Shuru
Apke Nagar Ki App…
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज, मंदिरों में होंगे विशेष आयोजन टोडाभीम श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज, मंदिरों में होंगे विशेष आयोजन टोडाभीम। करौली बालघाट तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास से मनाई जाएगी। सीताराम मंदिर, मोरड़ा कुटीला हनुमान मंदिर पहाड़ी, राधाकृष्ण मंदिर नांगल शेरपुर, ओम शिव हनुमान मंदिर उरदैन और किंजिर धाम भंडारी में विशेष कार्यक्रम होंगे। किंजिर धाम पर विशाल कुश्ती दंगल भी आयोजित होगा। जन्माष्टमी को लेकर बच्चों में उत्साह है और बालक-बालिकाएं राधा-कृष्ण की पोशाक में सजेंगे।
Kailash sattavan
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज, मंदिरों में होंगे विशेष आयोजन टोडाभीम श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज, मंदिरों में होंगे विशेष आयोजन टोडाभीम। करौली बालघाट तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास से मनाई जाएगी। सीताराम मंदिर, मोरड़ा कुटीला हनुमान मंदिर पहाड़ी, राधाकृष्ण मंदिर नांगल शेरपुर, ओम शिव हनुमान मंदिर उरदैन और किंजिर धाम भंडारी में विशेष कार्यक्रम होंगे। किंजिर धाम पर विशाल कुश्ती दंगल भी आयोजित होगा। जन्माष्टमी को लेकर बच्चों में उत्साह है और बालक-बालिकाएं राधा-कृष्ण की पोशाक में सजेंगे।
More news from राजस्थान and nearby areas
- करौली पॉवर हाउस के पास नंदी के मुंह में फसा डब्बा सूचना मिलते ही बजरंग एवं गौ सेवा समिति तहसील अध्यक्ष अभिनव शर्मा सर्व गौ रक्षक व एनडीआरएफ टीम ने मिलकर किया रेस्क्यू बजरंग, गौ सेवा समिति तहसील अध्यक्ष अभिनव शर्मा व एनडीआरएफ टीम ने मिलकर किया रेस्क्यू1
- हिंडौन सिटी में लाखों रुपए की लागत से बनी बिल्डिंग आखिर महज एक साल में जर्जर कैसे हो गई? दीवारों में दरारें, पिलर की हालत पर सवाल और बारिश में कमरे में पानी भरने की तस्वीरें सामने आई हैं। आखिर निर्माण की गुणवत्ता की जांच हुई थी या नहीं? अब बड़ा सवाल—इस बदहाल निर्माण का जिम्मेदार कौन है और कार्रवाई कब होगी? हिंडौन सिटी में लाखों रुपए की लागत से बनी बिल्डिंग आखिर महज एक साल में जर्जर कैसे हो गई? दीवारों में दरारें, पिलर की हालत पर सवाल और बारिश में कमरे में पानी भरने की तस्वीरें सामने आई हैं। आखिर निर्माण की गुणवत्ता की जांच हुई थी या नहीं? अब बड़ा सवाल—इस बदहाल निर्माण का जिम्मेदार कौन है और कार्रवाई कब होगी?1
- दौसा में भाजपा का मिस मैनेजमेंट भाजपा ने सिंबल तो दिया लेकिन प्रत्याशी ने नहीं भरा नामांकन आरओ ऑफिस में सिंबल पहुंचने के बाद भी प्रत्याशी ने नहीं भरा नामांकन नामांकन पत्रों की जांच के बाद हुआ खुलासा वार्ड 26 और 39 से भाजपा प्रत्याशियों ने नहीं भरा नामांकन बीजेपी ने वार्ड 26 से सलीम और वार्ड 39 से साहिबा को बनाया था प्रत्याशी भाजपा की ओर से घोषित प्रत्याशी साहिबा ने कहा उन्हें भाजपा की ओर से प्रत्याशी बनाए जाने की नहीं कोई जानकारी3
- *इनोवेशन स्कूल में गूंजा ‘राधे-राधे’, धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव* *राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे नन्हे-मुन्ने, दही-हांडी व बेस्ट राधा-कृष्ण प्रतियोगिता में दिखाया उत्साह* दौसा। नई मंडी रोड स्थित इनोवेशन स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी को लेकर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा धारण कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नन्हे-मुन्ने राधा-कृष्ण के रूप में बेहद आकर्षक नजर आए और उनके मनमोहक रूप ने सभी का मन मोह लिया। महोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ दही-हांडी एवं ‘बेस्ट राधा-कृष्ण’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए भगवान श्रीकृष्ण और राधा के रूप को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बना। विद्यालय के प्रधानाचार्य अंजनी पारीक ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीकृष्ण हमारे लिए केवल आराध्य ही नहीं, बल्कि श्रेष्ठ मार्गदर्शक भी हैं। उनके जीवन से हमें कर्म, सत्य, कर्तव्य, प्रेम और मानवता का संदेश मिलता है। उन्होंने विद्यार्थियों से श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में इन विद्यार्थियों ने हासिल किए स्थान ‘बेस्ट कृष्ण’ प्रतियोगिता में वेदिका सोनी ने प्रथम, हर्षित शर्मा ने द्वितीय तथा हार्दिक शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं ‘बेस्ट राधा’ प्रतियोगिता में जैनिशा मीना प्रथम, यशस्वी पारीक एवं सौरन्या शर्मा द्वितीय तथा चहक पारीक तृतीय स्थान पर रहीं। निर्णायकों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से सभी विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की। इस दौरान विद्यालय परिसर में श्रीकृष्ण भक्ति, सांस्कृतिक रंग और बच्चों के उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर श्वेता पारीक, हेमलता, विजय, जय प्रकाश मीणा, कमल सैन, बनवारी लाल महावर, माया शर्मा, अक्षिता शर्मा, ललिता शर्मा, मोनिका शर्मा, ज्योत्सना शर्मा, ज्योति खंडेलवाल, सुमन शर्मा, मंजू सैनी, रेनू शर्मा सहित विद्यालय स्टाफ एवं अभिभावक मौजूद रहे।4
