelfGovernance #JharkhandNews #viral #suryodaysamvaad1
- अब गोला में भी नौकरी की तैयारी कर सकते है गोला उत्कर्ष क्लासेस में1
- हमारी ओर से सभी देशवासियों को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं #राँची1
- *बिना सबूत के आरोप लगाकर भाजपा फैला रही है भ्रम: आलोक दुबे* *होली पर राजनीति बंद करे भाजपा, तथ्य सामने लाए—कांग्रेस* *गठबंधन सरकार पारदर्शी, आरोप पूरी तरह मनगढ़ंत* *जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने की साजिश—कांग्रेस का पलटवार* *सबूत हो तो पेश करें, नहीं तो माफी मांगें बाबूलाल: आलोक कुमार दुबे* झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव श्री आलोक कुमार दुबे ने भाजपा नेता श्री बाबूलाल मरांडी द्वारा लगाए गए आरोपों को पूरी तरह निराधार, मनगढ़ंत और राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि बिना किसी प्रमाण के इस प्रकार की भाषा और आरोप लगाना केवल सस्ती राजनीतिक लोकप्रियता हासिल करने का प्रयास है। श्री दुबे ने कहा कि यदि किसी के पास कोई ठोस प्रमाण है तो उसे संबंधित संवैधानिक एवं प्रशासनिक मंच पर प्रस्तुत करना चाहिए, न कि सोशल मीडिया और प्रेस बयान के माध्यम से भ्रम फैलाना चाहिए। इस तरह के बयान झारखंड की गरिमा और राजनीतिक संस्कृति को आहत करते हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। उत्पाद विभाग की नीतियां पूरी तरह नियमसंगत और प्रक्रियात्मक ढंग से संचालित होती हैं। यदि कोई स्क्रीनशॉट या दस्तावेज़ सामने आया है तो उसकी विधिवत जांच कराई जा सकती है, लेकिन पहले से ही निष्कर्ष निकाल लेना राजनीतिक अधैर्य का परिचायक है। श्री आलोक कुमार दुबे ने कहा कि भाजपा को आत्ममंथन करना चाहिए। जब वे सत्ता में थे, तब राज्य की वित्तीय स्थिति और प्रशासनिक पारदर्शिता पर कई प्रश्न उठे थे। आज जब झारखंड विकास, निवेश और जनकल्याण की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब भाजपा के पास केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति बची है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में सरकार किसानों, युवाओं और आम नागरिकों के हित में कार्य कर रही है। होली जैसे पवित्र पर्व को भी राजनीतिक रंग देने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण है। अंत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी अवैध गतिविधि के खिलाफ है, लेकिन बिना प्रमाण के किसी मंत्री, अधिकारी या सरकार पर कीचड़ उछालना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। भाजपा को आरोप लगाने से पहले सबूत प्रस्तुत करना चाहिए, अन्यथा जनता के बीच माफी मांगनी चाहिए।1