logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अररिया में LPG गैस की उपलब्धता पर्याप्त, आपूर्ति मांग से अधिक : जिलाधिकारी विनोद दूहन। अररिया जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परमान सभागार में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ जिले में रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि अररिया जिले में कुल 55 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं और वर्तमान में गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि जिले में कुल 18,288 गैस सिलेंडर का स्टॉक मौजूद है, जबकि पेंडिंग बुकिंग 16,878 है। उन्होंने कहा कि गैस की आपूर्ति जिले में मांग से अधिक है। घरेलू और व्यावसायिक दोनों प्रकार के सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है, इसलिए आम जनता को घबराने या पैनिक होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रम फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। यदि कोई कालाबाजारी करते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। जहां भी भीड़ की स्थिति बनती है, वहां मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है। वर्तमान में किसी भी गैस एजेंसी पर भीड़ नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि जिले के अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों में गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, ताकि आवश्यक सेवाएं प्रभावित न हों। रसोई गैस से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है,जिसका दूरभाष संख्या 06453-222309 है। यह नियंत्रण कक्ष 24×7 सक्रिय है। सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं मार्केटिंग ऑफिसर्स लगातार क्षेत्र में रहकर गैस वितरण व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। अंत में जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिले में गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। इस अवसर पर जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी अररिया, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अररिया सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

9 hrs ago
user_Araria News
Araria News
Media company Araria, Bihar•

More news from Bihar and nearby areas
  • Post by Araria News
    1
    Post by Araria News
    user_Araria News
    Araria News
    Media company Araria, Bihar•
    9 hrs ago
  • Post by TRUTH DOCUMENTRY
    1
    Post by TRUTH DOCUMENTRY
    user_TRUTH DOCUMENTRY
    TRUTH DOCUMENTRY
    Voice of people अररिया, अररिया, बिहार•
    12 hrs ago
  • fhihgjijhhh
    1
    fhihgjijhhh
    user_Aayush Kumar Sharma Aayush Kumar Sharma
    Aayush Kumar Sharma Aayush Kumar Sharma
    कुरसाकट्टा, अररिया, बिहार•
    12 hrs ago
  • Post by Gulshankumar
    1
    Post by Gulshankumar
    user_Gulshankumar
    Gulshankumar
    Physiotherapist कुरसाकट्टा, अररिया, बिहार•
    13 hrs ago
  • Post by Anant vilas
    2
    Post by Anant vilas
    user_Anant vilas
    Anant vilas
    कुरसाकट्टा, अररिया, बिहार•
    14 hrs ago
  • मजदूरों को मांगी पूरी करें 8 घंटा ड्यूटी 4 घंटा ओवर टाइम 25 से 30पेमेंट होना चाहिए
    1
    मजदूरों को मांगी पूरी करें 8 घंटा ड्यूटी 4 घंटा ओवर टाइम 25 से 30पेमेंट होना चाहिए
    user_RANJIT JATVA NO.1
    RANJIT JATVA NO.1
    कुरसाकट्टा, अररिया, बिहार•
    23 hrs ago
  • प्रतापगंज/सुपौल - जामा मस्जिद के शौचालय से युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी ।
    1
    प्रतापगंज/सुपौल - जामा मस्जिद के शौचालय से युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी ।
    user_Crime Darpan News
    Crime Darpan News
    Social Media Manager Forbesganj, Araria•
    10 hrs ago
  • Post by Araria News
    1
    Post by Araria News
    user_Araria News
    Araria News
    Media company Araria, Bihar•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.