पति के साथ खेत पर चारा लेने गई 60 वर्षीय महिला को सर्प ने डसा, सीएचसी कालपी में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत कालपी (जालौन): महेवा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम अभयदेपुर में बुधवार सुबह अपने पति के साथ खेत पर चारा लेने गई एक वृद्ध महिला की सर्पदंश से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम अभयदेपुर निवासी मालती देवी (60) सुबह लगभग 10:00 बजे अपने पति लाल सिंह के साथ खेत पर मवेशियों के लिए चारा काटने गई थीं। खेत में काम करने के दौरान अचानक किसी जहरीले सांप ने मालती देवी को डस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी, जिस पर आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाई गई और उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कालपी लाया गया। सीएचसी कालपी में तैनात चिकित्सक डॉ. शेख शहरयार ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित करते ही अस्पताल परिसर में परिजनों की चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने बताया कि मृतका का एक बेटा सत्यपाल सिंह भिवाड़ी (राजस्थान) स्थित श्रीराम पिस्टन कंपनी में नौकरी करता है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
पति के साथ खेत पर चारा लेने गई 60 वर्षीय महिला को सर्प ने डसा, सीएचसी कालपी में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत कालपी (जालौन): महेवा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम अभयदेपुर में बुधवार सुबह अपने पति के साथ खेत पर चारा लेने गई एक वृद्ध महिला की सर्पदंश से दर्दनाक
मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम अभयदेपुर निवासी मालती देवी (60) सुबह लगभग 10:00 बजे अपने पति लाल सिंह के साथ खेत पर मवेशियों के लिए चारा काटने गई थीं। खेत में काम करने के दौरान अचानक किसी
जहरीले सांप ने मालती देवी को डस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी, जिस पर आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाई गई और उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कालपी लाया गया। सीएचसी कालपी में तैनात चिकित्सक डॉ. शेख शहरयार ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद महिला को मृत
घोषित कर दिया। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित करते ही अस्पताल परिसर में परिजनों की चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने बताया कि मृतका का एक बेटा सत्यपाल सिंह भिवाड़ी (राजस्थान) स्थित श्रीराम पिस्टन कंपनी में नौकरी करता है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
- पति के साथ खेत पर चारा लेने गई 60 वर्षीय महिला को सर्प ने डसा, सीएचसी कालपी में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत कालपी (जालौन): महेवा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम अभयदेपुर में बुधवार सुबह अपने पति के साथ खेत पर चारा लेने गई एक वृद्ध महिला की सर्पदंश से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम अभयदेपुर निवासी मालती देवी (60) सुबह लगभग 10:00 बजे अपने पति लाल सिंह के साथ खेत पर मवेशियों के लिए चारा काटने गई थीं। खेत में काम करने के दौरान अचानक किसी जहरीले सांप ने मालती देवी को डस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी, जिस पर आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाई गई और उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कालपी लाया गया। सीएचसी कालपी में तैनात चिकित्सक डॉ. शेख शहरयार ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित करते ही अस्पताल परिसर में परिजनों की चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने बताया कि मृतका का एक बेटा सत्यपाल सिंह भिवाड़ी (राजस्थान) स्थित श्रीराम पिस्टन कंपनी में नौकरी करता है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।4
- मरघट की जमीन पर प्रधान की दबंगई का आरोप, अंतिम संस्कार की जगह गायों को गाड़ने का मामला सामने आया!! जालौन। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत भादवा की दलित बस्ती में मरघट की जमीन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस स्थान पर लोगों के अंतिम संस्कार किए जाते हैं, वहां ग्राम प्रधान द्वारा कथित रूप से मनमानी की जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, मरघट की जमीन पहले से ही सीमित है और अंतिम संस्कार के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं है। इसके बावजूद आरोप है कि प्रधान द्वारा उसी स्थान पर गायों को गाड़ा जा रहा है, जिससे ग्रामीणों के सामने अंतिम संस्कार के लिए जगह का संकट खड़ा हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मरघट की भूमि सार्वजनिक उपयोग के लिए है और वहां किसी प्रकार का अतिक्रमण अथवा निजी उपयोग नहीं होना चाहिए। मामले को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है और उन्होंने प्रशासन से मौके की जांच कराकर मरघट की भूमि को सुरक्षित कराने तथा समस्या का समाधान कराने की मांग की है। अब देखना होगा कि शिकायत के बाद प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।1
