शराब के पैसे न देने पर जानलेवा हमला, 3 आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के बालोद शहर में गाली-गलौच, मारपीट और चाकू से जानलेवा हमला कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को बालोद पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, 28 मार्च 2026 की रात करीब 9:30 बजे गंजपारा शराब भट्ठी मेन रोड पर आरोपियों ने जयप्रकाश साहू से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे न देने पर आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए चाकू और लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में जयप्रकाश साहू गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बीच-बचाव करने आए गजेंद्र साहू को भी चोटें आईं। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल बालोद में भर्ती कराया गया, जहां से जयप्रकाश साहू की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें भिलाई के शंकराचार्य अस्पताल रेफर किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर आरोपियों की घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। • घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (CG 07 AH 4376) • लूटा गया पोको कंपनी का मोबाइल • लोहे का धारदार चाकू आरोपियों के नाम 1. पीयूष उपाध्याय (19 वर्ष) 2. पुष्पेंद्र यादव उर्फ सोनू गट्टा (21 वर्ष) 3. सागर देवांगन (20 वर्ष) पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में पुलिस टीम की तत्परता से बड़ी वारदात का जल्द खुलासा संभव हो सका।

- *29 मार्च 2026 को जिला मुख्यालय मोहला में कोसरीया यादव महासभा के तत्वावधान में भव्य वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया,* *जिसमें मोहला-मानपुर-चौकी, राजनांदगांव और गडचिरौली के यादव समाज की बड़ी भागीदारी रही।* *कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा के साथ कलश यात्रा और राउत नाचा से हुई। ** *इसके बाद पूजा-अर्चना, अतिथियों द्वारा उद्घाटन एवं समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया।* *सम्मेलन में समाज की एकता, संगठन और आर्थिक सशक्तिकरण पर चर्चा हुई। ** *समापन पूर्व सांसद मधुसूदन यादव की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए** *और आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।* मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट।1
- Post by Ashish parihar Parihar1
- *देखिये मूक पत्रिका (CG/MP सहित सभी सोशल मीडिया पर..* *यदि आप भी अपने आस पास की खबरों के लिए अपडेट रहना चाहते हैं तो हमारे न्यूज चैनल मूक पत्रिका एंड मूक पत्रिका 27× 7 NEWS(CG/MP) के निचे दिए गए लिंक को क्लिक करके हमारे साथ जुड़े रहिये... 👇🏻👇🏻* *हमारे चैनल को सब्सक्राइब करे और लाइक करे और जुड़े रहे आसपास के खबरों से लगातार* *मूक पत्रिका News (CG/MP) न्यूज़ देखें* *आशीष कुमार कंठले* *राष्ट्रीय दैनिक मूक पत्रिका* *संपादक /प्रधान संपादक* *Mo.-7999238079,8878131207*1
- अहिंसा का संदेश” लेकर निकली महावीर जयंती की भव्य शोभायात्रा तिल्दा-नेवरा। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की 2624वीं जयंती (जन्म कल्याणक महोत्सव) पूरे शहर में श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाई गई। “जियो और जीने दो” के संदेश के साथ आयोजित इस पर्व में जैन समाज सहित शहरवासियों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। भगवान महावीर स्वामी जैन धर्म की नैतिक आधारशिला माने जाते हैं। उन्होंने 30 वर्ष की आयु में सांसारिक जीवन त्यागकर आध्यात्मिक मार्ग अपनाया और 42 वर्षों तक कठोर तपस्या कर 72 वर्ष की आयु में मोक्ष प्राप्त किया। उनके द्वारा बताए गए पांच प्रमुख सिद्धांत—अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह—आज भी मानव जीवन के लिए मार्गदर्शक हैं। इस अवसर पर सुबह प्रभात फेरी निकाली गई, जिसके बाद भव्य शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर बजरंग चौक, गांधी चौक एवं परशुराम चौक होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में महिला एवं पुरुष एक समान वेशभूषा में, गाजे-बाजे और भक्ति संगीत के साथ शामिल हुए। जगह-जगह नागरिकों द्वारा शरबत व स्वागत की