logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संदिग्ध परिस्थितियों में 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस श्रावस्ती (इकौना): जनपद श्रावस्ती के नवीन मॉडल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नरपतपुर के मजरा बलुहा में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 28 वर्षीय युवक ने फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान रिजवान पुत्र मोहम्मद हसन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह लगभग 8:00 बजे किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई थी। विवाद के बाद मानसिक रूप से आहत रिजवान अपने कमरे में चला गया, जहां उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। कुछ समय बाद जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नवीन मॉडल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी और दो छोटे मासूम बच्चे हैं, जिनकी उम्र लगभग 4 वर्ष और ढाई वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

3 hrs ago
user_Hasmat Husain Khan
Hasmat Husain Khan
Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

संदिग्ध परिस्थितियों में 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस श्रावस्ती (इकौना): जनपद श्रावस्ती के नवीन मॉडल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नरपतपुर के मजरा बलुहा में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 28 वर्षीय युवक ने फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान रिजवान पुत्र मोहम्मद हसन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह लगभग 8:00 बजे किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई थी। विवाद के बाद मानसिक रूप से आहत रिजवान अपने कमरे में चला गया, जहां उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। कुछ समय बाद जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और तुरंत पुलिस

को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नवीन मॉडल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी और दो छोटे मासूम बच्चे हैं, जिनकी उम्र लगभग 4 वर्ष और ढाई वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • दाखिला नरपतपुर निवासी मोहम्मद रिजवान शेख पुत्र हसन शेख द्वारा घर में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं मौके पर फॉरेंसिक टीम व थाना स्थानीय पुलिस मौजूद है, तहरीर प्राप्त कर शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है। उक्त के संबंध में क्षेत्राधिकारी इकौना भरत पासवान द्वारा दी गई बाइट-
    1
    दाखिला नरपतपुर निवासी मोहम्मद रिजवान शेख पुत्र हसन शेख द्वारा घर में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं मौके पर फॉरेंसिक टीम व थाना स्थानीय पुलिस मौजूद है, तहरीर प्राप्त कर शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है। उक्त के संबंध में क्षेत्राधिकारी इकौना भरत पासवान द्वारा दी गई बाइट-
    user_गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    Bhinga, Shravasti, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • स्कूल चलो अभियान के तहत डोर-टू-डोर सर्वे हेतु स्टीकर का विमोचन, शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी द्वारा वाराणसी से अभियान का शुभारंभ किए जाने के क्रम में जनपद स्तर पर माननीय मुख्यमंत्री जी कार्यक्रम का सजीव प्रसारण बड़ा परेड ग्राउंड में किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मा० विधायक सदर पलटू राम, जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) शिव नारायण सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला एवं खंड शिक्षा अधिकारी सदर अशोक कुमार पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में स्टीकर का अनावरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि दिनांक 01 अप्रैल 2026 से 15 अप्रैल 2026 तक जनपद के प्रत्येक परिवार का सर्वेक्षण किया जाएगा, जिसमें 3 से 14 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों की पहचान कर उन्हें विद्यालय से जोड़ा जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ‘कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे’ सुनिश्चित करना है। मा० विधायक सदर श्री पल्टूराम ने सभी शिक्षकों से आह्वान किया कि वे शिक्षा को घर-घर तक पहुँचाने का संकल्प लें तथा प्रत्येक पात्र बच्चे का नामांकन सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने अभियान को जन-जन का अभियान बनाने पर जोर देते हुए कहा कि इसमें सभी विभागों, ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने निर्देशित किया कि सर्वे कार्य पूर्ण पारदर्शिता एवं गंभीरता के साथ किया जाए तथा एक भी बच्चा नामांकन से छूटने न पाए। अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पांडेय ने भी अभियान में प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि शिक्षा से जुड़ा यह अभियान समाज के भविष्य को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
    7
    स्कूल चलो अभियान के तहत डोर-टू-डोर सर्वे हेतु स्टीकर का विमोचन, शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य
माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी द्वारा वाराणसी से अभियान का शुभारंभ किए जाने के क्रम में जनपद स्तर पर माननीय मुख्यमंत्री जी कार्यक्रम का सजीव प्रसारण बड़ा परेड ग्राउंड में किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में मा० विधायक सदर  पलटू राम, जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक)  शिव नारायण सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक  विशाल पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक  मृदुला आनंद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला एवं खंड शिक्षा अधिकारी सदर  अशोक कुमार पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में स्टीकर का अनावरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि दिनांक 01 अप्रैल 2026 से 15 अप्रैल 2026 तक जनपद के प्रत्येक परिवार का सर्वेक्षण किया जाएगा, जिसमें 3 से 14 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों की पहचान कर उन्हें विद्यालय से जोड़ा जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ‘कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे’ सुनिश्चित करना है।
मा० विधायक सदर श्री पल्टूराम ने सभी शिक्षकों से आह्वान किया कि वे शिक्षा को घर-घर तक पहुँचाने का संकल्प लें तथा प्रत्येक पात्र बच्चे का नामांकन सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने अभियान को जन-जन का अभियान बनाने पर जोर देते हुए कहा कि इसमें सभी विभागों, ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने निर्देशित किया कि सर्वे कार्य पूर्ण पारदर्शिता एवं गंभीरता के साथ किया जाए तथा एक भी बच्चा नामांकन से छूटने न पाए।
अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पांडेय ने भी अभियान में प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि शिक्षा से जुड़ा यह अभियान समाज के भविष्य को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
    user_Rahul Ratna
    Rahul Ratna
    रिपोर्टर बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बहराइच। पुलिस की सटीक कार्रवाई से जाली नोट गिरोह का पर्दाफाश जाली नोट छापने वाली गैंग का भंडाफोड़ 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई खुफिया इनपुट पर बहराइच पुलिस को बड़ी सफलता खैरीघाट के गुजराती पूरवा मोड़ के पास दबिश देकर गिरफ्तारी गैंग बाजारों में असली नोटों के बीच जाली नोट खपाता था पुलिस ने 11,500 रुपये के जाली नोट और नोट छापने की मशीन बरामद की आरोपियों पर BNS 179/181 के तहत मुकदमा दर्ज हरिराम लोधी व अर्जुन (बहराइच), गुरुचरन सिंह व सलीम (लखीमपुर) के निवासी मुख्य आरोपी गुरुचरन पर पहले से कई गंभीर मामले दर्ज SC/ST, NDPS और आर्म्स एक्ट में भी केस दर्ज सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल।
    2
    बहराइच। पुलिस की सटीक कार्रवाई से जाली नोट गिरोह का पर्दाफाश
जाली नोट छापने वाली गैंग का भंडाफोड़
4 शातिर आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
खुफिया इनपुट पर बहराइच पुलिस को बड़ी सफलता
खैरीघाट के गुजराती पूरवा मोड़ के पास दबिश देकर गिरफ्तारी
गैंग बाजारों में असली नोटों के बीच जाली नोट खपाता था
पुलिस ने 11,500 रुपये के जाली नोट और नोट छापने की मशीन बरामद की
आरोपियों पर BNS 179/181 के तहत मुकदमा दर्ज
हरिराम लोधी व अर्जुन (बहराइच), गुरुचरन सिंह व सलीम (लखीमपुर) के निवासी
मुख्य आरोपी गुरुचरन पर पहले से कई गंभीर मामले दर्ज
SC/ST, NDPS और आर्म्स एक्ट में भी केस दर्ज
सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल।
    user_Mohit Nepali
    Mohit Nepali
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by सकील अहमद
    1
    Post by सकील अहमद
    user_सकील अहमद
    सकील अहमद
    Media company बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • आज की इस वीडियो में हम बात कर रहे हैं एक ऐसे मामले की, जहाँ सोशल मीडिया पर सवाल उठाना ही ‘गुनाह’ बन गया। कुछ ट्विटर हैंडल्स ने FSSAI की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए—और उसके बाद जो हुआ, उसने सबको हैरान कर दिया। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में जिस तेजी से एक्शन लिया, वो अपने आप में चर्चा का विषय बन गया है—यहाँ तक कि मामला इंटरनेशनल लेवल तक पहुँच गया। 👉 क्या सच बोलना अब जोखिम भरा हो गया है? 👉 क्या सिस्टम की आलोचना करना अपराध माना जा रहा है? 👉 या फिर ये सिर्फ कानून का सही इस्तेमाल है? वीडियो में पूरा मामला, FIR की कहानी और इसके पीछे की सच्चाई को आसान भाषा में समझाया गया है। ⚠️ अगर आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, तो यह वीडियो जरूर देखें।
    1
    आज की इस वीडियो में हम बात कर रहे हैं एक ऐसे मामले की, जहाँ सोशल मीडिया पर सवाल उठाना ही ‘गुनाह’ बन गया।
कुछ ट्विटर हैंडल्स ने FSSAI की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए—और उसके बाद जो हुआ, उसने सबको हैरान कर दिया।
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में जिस तेजी से एक्शन लिया, वो अपने आप में चर्चा का विषय बन गया है—यहाँ तक कि मामला इंटरनेशनल लेवल तक पहुँच गया।
👉 क्या सच बोलना अब जोखिम भरा हो गया है?
👉 क्या सिस्टम की आलोचना करना अपराध माना जा रहा है?
👉 या फिर ये सिर्फ कानून का सही इस्तेमाल है?
