Shuru
Apke Nagar Ki App…
झांसी में भीषण सड़क हादसा, अतीक अहमद के बेटे अबान और दोस्त सोनू की मौत झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में अबान अहमद और उनके दोस्त सोनू की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Mohammad Afzal
झांसी में भीषण सड़क हादसा, अतीक अहमद के बेटे अबान और दोस्त सोनू की मौत झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में अबान अहमद और उनके दोस्त सोनू की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *गांव की पीड़ा कैमरे में कैद, अब प्रशासन की परीक्षा — प्रधान, सचिव और जिम्मेदार व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल* *पहली ही बारिश में डूबा विकास! जगदीशपुर का रास्ता बना दलदल, वीडियो ने खोली ज़मीनी हकीकत* प्रयागराज। यमुनानगर क्षेत्र की बारा तहसील अंतर्गत ग्राम सभा जगदीशपुर से सामने आई तस्वीरें किसी प्राकृतिक आपदा की नहीं, बल्कि विकास के उन दावों की हकीकत बयां कर रही हैं जो पहली ही बरसात में पानी- पानी होते दिखाई दे रहे हैं। हल्की बारिश के बाद गांव का प्रमुख आवागमन मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गया। सड़क की पहचान तक मिट गई। चारों ओर कीचड़, पानी और फिसलन का ऐसा आलम है कि पैदल चलना भी किसी जोखिम से कम नहीं। बच्चे स्कूल जाएं तो कैसे, बुजुर्ग निकलें तो किस सहारे और रोजमर्रा के कामकाज के लिए ग्रामीण आखिर किस रास्ते से जाएं? यह सवाल अब पूरे गांव की जुबान पर है। मौके से सामने आया वीडियो स्वयं इस बात की गवाही दे रहा है कि बरसात की शुरुआत में ही हालात इतने भयावह हैं तो यदि लगातार मूसलाधार वर्षा हुई, तब इस गांव की तस्वीर कैसी होगी, इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि रास्ता जलभराव की चपेट में है और ग्रामीणों का आवागमन गंभीर रूप से प्रभावित हो चुका है। यह केवल पानी भरने की घटना नहीं, बल्कि वर्षों से लंबित समस्या की जीवंत तस्वीर है, जो हर बारिश में गांव के लोगों की मुश्किलें बढ़ा देती है। जब यह मामला मीडिया के संज्ञान में आया तो प्रशासन का पक्ष जानने के लिए उपजिलाधिकारी बारा से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन किसी कारणवश उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इसके बाद तहसीलदार बारा से वार्ता की गई। तहसीलदार ने स्पष्ट किया कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं था। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शुक्रवार को स्वयं मौके का निरीक्षण कराया जाएगा और जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी, वह नियमानुसार सुनिश्चित की जाएगी। इससे ग्रामीणों में उम्मीद जगी है कि अब उनकी वर्षों पुरानी समस्या केवल फाइलों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि धरातल पर भी समाधान की दिशा में कदम बढ़ेंगे। इस पूरे घटनाक्रम ने ग्राम पंचायत व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। यदि यह समस्या वर्षों से चली आ रही है तो क्या ग्राम प्रधान ने समय रहते इसकी जानकारी संबंधित विभागों तक पहुंचाई? यदि किसी स्तर पर चूक हुई तो ग्राम पंचायत सचिव ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन क्यों नहीं किया। क्या विकास योजनाओं की समीक्षा केवल कागजों तक सीमित रह गई? आखिर वह कौन-सी कड़ी है जहां से व्यवस्था कमजोर पड़ जाती है और उसका खामियाजा हर साल ग्रामीणों को भुगतना पड़ता है? अब गांव के लोगों की निगाहें शुक्रवार पर टिकी हैं। सभी को इंतजार है कि अधिकारी मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति का आकलन करें, जिम्मेदारी तय करें और वर्षों से चली आ रही इस समस्या का स्थायी समाधान निकालें। मीडिया भी इस पूरे प्रकरण की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है। शुक्रवार को मौके पर जो दिखाई देगा, जो सुना जाएगा और जिस स्तर पर कार्रवाई होगी, वही बिना किसी लाग-लपेट के जनता के सामने रखा जाएगा। क्योंकि कैमरा कभी झूठ नहीं बोलता और पहली ही बरसात में सामने आई यह तस्वीरें अपने आप में बहुत कुछ कह रही हैं।1
- पहली ही बारिश में डूबा जगदीशपुर का रास्ता खुला विकास का पोल प्रयागराज तहसील बारा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा जगदीशपुर से सामने आया वीडियो विकास के दावों की पोल खोल रहा है। यह किसी प्राकृतिक आपदा की नहीं, बल्कि पहली ही बरसात में पानी-पानी हुए विकास की तस्वीर है।हल्की बारिश के बाद ही गांव का प्रमुख आवागमन मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गया है सड़क की पहचान तक मिट गई है मामला संज्ञान में आने पर एसडीएम बारा का मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इसके बाद तहसीलदार बारा से बात हुई।तो उन्होंने भरोसा दिलाया कि शुक्रवार को स्वयं मौके का निरीक्षण कराया जाएगा इधर गांव वालों को उम्मीद है कि अब उनकी वर्षों पुरानी समस्या फाइलों तक सीमित नहीं रहेगी।1
- Post by Raju Yadav1
- झांसी में भीषण सड़क हादसा, अतीक अहमद के बेटे अबान और दोस्त सोनू की मौत झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में अबान अहमद और उनके दोस्त सोनू की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।1