- झांसी डिपो की बस को अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर आटा थाने के सामने की घटना1
- पुल और सड़क के अभाव में कायामदी गांव के ग्रामीण बेहाल, एंबुलेंस तक पहुंचना हुआ मुश्किल! रविन्द्र गौतम ✍️ ➡️ गांव में पक्की सड़क और पुल न होने से एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती; गंभीर मरीजों को ट्रैक्टर से कच्चे रास्ते के सहारे मुख्य मार्ग तक ले जाने में घंटों बर्बाद हो रहे हैं। ➡️ कच्चा रास्ता कीचड़ में तब्दील होने से मरीजों की जान जोखिम में पड़ जाती है, वहीं स्कूली बच्चों और राहगीरों का आवागमन भी ठप होने की कगार पर पहुंच जाता है। ➡️ ग्रामीणों के अनुसार, 2025 में क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन देकर पुल निर्माण की मांग की गई थी, पर वादे के बावजूद पुल का निर्माण अब तक अधर में लटका है। ➡️ सड़क और पुल की मांग को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है; प्रशासन से तत्काल मार्ग दुरुस्त कराकर पुल निर्माण की गुहार लगाई है।1
- उदयपुर में डॉ. रघुराज प्रताप सिंह को ‘कोर बिजनेस एसोसिएट अवार्ड’ से किया गया सम्मानित उदयपुर, राजस्थान। नेस्टॉरिया ग्रुप की छठवीं वर्षगांठ के अवसर पर उदयपुर में आयोजित विशेष समारोह में ‘पीपल मैन ऑफ इंडिया’ डॉ. रघुराज प्रताप सिंह को उनके उत्कृष्ट व्यावसायिक सहयोग, मजबूत साझेदारी और धोलेरा सर के विकास के प्रति निरंतर समर्पण के लिए प्रतिष्ठित ‘कोर बिजनेस एसोसिएट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. रघुराज प्रताप सिंह ने नेस्टॉरिया ग्रुप के चेयरमैन शिव कुमार तोमर, एमडी नितिन सिंह तोमर, सीईओ मोहन सिंह तोमर, प्रताप सिंह तोमर सहित कंपनी के समस्त नेतृत्व और पूरी टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया। डॉ. सिंह ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए महज एक पुरस्कार नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान और मजबूत व्यावसायिक साझेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक जिम्मेदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। धोलेरा सर को बताया भारत के भविष्य की तस्वीर डॉ. रघुराज प्रताप सिंह ने धोलेरा सर को भारत के भविष्य की महत्वपूर्ण विकास संभावनाओं में से एक बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से जुड़े इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग, टेक्नोलॉजी और निवेश के क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में धोलेरा सर न केवल भारत, बल्कि वैश्विक स्तर पर आधुनिक विकास और निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर सकता है। उन्होंने कहा, “धोलेरा सर केवल एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत के भविष्य की एक मजबूत नींव है। इसके विकास और उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरा समर्पण निरंतर जारी रहेगा।” इस अवसर पर डॉ. सिंह ने नेस्टॉरिया ग्रुप की छह वर्षों की सफल यात्रा के लिए चेयरमैन, प्रबंधन एवं पूरी टीम को हार्दिक बधाई दी तथा संगठन के आगामी विस्तार और सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। सम्मान से बढ़ी जिम्मेदारी और मजबूत हुआ संकल्प—धोलेरा सर के विकास एवं भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पण जारी रहेगा।1
- इतनी फोर्स मंगाउंगा, ठंडा कर दूंगा' गोरखपुर यूनिवर्सिटी में छात्रों के आंदोलन के दौरान पहुंचे SI ने दी धमकी छात्रों को फोर्स बुलाकर ठंडा करने की बात करते दिख रहे हैं SI इतनी फोर्स मंगाउंगा, ठंडा कर दूंगा' गोरखपुर यूनिवर्सिटी में छात्रों के आंदोलन के दौरान पहुंचे SI ने दी धमकी छात्रों को फोर्स बुलाकर ठंडा करने की बात करते दिख रहे हैं SI1
- लोधी समाज के चयनित युवाओं का स्वामी ब्रह्मानंद पार्क उरई में हुआ सम्मान *उरई।* स्वामी ब्रह्मानंद पार्क में सोमवार को लोधी क्षत्रिय एम्प्लॉयीज एसोसिएशन लक्ष्य इकाई जालौन ने सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया। जिला संवाददाता राम चन्द्र राजपूत जालौन खरका निवासी दिलीप राजपूत का ग्राम विकास अधिकारी, कुसमिलिया के सुनील राजपूत और चुरहा के संदीप राजपूत का एसआई यूपी, कुठोंदा के कपिल राजपूत का सहायक लिपिक पद पर चयन हुआ है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुशील राजपूत और प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संतोष लोधी मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं की सफलता समाज के अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है। इस दौरान संरक्षक भगवानदास नेता, जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह, महामंत्री मनोज राजपूत सहित संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।2
- समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जालौन पहुंचे!! कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश!! समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष जनपद जालौन के उरई एक निजी गेस्ट हाउस में पहुंचे। जहां पर वह कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और वहीं से चुनावी रणनीति तैयार कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे!!1