वीडियो में पूरा मामला, FIR की कहानी और इसके पीछे की सच्चाई को आसान भाषा में समझाया गया है।
⚠️ अगर आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, तो यह वीडियो जरूर देखें।
    user_Aditya Soni
    Aditya Soni
    News Anchor बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बहराइच के रानीपुर थाने में तैनात मुख्य आरक्षी वीरेंद्र सिंह गहलोत को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। हालांकि, लाइन हाजिर होने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।
    1
    बहराइच के रानीपुर थाने में तैनात मुख्य आरक्षी वीरेंद्र सिंह गहलोत को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। हालांकि, लाइन हाजिर होने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।
    user_Pradeep
    Pradeep
    रिपोर्ट बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • डीएम व एसपी की अध्यक्षता में तहसील जमुनहा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन फरियादियों की शिकायतों का समयबद्ध एवं सुचितापूर्ण ढंग से हो निस्तारण-डीएम श्रावस्ती। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी की अध्यक्षता में तहसील जमुनहा में सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी शिकायतों को गम्भीरता से उनका निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का समयबद्ध एवं सुचितापूर्ण ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। समस्त उपजिलाधिकारी स्वयं लंबित शिकायतों की समीक्षा करते रहे, ताकि कोई भी प्रकरण लंबित न रहने पाए। भूमि विवादों से सम्बन्धित प्रकरणों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निष्पक्ष ढंग से निस्तारण कराएं, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। यदि किसी भी क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण की शिकायत मिली तो सम्बन्धित क्षेत्र के लेखपाल/राजस्व निरीक्षक के विरूद्ध कार्यवायी सुनिश्चित की जायेगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने समस्त थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस विभाग से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समय-सीमा के अन्दर किया जाना सुनिश्चित करें। यदि जिले में किसी भी थाना क्षेत्र से कोई भी फरियादी द्वारा किसी भी थानाध्यक्ष की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने की शिकायत मिली तो निश्चित ही सम्बन्धित थानाध्यक्ष के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के अन्य तहसीलों में भी सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान तहसील भिनगा में मुख्य विकास अधिकारी एवं तहसील इकौना में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिसमें फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया। इस अवसर पर सम्बन्धित तहसीलों के उपजिलाधिकारी, तहसीलदार सहित तहसील व ब्लाक स्तर के सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस जमुनहा में कुल 20 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर ही 05 शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को उपलब्ध कराया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस भिनगा में 11 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से मौके पर ही 03 शिकायतों का निस्तारण किया गया। तहसील इकौना में कुल 15 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से मौके पर ही 03 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
    1
    डीएम व एसपी की अध्यक्षता में तहसील जमुनहा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
फरियादियों की शिकायतों का समयबद्ध एवं सुचितापूर्ण ढंग से हो निस्तारण-डीएम
श्रावस्ती। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी की अध्यक्षता में तहसील जमुनहा में सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी शिकायतों को गम्भीरता से उनका निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का समयबद्ध एवं सुचितापूर्ण ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। समस्त उपजिलाधिकारी स्वयं लंबित शिकायतों की समीक्षा करते रहे, ताकि कोई भी प्रकरण लंबित न रहने पाए। भूमि विवादों से सम्बन्धित प्रकरणों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निष्पक्ष ढंग से निस्तारण कराएं, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। यदि किसी भी क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण की शिकायत मिली तो सम्बन्धित क्षेत्र के लेखपाल/राजस्व निरीक्षक के विरूद्ध कार्यवायी सुनिश्चित की जायेगी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने समस्त थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस विभाग से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समय-सीमा के अन्दर किया जाना सुनिश्चित करें। यदि जिले में किसी भी थाना क्षेत्र से कोई भी फरियादी द्वारा किसी भी थानाध्यक्ष की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने की शिकायत मिली तो निश्चित ही सम्बन्धित थानाध्यक्ष के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के अन्य तहसीलों में भी सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान तहसील भिनगा में मुख्य विकास अधिकारी एवं तहसील इकौना में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिसमें फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया। इस अवसर पर सम्बन्धित तहसीलों के उपजिलाधिकारी, तहसीलदार सहित तहसील व ब्लाक स्तर के सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस जमुनहा में कुल 20 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर ही 05 शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को उपलब्ध कराया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस भिनगा में 11 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से मौके पर ही 03 शिकायतों का निस्तारण किया गया। तहसील इकौना में कुल 15 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से मौके पर ही 03 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • भारतीय संस्कृति -अनेकता में एकता की अतीव सुंदर एवं भावपूर्ण प्रस्तुतीकरण
    1
    भारतीय संस्कृति  -अनेकता में एकता की अतीव सुंदर एवं भावपूर्ण प्रस्तुतीकरण
    user_Rahul Ratna
    Rahul Ratna
    रिपोर्टर बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Latest news india
    1
    Post by Latest news india
    user_Latest news india
    Latest news india
    Local News Reporter Bahraich, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.