Shuru
Apke Nagar Ki App…
Bablu,Namdev
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Bablu,Namdev1
- सिद्धार्थनगर में बड़ा रेस्क्यू: 16 घंटे बाद टंकी पर फंसे दो युवक को सेना के हेलिकॉप्टर से सुरक्षित निकाला..! संवाददाता प्रमोद कुमार जायसवाल उत्तर प्रदेश/सिद्धार्थनगर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पानी की टंकी पर फंसे दो युवकों को करीब 16 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। सुबह 5:20 बजे गोरखपुर से सेना का हेलिकॉप्टर घटनास्थल पर पहुंचा और करीब 15 मिनट तक चले ऑपरेशन में दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बारिश के चलते रात में बनाई जा रही वैकल्पिक सड़क बाधित हो गई, जिसके बाद प्रशासन ने सेना की मदद ली। रेस्क्यू के बाद दोनों युवकों को सेना के जवान अपने साथ गोरखपुर ले गए। मौके पर डीएम, एडीएम, अपर पुलिस अधीक्षक, एसडीएम और सीओ सदर समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।....1
- प्रयागराज में नॉर्थ टेक सिम्पोजियम के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लेबनान और सीरिया में हुए पेजर हमलों का जिक्र किया उन्होने कहा कि आज हर चीज को हथियार बनाया जा सकता है..ऐसे में भारत जैसे देश की तैयारी और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।1
- आज प्रयागराज त्रिवेणी संगम पर जहाँ तकनीक और शौर्य मिलते हैं इस वर्ष की संगोष्ठी का विषय 'रक्षा त्रिवेणी संगम - जहाँ प्रौद्योगिकी, उद्योग और सैनिक कौशल का संगम होता है' रखा गया है। रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में इसे 'ज्ञान और शक्ति का महाकुंभ' करार दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह प्रयागराज में तीन नदियों का मिलन होता है, उसी तरह यह आयोजन सेना, उद्योग जगत और वैज्ञानिकों के बीच एक सेतु का काम करेगा। रक्षा मंत्री ने वैश्विक परिदृश्य और युद्ध के बदलते स्वरूप पर जोर देते हुए कई महत्वपूर्ण बातें कहीं: रूस-यूक्रेन युद्ध का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि अब युद्ध केवल पारंपरिक हथियारों तक सीमित नहीं है, बल्कि ड्रोन और सेंसर गेम चेंजर बनकर उभरे हैं। आज के दौर में किसी भी चीज़ को हथियार (Weaponize) बनाया जा सकता है। *AI और साइबर स्पेस:* राजनाथ सिंह ने कहा कि हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के युग में हैं, जहाँ युद्ध अब साइबर स्पेस में भी लड़े जा रहे हैं। *प्रो-एक्टिव सेना का आह्वान:* उन्होंने सेना से 'एक्टिव' के बजाय 'प्रो-एक्टिव' रहने और 'सरप्राइज एलिमेंट' विकसित करने की अपील की, ताकि दुश्मन सोच भी न सके। उन्होंने चेतावनी दी कि चिकित्सा या शिक्षा में देरी चल सकती है, लेकिन रक्षा तकनीक में पिछड़ना भारी पड़ सकता है। यह तीन दिवसीय आयोजन (4 से 6 मई) भारतीय सेना की उत्तरी और मध्य कमान तथा सोसायटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चररर्स (SIDM) के सहयोग से किया जा रहा है। 284 कंपनियां: प्रदर्शनी में देश भर के स्टार्टअप्स, MSMEs और निजी रक्षा फर्मों ने हिस्सा लिया राजनाथ सिंह ने यूपी के विकास का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में डिफेंस कॉरिडोर और ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण सेना को मजबूती दे रहा है। उन्होंने हाल ही में लोकार्पित गंगा एक्सप्रेसवे को भी रक्षा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने उद्योग जगत और शिक्षण संस्थानों से 'डिफेंस कॉरिडोर' की तर्ज पर 'नॉलेज कॉरिडोर' बनाने की भी अपील की।1
- Post by चन्दन भइया1
- Post by Ishu kesharwani1
- 💥 *बड़ी खबर*💥 *बिहार के भागलपुर में विक्रमशिला पुल टूटा* बिहार के भागलपुर में विक्रमशिला पुल टूटा, पुल का बड़ा हिस्सा गंगा में समा गया, विक्रमशिला सेतु का पिलर नंबर 133 ध्वस्त, पूर्वी बिहार को दक्षिण बिहार से जोड़ने वाली लाइफ लाइन पुल पर आवागमन बंद। राहत की खबर यह है कि कोई हताहत नहीं हुआ है।1
- Post by Bablu,Namdev1