Shuru
Apke Nagar Ki App…
हिण्डोन भाजपा की संगठनात्मक चर्चा गुरुवार सुबह वृंदावन रिजॉर्ट हिंडौन सिटी में, भाजपा हिंडौन नगर परिषद चुनाव प्रभारी उम्मेद सिंह भाया के, नेतृत्व में, संगठनात्मक चर्चा की गई। इस मीटिंग में भाजपा हिंडौन शहर मंडल अध्यक्ष बबली चतुर्वेदी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मा डागुर, भाजपा महिला मोर्चा जिला करौली जिला अध्यक्ष लज्जा रानी अग्रवाल,वूथ प्रभारी मोहन सिनेमा, बृजेंद्र धाकड़, महेंद्र उर्फ बबलू चौधरी, सुरेंद्र जाटव, आदि मौजूद रहे।
Shobha Tiwadi
हिण्डोन भाजपा की संगठनात्मक चर्चा गुरुवार सुबह वृंदावन रिजॉर्ट हिंडौन सिटी में, भाजपा हिंडौन नगर परिषद चुनाव प्रभारी उम्मेद सिंह भाया के, नेतृत्व में, संगठनात्मक चर्चा की गई। इस मीटिंग में भाजपा हिंडौन शहर मंडल अध्यक्ष बबली चतुर्वेदी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मा डागुर, भाजपा महिला मोर्चा जिला करौली जिला अध्यक्ष लज्जा रानी अग्रवाल,वूथ प्रभारी मोहन सिनेमा, बृजेंद्र धाकड़, महेंद्र उर्फ बबलू चौधरी, सुरेंद्र जाटव, आदि मौजूद रहे।
More news from राजस्थान and nearby areas
- हिंडौन सिटी में लाखों रुपए की लागत से बनी बिल्डिंग आखिर महज एक साल में जर्जर कैसे हो गई? दीवारों में दरारें, पिलर की हालत पर सवाल और बारिश में कमरे में पानी भरने की तस्वीरें सामने आई हैं। आखिर निर्माण की गुणवत्ता की जांच हुई थी या नहीं? अब बड़ा सवाल—इस बदहाल निर्माण का जिम्मेदार कौन है और कार्रवाई कब होगी? हिंडौन सिटी में लाखों रुपए की लागत से बनी बिल्डिंग आखिर महज एक साल में जर्जर कैसे हो गई? दीवारों में दरारें, पिलर की हालत पर सवाल और बारिश में कमरे में पानी भरने की तस्वीरें सामने आई हैं। आखिर निर्माण की गुणवत्ता की जांच हुई थी या नहीं? अब बड़ा सवाल—इस बदहाल निर्माण का जिम्मेदार कौन है और कार्रवाई कब होगी?1
- टोडाभीम नांगल शेरपुर क्षेत्र में फिलहाल बरसात का दौरा चल रहा है कई बार रुक-रुक कर बरसात आ रही है क्षेत्र में जन्माष्टमी के अवसर पर भंडारी में विशाल कुश्ती दंगल भी आज चल रहा है बरसात से दंगल के दर्शकों को परेशानी हो सकती है टोडाभीम नांगल शेरपुर क्षेत्र में फिलहाल बरसात का दौरा चल रहा है कई बार रुक-रुक कर बरसात आ रही है क्षेत्र में जन्माष्टमी के अवसर पर भंडारी में विशाल कुश्ती दंगल भी आज चल रहा है बरसात से दंगल के दर्शकों को परेशानी हो सकती है1
- गंगापुर सिटी नगर परिषद आम चुनाव 2026 में 77 अभ्यर्थियों ने दिए नाम वापस ।1
- एक पेड़ मां के नाम’ के संदेश के साथ 77वां जिला स्तरीय वन महोत्सव आयोजित* *भगवतगढ़ के बीड़ का टापरा में वृहद पौधारोपण, जिले में इस वर्ष 20 लाख से अधिक पौधे लगाए* *‘सवाई माधोपुर, 3 सितम्बर।* जिला प्रशासन, वन विभाग तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘हरियालो राजस्थान’ एवं ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 77वां जिला स्तरीय वन महोत्सव गुरुवार को बीड़ का टापरा, भगवतगढ़ में विशिष्ट शासन सचिव, वित्त एवं जिला प्रभारी सचिव शिवांगी स्वर्णकार के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। जन्माष्टमी के पावन पर्व पर ‘मां यशोदा’ के नाम से जिलेभर में बरगद बड़, पीपल एवं बेलपत्र सहित हजारों पौधे लगाए। बीड़ का टापरा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिला प्रभारी सचिव शिवांगी स्वर्णकार, जिला कलक्टर काना राम सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों, स्काउट-गाइड, महिलाओं, ग्रामीणों एवं वन प्रेमियों ने दो हजार से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। *पौधारोपण के साथ संरक्षण भी जरूरी:-* इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक धरोहर को सुरक्षित रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति अपने एवं परिजनों के नाम पर कम से कम एक पौधा लगाए और उसकी नियमित देखभाल करे। उन्होंने पौधारोपण के साथ जल संरक्षण को भी समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताया। उन्होंने ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान को जनआंदोलन बनाने तथा लगाए गए पौधों की ‘हरियालो राजस्थान’ मोबाइल ऐप के माध्यम से जियो-टैगिंग कर उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। *जिले में एक ही दिन में 20 हजार