logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अज्ञात कारणों से लगी आग में दो परिवारों की गृहस्थी जलकर राख खुदागंज (शाहजहांपुर) थाना क्षेत्र के गांव कुआंडांडा खंजन में देर शाम अज्ञात कारणों से लगी आग ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। आग की इस घटना में सुंदरलाल और राजपाल के घर की झोपड़ी तथा गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि आग अचानक भड़क उठी और देखते ही देखते झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन और अन्य जरूरी सामान जलकर नष्ट हो चुका था। घटना से दोनों परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सूचना पर स्थानीय प्रशासन को अवगत करा दिया गया है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। फिलहाल गांव में घटना को लेकर दहशत और मायूसी का माहौल बना हुआ है।

2 hrs ago
user_Syed AzharUsman
Syed AzharUsman
Local News Reporter तिलहर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

अज्ञात कारणों से लगी आग में दो परिवारों की गृहस्थी जलकर राख खुदागंज (शाहजहांपुर) थाना क्षेत्र के गांव कुआंडांडा खंजन में देर शाम अज्ञात कारणों से लगी आग ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। आग की इस घटना में सुंदरलाल और राजपाल के घर की झोपड़ी तथा गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि आग अचानक भड़क उठी और देखते ही देखते झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन और अन्य जरूरी सामान जलकर नष्ट हो चुका था। घटना से दोनों परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सूचना पर स्थानीय प्रशासन को अवगत करा दिया गया है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। फिलहाल गांव में घटना को लेकर दहशत और मायूसी का माहौल बना हुआ है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • खुदागंज (शाहजहांपुर) थाना क्षेत्र के गांव कुआंडांडा खंजन में देर शाम अज्ञात कारणों से लगी आग ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। आग की इस घटना में सुंदरलाल और राजपाल के घर की झोपड़ी तथा गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि आग अचानक भड़क उठी और देखते ही देखते झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन और अन्य जरूरी सामान जलकर नष्ट हो चुका था। घटना से दोनों परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सूचना पर स्थानीय प्रशासन को अवगत करा दिया गया है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। फिलहाल गांव में घटना को लेकर दहशत और मायूसी का माहौल बना हुआ है।
    1
    खुदागंज (शाहजहांपुर) थाना क्षेत्र के गांव कुआंडांडा खंजन में देर शाम अज्ञात कारणों से लगी आग ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। आग की इस घटना में सुंदरलाल और राजपाल के घर की झोपड़ी तथा गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया।
बताया जा रहा है कि आग अचानक भड़क उठी और देखते ही देखते झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन और अन्य जरूरी सामान जलकर नष्ट हो चुका था।
घटना से दोनों परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सूचना पर स्थानीय प्रशासन को अवगत करा दिया गया है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
फिलहाल गांव में घटना को लेकर दहशत और मायूसी का माहौल बना हुआ है।
    user_Syed AzharUsman
    Syed AzharUsman
    Local News Reporter तिलहर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की तहसील तिलहर का गांव ईश्वरा में सिंचाई पंप फटने से बढ़ा विवाद, और फिर बात लाठी डंडे चलने तक पहुंच गई। उक्त मामले का वीडियो बना कर लोगों ने वायरल कर दिया। बताया गया कि इस मामले मे पुलिस को तहरीर दी गई है लेकिन इससे पूर्व मौके पर डायल 112 ने पहुंच कर मामला शांत करा दिया था। पुष्पा देवी पत्नी गयादीन निवासी ग्राम ईश्वरा थाना कटरा जनपद शाहजहाँपुर ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में बताया कि मैं अपने खेत सुबह नौ बजे अपनी सिचाई कर रहा था तभी गाँव ईश्वरा थाना कटरा का अनिल पुत्र शीश पाल अपनी मोटर साइकिल से मेरी सिचाई पाइप के ऊपर से निकला और पाइप फट गया। मुझसे व मेरे पुत्र सुरजीत से कहा सुनी हो गई जिसकी सूचना थाने पर दी। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद शान्त करा दिया और मैं अपने कार्य में लग गया दिनांक 21/02/2026 को समय करीब 3.00 बजे दिन के बिपक्षी गण अनिल कुमार पुत्र शीश पाल व मोरपाल पुत्र मुरारी, अमित पुत्र शीश पाल, वेदराम पुत्र छेदा लाल, प्रदीप पुत्र वेद राम, अनीता पत्नी मोरपाल, रामबेटी पत्नी शीश पाल सर्व निवासी गण ग्राम ईश्वरा थाना कटरा जनपद शाहजहाँपुर व गौरव पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम रतहरे थाना कांठ जिला शाहजहाँपुर एक राय होकर लात घूसों व डंडों से मारा पीटा जिससे मेरे पेट में गुम छोटे आई। मौके पर मेरा भतीजा आ गया उसने उक्त घटना का विडीओ अपने मोबाइल पर बनाया और झगड़ा बचाने का प्रयास किया फिर विपक्षी गण घर में घुस कर मार पीट करते रहे और माँ बहन की गंदी गंदी गालिया देते रहे और कहा कि अगर तू थाने गया तो तुझे जान से मार देंगे।