- गंगापुर सिटी नगर परिषद आम चुनाव 2026 में 77 अभ्यर्थियों ने दिए नाम वापस ।1
- एक पेड़ मां के नाम’ के संदेश के साथ 77वां जिला स्तरीय वन महोत्सव आयोजित* *भगवतगढ़ के बीड़ का टापरा में वृहद पौधारोपण, जिले में इस वर्ष 20 लाख से अधिक पौधे लगाए* *‘सवाई माधोपुर, 3 सितम्बर।* जिला प्रशासन, वन विभाग तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘हरियालो राजस्थान’ एवं ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 77वां जिला स्तरीय वन महोत्सव गुरुवार को बीड़ का टापरा, भगवतगढ़ में विशिष्ट शासन सचिव, वित्त एवं जिला प्रभारी सचिव शिवांगी स्वर्णकार के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। जन्माष्टमी के पावन पर्व पर ‘मां यशोदा’ के नाम से जिलेभर में बरगद बड़, पीपल एवं बेलपत्र सहित हजारों पौधे लगाए। बीड़ का टापरा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिला प्रभारी सचिव शिवांगी स्वर्णकार, जिला कलक्टर काना राम सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों, स्काउट-गाइड, महिलाओं, ग्रामीणों एवं वन प्रेमियों ने दो हजार से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। *पौधारोपण के साथ संरक्षण भी जरूरी:-* इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक धरोहर को सुरक्षित रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति अपने एवं परिजनों के नाम पर कम से कम एक पौधा लगाए और उसकी नियमित देखभाल करे। उन्होंने पौधारोपण के साथ जल संरक्षण को भी समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताया। उन्होंने ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान को जनआंदोलन बनाने तथा लगाए गए पौधों की ‘हरियालो राजस्थान’ मोबाइल ऐप के माध्यम से जियो-टैगिंग कर उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। *जिले में एक ही दिन में 20 हजार से अधिक पौधारोपण:-* वन महोत्सव के अवसर पर जिले के सभी ब्लॉकों एवं ग्राम पंचायतों में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति, विद्यार्थी एवं आमजन ने भाग लिया। एक ही दिन में 20 हजार से अधिक पौधे लगाए गए, उल्लेखनीय है कि इस वर्ष अब तक जिले में 20 लाख से अधिक पौधों का पौधारोपण किया जा चुका है। सार्वजनिक स्थलों, विद्यालय परिसरों, चिकित्सा संस्थानों, पंचायत भवनों एवं राजकीय कार्यालय परिसरों में छायादार, फलदार एवं औषधीय प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहित कासनिया, उप वन संरक्षक सामाजिक वानिकी सुनील कुमार, उप वन संरक्षक मानस सिंह, उपखण्ड अधिकारी चौथ का बरवाड़ा सीपी वर्मा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, सहायक वन संरक्षक मनीषा शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।1
- टोडाभीम नगर पालिका चुनाव: 35 वार्डों में 119 उम्मीदवार मैदान में टोडाभीम।करौली। टोडाभीम नगर पालिका चुनाव: 35 वार्डों में 119 उम्मीदवार मैदान में। टोडाभीम।करौली। नगर पालिका चुनाव के लिए उम्मीदवारों की स्थिति अब साफ हो गई है। नगर पालिका के 35 वार्डों में कुल 119 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। नगर पालिका अध्यक्ष का पद एससी महिला के लिए आरक्षित है। मतदान 11 सितंबर को होगा, जबकि मतगणना 14 सितंबर को की जाएगी। नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुल 244 नामांकन पत्र दाखिल हुए। इनमें से 101 नामांकन पत्र निरस्त किए गए, जबकि 23 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया। वहीं, नगर पालिका के 30 वार्डों में प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वार्ड नंबर 30 से सोनल कुमारी जादौन निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। उनके खिलाफ किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया था। सोर्ट समाचार बनाए1
- टिकट वितरण में हेरा-फेरी के आरोपों के बीच विधायक अनीता जाटव का बड़ा बयान! हिंडौन सिटी नगर परिषद चुनाव में टिकट वितरण को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। टिकट वितरण में चूक और हेरा-फेरी के आरोपों के बीच विधायक अनीता जाटव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। बोर्ड बनाने का दावा करने वाली विधायक ने आखिर टिकट वितरण को लेकर क्या कहा और इन आरोपों पर उनका क्या जवाब है? सुनिए विधायक अनीता जाटव का बड़ा बयान…1
- हिण्डोन भाजपा की संगठनात्मक चर्चा गुरुवार सुबह वृंदावन रिजॉर्ट हिंडौन सिटी में, भाजपा हिंडौन नगर परिषद चुनाव प्रभारी उम्मेद सिंह भाया के, नेतृत्व में, संगठनात्मक चर्चा की गई। इस मीटिंग में भाजपा हिंडौन शहर मंडल अध्यक्ष बबली चतुर्वेदी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मा डागुर, भाजपा महिला मोर्चा जिला करौली जिला अध्यक्ष लज्जा रानी अग्रवाल,वूथ प्रभारी मोहन सिनेमा, बृजेंद्र धाकड़, महेंद्र उर्फ बबलू चौधरी, सुरेंद्र जाटव, आदि मौजूद रहे।2