logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बहराइच बाबा साहब की जयंती पर निकला विशाल जन सैलाब, इमामगंज से अंबेडकर पार्क तक पदयात्रा बहराइच जिले में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वावधान में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर नानपारा विधानसभा क्षेत्र में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष सुहेल अख्तर, जेपी राव भाई चारा कमेटी मंडल प्रभारी, जिला प्रभारी मुकीम चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष नानपारा प्रदीप गौतम और तहसील संयोजक सचिन पासवान के नेतृत्व में लाखों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक इमामगंज चौराहा से एकत्र होकर भीमराव अंबेडकर पार्क पहुंचे। जन सैलाब ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, संविधान निर्माण में उनके योगदान और सामाजिक न्याय के लिए गए संघर्षों पर प्रकाश डाला। जिला अध्यक्ष सुहेल अख्तर ने कहा,बाबा साहब ने हमें समानता और सम्मान का अधिकार दिलाया। उनके विचार आज भी हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं।" जिला प्रभारी मुकीम चौधरी ने युवाओं से संविधान के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए इस आयोजन में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।

14 hrs ago
user_Mohd Aamir
Mohd Aamir
पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

बहराइच बाबा साहब की जयंती पर निकला विशाल जन सैलाब, इमामगंज से अंबेडकर पार्क तक पदयात्रा बहराइच जिले में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वावधान में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर नानपारा विधानसभा क्षेत्र में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष सुहेल अख्तर, जेपी राव भाई चारा कमेटी मंडल प्रभारी, जिला प्रभारी मुकीम चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष नानपारा प्रदीप गौतम और तहसील संयोजक सचिन पासवान के नेतृत्व में लाखों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक इमामगंज चौराहा से एकत्र होकर भीमराव अंबेडकर पार्क पहुंचे। जन सैलाब ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, संविधान निर्माण में उनके योगदान और सामाजिक न्याय के लिए गए संघर्षों पर प्रकाश डाला। जिला अध्यक्ष सुहेल अख्तर ने कहा,बाबा साहब ने हमें समानता और सम्मान का अधिकार दिलाया। उनके विचार आज भी हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं।" जिला प्रभारी मुकीम चौधरी ने युवाओं से संविधान के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए इस आयोजन में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Mohd Aamir
    1
    Post by Mohd Aamir
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बढ़ती गर्मी और प्रदूषण को देखते हुए वन विभाग बाराबंकी वन प्रभाग में प्रभागीय वनाधिकारी श्री आकाशदीप बधावन (आई.एफ.एस.) के मार्गदर्शन में देवा रेंज द्वारा वर्ष 2026 में किसान पथ पर आयरन गार्ड वृक्षारोपण किया गया है। जिसमें वर्तमान में लगभग 1000 आयरन गार्ड में छायादार एवम शोभाकार *कचनार,महोगनी, चकरेसिया तथा छितवन* प्रजाति के पौधों का रोपण किसान पथ की पटरियों पर किया गया है। भविष्य में 3000 आयरन गार्ड वृक्षारोपण और किए जाने वृक्षारोपण प्रस्तावित है। बताते चलें कि वर्तमान में किसान पथ पर एक भी छायादार वृक्ष न होने से राहगीरों एवं यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, कहीं-कहीं वृक्ष लगे हैं लेकिन वह खजूर प्रजाति के हैं जिससे किसी भी प्रकार की छाया प्राप्त नहीं होती है। देव रेंज द्वारा इन्हीं समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए स्थानीय ग्रामीण एवं राहगीरों के अनुरोध पर वृक्षारोपण कराया जा रहा है तथा भीषण गर्मी को देखते हुए पौधों की निरंतर सिंचाई सुनिश्चित की जा रही है वन क्षेत्राधिकारी देवा मयंक सिंहके नेतृत्व में तथा स्थानीय वन दरोगा श्री मनोज कुमार एवं बीट प्रभारी श्री राजेश मिश्रा द्वारा पौधों की शत प्रतिशत सफलता सुनिश्चित की जा रही है। ब्यूरो चीफ रामानंद सागर
    2
    बढ़ती गर्मी और प्रदूषण को देखते हुए वन विभाग बाराबंकी वन प्रभाग में प्रभागीय वनाधिकारी श्री आकाशदीप बधावन (आई.एफ.एस.) के मार्गदर्शन में देवा रेंज द्वारा वर्ष 2026 में किसान पथ पर आयरन गार्ड वृक्षारोपण किया गया है। जिसमें वर्तमान में लगभग 1000 आयरन गार्ड में छायादार एवम शोभाकार *कचनार,महोगनी, चकरेसिया  तथा छितवन* प्रजाति के पौधों का रोपण किसान पथ की पटरियों पर किया गया है। भविष्य में 3000 आयरन गार्ड वृक्षारोपण और किए जाने वृक्षारोपण प्रस्तावित है।
बताते चलें कि वर्तमान में किसान पथ पर एक भी छायादार वृक्ष न होने से राहगीरों एवं यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, कहीं-कहीं वृक्ष लगे हैं लेकिन वह खजूर प्रजाति के हैं जिससे किसी भी प्रकार की छाया प्राप्त नहीं होती है। देव रेंज द्वारा इन्हीं समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए स्थानीय ग्रामीण एवं राहगीरों के अनुरोध पर वृक्षारोपण कराया जा रहा है तथा भीषण गर्मी को देखते हुए पौधों की निरंतर सिंचाई  सुनिश्चित की जा रही है वन क्षेत्राधिकारी देवा मयंक सिंहके नेतृत्व में तथा स्थानीय वन दरोगा श्री मनोज कुमार एवं बीट प्रभारी श्री राजेश मिश्रा द्वारा पौधों की शत प्रतिशत सफलता सुनिश्चित की जा रही है।
ब्यूरो चीफ रामानंद सागर
    user_रामानंद सागर
    रामानंद सागर
    Photographer रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • फतेहपुर के झांसापुरवा स्थित अंबेडकर पार्क में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दारासिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। यह कार्यक्रम साधुराम चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित किया गया था। ट्रस्ट के चेयरमैन अजय कुमार वर्मा ने मुख्य अतिथि दारासिंह चौहान का माला पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। पार्क परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था, और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, जनप्रतिनिधि, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।