से अधिक पौधारोपण:-* वन महोत्सव के अवसर पर जिले के सभी ब्लॉकों एवं ग्राम पंचायतों में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति, विद्यार्थी एवं आमजन ने भाग लिया। एक ही दिन में 20 हजार से अधिक पौधे लगाए गए, उल्लेखनीय है कि इस वर्ष अब तक जिले में 20 लाख से अधिक पौधों का पौधारोपण किया जा चुका है। सार्वजनिक स्थलों, विद्यालय परिसरों, चिकित्सा संस्थानों, पंचायत भवनों एवं राजकीय कार्यालय परिसरों में छायादार, फलदार एवं औषधीय प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहित कासनिया, उप वन संरक्षक सामाजिक वानिकी सुनील कुमार, उप वन संरक्षक मानस सिंह, उपखण्ड अधिकारी चौथ का बरवाड़ा सीपी वर्मा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, सहायक वन संरक्षक मनीषा शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।1
- बाड़ी में चुनाव से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च:मतदाताओं से कहा- बिना डर करें मतदान; पोलिंग बूथों का भी लिया जायजा बाड़ी में नगर पालिका चुनाव को लेकर प्रशासन मतदाताओं को जागरूक करने का अभियान चला रहा है। वहीं, शहर की पुलिस भी निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान के लिए लगातार मुख्य बाजार में फ्लैग मार्च कर रही है। इसके साथ ही, पुलिस अधिकारियों ने वार्डों में लोगों से मिलने का अभियान भी शुरू किया है।1
- रुपबास: बाइक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लोगों ने समय पर बुझाई,,, पत्रकार ने दी सूचना, बड़ा हादसा टला रूपवास उपखंड के गांव कांदोली का एक व्यक्ति गुरुवार को सामान लेने बाइक से रूपवास आ रहा था। तभी रूपवास के निकट धौलपुर-भरतपुर हाईवे शुक्ला पेट्रोल पंप के पास बाइक के पिछले हिस्से में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। उसी समय वहां से गुजर रहे पत्रकार को बाइक में आग लगी दिखाई दी। उन्होंने आवाज लगाकर बाइक सवार को जानकारी दी। इसके बाद बाइक सवार ने बाइक रोकी और आसपास के लोगों ने पानी व बालू डालकर आग बुझाई। समय पर आग बुझ जाने से बड़ा हादसा टल गया। बाइक सवार सुरक्षित है, लेकिन बाइक का पिछला हिस्सा जल गया।1
- टिकट वितरण में हेरा-फेरी के आरोपों के बीच विधायक अनीता जाटव का बड़ा बयान! हिंडौन सिटी नगर परिषद चुनाव में टिकट वितरण को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। टिकट वितरण में चूक और हेरा-फेरी के आरोपों के बीच विधायक अनीता जाटव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। बोर्ड बनाने का दावा करने वाली विधायक ने आखिर टिकट वितरण को लेकर क्या कहा और इन आरोपों पर उनका क्या जवाब है? सुनिए विधायक अनीता जाटव का बड़ा बयान…1
- टोडाभीम नगर पालिका चुनाव: 35 वार्डों में 119 उम्मीदवार मैदान में टोडाभीम।करौली। टोडाभीम नगर पालिका चुनाव: 35 वार्डों में 119 उम्मीदवार मैदान में। टोडाभीम।करौली। नगर पालिका चुनाव के लिए उम्मीदवारों की स्थिति अब साफ हो गई है। नगर पालिका के 35 वार्डों में कुल 119 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। नगर पालिका अध्यक्ष का पद एससी महिला के लिए आरक्षित है। मतदान 11 सितंबर को होगा, जबकि मतगणना 14 सितंबर को की जाएगी। नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुल 244 नामांकन पत्र दाखिल हुए। इनमें से 101 नामांकन पत्र निरस्त किए गए, जबकि 23 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया। वहीं, नगर पालिका के 30 वार्डों में प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वार्ड नंबर 30 से सोनल कुमारी जादौन निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। उनके खिलाफ किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया था। सोर्ट समाचार बनाए1
- बाड़ी शहर में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, मंदिरों में होने लगी तैयारी, बाजार में भी दुकानों पर कृष्ण जन्म से जुड़े सामान की बिक्री बाड़ी शहर में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, मंदिरों में होने लगी तैयारी, बाजार में भी दुकानों पर कृष्ण जन्म से जुड़े सामान की बिक्री, ऑनलाइन कारोबार से दुकानदारी हो रही प्रभावित, कमजोर ग्राहकी से दुकानदार परेशान, सरकार से नियम बनाने की मांग, शुक्रवार को हुआ कृष्ण जन्मोत्सव, मंदिरों पर सजेंगी झांकियां।1