    1
    उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की तहसील तिलहर का गांव ईश्वरा में सिंचाई पंप फटने से बढ़ा विवाद, और फिर बात लाठी डंडे चलने तक पहुंच गई। उक्त मामले का वीडियो बना कर लोगों ने वायरल कर दिया। 
बताया गया कि इस मामले मे पुलिस को तहरीर दी गई है लेकिन इससे पूर्व मौके पर डायल 112 ने पहुंच कर मामला शांत करा दिया था। 
पुष्पा देवी पत्नी गयादीन निवासी ग्राम ईश्वरा थाना कटरा जनपद शाहजहाँपुर ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में बताया कि मैं अपने खेत सुबह नौ बजे अपनी सिचाई कर रहा था तभी गाँव ईश्वरा थाना कटरा का अनिल पुत्र शीश पाल अपनी मोटर साइकिल से मेरी सिचाई पाइप के ऊपर से निकला और पाइप फट गया।
मुझसे व मेरे पुत्र सुरजीत से कहा सुनी हो गई जिसकी सूचना थाने पर दी। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद शान्त करा दिया और मैं अपने कार्य में लग गया दिनांक 21/02/2026 को समय करीब 3.00 बजे दिन के बिपक्षी गण अनिल कुमार पुत्र शीश पाल व मोरपाल पुत्र मुरारी, अमित पुत्र शीश पाल, वेदराम पुत्र छेदा लाल, प्रदीप पुत्र वेद राम, अनीता पत्नी मोरपाल, रामबेटी पत्नी शीश पाल सर्व निवासी गण ग्राम ईश्वरा थाना कटरा जनपद शाहजहाँपुर व गौरव पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम रतहरे थाना कांठ जिला शाहजहाँपुर एक राय होकर लात घूसों व डंडों से मारा पीटा जिससे मेरे पेट में गुम छोटे आई। मौके पर मेरा भतीजा आ गया उसने उक्त घटना का विडीओ अपने मोबाइल पर बनाया और झगड़ा बचाने का प्रयास किया फिर विपक्षी गण घर में घुस कर मार पीट करते रहे और माँ बहन की गंदी गंदी गालिया देते रहे और कहा कि अगर तू थाने गया तो तुझे जान से मार देंगे।
    user_Imran Sagar
    Imran Sagar
    Lawyer तिलहर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • खिरनी बाग रामलीला मैदान शाहजहांपुर में भूख हड़ताल धरना प्रदर्शन पर बैठे हुए हैं पेड़ कटान को लेकर
    1
    खिरनी बाग रामलीला मैदान शाहजहांपुर में भूख हड़ताल धरना प्रदर्शन पर बैठे हुए हैं पेड़ कटान को लेकर
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 min ago
  • शाहजहाँपुर में होली पर हुड़दंगियों को चेतावनी, जुलूस मार्ग का हाई अलर्ट निरीक्षण शाहजहाँपुर, 21 फरवरी 2026। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना कोतवाली में उच्च स्तरीय पीस मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रशासनिक अमले ने कानून-व्यवस्था की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की। बैठक में बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। नगर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, शांति समिति सदस्यों, व्यापार मंडल प्रतिनिधियों व धर्मगुरुओं ने भी सहभागिता कर सुझाव दिए। पीस मीटिंग में संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों की पहचान कर विशेष सतर्कता के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि हुड़दंग, जबरन रंग डालने, शराब पीकर उपद्रव करने या सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। डायल-112 को अलर्ट मोड पर रखने, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने तथा पैदल गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने जुलूस मार्गों पर प्रकाश, स्वच्छता, पेयजल और चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा, जबकि पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहकर निगरानी करने के निर्देश दिए गए। बैठक के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने बड़े लाट साहब के पारंपरिक जुलूस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी, छतों की चेकिंग, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन की व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए। अंत में प्रशासन और पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि होली का पर्व प्रेम और भाईचारे के साथ मनाएं, अफवाहों से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि त्योहार सुरक्षित और उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