    1
    फतेहपुर के झांसापुरवा स्थित अंबेडकर पार्क में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दारासिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
यह कार्यक्रम साधुराम चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित किया गया था। ट्रस्ट के चेयरमैन अजय कुमार वर्मा ने मुख्य अतिथि दारासिंह चौहान का माला पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। पार्क परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था, और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, जनप्रतिनिधि, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।
    user_रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
    रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Mohd Sultan Warsi
    1
    Post by Mohd Sultan Warsi
    user_Mohd Sultan Warsi
    Mohd Sultan Warsi
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सभी देशवासियों को अंबेडकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं और ढेर सारी बधाइयां जय हो भीमराव अंबेडकर
    1
    सभी देशवासियों को अंबेडकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं और ढेर सारी बधाइयां जय हो भीमराव अंबेडकर
    user_Vinay kumar singh Singh
    Vinay kumar singh Singh
    Social worker सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | बाराबंकी 🚨 टिकैतनगर में महिला से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार बाराबंकी के टिकैतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के ही एक युवक पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के मुताबिक, 9 मार्च 2026 की शाम बाजार से लौटते समय सुनसान स्थान पर आरोपी युवक ने पीछा कर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि कुछ दिन बाद आरोपी ने दोबारा उसके साथ जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देख आरोपी फरार हो गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने फोन पर धमकी देते हुए मामला उठाने पर अपहरण कराने की चेतावनी दी। महिला का कहना है कि थाना स्तर पर सुनवाई न होने पर उसने एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 📍 स्थान: टिकैतनगर, बाराबंकी
    1
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | बाराबंकी 🚨
टिकैतनगर में महिला से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार
बाराबंकी के टिकैतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के ही एक युवक पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता के मुताबिक, 9 मार्च 2026 की शाम बाजार से लौटते समय सुनसान स्थान पर आरोपी युवक ने पीछा कर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
महिला का आरोप है कि कुछ दिन बाद आरोपी ने दोबारा उसके साथ जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देख आरोपी फरार हो गया।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने फोन पर धमकी देते हुए मामला उठाने पर अपहरण कराने की चेतावनी दी।
महिला का कहना है कि थाना स्तर पर सुनवाई न होने पर उसने एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
📍 स्थान: टिकैतनगर, बाराबंकी
    user_रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी आर के गुप्ता
    रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी आर के गुप्ता
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • सम्राट मीटर को लेकर लोगों में भ्रम, बिना उपभोक्ता की सहमति के नहीं लगाए जा रहे प्रीपेड स्मार्ट मीटर - अधीक्षण अभियंता विद्युत बहराइच। उत्तर प्रदेश के अलग अलग ज़िलों से स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों की अलग अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वहीं बहराइच ज़िले में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों के मन में फैले भ्रम को लेकर अधीक्षण अभियंता विद्युत ई. रामयश यादव ने बताया की स्मार्ट मीटर को लोगों के मन में फैले भ्रम को दूर करने के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होने कहा की उपभोक्ता यदि चाहें तो स्मार्ट मीटर को क्रॉस चेक कर सकते हैं जिसमें वह अपने परिसर में पुराने मीटर के साथ स्मार्ट मीटर लगा सकते हैं और दोनों मीटर की रीडिंग टैली कर सकते हैं।
    1
    सम्राट मीटर को लेकर लोगों में भ्रम, बिना उपभोक्ता की सहमति के नहीं लगाए जा रहे प्रीपेड स्मार्ट मीटर - अधीक्षण अभियंता विद्युत 
बहराइच। उत्तर प्रदेश के अलग अलग ज़िलों से स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों की अलग अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वहीं बहराइच ज़िले में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों के मन में फैले भ्रम को लेकर अधीक्षण अभियंता विद्युत ई. रामयश यादव ने बताया की स्मार्ट मीटर को लोगों के मन में फैले भ्रम को दूर करने के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होने कहा की उपभोक्ता यदि चाहें तो स्मार्ट मीटर को क्रॉस चेक कर सकते हैं जिसमें वह अपने परिसर में पुराने मीटर के साथ स्मार्ट मीटर लगा सकते हैं और दोनों मीटर की रीडिंग टैली कर सकते हैं।
    user_Arshad Quddus Reporter
    Arshad Quddus Reporter
    Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Mohd Sultan Warsi
    1
    Post by Mohd Sultan Warsi
    user_Mohd Sultan Warsi
    Mohd Sultan Warsi
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.