Shuru
Apke Nagar Ki App…
आदरणीय श्री सुरेश कुमार खन्ना जी वित्तीय मंत्री यूपी अरूण कोल्ड स्टोरेज कटरा में उदघाटन पे आगमन
Somveer Kushwaha
आदरणीय श्री सुरेश कुमार खन्ना जी वित्तीय मंत्री यूपी अरूण कोल्ड स्टोरेज कटरा में उदघाटन पे आगमन
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आदरणीय श्री सुरेश कुमार खन्ना जी वित्तीय मंत्री यूपी शाहजहांपुर की शान अरूण कोल्ड स्टोरेज कटरा में उदघाटन के समय विकास कार्य के बारे मे जानकारी दी1
- खुदागंज (शाहजहांपुर) थाना क्षेत्र के गांव कुआंडांडा खंजन में देर शाम अज्ञात कारणों से लगी आग ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। आग की इस घटना में सुंदरलाल और राजपाल के घर की झोपड़ी तथा गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि आग अचानक भड़क उठी और देखते ही देखते झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन और अन्य जरूरी सामान जलकर नष्ट हो चुका था। घटना से दोनों परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सूचना पर स्थानीय प्रशासन को अवगत करा दिया गया है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। फिलहाल गांव में घटना को लेकर दहशत और मायूसी का माहौल बना हुआ है।1
- खुटार में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार2
- मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को उमड़ा जनसैलाब, डीएम ने किया बूथों का निरीक्षण पब्लिक की लहर शाहजहाँपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत रविवार को जनपद में विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। 22 फरवरी 2026 को जिले की सभी छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के समस्त मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने उपस्थित रहकर मतदाता सूची से संबंधित दावे और आपत्तियां प्राप्त कीं। अभियान के दौरान नए मतदाताओं के नाम शामिल कराने के लिए फार्म-6, नाम अपमार्जित कराने के लिए फार्म-7 तथा नाम, पते आदि में संशोधन अथवा स्थानांतरण के लिए निर्धारित प्रपत्रों पर आवेदन लिए गए। बूथों पर सुबह से ही नागरिकों की आवाजाही बनी रही और बड़ी संख्या में युवाओं व महिलाओं ने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन किया। विशेष अभियान की निगरानी के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा सुपरवाइजर्स ने विभिन्न मतदेय स्थलों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने 136-शाहजहाँपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत मतदेय स्थल संख्या-287 से 270, देवी प्रसाद इंटर कॉलेज तथा मतदेय स्थल संख्या-274 से 278, सीएमओ कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीएलओ से प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली और निर्देश दिए कि सभी दावे-आपत्तियों का निस्तारण समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से किया जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। पात्र नागरिकों का नाम किसी भी स्थिति में छूटना नहीं चाहिए। साथ ही अपात्र नामों को नियमानुसार हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अभियान के तहत प्रशासन ने अधिक से अधिक लोगों से मतदाता सूची में अपना नाम सत्यापित कराने और आवश्यक संशोधन कराने की अपील की है। निर्वाचन संबंधी कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।1
- Post by Samajsevi Kumar Sagar1
- शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र में एक युवती ने कोर्ट मैरिज के बाद वीडियो जारी कर सनसनी फैला दी। युवती ने कहा कि वह 23 साल की बालिग है और अपनी मर्जी से शादी की है। उसने पुलिस से अपील की कि अगर उसके घरवाले कोई शिकायत करें तो उस पर कार्रवाई न की जाए। बताया जा रहा है कि युवती का युवक से पिछले दो-तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था और करीब तीन महीने पहले दोनों ने चोरी-छिपे कोर्ट मैरिज कर ली थी। वीडियो में युवती ने कहा कि वह अपने पति के साथ सुरक्षित है और उस पर कोई दबाव नहीं है। साथ ही उसने भावुक होकर अपने माता-पिता से माफी भी मांगी।1
- Post by Asha Rani1
- आदरणीय श्री सुरेश कुमार खन्ना जी वित्तीय मंत्री यूपी अरूण कोल्ड स्टोरेज कटरा में उदघाटन किया1