अशोकनगर में चंदेरी थाना और विक्रमपुर पुलिस चौकी ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए चोरी की एक वारदात का सफल खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश और एसडीओपी चंदेरी श्री महेश शर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से करीब 50,000 रुपये मूल्य का चोरी गया सोने का मंगलसूत्र (पेंडल व मोती) और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। घटनाक्रम के अनुसार, चंदेरी के म्यूजियम के पास रहने वाले 42 वर्षीय फरियादी कल्ला यादव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 1 मई 2026 को वह अपनी पत्नी सुनीता बाई के साथ मोटरसाइकिल से अपने ग्राम कर्र पिपरई जा रहे थे। रास्ते में विक्रमपुर-नावनी तिराहे के पास उनकी पत्नी शौच के लिए रुकीं और अपना हैंड पर्स मोटरसाइकिल पर ही रख दिया। इस पर्स में मोबाइल फोन और सोने का मंगलसूत्र रखा हुआ था, जिसे कोई अज्ञात चोर लेकर भाग गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामला दर्ज कर उप निरीक्षक जूली रघुवंशी द्वारा इस प्रकरण की विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर की सूचना और अन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस ने मुंगावली थाना क्षेत्र के ग्राम किरोला निवासी तीन आरोपियों—लक्ष्मण लोधी (22 वर्ष), रोहित लोधी (24 वर्ष) और राजकुमार लोधी (23 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी किशोर लोधी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया सामान बरामद कर लिया गया है। पुलिस फरार आरोपी किशोर लोधी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है, जबकि गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
अशोकनगर में चंदेरी थाना और विक्रमपुर पुलिस चौकी ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए चोरी की एक वारदात का सफल खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश और एसडीओपी चंदेरी श्री महेश शर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से करीब 50,000 रुपये मूल्य का चोरी गया सोने का मंगलसूत्र (पेंडल व मोती) और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। घटनाक्रम के अनुसार, चंदेरी के म्यूजियम के पास रहने वाले 42 वर्षीय फरियादी कल्ला यादव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 1 मई 2026 को वह अपनी पत्नी सुनीता बाई के साथ मोटरसाइकिल से अपने ग्राम कर्र पिपरई जा रहे थे। रास्ते में विक्रमपुर-नावनी तिराहे के पास उनकी पत्नी शौच के लिए रुकीं और अपना हैंड पर्स मोटरसाइकिल पर ही
रख दिया। इस पर्स में मोबाइल फोन और सोने का मंगलसूत्र रखा हुआ था, जिसे कोई अज्ञात चोर लेकर भाग गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामला दर्ज कर उप निरीक्षक जूली रघुवंशी द्वारा इस प्रकरण की विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर की सूचना और अन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस ने मुंगावली थाना क्षेत्र के ग्राम किरोला निवासी तीन आरोपियों—लक्ष्मण लोधी (22 वर्ष), रोहित लोधी (24 वर्ष) और राजकुमार लोधी (23 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी किशोर लोधी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया सामान बरामद कर लिया गया है। पुलिस फरार आरोपी किशोर लोधी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है, जबकि गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
- सागर जिले के बीना में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा की गई घोषणाओं पर एक साल बाद भी अमल न होने के विरोध में एक बेहद अनोखा और तीखा प्रदर्शन किया गया। किसान नेता इंदर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में शुक्रवार दोपहर को शहरी और ग्रामीण विकास के दम तोड़ते दावों को दर्शाते हुए दो प्रतीकात्मक शव तैयार किए गए। यह अनोखी शव यात्रा आंबेडकर तिराहा से शुरू होकर सर्वोदय चौराहा तक निकाली गई। प्रदर्शन के दौरान लोग हाथों में सीएम की घोषणाओं की तख्तियां थामे हुए थे और एक व्यक्ति सबसे आगे हांडी लेकर चल रहा था। एक साथ दो अर्थियां निकलते देख पूरा शहर हैरान रह गया। सर्वोदय चौराहा पर दोनों अर्थियों को रखकर महिलाओं और पुरुषों ने रो-रोकर जनप्रतिनिधियों को जमकर कोसा। करीब डेढ़ घंटे तक चले इस हंगामेदार प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार अंबर पंथी को सौंपा। इस विरोध प्रदर्शन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, अशोक परिहार, प्रमोद राय, अमित ठाकुर, रितिक ठाकुर, शिवकुमार चढ़ार, कल्लू ठाकुर, कल्याण सिंह और जगमोहन सिंह ठाकुर सहित शहर और ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों महिला-पुरुष शामिल हुए। किसान नेता इंदर सिंह ठाकुर ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा द्वारा किए गए सभी वादे अब 'स्वर्गीय' हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि 9 सितंबर 2025 को सीएम डॉ. मोहन यादव ने कृषि मंडी में सभा के दौरान बीना नदी परियोजना से सभी गांवों को जोड़ने, ₹5 करोड़ की लागत से नगरपालिका का नया भवन बनाने, ₹1.27 करोड़ की लागत से जनपद भवन, इंडोर-आउटडोर स्टेडियम, नगरपालिका का सीमा विस्तार, 40 किमी लंबा बायपास रोड, पॉलीटेक्निक कॉलेज, नई आईटीआई, ₹30 करोड़ की लागत से 100 बिस्तर का अस्पताल बनाने और खिमलासा को तहसील व मंडीबामोरा को नगर पंचायत बनाने जैसी कई बड़ी घोषणाएं की थीं, जो आज तक अधूरी हैं। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने बीना में बन रहे ओवरब्रिज और सड़कों की बदहाली का मुद्दा भी पुरजोर तरीके से उठाया। इंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि ओवरब्रिज निर्माण के कारण बनाए गए डायवर्जन रास्ते में बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिसके चलते लोगों को 3 किलोमीटर लंबा चक्कर काटना पड़ रहा है। इससे समय की बर्बादी के साथ-साथ लोगों का डीजल-पेट्रोल का खर्च भी बढ़ गया है। उन्होंने खिमलासा-कंजिया मार्ग पर हुए भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि सड़क के गहरे गड्ढों के कारण अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदर्शनकारियों ने इन गड्ढों को जल्द से जल्द भरने और भ्रष्टाचार के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।1