व्यवस्था की गई, जिससे पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। महावीर स्वामी के विचारों को भी इस दौरान स्मरण किया गया, जिनमें आत्मसंयम, करुणा और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश प्रमुख रहा। उन्होंने सिखाया कि हर जीव के प्रति दया रखें, क्योंकि घृणा अंततः विनाश का कारण बनती है। शोभायात्रा में महेंद्र जैन, मंगल जैन, अशोक जैन, राकेश जैन, नरेंद्र जैन, मनोज जैन, सौरभ जैन, गौरव जैन, अमित जैन, शैलेश जैन, अनिल जैन, प्रफुल्ल जैन, नवीन जैन, सुरेंद्र जैन, अभिषेक जैन, मनीष जैन, रूपेश जैन, विवेक जैन, सारंग जैन, नीरज जैन, लक्ष्मीकांत जैन, राजेश जैन, प्राजेश जैन, अंकित जैन, अतुल जैन, दिनेश जैन सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। साथ ही, आचार्य विद्यासागर महाराज के सानिध्य में हुए प्रतिष्ठा महोत्सव की स्मृति में श्रद्धालुओं ने नवनिर्मित जिनालय में दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। जैन समाज द्वारा इस पावन अवसर पर शहरवासियों के लिए प्रसाद एवं भंडारे की विशेष व्यवस्था भी की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की।2
- छतीसगढ़ में 1 अप्रेल 2026 से नई सालिंड वेस्ट मैनेजमेंट पॉलिसी लागू हो रही है, जिसके तहत शादी, जन्मदिन या किसी भी निजी समारोह में 100 से अधिक मेहमान बुलाने पर स्थानीय नगर निगम या पालिका को 3 दिन पहले लिखित सूचना देना अनिवार्य होगा| बिना सूचना के 100 ज्यादा लोग बुलाने पर जु्माना लग सकता है|1
- खैरागढ़ कलेक्टर परिसर पार्किंग से मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, 30 मार्च सोमवार को शाम 6 बजे मिली जानकारी अनुसार केसीजी जिले के खैरागढ़ कलेक्टर परिसर स्थित पार्किंग स्थल से एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ग्राम केराबोरी निवासी कुंजलाल साहू ने थाना खैरागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 27 मार्च को दोपहर करीब 1:45 बजे वे भोजन करने के लिए अपनी हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 12 AR 3059) पार्क कर गए थे। वापस लौटने पर वाहन वहां नहीं मिला। प्रार्थी ने अपने स्तर पर वाहन की खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चलने पर 29 मार्च को थाने में शिकायत दर्ज कराई। चोरी गई मोटरसाइकिल की कीमत लगभग 20 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना सहायक उप निरीक्षक शंकर को सौंपी गई है।1
- संस्कारधानी राजनांदगांव में रामनवमी का पर्व इस बार विशेष उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया, जहां आस्था, श्रद्धा और सांस्कृतिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। शहर में निकली भव्य शोभायात्रा ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया, और हर ओर “जय श्री राम” के जयघोष गूंजते रहे। रामनवमी के पावन अवसर पर यह ऐतिहासिक शोभायात्रा शहर के महावीर चौक से प्रारंभ हुई। यहां भगवान सियारामचंद्र जी की विधिवत पूजा-अर्चना कर यात्रा का शुभारंभ किया गया। सजे-धजे रथों, आकर्षक झांकियों और धार्मिक ध्वजों के साथ यह शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आगे बढ़ी। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। महिलाएं, युवा और बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर भगवान श्रीराम के भजनों और जयकारों से माहौल को पूरी तरह से भक्तिमय बना रहे थे। हर गली और चौक में लोगों ने यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा और आरती के साथ किया। यह भव्य यात्रा जी.ई. रोड स्थित श्री हनुमानजी मंदिर प्रांगण पहुंचकर सम्पन्न हुई, जहां श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद सभी भक्तों के बीच प्रसादी का वितरण किया गया। इस आयोजन में गुजरात समाज के प्रमुख जन, जिला साहू संघ के अध्यक्ष भागवत साहू सहित सर्व समाज के गणमान्य नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही। साथ ही पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, महापौर मधुसूदन यादव, विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान “जय श्री राम” के गगनभेदी जयघोष ने पूरे शहर को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे का संदेश भी दे गया।1