    1
    शाहजहाँपुर में होली पर हुड़दंगियों को चेतावनी, जुलूस मार्ग का हाई अलर्ट निरीक्षण
शाहजहाँपुर, 21 फरवरी 2026। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना कोतवाली में उच्च स्तरीय पीस मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रशासनिक अमले ने कानून-व्यवस्था की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की।
बैठक में बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। नगर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, शांति समिति सदस्यों, व्यापार मंडल प्रतिनिधियों व धर्मगुरुओं ने भी सहभागिता कर सुझाव दिए।
पीस मीटिंग में संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों की पहचान कर विशेष सतर्कता के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि हुड़दंग, जबरन रंग डालने, शराब पीकर उपद्रव करने या सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। डायल-112 को अलर्ट मोड पर रखने, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने तथा पैदल गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने जुलूस मार्गों पर प्रकाश, स्वच्छता, पेयजल और चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा, जबकि पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहकर निगरानी करने के निर्देश दिए गए।
बैठक के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने बड़े लाट साहब के पारंपरिक जुलूस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी, छतों की चेकिंग, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन की व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।
अंत में प्रशासन और पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि होली का पर्व प्रेम और भाईचारे के साथ मनाएं, अफवाहों से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि त्योहार सुरक्षित और उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    32 min ago
  • शाहजहांपुर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 कुन्तल खराब कचरी-पापड़ नष्ट, 2 कुन्तल रंगीन कचरी सीज
    2
    शाहजहांपुर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 कुन्तल खराब कचरी-पापड़ नष्ट, 2 कुन्तल रंगीन कचरी सीज
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जनपद शाहजहांपुर में होली महापर्व पर पीस कमेटी से सहभागिता लेते हुए अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन बरेली ए डी जी श्रीमान रमित शर्मा जी की वाइट।
    3
    जनपद शाहजहांपुर में होली महापर्व पर पीस कमेटी से सहभागिता लेते हुए अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन बरेली ए डी जी श्रीमान रमित शर्मा जी की वाइट।
    user_User5028
    User5028
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • आगामी होली पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली शाहजहाँपुर में उच्च स्तरीय पीस मीटिंग के आयोजन व बड़े लाट साहब के पारंपरिक जुलूस मार्ग का व्यापक स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात एवं कानून-व्यवस्था व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा के सम्बन्ध मे श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन, बरेली महोदय की बाइट।
    1
    आगामी होली पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली शाहजहाँपुर में उच्च स्तरीय पीस मीटिंग के आयोजन व बड़े लाट साहब के पारंपरिक जुलूस मार्ग का व्यापक स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात एवं कानून-व्यवस्था व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा के सम्बन्ध मे श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन, बरेली महोदय की बाइट।
    user_A K DIXIT
    A K DIXIT
    8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जिसमें दबंगों ने दूसरे पक्ष के साथ मारपीट और गाली-गलौज की है...इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है..!!
    1
    जिसमें दबंगों ने दूसरे पक्ष के साथ मारपीट और गाली-गलौज की है...इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है..!!
    user_Syed AzharUsman
    Syed AzharUsman
    Local News Reporter तिलहर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.