- सागर जिले के बीना स्थित मिशन कंपाउंड की दान भूमि को लेकर विवाद काफी गहरा गया है। इस मामले में ईसाई समाज ने तहसीलदार डॉ. अम्बर पंथी और एसडीओपी अंजय सनकत को एक ज्ञापन सौंपा है। ईसाई समाज का आरोप है कि अंकिता किंग और उनके साथ आए कुछ लोगों ने मिशन कंपाउंड की दान भूमि पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया। ज्ञापन में कहा गया है कि बाहरी लोगों को बुलाकर भूमि पर तार फेंसिंग कराई गई, जिससे विवाद की स्थिति बनी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। ईसाई समाज ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर, अंकिता किंग ने ईसाई समाज के इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। उनका दावा है कि शैलेंद्र एडविन के पास संबंधित प्लॉट संस्था द्वारा आवंटित किए जाने का कोई वैध दस्तावेज नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि मिशन कंपाउंड में बनाई गई दुकान अवैध रूप से निर्मित है और उसके पास की खाली भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने भी पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाने की मांग की है। फिलहाल, तहसीलदार और पुलिस प्रशासन द्वारा शिकायत की जांच की जा रही है, जिसके बाद ही भूमि पर वैध अधिकार को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के पाली में भारतीय जनता पार्टी नशा मुक्ति भारत के लिए संकल्पित हो रही है। देश को नशा मुक्त बनाने की दिशा में भाजपा पूरी तरह से संकल्पबद्ध नजर आ रही है।1
- मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में रविवार, 12 जुलाई 2026 को "प्रत्येक रविवार–थाना परिवार" थीम के तहत विशेष गतिविधियों का आयोजन किया गया। पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश श्री कैलाश मकवाना के निर्देशन, पुलिस महानिरीक्षक भोपाल (देहात) ज़ोन श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र एवं उप पुलिस महानिरीक्षक (देहात) रेंज भोपाल श्री राजेश सिंह चंदेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के नेतृत्व में यह आयोजन जिले के सभी थानों, चौकियों, पुलिस लाइन और पुलिस कार्यालयों में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह स्टाफ की उपस्थिति और गणना के साथ हुई, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने ऑनलाइन हार्टफुलनेस मेडिटेशन सत्र में भाग लेकर सामूहिक ध्यान किया। इस ध्यान सत्र का मुख्य उद्देश्य तनाव प्रबंधन, मानसिक संतुलन, सकारात्मक सोच, आत्मअनुशासन और कार्यक्षमता बढ़ाना था। पुलिसकर्मियों को नियमित योग, ध्यान और व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही, 40 वर्ष से अधिक आयु के पुलिसकर्मियों की हेल्थ प्रोफाइल तैयार करने, उनका नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने पर भी विशेष जोर दिया गया। मेडिटेशन सत्र के बाद थाना प्रभारियों द्वारा विभागीय समीक्षा की गई, जिसमें अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निपटारे, जनसुनवाई, महिला संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण, आदतन अपराधियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा की गई। साथ ही, थाना परिसरों की साफ-सफाई, कार्यालयीन व्यवस्थाओं और उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा की गई। पुलिसकर्मियों को अपने रिकॉर्ड और व्यवस्थाओं को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए ताकि वे वरिष्ठ अधिकारियों के आकस्मिक निरीक्षण के लिए तैयार रहें और जनता को गुणवत्तापूर्ण व संवेदनशील पुलिस सेवा प्रदान कर सकें।1
- अशोकनगर के चंदेरी में पुलिस ने दो महीने पुरानी चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चंदेरी पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किया गया मंगलसूत्र और मोबाइल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार करने में तो सफलता हासिल कर ली है, लेकिन एक आरोपी अब भी फरार चल रहा है जिसकी तलाश की जा रही है।1
- ललितपुर के मड़ावरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गिदवाहा में रविवार दोपहर एक 27 वर्षीय महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक का सेवन कर लिया। ग्राम गिदवाहा की रहने वाली प्रीति (27) पत्नी नंदलाल रविवार दोपहर को घर पर अकेली थी, उसी दौरान उसने किसी कारणवश घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली। जब उसके परिजन वापस लौटे, तो महिला को बदहवास हालत में पाया। स्थिति बिगड़ती देख परिवार के लोग घबरा गए और उसे तुरंत उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मड़ावरा लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर महिला के पति नंदलाल अपने साथ कीटनाशक की खाली बोतल भी लेकर आए थे। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर को बोतल दिखाकर बताया कि उनकी पत्नी ने इसी दवा का सेवन किया है। इसके बाद चिकित्सकों ने तुरंत महिला का इलाज शुरू किया और वर्तमान में उसकी हालत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। सीएचसी मड़ावरा के चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि नियमानुसार मामले की सूचना पुलिस को भेज दी गई है। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अस्पताल में आत्महत्या के प्रयास से जुड़े कई मामले आते हैं, लेकिन पुलिस स्तर पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो पाती है। उनका मानना है कि यदि ऐसे मामलों में समयबद्ध जांच और आवश्यक कार्रवाई की जाए, तो इस तरह की घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।1